आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

रेज़र के उपयोग से भी आप बिलकुल वैसे ही शेप की आईब्रो पा सकते हैं जैसे की वैक्सिंग या ट्वीज़र से मिलता है, वो भी दर्द सहन किये बिना | इसके लिए, सबसे पहले एक छोटे ब्लेड वाले आईब्रो रेज़र को खरीदने की जरूरत होती है | इससे आप अपनी आईब्रो को सही शेप देकर अपने चेहरे की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

आईब्रो रेजर का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आईब्रो बनाने के लिए विशेष रूप से बनाये जाने वाले रेज़र को खरीदें: एक स्टैण्डर्ड रेज़र आपकी आईब्रो को सही आयाम नही दे पायेगा और इसे आखों के पास उपयोग करना खतरनाक साबित हो सकता है | इसकी जगह एक छोटी ब्लेड वाला आईब्रो रेज़र आपको मनपसंद आईब्रो दे सकता है | [१]
    • आप आईब्रो रेज़र को ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं या फिर चाहें तो स्थानीय ब्यूटी स्टोर से भी खरीद सकते हैं |
  2. अगर आप आईब्रो के चारों ओर शेविंग क्रीम लगायेंगे तो बेहतर शेव पा सकते हैं | थोड़ी सी मात्रा में शेविंग क्रीम के उपयोग से शेव की शुरुआत करें और फिर और यदि अधिक क्रीम की जरूरत हो तो थोड़ी और ले लें | शावर से बाहर आने पर शेविंग क्रीम का उपयोग करें |
    • आईब्रो के उसी हिस्से के ऊपर शेविंग क्रीम लगायें जहाँ आप शेव करना चाहते हैं | अतिरिक्त क्रीम को हटाने के लिए कॉटन स्वाब का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको देखने में आसानी होगी |
  3. Watermark wikiHow to अपनी ऑयब्रो को रेजर से शेप में लायें
    आईब्रो के आस-पास की स्किन को पकड़ने के लिए अपने गैर प्रभावी हाथ का उपयोग करें | इससे आपको अधिक सधी हुई और नज़दीकी शेव बनाने में मदद मिलेगी | अब अपने प्रभावी हाथ की मदद से अपनी आईब्रो को आकार देना शुरू करें | [२]
  4. Watermark wikiHow to अपनी ऑयब्रो को रेजर से शेप में लायें
    यह बहुत जरुरी है कि आप आईब्रो की ग्रोथ की ही दिशा में रेजर को स्ट्रोक दें | यदि आप ब्लेड का उपयोग विपरीत दिशा में करते हैं तो स्किन में खरोंच लग सकती है | इसलिए अपनी आईब्रो की वृद्धि की दिशा में कोमल स्ट्रोक दें | अपनी आईब्रो के ऊपर शेव करने से बचें अन्यथा वो बहुत भद्दी दिखेंगी | [३]
  5. जितना हो सके अपने काम को आईने में देखकर चेक करते रहें | दुर्घटनावश आईब्रो शेव होने की सम्भावना बहुत अधिक होती है | इसलिए इससे बचने के लिए, आईब्रो के प्रत्येक सेक्शन की शेव पूरी करने के बाद आईने में देखें | [४]
  6. आईब्रो शेव करने के बाद एक कोमल फेसियल क्लीनज़र से चेहरे को धो लें | ऐसा करने से आपके हाथों में लगा हुआ अतिरिक्त तेल या बची हुई शेविंग क्रीम हट जाएगी | हाल ही में शेव किये हुए हिस्से पर तुरंत माँइस्चराइज़र का उपयोग न करें अन्यथा रोमछिद्र बंद हो सकते हैं |
  7. हर सप्ताह शेव करके अपनी आईब्रो को सही शेप को बरक़रार रखें: अपनी आईब्रो के ताज़ातरीन लुक को बरक़रार रखने के लिए आपको इन्हें नियमित रूप से शेव करना होगा | अगर आपके हेयर बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं तो सप्ताह में कम से कम एक या उससे ज्यादा बार शेव करने की कोशिश करें |
  8. Watermark wikiHow to अपनी ऑयब्रो को रेजर से शेप में लायें
