PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

बर्थडे पार्टी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मस्ती का समय होता है, और इनविटेशन लिखना पार्टी की तैयारी करने का एक अहम् भाग है, क्योंकि इनविटेशन देने से लोग आने के लिए मजबूर हो जाते हैं | पर अगर आप बर्थडे इनविटेशन फॉर्मेट के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, तो पहली बार उसे लिखने में आपको तकलीफ होगी, ख़ास तौर से अगर आप खाली इनविटेशन पर काम कर रहे हैं या खुद के इनविटेशन कार्ड बना रहे हैं | मुख्यतः आपको मेहमानों के सारी अहम् जानकारी देनी है, जैसे की पार्टी कहाँ और कब होगी, इसलिए ये सब आपको इनविटेशन में शामिल करना चाहिए | एक बार आपको इनविटेशन का मूल फॉर्मेट पता चल गया और सारी अहम् जानकारी मिल गयी हो, तो आप अपने इनविटेशनज़ पर मज़ेदार और खूबसूरत लेखन कर सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अहम् जानकारी शामिल करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. मेहमानों को गेस्ट ऑफ़ ऑनर और होस्ट के बारे में बताएं: किसी भी इनविटेशन में पांच मुख्य भाग होते हैं, और वो हैं कौन, क्या, कब, कैसे और कहाँ | सबसे पहले इनविटेशन में शामिल करना चाहिए है कौन, क्योंकि लोग ये जानना चाहते हैं की जिस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं वो किस के यहाँ हो रही है | [१]
    • इनविटेशन की शुरुआत करने के लिए, उस व्यक्ति का नाम लिखें जिसकी बर्थडे है | आप सादा सा ये लिख सकते हैं, “सान्वी का बर्थडे है!”
    • अधिकतर समय पर, जिन लोगों को आप बर्थडे पार्टी के लिए बुला रहे हैं वो नजदीकी दोस्त और परिवार जन होंगे, तो आपको गेस्ट ऑफ़ ऑनर के नाम से ज्यादा बताने की ज़रुरत नहीं होगी |
    • जब गेस्ट ऑफ़ हॉनर पार्टी का होस्ट नहीं हो, तो आपको होस्ट के बारे में भी बताना होगा | अगर अधिकतर मेहमान होस्ट को नहीं जानते हैं, तो आप ज्यादा जानकारी जैसे, आखरी नाम, या होस्ट का गेस्ट ऑफ़ हॉनर से रिश्ता बता सकते हैं |
    • उदाहरण के तौर पर आप कह सकते हैं, “सान्वी की बहन, मानसी, आपको इस उत्सव को मनाने में आपका साथ चाहती है |”
  2. एक बार आपने बता दिया की कौन पार्टी मना रहा है, आपको ये बताना होगा की आप उन्हें किस प्रकार के उत्सव के लिए न्योता दे रहे हैं | अधिकतर मामलों में, ये एक बर्थडे पार्टी होगी |
    • गहरी जानकारी, जैसे गेस्ट ऑफ़ हॉनर की उम्र बताने में हिचकिचाएं नहीं, ख़ास तौर से अगर वो कोई महत्वपूर्ण वर्ष है |
    • उदाहरण के तौर पर, आप कह सकते हैं “सान्वी 40 की होने वाली है!”
  3. ये एक ख़ास मौका है, तो आपको विस्तार से लेकिन सटीक जानकारी देनी होगी | आप सिर्फ शनिवार नहीं कह सकते हैं, क्योंकि आपके मेहमान ये नहीं जान पाएंगे की आप कौनसे शनिवार की बात कर रहे हैं! पार्टी का समय और तारीख शामिल करना नहीं भूलें |
    • अगर पार्टी सिर्फ कुछ घंटों के लिए चलने वाली है, तो इनविटेशन पर वो समय की सीमा ज़रूर लिखें |
    • उदहारण के तौर पर, आप कह सकते हैं “पार्टी इतवार, फरवरी 29, को शाम 3:00 से 6:00 बजे तक है |”
  4. अपने मेहमानों को ये बताना नहीं भूलें की उन्हें कहाँ आना है: फिर चाहे पार्टी किसी के घर पर, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, या कहीं और हो रही हो आपको उस स्थान का नाम और पता बताना ही होगा | ये मत मान लीजिये की मेहमानों को होस्ट का घर, या कोई रेस्टोरेंट कहाँ है ये पता होगा |
    • अगर पार्टी सान्वी के घर पर है, तो कहें “पार्टी सान्वी के घर 123 जेपी कोसमोस, नॉएडा” में है |
  5. अगर आपको ये जानना है की कौन आ रहा है और कितने मेहमान होंगे वहां, तो आखरी लाइन में मेहमानों से एक गुज़ारिश करें, और कहें की वो होस्ट को बताएं की वो पार्टी में शामिल हो पाएंगे की नहीं |
    • पहले के समय में RSVPs डाक से भेजे जाते थे, पर आजकल, लोग फोन या ईमेल से जवाब देना पसंद करते हैं | अपने मेहमानों को ये ज़रूर बताएं की आप उनके RSVP की कैसे उम्मीद करते हैं |
    • RSVP की गुज़ारिश कुछ ऐसे हो सकती है: “मानसी को RSVP, 490-55511 पर करें |”
विधि 2
विधि 2 का 3:

