PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप बेतुकी राजनीति और सरकारों के दखल या सामाजित सहनशीलता को बर्दाश्त करते करते थक गए हैं ? क्या आप का टैक्स आप की क्षमता से अधिक हो गया है ? क्या आप को लगता है की अगर लोग आपके बताये तरीके अपनाएं तो तो स्तिथि बहुत अच्छी हो सकती थी... हमारे पास आपके लिए एक अच्छी खबर है: आप अपना खुद का एक छोटा देश निर्मित कर सकते हैं ! यह आसान नहीं है, पर यह असंभव भी नहीं है, और हम आप को बतायेंगे कि ऐसा कैसे करें | हम आपको कुछ सफल और कुछ असफल प्रयासों के बारे में बतायेंगे, और राष्ट्रनिर्माण के भविष्य के बारे में भी बतायेंगे |

  1. नया देश बनाने से पहले अपने खुद के देश के बारे में जानकारी रखना जरुरी है |
  2. पहले इस देश का नाम, राजधानी, प्रदेशो के नाम और भाषा तय करें | आप इस के बारे में सोचना शुरू करें | और यदि संभव हो तो राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान और राष्ट्रीय चिन्ह भी |
  3. जैसा कि बॉब डायलन ने कहा है, “कानून से बचने के लिए आपका ईमानदार होना जरुरी है |” यह बात एक छोटा देश बनाने के मामले में बिल्खुल खरी उतरती है | अपने नए नियम बनाने से पहले आप को पहले से बने नियमो व् शर्तो का पालन करना बहुत जरुरी होता है | वर्तमान समय के राष्ट्रों के बनने का आधार 1933 के “राष्ट्र के अधिकार और कर्तव्यों की शर्ते” (Convention on Rights and Duties of States) से आता है, जिसे मोंटाविडियो कन्वेंशन के नाम से भी जाना जाता है | [१] ये कुछ आधारभूत नियम हैं जो कन्वेंशन के आर्टिकल 1 में तय किये गए हैं |:

    एक देश में निम्न बातों का होना जरुरी होता है :
    • स्थाई जनसंख्या
    • एक परिभाषित सीमा
    • सरकार
    • दूसरे राष्ट्रों से सम्बन्ध बनाने की क्षमता
    • इसके अलावा कन्वेंशन के शुरुआत के 10 आर्टिकल इस बात का विवरण देते हैं कि कोई भी राष्ट्र अपने आप में स्वतंत्र होता है और उसे किसी दूसरे राष्ट्र की सहमती की कोई आवश्यकता नहीं होती है | इस तरह वह अपने निर्णय स्वयं ले सकता है | किसी दुसरे देश को उसके अंदरूनी मामलो में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है |
    • इस बात का ध्यान रखें कि ये सब कन्वेंशन में किसी तरह का क़ानून के रूप में नहीं है | आप अपने आप को किसी भी समय, कहीं भी एक देश घोषित कर सकते हैं | परन्तु आप को कोई भी गंभीरता से नहीं लेगा और इस वजह से आपकी एक राष्ट्र के रूप में कोई वैद्यता नहीं होगी |
  4. यह बहुत कठिन होता है | केवल दो अपवाद छोड़ कर, सारी जमीन पर किसी न किसी देश का कब्ज़ा है | इसका मुख्य अपवाद है अन्टार्क्टिका | यहाँ के चुनौतीपूर्ण मौसम और बहुत कम जनसँख्या के बावजूद, दुनिया के कुछ शक्तिशाली देश इस भू-भाग की देखरेख करते हैं | और ये बहुत ही मुश्किल है कि वो आपको यहाँ पर अपना झंडा गाड़ने देंगे और यह कहने देंगे की, “यह मेरा देश है |” दूसरा अपवाद है बीर तवील (Bir Tawail), यह इजिप्ट और सूडान के बीच का एक छोटा सा भू-भाग है, जिस पर कोई भी अपना अधिकार नहीं जताता | हालांकि, इस भू भाग में कोई भी ख़ास बात नहीं है क्यों कि यहाँ सिर्फ एक रेत के सिवा कुछ भी नहीं है | यह भी कि इस पर जेरेमिया हिटन द्वारा “अधिकार” घोषित किया गया था, और इसे दक्षिणी सूडान के नाम से भी सम्भोधित किया जाता है | [२] इसके बावजूद, यहाँ पर इस रेत के बीच आप अपनी कोशिश कर सकते हैं |:
    • किसी वर्तमान देश को जीतें | प्रशांत महासागर के पास ऐसे कई छोटे टापू पर बसे देश है, जिनके पास रक्षा और सेना का कुछ ख़ास इंतजाम नहीं है | यह बहुत अजीब लग सकता है, पर शायद ये आप के लिए काम कर जाए | बस आप के पास खुद की एक थल सेना, जल सेना और दुनिया के बाकी देशो की सहमती होनी चाहिए – क्यों कि दुनिया के बहुत से देश इन छोटे देशों को बाहरी घुसपैठियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं | कोमोरोस, वनुतु और मालद्वीप पर इस तरह के कई प्रयास किये जा चुके है पर वो नाकाम ही रहे | [३]
    • किसी देश को खरीदें | अगर बहुत अमीर हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं, हाँलाकि ये बहुत मुश्किल है कि कोई देश आपको संप्रभुता दे दे | किसी भ्रष्ट और बेसहारा देश में ऐसा शायद आसानी से किया जा सकता है, पर ये भी बहुत मुश्किल है: कुछ मुक्तिवादीयों ने तोर्गुआ (Torgua) को हैती (Haiti) से खरीदने की कोशिश की थी, पर ये सब कामयाब नहीं हो पाया | आखिर आप पैसे से सब कुछ ही नहीं खरीद सकते |
    • किसी कमी का फायदा उठाइए | उदाहरण की लिए, रिपब्लिक ऑफ़ इंडियन स्ट्रीम (The Republic of Indian Stream) की खोज संयुक्त अमरीका और कनाडा के बीच के भू भाग पर हुई थी जिसे 1783 के पेरिस के समझोते में बहुत अच्छे से परिभाषित नहीं किया गया था | यह 1832 से 1835 तक वजूद में रहा, इसके बाद संयुक्त अमरीका ने इसे अपने में मिला लिया |
    • कुछ ऐसे क्षेत्रो की खोज करे जो स्थानीय सरकार के लिए किसी उपयोग की न हो | मुमकिन है कि स्थानीय सरकार की उस भू भाग के लिए के लिए किसी विवाद में पड़ने में कोई रुची ही न हो, कोई ऐसा क्षेत्र जिस पर सरकार का खर्चा तो हो रहा हो पर उसकी आर्थिक/ राजनैतिक उपयोगिता न हो |
    • यहाँ तक पड़ने के बाद, आप सोच रहे होंगे कि आपके लिए ऐसी कोई उम्मीद नहीं है, पर हमने सबसे अच्छी तरकीब अभी तक बताई नहीं है | भूमि की सीमित मात्र होने पर भी, मनुष्य की और भूमि की जरुरत तेज़ी से बदती ही जा रही है, नयी सोच रखने वाले (और बहुत अमीर भी) लोगो ने अब समुद्र पर अपना कब्ज़ा करना शुरू कर दिया है |
  5. जैसा कि कहा जाता है, समुद्र ही आखिरी सीमा होती है | अंतर्राष्ट्रीय समुद्र पर किसी भी राष्ट्र का कब्ज़ा नहीं होता है, इस से यहाँ पर गतिविधिया बढ़ गयीं हैं |
