आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
मॉड पॉज (Mod Podge) एक तरह का क्राफ्ट ग्लू है जिसे आमतौर पर वस्तुओं को पेपर कट-आउट्स के साथ सजाते समय यूज़ किया जाता है। वह काफी महंगा होता है। अगर आप चाहें तो घर पर कम पैसे खर्च करके उसी प्रकार का ग्लू बना सकते हैं। उसे बनाने के लिए आपको स्कूल ग्लू और आटे जैसी आम चीजों की ज़रूरत होगी।
सामग्री
- 1 कप (225 ml) वाइट क्राफ्ट ग्लू (white craft glue)
- ½ कप (112.50 ml) पानी
- 2 बड़े चम्मच पानी पर आधारित वार्निश (इच्छानुसार)
- 2 बड़े चम्मच सुपर-फाइन ग्लिटर (इच्छानुसार)
- 1 ½ कप (210 g) आटा
- ¼ कप (56.25 g) दानेदार चीनी
- 1 कप (225 ml) ठंडा पानी
- ¼ छोटा चम्मच ओलिव ऑइल (इच्छानुसार)
- ¼ छोटा चम्मच सिरका (इच्छानुसार)
चरण
विधि 1
विधि 1 का 4:
आटे पर आधारित मॉड पॉज बनायें (Making Flour-Based Mod Podge)
-
आपके प्रोजेक्ट के लिए किस प्रकार के ग्लू की ज़रूरत है, इस पर गौर करें: इस सेक्शन में आप जो ग्लू बनायेंगे वह चीनी और आटे को मिलाकर बनाया जायेगा। इसलिए वह थोड़ा सा दानेदार हो सकता है। इस तरह के ग्लू को सीलर जैसे इस्तेमाल करते समय आपको इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
-
एक साफ जार लें जिसकी लिड कसके बंद होती हो: आपको एक साफ जार की ज़रूरत होगी जिसमें 1 ½ कप (355 ml) लिक्विड फिट हो जाये और उसकी लिड को कसके बंद करना संभव हो। आप एक प्लास्टिक या ग्लास का बना हुआ जार ले सकते हैं।
-
आप एक पॉट में आटे और चीनी को मिलाएं: आप एक पॉट में 1 ½ कप (210 g) आटा छानें और ¼ कप (56.25 g) दानेदार चीनी डालें। उसे अभी स्टोव के ऊपर न रखें और स्टोव को ऑन भी न करें।
-
उसमें पानी डालें और हिलाएं: पॉट में 1 कप (225 ml) ठंडा पानी डालें और एक फेंटनी (whisk) से जल्दी-जल्दी फेंटें ताकि सब चीजें मिल जाएँ और कोई भी ढेले न रह जाएँ।
- आप उसमें ¼ छोटा चम्मच तेल डाल सकते हैं। इससे अंत में आपका प्रोडक्ट ज्यादा चमकदार और चिकना बनेगा।
-
स्टोव को ऑन करें और इन्ग्रेडिएंट्स (ingredients) को हिलाएं: आप उसे मीडियम हीट पर पकाएं और उबलने न दें। आपको उसे ग्लू जैसा गाढ़ा बनाना है। यदि मिक्सचर बहुत ज्यादा गाढ़ी होने लगे तो आप उसमें थोड़ा और पानी मिलाएं और उसे हिलाते रहें।
- आप चाहें तो उसमें सिरका मिला सकते हैं। अगर आप उसमें 1/4 छोटा चम्मच सिरका डालेंगे तो आपके मॉड पॉज में किसी प्रकार के फंगस का विकास नहीं होगा। यदि आप सिरका मिलाना चाहें तो पॉट को स्टोव पर से हटाने के बाद उसे मॉड पॉज में मिलाएं और मिक्सचर को एक अंतिम बार हिलाएं। [१] X रिसर्च सोर्स
-
पॉट को स्टोव पर से हटायें और ठंडा होने दें: जब मिक्सचर गाढ़ी हो जाये तो आप स्टोव को ऑफ करें और पॉट को एक हीट-रेसिस्टेंट (heat resistant) सतह पर रखें। आपको आगे की स्टेप्स पर जाने से पहले मॉड पॉज को पूरी तरीके से ठंडा हो जाने देना चाहिए वरना उसमें खमीर उठने लग सकता है।
-
सारी मिक्सचर को जार में डालें: आप पॉट को जार के ऊपर टेढ़ा करके रखें और उसके अंदर की सामग्री को संभालकर जार में उंडेलें। मिक्सचर को बाहर गिरने से बचाने के लिए आप एक स्पैचुला या चम्मच यूज़ कर सकते हैं। सारी मिक्सचर को जार में डालने के बाद, अगर ज़रूरत हो तो आप मिक्सचर को एक बार हिला सकते हैं।
-