ख़ास और अतिरिक्त जानकारी दें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बच्चों और बड़ों की पार्टी के लिए, आप पार्टी की कोई थीम या ड्रेस कोड रख सकते हैं जो आपको अपने मेहमानों को बतानी होगी | ऐसे अतिरिक्त और ख़ास जानकारी इनविटेशन की आखरी लाइन में RSVP से पहले लिखनी होगी | ड्रेस कोड में शामिल हो सकता है: [२]
    • ब्लैक टाई अगर पार्टी किसी फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट या उच्च स्तर के क्लब में हो रही है |
    • कोई थीम अगर पार्टी कॉस्टयूम पार्टी है |
    • केज़ुअल अगर पार्टी किसी के घर पर है |
  2. मेहमानों से कहें की वह खास निर्देशों का पालन करें: कुछ ख़ास तरीके की पार्टी होती हैं जहाँ मेहमानों से कुछ अलग तरीके से तैयार होने को कहा जाता है, और इनविटेशन में ये लिखा होना चाहिए | इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:
    • पूल पार्टीज, जिसमें मेहमानो को स्विमिंग के कपड़े और तौलिये लाना चाहिए |
    • स्लीप ओवर, जिनके लिए मेहमानों को तकिये और कम्बल लाने होंगे |
    • खोज पार्टीज, जहाँ मेहमानों को टेंटस, स्लीपिंग बैग्स, खाना और अन्य सामान लाने होंगे |
    • हॉबी पार्टीज, जहाँ मेहमानों को पुराने कपड़े, पेंट ब्रशेज, और अन्य सामग्री चाहिए होगी |
  3. ये भी बताएं की क्या मेहमान अतिरिक्त मेहमानों को साथ ला सकते हैं: कुछ पार्टियों में अधिक लोगों को बुलाया जा सकता है और कुछ में नहीं | जहाँ आप नहीं चाहते हों की मेहमान किसी और (जैसे दोस्त, भाई बहन, या साथी) को साथ लायें, तो ये आपको इनविटेशन में साफ़ शब्दों में लिखना होगा | आप कुछ इस तरह लिख सकते हैं:
    • “कोई भाई बहन नहीं, प्लीज़!”
    • “ध्यान रहे की और लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है |”
    • “आप एक ख़ास और नजदीकी पार्टी के लिए आमंत्रित हैं,” जिसे आप इनविटेशन के क्या हिस्से में लिख सकते हैं |
  4. ये खास तौर से तब ज़रूरी है जब सभी मेहमानों को पार्टी में कुछ लाना है, कुछ पॉट लक जैसे | इसके इलावा, आप ये लिख सकते हैं की क्या आप खाना, स्नैक्स, या सिर्फ ड्रिंक्स पेश करेंगे, तो मेहमानों को मालूम होगा की उन्हें भूखे पेट, थोड़ा या भर पेट खाना खाकर आना है |
    • आप इस समय में अपने मेहमानों से ये भी जान सकते हैं की उन्हें कोई खाने से जुड़ी एलर्जीज़ या डाइटरी सीमाएं तो नहीं हैं | उनसे कहें की RSVP के साथ इस बात का जवाब ज़रूर दे दें |
  5. बता दें की बच्चे की बर्थडे में माँ बाप को रुकना है या चले जाना चाहिए: बच्चों के बर्थडे में, आप चाह सकते हैं की माँ बाप रुकें, या उन्हें छोड़ कर चले आयें | अगर आप नहीं चाहते हैं की माँ बाप वहां रुकें, तो आप बस ये कह सकते हैं “कृपया अपने बच्चे को 5 बजे ले जाएँ,” या जिस भी समय पार्टी ख़त्म होने वाली है | अगर आप चाहते हैं की माँ बाप रुकें तो आप कह सकते हैं:
    • “माँ बाप भी रुक सकते हैं |”
    • “अलग से बड़ों के लिए स्नैक्स और रेफ्रेश्मेंट्स पेश किये जायेंगे |”
  6. अगर गेस्ट ऑफ़ हॉनर को नहीं पता की पार्टी हो रही है तो ये लिखना बहुत ज़रूरी है | अंत में आप ये तो नहीं चाहेंगे की आप की सारी मेहनत और कोशिश इसलिए ख़राब हो गयी क्योंकि आप मेहमानों को ये बताना भूल गए की ये एक सरप्राइज पार्टी है! आप कुछ ऐसा कह कर ये समझा सकते हैं:
    • “सान्वी बहुत सरप्राइज हो जाएगी!”
    • “ध्यान रहे की ये एक सरप्राइज पार्टी है”
    • “कृपया समय से आयें, हम सरप्राइज बर्बाद नहीं करना चाहते हैं!”
विधि 3
विधि 3 का 3:

