आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

एकाग्रता बढ़ाने के लिए बहुत समय और मेहनत की ज़रुरत होती है | अगर आपका दिमाग आपका साथ नहीं देगा तो, एक हफ्ते या एक महीने के अभ्यास के बाद भी उत्तम नतीजे नहीं प्राप्त होंगे | फिर भी, जल्दी और असरदार रूप से एकाग्रता बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीके हैं | अगर आपको एकाग्र होने में तकलीफ आ रही है, तो ये विकी आर्टिकल सहायक साबित होगा |

विधि 1
विधि 1 का 3:

लम्बे समय के लिए समाधान

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एकाग्रता को प्रभावित करने वाला सबसे बढ़ा कारण है आराम और ये कई रिसर्च द्वारा साबित हो चुका है | एकाग्रता के लिए आपके दिमाग को शांत होना चाहिए | पर अगर आपने आराम नहीं किया है तो आपका दिमाग इधर उधर जायेगा | सही समय पर पर्याप्त मात्रा में नींद लेने का प्रयत्न करें | इसके इलावा नियमित समय पर सोना, एकाग्रता बढ़ाने की तरफ महत्वपूर्ण कदम हो सकता है |
    • लेकिन ज्यादा सोना उचित नहीं है | ज्यादा सोने से आपके शरीर की प्राकृतिक लय प्रभावित हो सकती है और आपको आलसी बना सकती है | इससे बचने के लिए और सही समय पर उठने के लिए अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करें |
  2. जो भी करना चाहते हैं उसके लिए पहले से योजना बनाएं | जब आप बिना किसी योजना के तहत काम करने बैठेंगे, तो आप ईमेल देखना, चैटिंग करना और वेब ब्राउज़िंग जैसी गतिविधियों में आसानी से फँस सकते हैं | बिना किसी उद्देश्य के, आप अपना समय बर्बाद कर देंगे | आपका ध्यान एक ज़रूरी कार्य की तरफ ना होकर कई छोटे छोटे ख्यालों में बंट के रह जायेगा |
    • इससे बचने के लिए, अपनी ज़रुरत की पूर्ति के लिए पहले से ही एक योजना बना लें | बीच में 5 मिनट का विश्राम लें और इस समय में अपना ईमेल देख लें, फिर अपना इनबॉक्स बंद करके सबसे अहम् कार्य की ओर बढ़ जायें | जब भी योजना बनाएं तो मनोरंजन, पढ़ाई और नींद के लिए पर्याप्त समय रखें |
  3. मेडीटेशन करें : ध्यान करने से एकाग्रता की शक्ति निश्चित तौर पर बेहतर होगी | दरअसल, जब हम ध्यान लगाते हैं, तो सबसे पहले हम एकाग्रता को वश में करने की कोशिश करते हैं | हर दिन ध्यान के लिए समय निकालने से हमें सिर्फ अपनी एकाग्रता तकनीक पर काम करने का मौका मिलता है |
  4. एकाग्रता के लिए अपनी पसंद के स्थान का चुनाव करें: ज़ाहिर है की कुछ स्थान बाकियों के देखे बेहतर होंगे। स्कूल पुस्तकालय, स्टडी लाउंज और निजी कमरे सर्वोत्तम हैं | सबसे बढ़कर, जिस स्थान का चुनाव करें वहां आपका ध्यान भंग नहीं होना चाहिए | अगर आपको अपने काम पर ध्यान देना है तो अन्य लोगों से दूर रहने की कोशिश करें |
  5. अगर आप एकाग्रता की कला में निपुण होना चाहते हैं, तो नियमित और संतुलित आहार का सेवन करें: ज्यादा खाना खाने से पाचन शक्ति पर प्रभाव पड़ता है जिससे आप असहज और सुस्त महसूस करते हैं | हल्का और पौष्टिक खाना खाने से आपको अपनी एकाग्र होने की शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी | जैसे थॉमस जेफ्फेर्सन ने कहा है, हम कम खा कर कभी नहीं पछताते हैं | आपको पता चलेगा की अपनी सोच से कम खाना खा कर भी आप तृप्त हो सकते हैं |
  6. एकाग्रता की शक्ति हमारे चुस्त होने पर निर्भर होती है | अगर हम थके, अस्वस्थ और कई बिमारियों से घिरे हैं तो एकाग्र होना बहुत मुश्किल हो जायेगा | हांलाकि, एकाग्रता फिर भी मुमकिन है, बस थोड़ी सी ज्यादा असहज हो जाती है | लेकिन, अगर हम अपने जीवन को आसान बनाना चाहते हैं; तो हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखना होगा:
    • पर्याप्त मात्रा में नींद
    • शारीरिक तौर पर चुस्त
    • एक उपयुक्त वज़न रखना
    • नियमित तौर पर व्यायाम
  7. एक ही स्थान पर लगातार काम करने से कोई भी व्यक्ति परेशान हो सकता है | बार बार विश्राम लेने से समस्या का समाधान हो सकता है | इससे आप चुस्त महसूस करेंगे और विषय की ओर आपकी रूचि भी बढ़ेगी |
  8. ये समझ लें की प्रैक्टिस से ही व्यक्ति परफेक्ट होता है: एकाग्रता भी दूसरी एक्टिविटीज की तरह एक एक्टिविटी ही है। आम तौर पर जितना ज्यादा हम अभ्यास करेंगे, उतनी ही हमारी एकाग्रता बढ़ेगी | बिना प्रशिक्षण के हम बेहतरीन धावक बनने की उम्मीद नहीं रख सकते | उसी तरह, एकाग्रता भी मांसपेशी जैसी है, जितना ज्यादा व्यायाम करो उतनी ही वह मज़बूत होती है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

