आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

छोटे नंबरों को लिखने के लिए शब्दों का उपयोग करके, आप अपनी लिखाई को साफ-सुथरा और स्टाइलिश बना सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप हाथ से लिखने जा रहे हैं, शब्दों में लिखी संख्या पढ़ना आसान होती है और साथ ही इन्हें दूसरे नंबर की तरह समझने की गलती होने की संभावना कम होती है। दूसरी ओर, अक्षरों में लंबी संख्याएँ लिखना इतना उपयोगी नहीं है, लेकिन अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा, मददगार अभ्यास भी हो सकता है। ये विकिहाउ गाइड आपको इंग्लिश शब्दों में गिनती लिखना सिखाएगी।

विधि 1
विधि 1 का 2:

1 से 999 तक लिखना (Writing 1 to 999)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह सभी अंकों का आधार है। एक बार जब आप इसे सीख लेते हैं, तो फिर बाकी की गिनती सीखना बहुत आसान हो जाता है:
    • 1 = one
    • 2 = two
    • 3 = three
    • 4 = four
    • 5 = five
    • 6 = six
    • 7 = seven
    • 8 = eight
    • 9 = nine
  2. क्या आपने देखा कि इनमें से कितनी संख्याएँ पिछले चरण की संख्याओं की तरह दिख रही हैं, बस साथ में आखिर में "teen" लगा है? "Sixteen" (16) का सीधा मतलब "सिक्स और टेन यानि छह और दस" (6 + 10) होता है।
    • 10 = ten
    • 11 = eleven
    • 12 = twelve
    • 13 = thirteen
    • 14 = fourteen
    • 15 = fifteen
    • 16 = sixteen
    • 17 = seventeen
    • 18 = eighteen
    • 19 = nineteen
  3. नीचे आप देखेंगे कि 20, 30, 40 और इसी तरह 100 तक की संख्या को शब्दों में कैसे लिखा जाता है। आप इन नंबर को आसानी से पहचान सकते हैं, क्योंकि (केवल 100 को छोड़कर) इनके आखिर में आपको "ty" लिखा दिखेगा।
    • 20 = twenty
    • 30 = thirty
    • 40 = forty
    • 50 = fifty
    • 60 = sixty
    • 70 = seventy
    • 80 = eighty
    • 90 = ninety
  4. अब सीखें कि ऊपर दिए गए शब्दों को मिलाकर बड़ी से बड़ी संख्या कैसे लिखी जाती है: अब आप 1 से लेकर 100 तक कोई भी संख्या लिख ​​सकते हैं। आइए देखते हैं कि यह 42 नंबर के लिए कैसे काम करता है:
    • 42 में दो अंक होते हैं: 4 2
    • 2 इकाई के स्थान पर है, तो ये 2 जैसा ही है। तो इस संख्या को सीधे two लिखें।
    • 4 दहाई के स्थान पर है, तो इसका मतलब कि ये वास्तव में 40 है। तो इसे forty के रूप में लिखें।
    • अब दोनों भागों को एक साथ: forty-two लिखें। इन शब्दों के बीच में - निशान लगाना न भूलें।
  5. यदि आप मूल बातें (basics) याद रखते हैं तो ये भाग आपको आसान लगेगा। पहले अंक को सामान्य तरीके से लिखें और साथ में "hundred" जोड़ें:
    • 100 = one hundred
    • 200 = two hundred
    • 300 = three hundred (और इसी तरह आगे भी)
  6. केवल सौ का अंक लिखें और फिर बाकी के नंबर लिखें। आपको उनके बीच "and" या कुछ भी और लिखने की आवश्यकता नहीं है। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:
    • 120 = one hundred twenty
    • 405 = four hundred five
    • 556 = five hundred fifty-six
    • 999 = nine hundred ninety-nine
  7. कुछ संख्याओं को अंग्रेजी में लिखकर देखें। इन दिए हुए कुछ नंबर को लिखने की कोशिश करें, और फिर = के निशान के बाद के रिक्त स्थान को माउस से हाइलाइट करके देखें कि क्या आप सही हैं:
    • 21 = twenty-one
    • 37 = thirty-seven
    • 49 = forty-nine
    • 255 = two hundred fifty-five
    • 876 = eight hundred seventy-six
विधि 2
विधि 2 का 2:

लंबी संख्याएँ लिखें (Writing Long Numbers)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. प्रत्येक अंक के मान को संख्या के भीतर उसकी स्थिति के आधार पर समझा जा सकता है। नीचे देखें कि अंग्रेजी में पहले 9 मानों को क्या कहा जाता है: [१]
    • 1 ones place (यानि इकाई)
    • 1 0 → tens place (दहाई)
    • 1 00 → hundreds place (सैकड़ा)
    • 1 ,000 → thousands place (हजार)
    • 1 0,000 → ten thousands place (दस हजार)
    • 1 00,000 → hundred thousands place (लाख)
    • 1 000,000 → the millions place (दस लाख या एक मिलियन)
    • 1 0,000,000 → ten millions place (करोड़ या 10 मिलियन)
    • 1 00,000,000 → hundred millions place (10 करोड़ या हंड्रेड मिलियन)
  2. संख्या के दाईं ओर, इकाई के अंक (ones place) से प्रारंभ करें। बाईं ओर तीन अंक गिनें, फिर अल्पविराम लगाएं। इसी तरह से संख्या को तीन के समूहों में अलग करना जारी रखें।
    • उदाहरण के लिए, 458735 को 458,735 लिखें।
    • 1510800 को 1,510,800 लिखें।
    • अंग्रेजी में अल्पविराम का उपयोग अंकों को अलग करने के लिए किया जाता है।
  3. संख्या के अंत में लिखे आखिरी दो अंक देखें। यह भाग बिल्कुल उसी तरह है जैसे नियमित दो अंकों की संख्या को लिखा जाता है।
    • 5,467,3 50 देखने में मुश्किल लग सकता है, लेकिन चिंता न करें। बस अंत में लिखे 50 से शुरू करें। और बस इसे fifty के रूप में लिखें।
  4. अगला अंक सैकड़ा है। यह आसान है। आप जो आंकड़ा देखते हैं उसे अक्षरों में परिवर्तित करें और फिर "hundred" शब्द जोड़ें। इस संख्या को अपने पिछले वाले नंबर के सामने लिखें।
    • 5,467, 3 50 में, सैकड़ा स्थान पर 3 है। इसलिए इसे ' three hundred की तरह लिखें।
    • अब हमारे पास three hundred fifty है।
  5. आपने अभी सैकड़ों, दहाई और इकाइयों को लिखा है। अब अगले तीन नंबर हजार वाले अंकों के होते हैं। ये hundred thousands , ten thousands , और one thousands हैं। इन्हें भी ठीक उसी तरह से लिखें, फिर "thousand" शब्द जोड़ दें।
    • 5, 467 ,350 में 467 हजार वाला समूह है।
    • 4 को four hundred के रूप में लिखें।
    • 67 को sixty-seven के रूप में लिखें।
    • पूरे नंबर के ग्रुप को four hundred sixty-seven thousand के रूप में लिखें।
    • अब हमारे पास नंबर four hundred sixty-seven thousand, three hundred fifty है।
  6. तीन संख्याओं के अगले समूह में लाख शामिल हैं। ये hundred millions , ten millions और one millions हैं। आपको वही करना है जो आपने पहले किया था, लेकिन संख्या के अंत में millions जोड़ना है।
    • 5 ,467,350 में, हमारे पास millions स्थान पर केवल 5 है।
    • इसे five million के रूप में लिखें।
    • नंबर इस प्रकार लिखकर पूरा करें: five million, four hundred sixty-seven thousand, three hundred fifty

सलाह

  • यदि अल्पविराम या पूर्णविराम का उपयोग करने से आप भ्रमित होते हैं, तो आप अंकों को रिक्त स्थान से अलग कर सकते हैं। [२] जैसे 20000000 को 20 000 000 की तरह लिखें।
  • सैकड़ों को दहाई या एक से अलग करने के लिए आपको "and" लिखने की आवश्यकता नहीं है। "one hundred three" लिखें, न कि "one hundred and three"
  • निबंधों, लेखों, पत्राचार आदि में 11 से नीचे की संख्या, जैसे 3 और 7 को हमेशा अंग्रेजी शब्दों के रूप में लिखा जाना चाहिए, जबकि बड़ी संख्या, जैसे 35 और 14500 के लिए संख्याओं को सीधे लिखा जाना चाहिए।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,१६१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?