इनविटेशनज़ के साथ क्रिएटिव होना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. चाहे आप फॉर्मल, मजाकिया या कैसा भी प्रतीत होना चाहते हैं कोटेशन शामिल करना बर्थडे इनविटेशन पर्सनलायिज़ करने का सबसे उत्तम तरीका है | कोटेशन, कवितायेँ और अन्य क्रिएटिव बदलाव इनविटेशन पर कहीं भी किये जा सकते हैं, लेकिन वो इनविटेशन शुरू या खत्म करने का सबसे बेहतरीन तरीका है | उम्र को लेकर कुछ प्रसिद्ध कोटेशनस हैं: [३]
    • “मिडिल ऐज वो उम्र है जब आपकी उम्र आपके मिडिल में दिखने लगती है!” — बॉब होप (Bob Hope)
    • “ऐज बस ध्यान पर फर्क पड़ने का मामला है | अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो फर्क नहीं पड़ेगा!” — जॉर्ज बरनर्ड शॉ (George Bernard Shaw)
    • “झुर्रियां सिर्फ वो स्थान दिखाती हैं जहाँ कभी मुस्कुराहटें हुआ करती थीं” ― मार्क ट्वेन (Mark Twain) [४]
  2. कविता किसी भी मूड या टोन (जैसे मजाकिया, या संजीदा) में लिखी जा सकती हैं, और वो पार्टी की मूड या थीम सेट करने में, साथ ही अगर मेहमानों को कोई अहम जानकारी देनी हो तो भी मदद करती हैं | कविताओं के उदाहरण हैं:
    • मज़ाकिया: “एक सरप्राइज पेश है, सान्वी अब छोटी नहीं है, खुद थर्ड अप्रैल को आकर देखें, लेकिन ध्यान रहे: चुप रहना ज़रूरी है!”
    • संजीदा: “एक और साल निकल गया है, बहुत ही उम्दा रहा है, कृपया हमारा साथ देने आयें, जिस दिन हम इस वक़्त को खास बनायेंगे, एक शानदार समय बिताएंगे, 9 बजे को नहीं भूलें |”
    • प्यारा: “मैं एक साल का हो रहा हूँ, है ना मज़ेदार बात, मेरा केक और उसके बाद की मस्ती देखने ज़रूर आयें!” [५]
  3. सब को हँसना अच्छा लगता है और ये खास तौर से उन लोगों के लिए ज़रूरी होता है जिन्हें बर्थडे पसंद नहीं होती हैं | आप कोई मज़ेदार कोटेशन, कविता, चुटकुला, या कुछ भी मजाकिया शामिल कर सकते हैं | आप कुछ ऐसे लिख सकते हैं:
    • “सान्वी 39 की हो रही है…फिर से!”
    • “ऐज तभी ज़रूरी होती है जब आप चीज़ की प्रकार हों” — हेलेन हायेस (Helen Hayes) [६]
    • क्या ऊपर जाती है पर कभी नीचे नहीं आती? आपकी उम्र! [७]

सलाह

  • अगर आप चाहते हैं की मेहमान RSVP करें, तो इनविटेशन समय से पहले भेजें ताकि लोग उसका समय से जवाब दे पाएं |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,८६९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?