लिड बंद करें और मॉड पॉज को एक ठंडी जगह पर स्टोर करें: एक बार फिर चेक करें कि आपका मॉड पॉज बिल्कुल ठंडा है फिर जार की लिड बंद करें। आपने मॉड पॉज को नेचुरल इन्ग्रेडिएंट्स से बनाया है इसलिए उसे किसी ठंडी जगह पर, जैसे कि एक फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। आप उसे एक या दो हफ्ते के अंदर यूज़ करें। अगर वह सड़ जाये या उसमें फंगस का विकास हो तो आप उसे फेंक दें। [२] X रिसर्च सोर्स
विधि 2
विधि 2 का 4:
ग्लू पर आधारित मॉड पॉज बनायें (Making Glue-Based Mod Podge)
-
एक ऐसे जार को साफ करें जिसकी लिड कसके बंद होती हो: आपको एक साफ जार की ज़रूरत होगी जिसमें 1 ½ कप (355 ml) लिक्विड फिट हो सकता है। आप एक प्लास्टिक या ग्लास का बना हुआ जार ले सकते हैं।
- अगर आप एक चमकदार ग्लॉस (gloss) और ग्लिटर (glitter) वाला मॉड पॉज बनाने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सा बड़ा जार लेना चाहिए।
-
कोई क्राफ्ट ग्लू लें: आपको 1 कप (225 ml) वाइट लिक्विड ग्लू, जैसा कि बच्चे स्कूल में यूज़ करते हैं, की ज़रूरत होगी। अगर आप एक 225 ml (8 oz) की बॉटल खरीदते हैं तो आपको उसे नापने की आवशयकता नहीं है। यदि आप ज्यादा बड़ी बॉटल खरीदेंगे तो आपको ग्लू को एक नापने वाले कप में निकालकर नापना पड़ेगा ताकि आप उसकी सही मात्रा यूज़ कर सकें।
- आप एक एसिड-फ्री स्क्रैप बुक्स बनाने वाला ग्लू यूज़ कर सकते हैं। सामान्य ग्लू की तुलना में उसके पीले होने की कम संभावना होती है और वह ज्यादा टिकाऊ होता है।
-
ग्लू की बॉटल को खोलें और ग्लू को कंटेनर में उंडेलें: आप ग्लू की बॉटल को जार के किनारे पर टिकाकर ग्लू को अपने आप जार में बहने दे सकते हैं या उसे दबाकर निकाल सकते हैं। अगर ग्लू गाढ़ा हो और आसानी से न निकले तो आप ग्लू की बॉटल में थोड़ा सा गर्म, उबलता हुआ पानी डालें, उसकी लिड बंद करें और उसे हिलाएं। ग्लू गर्म पानी से ढीला हो जायेगा। आप ग्लू की बॉटल को खोलें और फिर से ग्लू को जार में उंडेलने की कोशिश करें। अब वह ज्यादा आसानी से निकलेगा।
- आप चाहें तो ग्लू को 30 सेकंड्स (आपका माइक्रोवेव कितना ताकतवर है उसके मुताबिक उससे कम समय लग सकता है) के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। इससे ग्लू की बॉटल ज्यादा जल्दी और आसानी से खाली हो जाएगी।
-
कंटेनर में पानी डालें: सारे ग्लू को निकालने के बाद आप जार में ½ कप (112.50 ml) पानी डालें। उसे हिलाएं ताकि वह गोंड के साथ मिल जाये।
-
उसे चमकदार बनाने के लिए उसमें वार्निश या ग्लॉस डालें: ऐसे आपका मॉड पॉज बिना चमक वाला होगा। लेकिन अगर आप उसे चमकदार बनाना चाहें तो उसमें 2 बड़े चम्मच पानी पर आधारित वार्निश या ग्लॉस डाल सकते हैं। इसके लिए आप पानी डालने के बाद उसमें वार्निश या ग्लॉस मिलाएं। [३] X रिसर्च सोर्स
-
स्पार्कल करने वाला मॉड पॉज बनाने के बारे में सोचें: अगर आपको पसंद हो तो आप मिक्सचर में 2 बड़े चम्मच ग्लिटर डालकर उसे स्पार्कल करने वाला मॉड पॉज बना सकते हैं। सबसे अच्छे परिणाम के लिए आप इसे पानी पर आधारित ग्लॉस या वार्निश के साथ मिलाएं। [४] X रिसर्च सोर्स
-
लिड को कसके बंद करें और जार को हिलाएं: सब चीजों को जार में डालने के बाद आप जार की लिड को कसके बंद करें। फिर उसे हिलाएं ताकि सब चीजें ठीक से मिल जाएँ। अगर लिड के नीचे से थोड़ा सा मॉड पॉज बाहर निकल जाये तो आप उसे एक नम कपड़े से पोंछें।
