PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

रंगों को मिलाकर बैंगनी रंग बनाना लगभग असंभव सा प्रतीत होता है। हम सभी को सिखाया जाता है कि लाल और नीले को मिलाकर बैंगनी रंग बनता है, जबकि ऐसा करने पर हमको परिणामस्वरूप निराशाजनक बैंगनी भूरा या गहरा मेहरून मिलता है | सीखें तरीका कैसे रंगों को मिक्स करके बैंगनी रंग बनाया जा सकता है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

मजेंटा (majenta) और नीले या आसमानी (blue ) रंग से बैंगनी रंग बनाये

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    लाल और नीले रंगों को मिलाने के बाद आपको अच्छा बैंगनी रंग प्राप्त नही जैसा कि आप चाहते हैं | ऐसा होने का कारण ये है कि लाल रंग हरी एवं नीली दोनों प्रकाश को अवशोषित करता है, चूंकि नीला रंग भी हरी एवं नीली दोनों प्रकाश को अवशोषित करता है, अब आपकी और हमारी आँखें केवल लाल (red), हरे (green ) और नीले (blue) रंगों को ही महसूस करती हैं (क्योंकि ये तीन रंग ही प्राथमिक रंग होते हैं ), इससे होता ये है कि लाल और नीले रंगों को मिलाकर बैंगनी बने रंग में बहुत कम लाल और नीला प्रकाश छोड़ता है और हमारी आँखों के महसूस (senses) करने के बाद दिमाग जो पढ्ता है वो बैंगनी लगभग काला होता है | जबकि दूसरी ओर मजेंटा (majenta) रंग केवल हरे रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है और अधिक मात्रा में नीले और लाल प्रकाश (light) को आपकी आँखों तक पहुँचने देता है जब इसके साथ कम मात्रा में नीले रंग (हरा और लाल प्रकाश को अवशोषित करता) या आसमानी रंग (केवल लाल प्रकाश को अवशोषित करता ) को मिलाते है तो आपका दिमाग नीले प्रकाश का संकेत देने वाली तंत्रिकाओ (blue sensing nerves) से मजबूत संकेत (signal) एवं लाल प्रकाश का संकेत देने वाली तंत्रिकाओ (red sensing nerves) से कमजोर संकेत (signal ) पाता है और आपको एक अच्छा चटकदार बैंगनी रंग दिखता है!
    • मजेंटा रंग (majenta) ग्राफिक डिज़ाइनर द्वारा और प्रिंटर में उपयोग किया जाने वाला रंग है बाकि दो रंग और है जो कि प्रिंटरों में उपयोग किये जाते हैं पीला (yellow) और आसमानी (cyan) | हमें उन पेंट को लेना चाहिए जिसमे रंजक (pigment) PR122 और PV19 हों और रंजक PB (blue) और PW (white) नहीं हों |
    • यदि आप शिल्प (crat) या पोस्टर (poster) खरीद रहे हैं तो अपने कंप्यूटर की स्याही (ink) से तुलना कर सकते हैं या खरीददारी (shopping) करते समय एक नमूना (sample) प्रिंट करके ले जांए |
    • चूँकि मजेंटा रंग (majenta) प्राथमिक रंग होता है ये दुसरे रंगों को मिलाकर नही बनाया जा सकता है | मजेंटा रंग (majenta) एवं पीले (yellow) को अनुपातिक रूप में मिलाकर लाल रंग एवं ऑरेंज रंग तक की रंगों की सारी रेंज तैयार की जा सकती है | इसी प्रकार मजेंटा रंग एवं आसमानी रंग को मिलाकर नीले एवं बैंगनी रंग तक सारे रंगों की रेंज तैयार की जा सकती है |
  2. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    मजेंटा रंग को अच्छे नीले या फिरोजी रंग के साथ मिलाये जो आपके पास है: कोई भी आसमानी या नीला रंग अच्छा काम करेगा बशर्ते जबतक कि वो धूसर या ग्रीनिश ना हुआ हो | शुरुआत कम नीला रंग से करें फिर धीरे धीरे मात्रा बढ़ाते जाये जब तक कि आपको अच्छी चमक ना मिले जैसी आपको चाहिए |
विधि 2
विधि 2 का 3:

शुद्ध लाल रंग और नीले से बैगनी पेंट बनायें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    निर्धारित करें आपके पास जो लाल और नीला रंग है वो शुद्ध है कि नहीं, लाल और नीले पेंट को मिलाने पर प्राय: बैंगनी रंग नही मिलता है इसके पीछे कारण ये है कि पेंट में कई तरह के रंग मिले होते हैं ना कि एक | एक लाल पेंट की ट्यूब में ऑरेंज और पीले रंजक एवं एक नीले पेंट की ट्यूब में लाल और पीले रंजक मिले हो सकते हैं | जब आप अशुद्ध लाल और नीले को मिलाते हैं तब अंत में भूरा या धूसर बैंगनी परिणाम मिलता है |
    • ध्यान देवें कि लाल पेंट में ऑरेंज और पीले रंजक ना हों जब ये रंग नीले के साथ मिलते हैं तब भूरा रंग बनाते हैं
    • ध्यान देवें कि नीले पेंट में पीले और हरे रंजक ना हों |
    • यदि आप निश्चित नही हैं कि आपके पास जो पेंट है वो शुद्ध है या नही तो थोडा पेंट प्लेट में डालें और उसमे थोडा सफ़ेद पेंट मिलाएं और देखें आपको क्या उसमे कुछ अलग रंजक दिखता है, सफ़ेद रंग रंजको की प्रकृति बाहर निकलने में मदद करता है | लाल रंग गुलाबी जैसा निखर के आना चाहिए ना कि आडू, नीला रंग आसमानी नीले जैसा ना कि हरिया समुद्र जैसा |
  2. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    समानुपात में शुद्ध लाल एवं नीले पेंट को एक प्लेट में साथ में मिलाएं और अच्छे से मिलाने ब्रश का इस्तेमाल करें और समृद्ध बैंगनी रंग की चमक उत्पन्न करें |
    • गहरे बैगनी रंग के लिए थोडा और नीला पेंट मिलाएं |
    • यदि आप गर्म गुलाबी सुर्ख के साथ बैंगनी चाहते हैं तो और लाल मिलाएं|
विधि 3
विधि 3 का 3:

बैंगनी पेंट को अपने अनुसार ढालें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    जब आपने लाल और नीला पेंट मिलाकर या रानी और आसमानी पेंट मिलाकर बैंगनी बनाया है और उसमे सफ़ेद मिलायेंगे तो रंग हल्का और चमकदार होगा, पहले थोडा सा ही मिलाएं फिर धीरे धीरे और मिलाते जैसी चमक आपको चाहिए, आप जितना सफ़ेद मिलायेंगे उतना हल्का बैंगनी होता जायेगा |
  2. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    काला पेंट मिलाने से बैंगनी और ज्यादा गहरा और उच्च बैंगनी बनता है, शुरुआत में थोडा सा ही काला पेंट मिलाएं नही तो बहुत ज्यादा काला दिखेगा फिर बापस करना मुश्किल होता है |
  3. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    ऐसा करने पर धूसर लैवेंडर रंग मिलेगा जैसा आप चाहो वैसा हलका और गहरा (आपके द्वारा मिलाये गए सफ़ेद एवं काले के अनुपात पर निर्भर) |
  4. Watermark wikiHow to पर्पल पेंट बनायें (Make Purple Paint)
    बैंगनी रंग गुलाबी रंग की ओर ले जाने ज्यादा रानी रंग मिलाएं: गहरा बैंगनी की ओर ले जाने के लिए ज्यादा नीला या आसमानी रंग मिलाएं |

सलाह

  • हमेशा सावधान रहें जब भी रंग मिलाते हैं क्यूंकि एक बार रंग मिला दिया तो बापस जाकर कम नही कर सकते जबकि यदि कम रंग मिलाया है तो बापस से और रंग भी मिला सकते हैं |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८५,७७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?