स्टायरोफोम एक नरम और हल्का मटेरियल है जिसे आमतौर पर इंसुलेशन और प्रोडक्ट्स को पैक करने के लिए यूज़ किया जाता है। उसे आर्ट और क्राफ्ट के प्रोजेक्ट्स के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें अपने स्कूल का प्रोजेक्ट या यूँ ही अपनी पसंद की कोई चीज बना रहे हों, यदि आपको स्टायरोफोम को भिन्न प्रकार की सतहों (और स्टायरोफोम के अन्य पीसिस) के साथ चिपकाने का सही तरीका मालूम होगा तो आप मजबूत और टिकाऊ प्रोजेक्ट्स (या स्टायरोफोम से बनी हुई चीजें जितनी ज्यादा मजबूत हो सकती है उतना) बना सकते हैं। शुरू करने के लिए नीचे दी गयी पहली स्टेप को देखें!
चरण
ऐसे स्टायरोफोम के सामान्य प्रोजेक्ट्स के लिए सामान्य क्राफ्ट ग्लू अच्छा काम करता है लेकिन कई खास ग्लू ज्यादा मजबूती प्रदान कर सकते हैं। आप नीचे दी गयी टेबल को देखकर पता कर सकते हैं कि भिन्न क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में स्टायरोफोम को कौन सी सतह से जोड़ने के लिए कौन सा ग्लू सबसे अच्छा है। [१] X रिसर्च सोर्स
पेपर (Paper) | फैब्रिक (Fabric) | लकड़ी (Wood) | मेटल (Metal) | ग्लास (Glass) | Styrofoam |
---|---|---|---|---|---|
ऑल पर्पस ग्लू (All-purpose adhesive e.g. Weldbond), स्प्रे ग्लू (Spray adhesive e.g. 37 MM), हॉट ग्लू (Hot glue)
|
ऑल पर्पस ग्लू (All-purpose adhesive), स्प्रे ग्लू (Spray adhesive), हॉट ग्लू (Hot glue) | पॉलीयूरीथेन ग्लू (Polyurethane adhesives e.g. Gorilla Glue), हॉट ग्लू (Hot glue), कॉन्टैक्ट सीमेंट (Contact cement) | मेटल एपॉक्सी (Metal epoxy), एपॉक्सी पुट्टी (Epoxy putty), हॉट ग्लू (Hot glue) | एपॉक्सी (Epoxy), ऑल पर्पस ग्लू (All-purpose adhesive), स्प्रे ग्लू (Spray adhesive) | ऑल पर्पस ग्लू (All-purpose adhesive), स्प्रे ग्लू (Spray adhesive), कॉन्टैक्ट सीमेंट (Contact cement) |
-
सरल कामों के लिए सामान्य क्राफ्ट ग्लू यूज़ करें: सरल और साधारण आर्ट्स व क्राफ्ट्स के प्रोजेक्ट्स के लिए स्टायरोफोम को सामान्य सफेद ग्लू से चिपकाना सबसे आसान उपाय है। ये सामान्य ग्लू कई कामों के लिए काफी अच्छा काम करता है जैसे कि स्टायरोफोम को लकड़ी, कार्डबोर्ड, और कंस्ट्रक्शन पेपर पर चिपकाने के लिए। इसके अलावा, ये सबसे सस्ता और आसानी से उपलब्ध होता है। इसलिए ये सरल प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे बढ़िया है।
- Elmer's जैसा सफेद स्कूल में यूज़ किया जाने वाला ग्लू टॉक्सिक नहीं होता है। वह सेफ और बच्चों के यूज़ करने लायक है। लेकिन वह काफी बहता है और इधर-उधर फैलकर जगह को गंदा करता है।
- Eileen's जैसा सफेद चिपचिपा ग्लू ज्यादा गाढ़ा होता है और इधर-उधर कम फैलता है।