जल्दी के समाधान

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये बहुत मदद करता है। यदि आप किसी शांत स्थान में अकेले रहते हों या फिर रात का समय हो तो बात अलग है, इसके इलावा किसी भी स्थान पर लोगों, प्रकृति, मशीन इत्यादि की आवाजें आकर ध्यान बंटाती हैं | ईयर प्लग थोड़ा असुविधाजनक हो सकते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा समय तक लगातार इस्तेमाल ना करें (मसलन एक घंटे बाद थोड़ी देर के लिए उतार दें)।
  2. जब भी आपका मन भटके उस समय को एक 3x5 कार्ड पर लिखते जाएँ: इस कार्ड को तीन भागों सुबह, दोपहर और रात में बाँट लें | हर बार आप अपने मन को भटकते महसूस करें, तो उपयुक्त बॉक्स पर एक निशान बना दें | [१] कुछ देर बाद ही, आपको पता चलेगा की सिर्फ एक टैली रखने से आपका ध्यान कम बंट रहा है!
    • मुद्दे के बारे में जानकार होना पहला कदम है, और इस तरीके से जब भी आपकी ध्यान भंग हो आप फिर भी एकाग्र बने रह सकते हैं | आप जो कर रहे हैं उसके बारे में जानकार होने से अंततः ज्यादा मेहनत के बिना आपकी इकाग्र्ता में सुधार आ जायेगा |
    • इस तरीके से आप अंत में, अपनी कमजोरी के समय की पहचान कर पायेंगे | मसलन अगर आपको पता चलता है सुबह के समय टैली ज्यादा है तो इसका मतलब आपका दिमाग थका है और इधर उधर जा रहा है | ये इस बात का इशारा है की आपको ज्यादा नींद लेकर, या पौष्टिक नाश्ता कर के अपनी एकाग्रता बढ़ानी चाहिए |
  3. अपने ध्यान के भटकने या एकाग्रता घटने का समय निश्चित करें: अगर आपने दिन में एक समय निश्चित कर रखा है—जैसे हर दिन आपका “ध्यान भटकने” का समय 05:30 है, या जब आप काम से या स्कूल से वापस आते हैं— इसका मतलब है की सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे आपके ध्यान के भटकने की सम्भावना कम होगी | अगर आपको लगे की आपका अन्य किसी समय पर ध्यान भटक रहा है, तो अपने आप से कहें की एकाग्रता छूटने का ये उपयुक्त समय नहीं है और जो भी कार्य हाथ में है उस पर अपना ध्यान लगाने की कोशिश करें |
  4. खून हमारे शरीर में ऑक्सीजन को सब स्थानों पर ले जाता है | पर ग्रेविटी के कारण खून हमारे शरीर के निचले हिस्से में ही रहता है, और एकाग्रता बढ़ाने के लिए दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन नहीं देता | दिमाग तक ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए, हर थोड़ी देर में उठें और खून का संचार बढ़ाने के लिए थोड़ा घूम कर आयें |
    • अगर आप काम पर फंसे हुए हैं और आपके पास व्यायाम करने का समय नहीं है, तो काम पर ही व्यायाम करने की कोशिश करें | इसमें कई प्रकार के जैसे, इसोमेट्रिक और एरोबिक व्यायाम शामिल हैं |
  5. याद रहे अपने दिमाग को हर घंटे कम से कम, 30 मिनट का विश्राम दें: अगर आपके दिमाग को एक साथ कई घंटों तक एकाग्र होना पड़े, तो उसकी कार्य शक्ति कमज़ोर पड़ जाती है और ध्यान का स्तर भी गिरने ला जाता है | [२] 100% काम करने और एकाग्रता को फिर से चालू करने के लिए अपने कार्य को बाँट कर बीच में विश्राम या पॉवर नेप लेना बेहतर होता है |