    • सीलैंड की रियासत | सीलैंड, उत्तरी समुद्र में इंग्लैंड के तट से दूर, जिसे मूलत: एक मिलेट्री बेस के रूप में काम आने के लिए बनाया गया था, यह एक फुटबॉल के मैदान के जितना बड़ा है जिसमे जर्मनी के घुसपैठियों पर हमलो के लिए सैनिको और हथियारों को रखा जाता था | युद्ध के बाद से ले कर 1966 तक इसे खाली छोड़ दिया गया था, जब एक रॉय बेट्स नाम के डीजे – जिसका ब्रिटिश सरकार के साथ अपने गैरकानूनी रेडियो स्टेशन को ले कर झगडा चल रहा था – यहाँ अपनी दूकान स्थापित करने के लिए यहाँ आया | रेडिओ स्टेशन दुबारा काम नहीं कर सका, पर उसने इस तैरते हर किले को सीलैंड की रियासत घोषित कर दिया | उसने वहाँ पर अपना झंडा लगा दिया और खुद को वहां का राजा और अपनी पत्नी को रानी घोषित कर दिया | सीलैंड ने कोर्ट के सभी मुक़दमे भी जीते, और ये आज भी अस्तित्व में है |
    • पाम आइसलैंड ग्रुप | हालांकी यह एक देश तो नहीं है, पर यह दुबई के तट से दूर स्थित यह इस इस देश के बिल्डर्स के लिए बहुत मुनाफे का सौदा था | फारस की खाड़ी तक फैला हुआ यह ताड़ के 3 पेड़ के आकर का मानव निर्मित द्वीप है जहां विश्व के सबसे अमीर लोग रहते हैं |
    • दि सीस्टेडिंग इंस्टिट्यूट | मिल्टन फ्रीडमेन के पोते और पेपाल के जनक पीटर थिएल द्वारा स्थापित किया गया, यह एक खुद से आदर्श मुक्तिवाद के आधार की अपेक्षा रखने वाली सोच है जो इस बात में यकीन रखती है कि सरकार के लिए एक खुला हुआ बाज़ार होना चाहिए – जनतंत्र के लिए स्टार्ट अप | उनकी यह आशा है कि प्रयोगवादी, नई सरकारें प्रशासन के ज्यादा नए तरीके सोच पायंगी और इस से दुनिया बदल सकेगी | ये लोग उस सोच को बढावा दे रहे हैं जिसका उद्देश्य समुद्र पर आधारित प्लेटफोर्म जिन पर इमारते हो, जहां कोई न्यूनतम मजदूरी न हो, और बन्दूको पर सीमित प्रतिबन्ध हो | इसके समर्थक इसे स्वतंत्र उद्योग की कुंजी के रूप में देख रहें हैं | इस के आलोचक कहते हैं कि इस तरह की खुली इमारतों में कम मजदूरी पाने वाले मजदूर जिनके हाथ में बहुत से हथियार हो और जिन्हें खुद को जॉन ग्ल्ट्स समझने वाले लोग चलते हों, यह तो तबाही की पूरी तैयारी है | तो सीस्टेंडिंग की राजनीति में आपकी कोई रुची हो या नहीं हो, यह बात तो स्पष्ट है की समुद्र ही अगला पड़ाव है |

    • दि रिपब्लिक ऑफ़ मिनर्वा | 10 लाख से ज्यादा लोगो ने फिजी के दक्षिण में प्रशांत महासागर में स्थित चट्टानों पर रेत का बड़ा ढेर दि रिपब्लिक ऑफ़ मिनर्वा शुरू करने की लिए लगाया | [४] पर अगर आप इतने अमीर नहीं हैं, कुछ यूँ ही बना लीजिये | दुनिया के कुछ बहुत ही छोटे देश काल्पनिक द्वीप या ग्रहों पर अपना दावा करते हैं |

    • एक पारंपरिक सीमागत देश के अलावा भी, ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जो अभी तक अनछुये, अनियमित और नए हैं और जिनकी कोई सीमा भी नहीं है – क्यों कि ये सिर्फ वर्चुअल रूप से ही मौजूद हैं | इसे आप क्लाउड कह सकते हैं, इसे आप वेब भी कह सकते हैं, या विलियम गिब्सन से शब्दों में साइबर स्पेस भी कह सकते हैं, आजकल लोग ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ने में खर्च करते हैं | वर्चुअल दुनिया, जैसे कि सेकंड लाइफ और ब्लू मार्स 3-डी आवास बनाते हैं, उनकी अपनी करंसी होती है, और अपना ही संविधान होता है (Terms and Conditions) | प्रचलित शब्द जैसे कि फेसबुक (सोशल मीडिया) दुनिया भर में एक जैसी सोच वाले लोगों को एक ही उद्देश्य के प्रति काम करने की लिए प्रोत्साहित करता है – जैसा कि उन्हें एक ग्रुप के रूप में जाना जाता है | समन्दर की तरह ही, वर्चुअल दुनिया का भी बढ़ता हुआ प्रभाव होगा, परिणाम स्वरुप अगले 100 साल में इसकी बहुत ही वास्तविक, अलग राष्ट्रीय पहचान हो सकती है |