- ध्यान रखें कि स्कूल में यूज़ किया जाने वाला ग्लू सस्ता होता है और उसे कई कामों के लिए यूज़ किया जा सकता है। लेकिन वह उतनी मजबूती नहीं देता है और उतने समय तक नहीं चलता है जितना कि कुछ खास और महंगे ग्लू करते हैं। इसलिए आप उसे स्टायरोफोम के उन प्रोजेक्ट्स में यूज़ न करें जिनमें स्टायरोफोम पर दबाव पड़ता है (जैसे कि स्टायरोफोम ग्लाइडर प्लेन्स वगैरह)।
- सफेद ग्लू लिक्विड के रूप में होता है इसलिए वह स्टायरोफोम के बड़े ब्लॉक्स को साथ में जोड़ने के लिए सबसे अच्छा है।
-
स्टायरोफोम ग्लू यूज़ करें: आपको शायद यकीन न हो, कुछ ग्लू खासतौर से स्टायरोफोम के लिए बनाये जाते हैं। ये ग्लू बाज़ार में "स्टायरोग्लू Styroglue" (Styroglue) के नाम से मिलता है। ये ज्यादा महंगा नहीं होता है। लेकिन सामान्य स्कूल ग्लू की तुलना में इसे बाज़ार में प्राप्त करना ज्यादा मुश्किल है। आमतौर पर आप स्टायरोफोम ग्लू को होम इम्प्रूवमेंट या आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
- अगर आप स्टायरोफोम ग्लू खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले उसके लेबल को चेक करें। कुछ ग्लू केवल स्टायरोफोम पर यूज़ करने के लिए बने होते हैं और कुछ स्टायरोफोम को अन्य सतहों से जोड़ने के लिए सूटेबल होते हैं।
-
स्प्रे करने वाले ग्लू को यूज़ करें: ज्यादातर एयरोसोल ग्लू (जिनका एक डिब्बा अक्सर 700 या उससे कम रूपये में हार्डवेयर स्टोर्स में मिलता है) स्टायरोफोम को आसानी से और जल्दी चिपकाने के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा, ये ग्लू घर में कई कामों के लिए यूज़ करने के लिए बने होते हैं इसलिए ये कई प्रकार की सतहों पर काम करते हैं। उदाहरण के तौर पर, विज्ञापन के अनुसार एक सस्ता मल्टीपर्पस ग्लू फोम मटेरियल्स को मेटल, प्लास्टिक, कार्डबोर्ड, पेपर, और लकड़ी के साथ जोड़ने के लिए यूज़ किया जा सकता है। [२] X रिसर्च सोर्स
- अगर ग्लू पर ये न बताया गया हो कि वह स्टायरोफोम पर यूज़ करने के लिए सेफ है या नहीं तो आप उसे चेक करके देख सकते हैं। आप ग्लू को यूज़ करने से पहले स्टायरोफोम पर एक छिपी हुई जगह पर अप्लाई करके चेक करें। स्प्रे पेंट जैसे कुछ एरोसोल पर आधारित (aerosol-based) प्रोडक्ट्स स्टायरोफोम को पिघला या घुला सकते हैं।
- स्प्रे करने वाले ग्लू कम चिपचिपे होते हैं। इसलिए उनको स्टायरोफोम के बड़े ब्लॉक्स को साथ में जोड़ने के लिए यूज़ करना सबसे अच्छा है। लेकिन वे स्टायरोफोम के बॉल्स वगैरह को जोड़ने के लिए इतने अच्छे नहीं हैं।
-
कम टेम्प्रेचर वाली हॉट ग्लू गन्स यूज़ करें: सामान्य हॉट ग्लू गन्स से भी स्टायरोफोम को पेपर, लकड़ी, कार्डबोर्ड, जैसी अनेक भिन्न क्राफ्ट्स की सतहों के साथ जोड़ा जा सकता है। लेकिन हॉट ग्लू गन को आप स्टायरोफोम के साथ यूज़ करते समय जितना ज्यादा ठंडा रखें उतना अच्छा है। बेहद गरम ग्लू स्टायरोफोम को पिघला या जला सकता है, जिससे नुकसानदेह फ्यूम्स उत्पन्न हो सकती हैं।
