आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अंग्रेजी भाषा में “Yet” शब्द बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि यह आपके वाक्य को अधिक स्पष्ट बनाता है। वाक्य जिसमें अतिरिक्त विचार पर चर्चा की गई हो, या किसी भावना या राय पर जोर दिया गया हो, ऐसे वाक्य में “Yet” शब्द का इस्तेमाल क्रिया-विशेषण (adverb) के रूप में किया जाता है। समुच्चय बोधक अव्यय या योजक शब्द (conjunctions) जैसे “but” या “nevertheless” जैसे ही आप “Yet” शब्द का इस्तेमाल भी एक समुच्चय बोधक अव्यय के रूप में कर सकते हैं। वाक्य में विराम चिन्हों के साथ सही स्थान पर “Yet” शब्द का इस्तेमाल करके आप आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी लिख और बोल सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

क्रिया-विशेषण के तौर पर “Yet” शब्द का इस्तेमाल करना (Applying “Yet” as an Adverb)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जो घटना अभी तक घटी नहीं है, उसे बयान करते समय वाक्य के अंत में “yet” शब्द लिखें: इस शब्द का उपयोग अक्सर नकारात्मक वाक्यों में होता है जिसमें “have not” या “has not” जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया होता है। [१]
    • उदाहरण के लिए, आप बोल सकते हैं, “I haven’t completed my homework yet” या, “I haven’t eaten breakfast yet”
    • आप इस तरह से भी कह सकते हैं, “She hasn’t watched the episode yet” या, “He hasn’t phoned me back yet”
  2. अज्ञात तथा अस्पष्ट बातों की चर्चा करने के लिए वाक्य के बीच में “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर अधिक फॉर्मल डिस्कशन या बातचीत करते समय किया जाता है। “Yet” अक्सर “have,” “are,” या “has” जैसे शब्दों के बाद इस्तेमाल होता है। [२]
    • उदाहरण के लिए आप कह सकते हैं, “We have yet to determine if she is on board” या, “Our guests are yet to arrive”
    • आप ऐसा भी कह सकते हैं, “The price has yet to be announced”
  3. किसी भी स्थिति या चालू घटना के दौरान “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: यदि आप किसी को बताना चाहते हैं, कि आप किस परिस्थिति से गुजर रहे हैं और यह परिस्थिति भविष्य में भी जारी रहने वाली है, तो वाक्य में “Yet” शब्द का इस्तेमाल करें। आप वर्तमान में सकारात्मक वाक्यों में “Yet” का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि दूसरों को पता चल सके कि वर्तमान की कोई स्थिति या घटना अभी समाप्त नहीं हुई है। [३]
    • उदाहरण के लिए, आप बोल सकते हैं, “I have a lot more work yet” ताकि दूसरों को पता चल सके कि अभी आपका कार्य समाप्त नहीं हुआ है।
    • आप इस तरह भी कह सकते हैं, “There is a lot more time yet” ताकि दूसरों को बता सकें की किसी कार्य या एक्टिविटी को समाप्त करने में अभी समय लगने वाला है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अधिक जानकारी या ज़ोर देने के लिए वाक्य में “Yet” का इस्तेमाल करना (Using “Yet” for Emphasis or Addition)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. किसी मसले या समस्या को दर्शाने के लिए वाक्य में “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: आप वाक्य में “in addition” के स्थान पर “Yet” शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। वाक्य जिसमें स्पीकर अन्य बात से निपटने के बारे में चर्चा कर रहा हो या वाक्य में उस बात को संबोधित कर रहा हो, तब ऐसे वाक्य में यह शब्द अक्सर नकारात्मकता दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। [४]
    • उदाहरण के लिए, आप ऐसा कह सकते हैं, “Yet another source of trouble” या, “Yet another issue to deal with”
  2. वाक्य को ज़ोर देकर कहने के लिए “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: शब्द जैसे “even,” “still,” या “more” की तरह ही “yet” शब्द का इस्तेमाल भी किसी एक बात पर ज़ोर देने के लिए या किसी बात को स्पष्ट रूप से कहने के लिए किया जाता है। यह शब्द, “another” or “again” से पहले लिखा जाता है। [५]
    • उदाहरण के लिए, आप ऐसा कह सकते हैं, “My mother served her yet another piece of pie” या, “The coffee machine broke down yet again”
  3. वाक्य में उत्साह और जोश दर्शाने के लिए वाक्य के अंत में “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: आप कितने उत्तेजित है यह दूसरों को बताने के लिए आप वाक्य में “yet” शब्द का इस्तेमाल अतिशयोक्तिपूर्ण प्रशंसा करने के लिए कर सकते हैं। [६]
    • उदाहरण के लिए, आप ऐसा कह सकते हैं, “That was her best film yet!” या, “That was her greatest performance yet!”
    • आप इस तरह भी कह सकते हैं, “A time of 3 hours and 10 minutes, his best marathon yet!”
विधि 3
विधि 3 का 3:

समुच्चय बोधक अव्यय या योजक शब्द (conjunctions) के तौर पर “Yet” का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. वाक्य में “but” शब्द की तरह ही “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: वाक्य में “Yet” शब्द का इस्तेमाल करने से वाक्य में एक खास विशिष्टता और लहजा ला सकता है जो “but” शब्द के इस्तेमाल से संभव नहीं है। अपने वाक्य में “but” के स्थान पर “Yet” शब्द का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। ऐसा करते समय केवल “yet” शब्द के पहले एक अल्पविराम (comma) लगाएं। [७]
    • उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं, “Sheela plays tennis well, yet her favorite sport is soccer” या, “I’m good at writing sonnets, yet I prefer reading novels”
  2. वाक्य को विस्तारित करने के लिए या वाक्य में कंटेन्ट जोड़ने के लिए “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: किसी विषय या घटना जो विरोधात्मक या व्यंग्यात्मक है उस बारे में अधिक जानकारी देने के लिए “yet” शब्द का इस्तेमाल करना उपयोगी हो सकता है। यह शब्द अक्सर नकारात्मक वाक्यों में इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह जैसे समुच्चय बोधक अव्यय “nevertheless” का इस्तेमाल किया जाता है। [८]
    • उदाहरण के लिए, आप यह कह सकते हैं, “The new tenants complained about the noise, yet they continue to play their music loud” या, “She dislikes meeting new people, yet she still showed up at the party”
    • अक्सर “yet” का इस्तेमाल करते समय वाक्य के दूसरे भाग में मौजूद कर्ता को हटा सकते हैं। इसमें आप अल्पविराम (comma) को भी हटा सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप ऊपर लिखे वाक्य को इस तरह से कह सकते हैं, “The new tenants complained about the noise yet continue to play their music loud” या, “She dislikes meeting new people yet still showed up at the party”
  3. वाक्य में लहजा या प्रवाह लाने के लिए वाक्य के शुरूआत में ही “yet” शब्द का इस्तेमाल करें: काम करने के बाद के विचार या दूसरे अनुमान साझा करने के लिए “yet” शब्द का इस्तेमाल वाक्य के शुरूआत में किया जाता है। यह आपके वाक्य में बातचीत संबंधी उतार चढ़ाव लाता है। [९]
    • उदाहरण के लिए, आप ऐसा कह सकते हैं, “Yet, despite my complaints, I still miss her company” या, “Yet I must admit I value facts more than mere superstitions”

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,२४७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?