  6. सीमाओं के अलावा देश की और एक जरुरत होगी – और वो है जनसँख्या | आप जिस जमीन पर अपना कब्ज़ा करते हैं या खुद निर्मित करते हैं, यदि उस पर कोई भी जनसँख्या नहीं है तो आप को ही अपने लोग जुटाने होंगे | आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को वहां बुलाइए, इस से आप की बहुत ही छोटी पर वफादार जनसँख्या होगी |
    • आजकल अगर आप कोई भी गंभीर काम करने जा रहे हैं (अपना छोटा देश बनाना वास्तव में एक गंभीर काम है) , तो आपकी एक वेबसाइट होनी बहुत जरुरी है | आप इसका इस्तेमाल अपने जैसे ही लोगों को खोजने – और उन्हें आपके देश में रहने के फायदे बताने में करें | जैसे कि काम या पैसा, बहुत पत्नियाँ रखने की आज़ादी, या सिर्फ एक नए देश का हिस्सा बनने का मौका, कुछ भी |
    • आपको यह तय करना होगा कि आपको अपने देश के नागरिकों से क्या चाहिए | क्या उनको नागरिकता की कोई परीक्षा देनी होगी, या उनको किसी कानून के दायरे में रहना होगा ? उनकी किस प्रकार की पहचान होगी – क्या कोई पासपोर्ट ? ड्राइविंग लायसेंस ?
  7. आपके देश की सफलता और असफलता, काफी हद तक, प्रशासन में आपकी लीडरशिप पर निर्भर करती है | उदाहरण के लिए संयुक्त अमरीका की सफलता को लीजिये, इसकी जड़ें इसके साफ़ सुधरे और ठीक से परिभाषित संविधान में हैं, और यह विवेचना तथा विकास के लिए खुला हुआ है | अगर यह संविधान ऐसा नहीं होता, तो संयुक्त अमरीका एक संगठित राष्ट्र की बजाय बहुत से छोटे और बिना किसी मजबूत व्यवस्था वाले देशों में टूट सकता था | आपकी सरकार, आपका संविधान आपके सिद्धांतो के आधार पर होना चाहिए जिनको आप शुरू से स्थापित करना चाहते हैं | कुछ देश और उनके शुरूआती सिद्धांत के उदाहरण कुछ इस तरह हैं:
    • नोवा रोमा , जो समर्पित है "मूल रोमन धर्म, संस्कृति और गुणों की पुनर्स्थापना "| [५]
    • दि अमेरिकन एम्पायर , जो आधारित है हास्य और काल्पनिक वैज्ञानिक कहानियों, कल्पनाओं और खेलों के प्रेम पर | [६]

    • पोलिटिकल सिमुलेशन या राजनैतिक आन्दोलन | इन छोटे देशों की बहुत ही मजबूत राजनैतिक सोच होती है जो कि अक्सर विवादित होती है | इतिहास में, इनमें से बहुतों ने पत्रिकारिता और राजनीति का ध्यान आकर्षित किया था, पर वो भी बहुत कम | इनकी अस्पष्टता के बावजूद, ये छोटे देश का सबसे प्रचलित प्रकार है |
    • सांस्कृतिक उद्देश्य | ऐसे छोटे देश, जैसा कि इतिहास में भी देख चुके हैं, किसी विशिष्ट प्रकार की संस्कृति और परंपरा को बढावा देने के लिए अस्तित्व में होते हैं | जर्मनी के ऐसे बहुत से छोटे देश हैं, जैसी कि डॉमंगीला, जो पुराने जर्मनी के एम्पायर को पुन: निर्मित करना चाहते हैं | इनमें से बहुत से राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं |

    • अलगाववादी संस्थाएं | यह छोटे देश का, सबसे गंभीर प्रकार है | अलगाववादी संस्थाएं छोटे देश का सबसे पुराना प्रकार हैं | कुछ प्रमुख अलगाववादी छोटे देशों नाम हैं सीलैंड, हुत्त्त रिवर प्रोविंस, और फ्री टाउन क्रिस्चिनिया |
  8. हर देश के अपने कुछ क़ानून होते हैं, यहाँ कुछ देशों में क्या सिस्टम फॉलो किया जाता है उसके उदाहरण प्रस्तुत किये गए हैं:
    • वोट देना : यह वह प्रक्रिया है जहां नागरिक शासन के बारे में निर्णय लेते हैं और अधिकारियों का चुनाव करते हैं। इसका उपयोग स्विट्जरलैंड में किया जाता है।
    • सच्चा लोकतंत्र जनता खुद हर चीज पर वोट करती है। यह एक बड़े देश के साथ करना कठिन है, लेकिन यह आपके माइक्रोनेशन के लिए काम कर सकता है।
  9. अब जबकि आप के पास खुद की सीमा, जनसँख्या, सरकार के साथ संविधान है, यह खुद को स्वत्रंत घोषित करने का का सही समय है | आपने सारी दुनिया को दिखाने के लिए जो तैयारी की है, इस पर आधारित इन तीन घटनाओं में से कोई एक अवश्य होगी |
    • सामूहिक अनभिज्ञता | दुनिया आपकी स्वंत्रता की घोषणा सुनने के बाद उसे बिना कोई तरजीह दिए हुए वापस अपने काम में लग जायगी |
    • देशों के बिरादरी में आपका स्वागत होगा, संयुक्त राष्ट्र में आप को एक सीट मिलेगी, और राजदूत तथा उच्चायोग के लिए आवेदन मिलेंगे |
    • सेना की धुसपैठ | अगर आपका देश किसी दूसरे राष्ट्र की सीमा का उल्लंघन, मानव अधिकारों का हनन, या किसी कानून का उल्लंघन करता है, तो आप किसी अधिकारी से यह सूचना मिल सकती है कि, “Independent Nation of 1234 N. Raynd Avenue” एक अनुबंधित बिरादरी है जो आपकी संप्रभुता का समर्थन नहीं करती है, और आपको तुरंत अपना झंडा नीचे उतारना होगा अन्यथा आप पर संयुक्त राष्ट्र के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगेगा और आप को बुलेटप्रूफ मर्सिडीज़ में बैठा कर ले जाया जायगा और आप पर मानवता के विरुद्ध अपराध का मुकदमा चलाया जायगा | आपके देश का वही हाल हो सकता है जो रिपब्लिक ऑफ़ मिनर्वा का हुआ था | जैसे ही अमीर मुक्तिवादी माइकल ओलिवर ने फ़िजी के दक्षिण में मिनर्वा की तटीय चट्टानों में रेट का ढेर भर कर भू भाग निर्मित किया और अपनी संप्रभुता की घोषणा की, द्वीप पर टोंगा द्वारा (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से) धुसपैठ की गयी और कब्ज़ा कर लिया गया | [७]
  10. अगर आप डॉलर, यूरो या कोई और करेंसी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपको अपनी खुद की अर्थव्यवस्था खड़ी करनी पड़ेगी | आप अपने देश की संपत्ति का आधार सोना, सेक्युरिटीज़ या सिर्फ प्रार्थना को बनायंगे? आपके दोस्तों के बीच आपकी ज़ुबान की बहुत कीमत होगी पर अपने देश के ऋण के लिए आपको संपत्ति की आवश्यक्ता पड़ेगी | अगर अपनी ही करेंसी स्थापित करना चाहते हैं तो भी आपको अपनी सरकार के लिए पूंजी लगाने की आवश्यकता होगी, और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका यह है की आप टैक्स लगायें | टैक्स के द्वारा, आप अपनी सरकार के लिए आधारभूत सेवाएं जैसे कि पावर ग्रिड, पानी, जरूरी प्रशासनिक व्यवस्था (जितना कम आप चाहें) और आर्मी |