-
जार पर लेबल लगायें: आप चिपकने वाला कागज़ इस्तेमाल करके एक लेबल डिजाईन और प्रिंट कर सकते हैं या एक कागज़ के पीस और पारदर्शी टेप को यूज़ करके एक लेबल बनायें। मॉड पॉज को जार में डालने और हिलाने के बाद एक लेबल बनायें। अगर आपको एक कंप्यूटर और प्रिंटर के बिना लेबल बनाना हो तो उसे इस तरह बनायें -
- कागज़ के एक छोटे पीस पर "मॉड पॉज" या "क्राफ्ट ग्लू" लिखें।
- आप पारदर्शी टेप या क्लियर पैकेजिंग टेप का एक टुकड़ा काटें जो लेबल से थोड़ा बड़ा हो।
- आप लेबल को टेप के टुकड़े के बीच में इस तरह रखें ताकि लेबल का मुंह नीचे की ओर हो।
- पैकेजिंग टेप को ग्लास के कंटेनर के चारोंओर लपेटें। अपने हाथ को धीरे से टेप के ऊपर फेरें ताकि उसके नीचे से हवा के बुलबुले हट जाएँ।
-
मॉड पॉज को बॉक्सेस और अन्य आइटम्स को सजाने के लिए इस्तेमाल करें: आप जिस जगह को सजाना चाहते हैं वहां पर एक पेंट ब्रश से मॉड पॉज की एक पतली परत अप्लाई करें। इस काम के लिए आप फोम ब्रश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर कागज़ या फैब्रिक को गीले मॉड पॉज पर दबाएँ। उसके ऊँचे-नीचे हिस्सों, बुलबुलों और सिकुड़न को स्मूद करना न भूलें। उसके बाद कागज़ या फैब्रिक के ऊपर मॉड पॉज की एक दूसरी पतली परत लगायें। मॉड पॉज के पहले कोट के सूखने के बाद आप कभी भी एक और कोटिंग लगा सकते हैं। [५] X रिसर्च सोर्स
-
आप चाहें तो मॉड पॉज को रंगीन बनायें: अगर आपने मॉड पॉज को ग्लू और पानी से बनाया है तो आप उसमें फूड कलरिंग (food coloring) की कुछ बूंदें डालें। फिर उससे कुछ बड़े मुंह वाले कांच के जार्स या मेसन जार्स (mason jars) को पेंट करें। इस तरह आप उनको रंगीन मेसन जार्स में बदल सकते हैं। आप अपने मॉड पॉज में 2 बड़े चम्मच पानी पर आधारित वार्निश या ग्लॉस डालना न भूलें नहीं तो जार्स देखने में सादे और फीके लगेंगे।
- अगर आप ऐसे रंगीन मेसन जार्स बनाना चाहते हैं जो देखने में समुद्री कांच (sea glass) जैसे लगते हैं तो आप वार्निश न डालें।
-
अपने प्रोजेक्ट को सील करने के बारे में सोचें: आपका घरेलु मॉड पॉज, बाज़ार में बिकने वाले मॉड पॉज जितना टिकाऊ नहीं होगा। अगर आप उसे ज्यादा टिकाऊ बनाना चाहें तो उसे पूरी तरीके से सूख जाने दें (सूखने में कई घंटे लग सकते हैं), फिर उसके ऊपर ऐक्रेलिक सीलर (acrylic sealer) स्प्रे करें।
- आप कैन को सतह से छह से आठ इंच दूर रखें और हल्के व बराबर के स्ट्रोक्स यूज़ करके पेंट को स्प्रे करें। सीलर के सूखने के बाद, यदि ज़रूरत हो तो आप एक और कोट लगा सकते हैं।
- अगर आपने मॉड पॉज को ग्लॉसी बनाने के लिए उसमें ग्लिटर या वार्निश डाला हो तो आपको एक ग्लॉस फिनिश वाला ऐक्रेलिक सीलर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
-
दरअसल घरेलु मॉड पॉज और बाज़ार से खरीदा हुआ मॉड पॉज एक ही चीज नहीं है: इन रेसिपीज़ को बनाते और यूज़ करते समय आपको याद रखना चाहिए कि घर में बनाया हुआ मॉड पॉज, बाज़ार से खरीदे हुए मॉड पॉज के समान नहीं होता है। उन दोनों में काफी फर्क है। इस सेक्शन में उनके बारे में बताया जायेगा।
-