    वैक्सिंग या ट्वीजिंग करने के बारे में विचार करें: हालाँकि, आप रेज़र के उपयोग से अपनी आईब्रो को प्रभावी शेप दे सकते हैं लेकिन फिर भी हेयर बहुत जल्दी बढेंगे | तात्पर्य यह है की वैक्सिंग या ट्वीज़र के उपयोग की अपेक्षा रेज़र का उपयोग बार-बार करना पड़ता है | यदि आप लम्बे समय के लिए अपनी आईब्रो के शेप को बनाये रखना चाहते हैं तो शेविंग की बजाय वैक्सिंग या ट्वीजिंग करने के बारे में विचार करें | [५]
    • आप कई अन्य तरीकों का उपयोग भी कर सकते हैं | ट्वीज़र के द्वारा घनी और डार्क आईब्रो को निकाल सकते हैं और चाहें तो छोटे और हलके हेयर को रेज़र के उपयोग से निकलें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपनी आईब्रो को शेप दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने नथुनों के मध्य भाग से आईब्रो के आंतरिक किनारे को रेखांकित करें: एक पेंसिल लेकर उसे अपने एक नथुने के मध्य भाग पर रखें | इससे आपको आईब्रो के सबसे आंतरिक किनारे को देखने में मदद मिलेगी | [६]
  2. सुनिश्चित करें कि आर्च का सबसे ऊपरी हिस्सा आपकी आईरिस के बाहरी किनारे से होकर गुज़रे: आईरिस आँख का रंगीन भाग होता है और इससे आईब्रो की आर्च के शिखर का सही अनुमान लगाया जा सकता है | जब आप आईने के सामने देखें तब आईब्रो की आर्च का शिखर आईरिस के बाहरी हिस्से से लगभग 1/8 इंच या 3 मिलीमीटर की दूरी पर होना चाहिए | [७]
    • ध्यान रखें कि जब आप चारों ओर नज़र घुमाते हैं तब आपकी आईरिस भी घुमती है |
  3. Watermark wikiHow to अपनी ऑयब्रो को रेजर से शेप में लायें
    आईब्रो के आंतरिक किनारे से लेकर आर्च तक एक समान मोटाई बनाये रखना चाहिए | एक बार आर्च तक पहुँचने पर आपको तब तक थपथपाकर आईब्रो को हल्का करना है जब तक की आप आईब्रो के बाहरी किनारे तक नहीं पहुँच जाते | अगर टेपरिंग आपको उचित न लगे तो आप अपनी आईब्रो की मोटाई एक समान भी बनाये रख सकते हैं | [८]
  4. आपकी आईब्रो का सबसे बाहरी किनारा, आईब्रो के आंतरिक किनारे से नीचे की ओर नहीं होना चाहिए | दोनों किनारों को एक समान लेवल पर रखें | आप चाहें तो बाहरी किनारे को आंतरिक किनारे की अपेक्षा थोड़ा सा ऊंचा रख सकते हैं | [९]
  5. Watermark wikiHow to अपनी ऑयब्रो को रेजर से शेप में लायें
    आईब्रो के लम्बे हेयर्स को कैंची के द्वारा छांटें: एक कंघी के द्वारा आईब्रो हेयर्स को ऊपर की ओर ब्रश करें | अब, आईब्रो के शेप से ऊपर जाने वाले हेयर्स को ट्रिम कर दें | आईब्रो हेयर्स को नीचे की और ब्रश करें और यही प्रक्रिया फिर से दोहराएँ |
  6. अगर आप किसी की मदद लें तो रेज़र के द्वारा अपनी आईब्रो अधिक सफलतापूर्वक शेप दे पाएंगे | आपकी ब्रो को सबसे बेहतरीन शेप देने में आपके दोस्त या आपके परिवार के सदस्य आपकी मदद कर सकते हैं | वे आपको आईब्रो को जरूरत से ज्यादा शेव करने से रोकने में भी आगाह कर सकते हैं | [१०]

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • आईब्रो रेज़र
  • आईब्रो ट्वीज़र (वैकल्पिक)
  • इलेक्ट्रिक फेस रेजर (वैकल्पिक)
  • दर्पण या आईना
  • शेविंग क्रीम या ज़ेल

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,१९५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?