    • किसी भी देश (छोटा या बड़ा) का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने देश के नागरिकों को शत्रुओं से सुरक्षा प्रदान करे | फिर चाहे वो तैयार आर्मी हो, नेशनल गार्ड हो, अनिवार्य सेवाएं हो, या कोई और सुरक्षा समाधान हो, आप को अपना देश बनाते समय इसके बारे में सोचना पड़ेगा |
  11. अपना देश बनाते समय अगर आपने किसी विवादित मुद्दे को जन्म नहीं दिया है तो (ऊपर पढ़ें), आप विश्व समुदाय में अहम् भूमिका निभाना चाहेंगे | ऐसा करने के लिए दुसरे देशों से मान्यता प्राप्त करना जरुरी है | इसके लिए आपको अंतर्राष्ट्रीय कानून, राजनीति और कूटनीती अपनाना पड़ेगी | और अगर इन सभी बातों में विशेषज्ञ नहीं हैं तो आप को यह काम किसी विशेषज्ञ को सौंपना होगा |
    • इन सब में यह शायद सबसे कठिन काम है | कुछ देश जैसे फिलिस्तीन, ताईवान और उत्तरी साइप्रस के पास एक देश की सारी विशेषताएं हैं – पर इनको कई देशों से मान्यता प्राप्त नहीं है | इस सम्बन्ध में कोई नियम नहीं है – हर देश का किसी दूसरे देश को मान्यता देने का अपना अलग मानक है | कुछ चीजें इस बात पर बहुत असर डालती हैं जैसे अल कायदा, साम्यवाद और पूंजीवाद पर आपकी सोच | वो ये भी जानना चाहेंगे कि मानव अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों पर आप की सोच क्या है | संयुक्त अमरीका में, किसी देश को मान्यता देने का निर्णय राष्ट्रपति के हाथ में होता है | आपके देश की मान्यता का निर्णय बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है की व्हाइट हॉउस से कौन सी पार्टी का राष्ट्रपति शासन कर रहा है, और उनकी राजनैतिक प्राथमिकताएं हर चार वर्षों में बदल भी सकतीं हैं |
    • यह भी जरूरी है कि, संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता के लिए संयुक्त अमरीका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ़्रांस में से कोई भी अपना वीटो अधिकार आपके विरुद्ध प्रयोग न करे | दूसरे शब्दों में फिलिस्तीन, ताईवान और क्रीमिया जैसे मुद्दों पर आप को अपने आप को तटस्थ रखना होगा |
    • अगर आप यूरोप में या इसके आसपास रहते हैं तो यूरोपियन यूनियन की सदस्यता के लिए आवेदन करें | इस से वैश्विक राजनीति में आपकी संप्रभुता निश्चित होगी |
  12. हर देश को एक झंडे की आवश्यकता होती है और आप भी इस से अलग नहीं हैं | यह किसी देश का सबसे महत्वपूर्ण चिन्ह होता है, पर और भी कई चिन्ह हैं जिनसे आप एक देश के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं |
    • पैसा | आपकी करेंसी दिखेगी कैसी ? क्या सोने की सिक्के पर आपका चित्र छपा हुआ होगा, कागज़ पर 3D होलोग्राम होगा, या आप कोई प्रतीकात्मक चिन्ह जैसे लेडी लिबर्टी या चार्ल्स हेस्टन का प्रयोग करेंगे ? क्या आप पूरी तरह आधुनिक तरीके अपनाएंगे, या पुराने समय की तरह एक एक पैसा हाथ से बनवायेंगे ?