- हॉट ग्लू गन्स एकदम सटीक काम करती हैं। इसलिए वे स्टायरोफोम की छोटी चीजों को साथ में जोड़ने के लिए बहुत बढ़िया हैं। वे स्टायरोफोम बॉल्स के लिए भी अच्छी होती हैं।
- स्टायरोफोम के जलने से जो फ्यूम्स निकलती हैं वे आपको तुरंत नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। लेकिन आपको उनके बारे में लापरवाह नहीं होना चाहिए। उनमें कई जहरीले केमिकल्स होते हैं, जैसे कि स्टाइरीन (styrene) और बेंज़ीन (benzene) जो कैंसर उत्पन्न करते हैं। [३] X रिसर्च सोर्स
-
किसी मटेरियल के लिए खासतौर से बना हुआ ग्लू न यूज़ करें: स्टायरोफोम के साथ काम करते समय आप स्टायरोफोम के अलावा कुछ अन्य मटेरियल्स के लिए बने खास ग्लू (जैसे कि, फैब्रिक ग्लू, वुड ग्लू, और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में यूज़ किये जाने वाले ग्लू व एपॉक्सी) न यूज़ करें। संभव है कि कुछ ऐसे ग्लू स्टायरोफोम पर ठीक से काम करें, लेकिन उनमें से अनेक ऐसे होंगे जो सस्ते, सामान्य क्राफ्ट ग्लू से ज्यादा बेहतर काम न करें और आपको अपने पैसों का पूरा लाभ न मिले। इसके अलावा, कुछ खास ग्लू स्टायरोफोम और अन्य प्लास्टिक को घुला सकते हैं (नीचे देखें)।
-
जिस ग्लू में प्लास्टिक सॉल्वेंट हो उसे न इस्तेमाल करें: स्टायरोफोम काफी हल्का और कमजोर होता है और हम अक्सर भूल जाते हैं कि वह एक प्लास्टिक का प्रोडक्ट है। वह मूल रूप से "फोम किया हुआ" (foamed) प्लास्टिक है, यानी कि वह एक ऐसा प्लास्टिक है जिसे हवा के साथ मिलाया गया है, जिसके फलस्वरूप वह इतना हल्का है। वह प्लास्टिक पर आधारित है इसलिए आपको कोई भी ऐसा ग्लू नहीं यूज़ करना चाहिए जिसमें प्लास्टिक को घुलाने वाला कोई भी सॉल्वेंट हो। अगर आप कोई ऐसा ग्लू यूज़ करेंगे तो आपका स्टायरोफोम खराब हो जायेगा और लिक्विड फैल कर आपके प्रोजेक्ट को गंदा व नष्ट कर देगा।
- उदाहरण के तौर पर, रबर सीमेंट एक काफी स्ट्रौंग और फ्लेक्सिबल ग्लू है जिसमें अक्सर अल्कोहल और एसीटोन होता है। एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर में एक सक्रिय इन्ग्रेडिएंट होता है जो कई प्रकार के प्लास्टिक को घुला सकता है। इसलिए वह स्टायरोफोम के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन जिन रबर सीमेंट्स में एसीटोन न हो उन्हें आप स्टायरोफोम के लिए यूज़ कर सकते हैं।
-
सतहों को साफ और तैयार करें: स्टायरोफोम के साथ काम करना काफी सरल है। आप सही ग्लू खरीदने के बाद उसे आसानी से स्टायरोफोम पर अप्लाई कर सकते हैं। उसके बाद आपको केवल उसे दूसरी सतह से जोड़ना और उसके सूखने का इंतज़ार करना होता है। लेकिन ग्लू अप्लाई करने से पहले अगर आप हर एक सतह को एक साफ और सूखे पुराने कपड़े से पोंछकर उसके ऊपर से गंदगी और मलबा हटायें तो अच्छा है। अगर आप धूल से भरी हुई या गंदी सतह पर ग्लू अप्लाई करेंगे तो ग्लू ज्यादा अच्छी तरह से काम नहीं कर पायेगा और जोड़ ज्यादा पक्का नहीं होगा।