  6. एक समय पर एक ही काम को पूर्ण रूप से ख़त्म करने का प्रयत्न करें [३] : अगर आप एक साथ कई काम करेंगे, और एक काम ख़त्म किये बिना दूसरे पर जायेंगे, तो आपके दिमाग को संकेत मिलेगा की एक विषय से दूसरे पर चले जाने में कोई नुकसान नहीं है | अगर आप वाकई में अपनी एकाग्रता बेहतर करना चाहते हैं, तो आप दूसरा कार्य शुरू करने से “पहले “ अपने दिमाग को पहले कार्य को ख़त्म करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश करेंगे |
    • इस सोच को अपनी ज़िन्दगी में जितने हो सकें उतने कार्यों पर इस्तेमाल करें | आप सोचेंगे की एक किताब को ख़त्म किये बिना दूसरी को शुरू करने और एक कार की मरम्मत किये बिना दूसरी पर काम शुरू करने में कोई समानता नहीं है, पर हकीकत में ये आश्चर्य जनक रूप से समान हैं | छोटे कार्यों का भी आपकी जिंदगी के अन्य हिस्सों पर प्रभाव पड़ता है |
  7. स्पाइडर तकनीक के बारे में जानें [४] : क्या होता है जब आप एक वाइब्रेटिंग टयूनिंग फोर्क को एक स्पाइडर के जाल के पास लाते हैं? स्पाइडर उत्सुकता में शोर कहाँ से आ रहा है ये जानने के लिए पास आएगा | पर अगर आप लगातार वाइब्रेटिंग टयूनिंग फोर्क को स्पाइडर के जाल के पास लायेंगे तो क्या होगा ? कुछ देर बाद, स्पाइडर टयूनिंग फोर्क की जांच करने की कोशिश नहीं करेगा | उसे मालूम है की वह क्या है, इसलिए वह उस पर ध्यान देना बंद कर देता है |
    • स्पाइडर तकनीक का मतलब है उस स्पाइडर की तरह व्यव्हार करना | इस बात की उम्मीद रखें की ध्यान बंटाने वाली गतिविधियाँ होंगी और वह आपके ध्यान को प्रभावित भी करेंगी | दरवाज़े का बंद होना | चिड़ियों की आवाज़ | फ़्लैश मौब का शोर | जो भी हो, अपने कार्य पर ध्यान बनाये रखें | उस स्पाइडर की तरह आपका ध्यान प्रभावित करने वाली चीज़ों को नज़रंदाज़ कर दें |
  8. बिस्तर वो स्थान है; जहाँ आप सोते हैं; आपकी डेस्क पर आप एकाग्र हो कर काम करते हैं | आपका दिमाग अनजाने में ही इस तरह के संपर्क बना लेता है, तो यदि आप बिस्तर पर काम कर रहे हैं तो आप दिमाग को नींद का संकेत दे रहे हैं | इससे उल्टा असर पड़ता है क्यूंकि आप असल में दिमाग से एक समय में दो काम (ध्यान लगाना ,सोना) करने को कह रहे हैं | इसके विपरीत, सही वर्क स्टेशन का चुनाव कर अपने दिमाग को “ध्यान” या "सोने" दोनों में से एक काम करने को कहें |
  9. फाइव मोर नियम बहुत आसान है | जब भी आप हिम्मत हारें या आपकी एकाग्रता कम हो, तो अपने को उसी चीज़ के पांच और करने को कहें | अगर गणित के सम हैं तो पांच और सम करें | अगर किताब पढ़ रहे हैं, तो पांच और पृष्ट पढ़ें | अगर ध्यान लगा रहे हैं तो, पांच मिनट और लगायें | अपने मन में जो भी कर रहे हैं उसके पांच और काम करने की शक्ति ढूँढें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