नोट करें कि घरेलु मॉड पॉज बाज़ार से खरीदे हुए मॉड पॉज से काफी सस्ता होता है: बाज़ार में बिकने वाला मॉड पॉज महंगा होता है। इसलिए बहुत से आर्ट और क्राफ्ट में रूचि रखने वाले लोग अपने घर की कुछ चीजों को इस्तेमाल करके एक घरेलु मॉड पॉज बनाना पसंद करते हैं।
-
इस बात को समझें कि दोनों की क्वालिटी में अंतर है: घरेलु मॉड पॉज को आमतौर पर ग्लू में पानी मिलाकर बनाया जाता है। इस वजह से उसमें बाज़ार वाले मॉड पॉज के सारे गुण नहीं होते हैं। बाज़ार के मॉड पॉज को एक गोंद और सीलेंट जैसे इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी वजह से वह टिकाऊ होता है। घरेलु मॉड पॉज में कम गोंद होता है और उसमें वार्निश या सीलर की कमी होती है। [६] X रिसर्च सोर्स
- अपने घरेलु मॉड पॉज को ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए, जब मॉड पॉज सूख जाये तो आप अपने प्रोजेक्ट पर ऐक्रेलिक सीलेंट (acrylic sealant) स्प्रे कर सकते हैं।
-
आपको पता होना चाहिए कि दोनों की फिनिश (finish) भिन्न होती है: बाज़ार के मॉड पॉज की भिन्न प्रकार की फिनिश होती हैं, जैसे कि ग्लॉसी, साटन, या बिना चमक वाली अथवा मैट (matte)। उसकी अंधेरे में चमकने वाली और स्पार्कल करने वाली वैरायटी भी होती हैं। अगर आप घरेलु मॉड पॉज में ग्लिटर या वार्निश नहीं मिलायेंगे तो वह मैट होगा।
- आटे से बना हुआ मॉड पॉज कुछ अवशेषों या एक दानेदार बनावट को पीछे छोड़ सकता है। [७] X रिसर्च सोर्स
-
आपको ये बात मालूम होनी चाहिए कि आटे पर आधारित मॉड पॉज नश्वर होता है: आप मॉड पॉज को आटे जैसी पूरी तरीके से खाने योग्य और गैर-विषैली चीजों से बना सकते हैं। लेकिन इसकी वजह से अंतिम प्रोडक्ट नश्वर होता है। आपको उसे एक ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए और एक या दो हफ्ते के अंदर यूज़ करना चाहिए नहीं तो वह बासी हो जायेगा और सड़ जायेगा। [८] X रिसर्च सोर्स
सलाह
- घरेलु मॉड पॉज बाज़ार के ब्रैंड जितना स्ट्रौंग और नुकसान के प्रति उतना प्रतिरोधी नहीं होगा। जिन चीजों का भारी उपयोग होता है उनके लिए आप बाज़ार से खरीदा हुआ मॉड पॉज यूज़ करें।
- पहली विधि में अगर आप उबलता हुआ पानी इस्तेमाल करेंगे तो वह ज्यादा जल्दी और आसानी से वाइट ग्लू के साथ मिक्स हो जायेगा।
- आपको अपने मॉड पॉज को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए। आप उसकी लिड को कसके बंद करें ताकि वह सूखे नहीं।
- वाइट ग्लू को माइक्रोवेव में 30 सेकंड्स (या उससे कम समय, माइक्रोवेव के मुताबिक) के लिए गर्म करके आप ज्यादा जल्दी और आसानी से ग्लू बॉटल को खाली कर सकते हैं।
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- ग्लास जार और लिड
- सॉस पैन या पॉट (दूसरी विधि)
- चम्मच या फेंटनी (whisk) - दूसरी विधि
- नापने का कप
रेफरेन्स
- ↑ http://www.growwny.org/green-it-yourself/giy-homemade-glue-mod-podge/
- ↑ http://www.minieco.co.uk/recipe-for-homemade-glue/
- ↑ http://paintedfurnitureideas.com/homemade-mod-podge-recipes/
- ↑ http://paintedfurnitureideas.com/homemade-mod-podge-recipes/
- ↑ https://www.youtube.com/watch?v=16yKRerI-YI
- ↑ http://modpodgerocksblog.com/2011/11/why-you-shouldnt-make-your-own-mod.html
- ↑ http://homemadehooplah.com/homemade-mod-podge/
- ↑ http://homemadehooplah.com/homemade-mod-podge/