    • राष्ट्रीय मुहर | आप अपना राष्ट्रीय वाक्य बना सकते हैं और इसका लैटिन भाषा में अनुवाद करा सकते हैं | ऑनलाइन आप को बहुत से अनुवाद करने वाले साधन मुफ्त ही मिल जाएंगे | ढाल के साथ सैनिक का एक चित्र तैयार कीजिये जिससे ऐसा लगे कि आप राजघराने से हैं – या आप अपनी भाषा में अपना उद्देश्य लिखिए और किसी ग्राफ़िक डिज़ाइनर से इस पर आधारित एक चिन्ह बनवा लीजिये | एक अच्छे चिन्ह की कीमत इंग्लैंड के ताज से भी ज्यादा हो सकती है !
    • अधिकारिक पत्र-व्यवहार | आप जो भी पत्र राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र, प्रधानमंत्री और अन्य राज्यों के अधिकारीयों को लिखना चाहेंगे, वो एक बढ़िया किस्म के लैटर हेड पर होने चाहिए जिन पर आप का चिन्ह उभरा हुआ हो |
    • राष्ट्र गान | प्रमुख अवसरों पर बजाने की लिए एक राष्ट्र गान का होने जरुरी है |
  13. हर देश में कुछ मौखिक भाषा होनी चाहिए। इसके लिए आप कर सकते हैं:
    • मौजूदा भाषा (जैसे अंग्रेजी) का प्रयोग करें। आप प्राचीन भाषाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। जैसे: फुतर्क (futhark)।
    • किसी मौजूदा भाषा की बोली बनाएं (उदा. कैनेडियन अंग्रेज़ी, अमेरिकी अंग्रेज़ी)।
    • अपनी भाषा बनाओ। यदि आप ऐसा करते हैं तो सुनिश्चित करें कि आपके देश के नागरिक इसे समझें (दूसरे शब्दों में उन्हें भाषा सिखाएं)।
    • आप भाषाओं को जोड़ सकते हैं। मानो या न मानो, अंग्रेजी एक है। वास्तव में, अधिकांश अंग्रेजी भाषा वास्तव में लैटिन और जर्मनिक भाषाओं पर आधारित है। अमेरिकियों ने शून्य अरबों से उधार लिया है।
  14. 14
    मिक्रोविकी पर आर्टिकल लिखें: यहाँ आप विकिपीडिया की तरह ही अपने देश के बारे में आर्टिकल लिख सकते हैं। और गाइडलाइन्स के लिए https://micronations.wiki/ पर जायें। फिर, आप अपने माइक्रोनेशन के बारे में एक लेख लिख सकते हैं। यहां, आप अन्य माइक्रोनेशन के साथ संबंध भी खोल सकते हैं।
    • राष्ट्र पृष्ठ मार्गदर्शिका देखें। यह इस बारे में जानकारी देता है कि आपके लेख को कैसे संरचित किया जाना चाहिए।
  15. न ही विश्व का आकार बढ़ रहा है और न ही सरकारों का आकर छोटा हो रहा है (कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो क्या वादा करते हैं), इसलिए आप जल्दी ही अपना आधिकार स्थापित कर सकते हैं | और जल्दी ही आप अपने आप को युवराज, राजा, सम्राट, अयातुल्लाह, शासक या शाही राजवंश का आजीवन राष्ट्रपति घोषित कर सकते हैं |

सलाह

  • अगर आप का इरादा एक कार्यात्मक और आत्मनिर्भर देश बनाए का है, तो आप को एक बुनियादी ढांचे (उदाहरण के लिए सड़कें, विद्यालय, इमारतें, अस्पताल, अग्निशमन) की सख्त जरुरत पड़ेगी |
  • यह सुनिश्चित कर लें की आप महाशक्तियों के साथ तटस्थ रिश्ते बना कर रखें | उत्तरी कोरिया के दूरी बना कर रखने में इस काम में सहायता मिल सकती है |
  • कृपया इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप परमाणु हथियार या ऐसा कोई भी हथियार नहीं रख सकते जब तक कि आप एक सफल और स्थिर देश न हो |
  • सम्बन्ध बनायें | बाहर कई प्रकार के अलग अलग समुदाय हैं | आप अपने राष्ट्रीय प्रतिनिधि (या राजदूत ) को बहार भेजें और उनके द्वारा सम्बन्ध बनायें !