कीवर्ड तकनीक

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इस आसान सी तकनीक में, आपको सिर्फ एक शब्द सोचना है जो उस विषय से जुड़ा है जो आप उस समय पढ़ रहे हैं | यदि आपका ध्यान बंटे या कुछ और सोचने लगे आप बार बार उस शब्द को अपने दिमाग में तब तक कहते रहे जब तक वह फिर से उसके बारे में सोचने ना लगे | इस तकनीक में कीवर्ड कोई एक निश्चित शब्द नहीं है बल्कि आपके विषय और कार्य के मुताबिक बदल सकता है | कीवर्ड का चुनाव करने के लिए कोई नियम नहीं हैं और जिस भी शब्द से व्यक्ति को लगे उसकी एकाग्रता वापस आ जाएगी उसे ही कीवर्ड बना लें |
    • उदाहरण: अगर आप गिटार के बारे में लेख पढ़ रहे हैं | यहाँ गिटार कीवर्ड का इस्तेमाल हो सकता है | एक एक वाक्य को धीरे से पढ़ने लगें, और जब भी आपका ध्यान हटे या आपको कुछ समझ ना आ रहा हो तो कीवर्ड गिटार, गिटार, गिटार, गिटार तब तक बोलते रहें जब तक आपका ध्यान दुबारा से उस लेख पर ना आजाये और आप अपनी पढ़ाई जारी ना कर लें | हर दिन कम से कम 10 मिनट ध्यान लगाने की आदत डालें क्यूंकि इससे आपकी एकाग्रता काफी बेहतर होती है | पर ध्यान रहे की सुधार और उत्तम नतीजों के लिए एकाग्रचित होकर ध्यान लगाना ज़रूरी है |

सलाह

  • अपने लक्ष्य को पाने के लिए सकरात्मक सोच अपनाएं ! जब भी आत्मविश्वास कम लगे, तो अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करें | अगर आप में कार्य को करने की इच्छाशक्ति नहीं है, तो शायद आप सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं |
  • आपको अपना टाइम टेबल अपने हिसाब से स्वयं ही तैयार करना होगा। आप जिन भी विषय को पढ़ रहे हैं उनके बीच समय को बाँट लें |
  • अपने आप को ज्यादा परेशान नहीं करें | कभी कभी ध्यान बंट ही जाता है | आखिर हम लोग इंसान ही हैं |
  • अपने मन को एकाग्र रखने के लिए एक शांतिपूर्ण वातावरण बनाएं | जब आपको लगे की आपके विचार जिस चीज़ पर ध्यान होना चाहिए उस से हट रहे हैं, तो उसको दुबारा केन्द्रित करें | अपने विचारों को दूर ना जाने दें |
  • आपको जिस चीज़ पर ध्यान लगाना है उसके लिए समय निश्चित करें | अपने आपको समस्याओं और चिंताओं से विचलित ना होने दें | एकाग्र रहने के लिए अपने आपको कुछ पुरुस्कार देने का निश्चय करें |
  • स्कूल में, हर विषय पर बहुत मेहनत करें और हर कक्षा के आखरी पांच मिनट विश्राम के तौर पर रख लें |
  • जान लीजिये कौन से कार्य, वस्तुएं और आवाजें आपका ध्यान भंग कर सकती है और काम शुरू करने से पहले उनको अपने से अलग कर दें |
  • एक ही स्थान पर ज्यादा देर नहीं रुकें क्यूंकि इससे असरदार पढ़ाई कर पाने में आपको तकलीफ होगी | हर 25 मिनट बाद अपने आपको विश्राम/ नैप दें | क्यूंकि पीला एकाग्रता का रंग है आप अपने कमरे में पीले रंग की वाल हैंगिंग भी टांग सकते हैं | लेकिन याद रहे इसका ज्यादा इस्तेमाल तनाव को जन्म देता है |
  • अगर आपको इतनी नींद आ रही है की आप से ध्यान नहीं लग पा रहा है तो ये मुशकिल है की आप किताब का आगे का पन्ना पढ़ पाएंगे |

चेतावनी

  • याद रहे की महान व्यक्ति अगर एकाग्रचित नहीं होते तो कुछ भी हासिल नहीं कर पाते |
  • ज्यादा भीड़ वाले स्थान में स्थान में काम नहीं करें नहीं तो ध्यान बंट जायेगा |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २२,०४४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?