- अगर आप उसे एक ऐसी सतह पर चिपका रहे हैं जिसमें "बीच-बीच में काफी जगह है" (gappy) , जैसे कि लकड़ी का एक खुरदरा टुकड़ा जिसकी सतह में बहुत सारी कमियां हैं, ग्लू उसे उतनी कसके नहीं पकड़ पायेगा। [४] X रिसर्च सोर्स ऐसे में आप उसे 20 ग्रिट या उससे ज्यादा के सैंडपेपर से रब करके सतह को स्मूद और बराबर कर सकते हैं।
-
ग्लू अप्लाई करें: जब आप रेडी हो जाएँ तो स्टायरोफोम की सतह पर ग्लू अप्लाई करें। सबसे कसके चिपकाने के लिए आप पूरी सतह पर ग्लू की एक पतली और बराबर की परत अप्लाई करें। अगर आप उसे ज्यादा कसके नहीं चिपकाना चाहते हैं तो जगह-जगह पर ग्लू की बूंदें या लाइन्स अप्लाई कर सकते हैं।
- स्टायरोफोम के एक बहुत बड़े पीस के साथ काम करते समय आप ग्लू को एक ट्रे में उंडेलें और एक पेंट ब्रश से ग्लू अप्लाई करें। इससे आप ग्लू को जल्दी और बराबर से अप्लाई कर सकेंगे और ऐसा नहीं होगा कि आप जब तक में सब हिस्सों में ग्लू अप्लाई करें, ग्लू के कुछ हिस्से सूख जाएँ।
- अगर आप छोटे पीसिस के साथ काम करें तो सफेद चिपचिपा ग्लू या हॉट ग्लू गन यूज़ करें।
- यदि आप हॉट ग्लू गन के साथ काम करने जा रहे हैं तो पहले से जल्दी-जल्दी काम करने के बारे में सोच लें। वह ग्लू कुछ मिनटों में सेट और सख्त हो जाता है।
- स्टायरोफोम के बॉल्स को टूथपिक्स से सुदृढ़ बनायें: स्टायरोफोम के बॉल्स को साथ में जोड़ते समय अगर आप चाहें तो उनमें से एक बॉल में एक टूथपिक लगायें। ये दोनों बॉल्स को साथ में "पकड़े" रखने में सहायता करेगा। गोल चीजों का सतह क्षेत्र (surface area) फ्लैट चीजों से काफी कम होता है।
-
स्टायरोफोम को जोड़ें: ग्लू अप्लाई करने के बाद आप स्टायरोफोम के पीस को दूसरी सतह पर दबाएं। उसे धीरे से दबाएं ताकि सारा ग्लू दूसरी सतह के संपर्क में आये। आपने किस तरह का और कितना ग्लू यूज़ किया है उसके अनुसार, आमतौर पर आपके पास कम से कम एक मिनट का समय होगा जिसमें आप स्टायरोफोम को आगे-पीछे स्लाइड करके एडजस्ट कर सकते हैं।
- ज्यादा पक्की तरीके से जोड़ने के लिए, आप स्टायरोफोम के किनारों पर, जहाँ वह दूसरी सतह से मिलता है, थोड़ा एक्स्ट्रा ग्लू अप्लाई कर सकते हैं। आप ग्लू की केवल एक पतली लाइन बनायें, ज़रूरत से ज्यादा ग्लू अप्लाई न करें, नहीं तो उसे सूखने में ज्यादा समय लगेगा।
-
उसे सूखने के लिए समय दें: उसके बाद आपको केवल इंतज़ार करना है! आपके प्रोजेक्ट की साइज़, आपने किस प्रकार का और कितना ग्लू यूज़ किया है, इन सब के मुताबिक ग्लू को सूखने में कुछ मिनट से लेकर कई घंटे लग सकते हैं। जब आपका प्रोजेक्ट सूख रहा हो तो आप उसको न हिलाएं नहीं तो, आपको ग्लू अप्लाई करने और सुखाने की प्रक्रिया को दोहराना पड़ेगा। अगर ज़रूरत हो तो आप प्रोजेक्ट को सूखते समय कुछ मजबूत चीजों (जैसे कि किताबों या डिब्बों वगैरह) से सहारा देकर सही पोज़ीशन में रखें।