  • संयुक्त अमरीका के नागरिकों के लिए: अगर आप के पास किसी अन्य देश की नागरिकता भी है, उन देशों को छोड़ कर जो आप को दोहरी नागरिकता रखने की अनुमति देते हैं, पर छोटे देशों के सहित, आप संयुक्त अमरीका की अपनी नागरिकता खो देंगे | आप को इसे गंभीरता से लेने की जरुरत है |
  • दूसरे देशों के साथ अकारण आक्रामक नीति न अपनायें | इस से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में आप का कद छोटा होगा |
  • लघुराष्ट्रीयता एक और गंभीर बात है जिसमे सभी पृष्ठभूमि के लोग शामिल होते हैं | सबका सम्मान शांति की कुंजी है | असहनशीलता का परिणाम युद्ध होता है |
  • स्थापित छोटे देशों का बारीकी से अध्यन करें | आखिर ऐसा क्या है जिस से वो एक सफल राष्ट्र हैं (या ऐसा क्या है किस से वो असफल हो गये) ? आप उनसे क्या सीख सकते हैं ?
  • एक पूरी तरह से कार्यरत वेबसाईट का होना बहुत जरुरी है, अगर संभव हो तो एक ब्लॉग के साथ जो समाचार सेवा की तरह काम कर सके | इस बारे में एक विकी लेख लिखना बहुत अच्छा विचार हो सकता है – ऐसे बहुत से छोटे देश के विकी हैं जो आप उपयोग कर सकते हैं; पर इस बात का ख्याल रखें कि आपका छोटा देश एक वेबसाईट और लेख से कहीं ज्यादा गंभीर है !
  • किसी संगठन में शामिल हों | छोटे देशों और ऐसे लोग जो अपना छोटा देश बनाना चाहते हैं, उनके के लिए बहुत से संगठन हैं | ये संगठन कुछ ‘संयुक्त राष्ट्र’ की शैली के हो सकते हैं, जैसे कि Organization of Active Micronations (OAM) [८] या League of Secessionist States (LoSS), या उनका कोई विशेष उद्देश्य भी हो सकता है, जैसे कि Micronational Cartography Society (MCS) [९] | इस तरीके से आप अन्य छोटे देशों से मिल सकते हैं और कई तरीकों से अपनी और अपने देश की मदद कर सकते हैं | आप अपना ही छोटे देशों का संगठन भी बना सकते हैं !

चेतावनी

  • अगर आप इस बारे में गंभीरता से कदम आगे बढ़ाते हैं तो, वर्तमान सरकार आप को अलगाववादी मान सकती है | कई देशों के पास ऐसे आंदोलनों को दबाने के लिए सेना होती है जो ऐसे किसी छोटे देश की मांग को दबाने का काम करती है |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,०४७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?