- जब हॉट ग्लू ज्यादा ठंडा होगा तो वह ज्यादा जल्दी सेट होगा।
- कुछ ग्लू ठंडे या नम वातावरण में सेट होने के लिए ज्यादा समय लेते हैं।
-
स्टायरोफोम ज्यादा मजबूत नहीं होता है इसलिए सावधान रहें: इस आर्टिकल में स्टायरोफोम को चिपकाने के जो तरीके बताये गए हैं उनमें से लगभग सभी काफी स्ट्रौंग हैं और सामान्य परिस्थितियों में सूखने के बाद विफल नहीं होंगे। लेकिन ये बात स्टायरोफोम के बारे में नहीं कही जा सकती है क्योंकि वह एक बहुत ही कमजोर और नाज़ुक बिल्डिंग मटेरियल है। सूखने के बाद भी आप स्टायरोफोम को सावधानी से इधर-उधर रखें। स्टायरोफोम के प्रोजेक्ट्स चाहें ग्लू से जुड़े हुए हों या नहीं, वे दीवार, दरवाजे के फ्रेम्स, या अन्य बाधाओं से टकराकर आसानी से टूट सकते हैं।
सलाह
- अगर स्टायरोफोम का एक पीस जिस मटेरियल से जुड़ा हुआ था उससे अलग हो जाता है तो आप उसे फेंक दें और दोबारा शुरू से काम करें। जब आप स्टायरोफोम ग्लू के एक पुराने सूखे हुए कोट पर एक नया कोट अप्लाई करते हैं तो स्टायरोफोम के साथ पूरा कनेक्शन नहीं बनता है। इससे ग्लू, स्टायरोफोम, और जिस प्रोडक्ट से उसे जोड़ा जा रहा है, उनके बीच का जोड़ कमजोर होता है।
- अगर स्टायरोफोम के दो पीसिस को जोड़ते समय उन्हें सूखने में ज़रूरत से ज्यादा समय लगता है तो आप प्रोडक्ट में टूथपिक्स लगा सकते हैं ताकि वे मूव न करें। उसे जल्दी सुखाने के लिए आप ब्लो ड्रायर को कूल सेटिंग पर सेट करके यूज़ कर सकते हैं।
चेतावनी
- स्टायरोफोम को चिपकाने के लिए हॉट ग्लू गन न यूज़ करें। स्टायरोफोम प्लास्टिक से बनता है इसलिए हॉट ग्लू गन से पिघल सकता है और आपके डिजाईन को नुकसान पहुंच सकता है। आपको हॉट ग्लू गन को केवल उन मटेरियल्स को जोड़ने के लिए यूज़ करना चाहिए जिनके ऊपर गरमाई का कोई असर नहीं होता है।
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- स्टायरोफोम (Styrofoam)
- स्टायरोफोम ग्लू (Styrofoam glue)
- पेंट ब्रश (Paintbrush)
- ट्रे (Tray)
- टूथपिक्स (Toothpicks)
रेफरेन्स
- ↑ http://www.thistothat.com/
- ↑ http://www.homedepot.com/p/3M-Super-77-16-75-fl-oz-Multipurpose-Spray-Adhesive-77-24/100067550
- ↑ http://businessbarbados.com/trending/green-business/the-dangers-of-polystyrene/
- ↑ http://www.popularwoodworking.com/techniques/best-wood-glue-surface-smooth-or-rough
- http://www.thistothat.com/cgi-bin/glue.cgi?lang=en&this=Styrofoam&that=that
- http://www.designsponge.com/2011/07/diy-101-building-your-toolbox-adhesives.html
- http://www.thistothat.com/cgi-bin/glue.cgi?lang=en&this=Styrofoam&that=Glass