आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

किसी भी वस्तु का खोना बहुत परेशान करने वाला और असुविधाजनक या पूर्णतया चिंताजनक हो सकता है, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी क्या चीज खोई है | मुख्यतः जब आपको उसकी शीघ्र ही आवश्यकता हो | सही तरीके से खोजने पर, यह वस्तु को फिर से प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकते हैं, चाहे आपने पर्स खोया हो या अपना मनपसंद हार | फिर से उन्हीं स्थानों पर ढूँढने से या याद करने से कि आप कब, कहाँ गए थे- आपको अपनी वस्तु का पता लगाने में मदद हो सकती है, लेकिन संभवतः आपको अपनी वस्तु को हर जगह अच्छी तरह खोजना होगा | खोई हुई वस्तु को खोजने में ज्यादा समस्याएँ न बढ़ जाएँ, इसलिए आपको बहुत शांत रहने की जरूरत है |

विधि 1
विधि 1 का 4:

फिर से उन्हीं चरणों को दोहराएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. निश्चित करें कि आपने आखिरी बार अपनी चीज को कहाँ देखा था: यह शायद स्पष्ट न हो, लेकिन सबसे पहले आप अपनी खोई वस्तु को वहीं खोजें जहाँ अपने उसे आखिरी बार देखा था | यदि आपको ऐसी कोई निश्चित जगह याद नहीं है कि जहाँ आपने उसे छोड़ा था, तो आप अपनी याददाश्त पर ज़ोर डालें आपको उस वस्तु को छोड़ने की याद आ जाए | अगर आपको अपनी वस्तु वहाँ नहीं मिलती है, तो उसे और जगहों पर ढूंढते रहें, और उसे खोजने के क्षेत्र को बढ़ाएँ, जैसे यदि आप अपनी चाबी बाथरूम में लेकर नहीं जाते हैं, फिर भी एक बार आपको वहाँ खोजना चाहिए | [१]
    • आपको याद नहीं है कि आपने खोई हुई वस्तु को आखिरी बार कब देखा था? आप एक लिस्ट बना लें और उसमें लिख लें कि आखिरी बार आपने उसे कहाँ-कहाँ देखा था |
  2. जब अपने आखिरी बार वस्तु को देखा तब आप क्या सोच रहे थे, याद करें: यह बहुत बचकाना लग सकता है, लेकिन आप उस समय क्या सोच रहे थे, क्या विचार आपके दिमाग में चल रहे थे, जब अपने वस्तु को अंतिम बार देखा था, यह कभी-कभी उसको खोजने में आपकी बहुत मदद कर सकता है | आप खुद को थोड़ा पीछे ले जाकर उस घटना पर ज़ोर डालें तो इससे आपको अपनी चीज को खोजने में कुछ-ना-कुछ जानकारी तो मिल ही जाएगी, जिससे आपको उसे ढूँढने में मदद मिल जाए | [२]
  3. आपने जब वस्तु को खोया था वापिस उन जगहों पर जाकर खोजें: जब आपको याद आ जाए कि अपने अपनी चीज को आखिरी बार कहाँ देखा था, और उसके बाद से वह आपके पास नहीं है, तो आप उन सभी स्थानों पर जाएँ जहाँ आप पहले जा चुके हैं | हो सकता है आपको सौभाग्यवश अपनी खोई वस्तु वापिस चलकर ढूँढने से मिल जाए, यदि वह वहीं-कहीं गिर गयी हो और आप उससे टकरा जाएँ | [३]
    • यदि आपको अपनी वस्तु इन सभी उपायों से नहीं मिली, तो आप इसके लिए एक फोन करना भी सही उपाय हो सकता है | जैसे कि यदि आपका फोन खो गया है, और आप फ्लाइट से घर लौटे हैं तो आप होटल में और एयरपोर्ट पर फोन करें, यह जानने कि आपका फोन किसी को मिला है क्या |
विधि 2
विधि 2 का 4:

यथाक्रम खोज करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि आपका कुछ बहुत महत्वपूर्ण खोया है जैसे कि पर्स या सेलफोन, तो निसंदेह इससे आप डरे हुये हो सकते हैं | लेकिन यह आप तनाव में बने रहेंगे तो इससे आपको अपनी कीमती चीज खोजने में ज्यादा कठिनाई होगी | इसलिए अपनी वस्तु को खोजने से पहले खुद को शांत करें, जिससे आपका मन भी शांति से उसे ढूँढ पाये | [४]
    • आपको शांत बने रहने में परेशानी हो रही है? तो लंबी गहरी साँसें लेने से आपको शांत रहने में मदद मिलेगी |
  2. यदि आपको याद नहीं है कि अपने खोयी हुई वस्तु कहाँ रखी थी, तो उसे वहाँ खोजें जहाँ आप अक्सर ही उसे रखते हैं | यदि आप अपनी चाबी को अपने दरवाजे के बाजू वाली बास्केट में डालते हैं, तो सबसे पहले उसे वहीं खोजें | [५]
    • यदि आपके सामान को रखने वाली ऐसी और भी कई जगह हैं, जहाँ आप अक्सर उन्हें रखते हैं, तो उन सभी स्थानों पर अच्छी तरह देख लें कि वहाँ तो रख कर नहीं भूल गए |
    • शांति से और सावधानी से खोजें | यदि आप हड़बड़ी में, या घबरा कर चीजों को इधर-उधर उठा कर फेकेंगे, तो इससे सारा सामान फैल जाएगा और आपको अपनी जरूरी चीज खोजने में ज्यादा कठिनाई होगी |
    • यह बहुत ही सामान्य-सी बात लग सकती है, पर अपनी जेबों में और बैग में देखना न भूलें | आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखने के उद्देश्य से उन्हें अपनी जेब या बैग में ही डाल देते है |
  3. यदि आपको सामान रखने वाली आम जगहों पर खोई हुई वस्तु नहीं मिलती है, तो अब आपको उसे खोजने के दायरे को बढ़ाना होगा | इसके लिए आपने जिन स्थानों पर उसे खोजा है उसके आस-पास की जगहों पर भी उसे अच्छे से देख लें, इससे हो सकता है आपकी वस्तु मिल जाए | [६]
    • यदि आपको इतना खोजने पर भी अपनी वस्तु नहीं मिल पाती है, तो उसे खोजने के दायरे को और बढ़ाएँ और फिर से खोजें | वस्तु को सभी जगह खोजना जारी रखें जब तक वह आपको मिल नहीं जाती |
  4. कभी-कभी काफी जगह खोजने के बाद भी आपको अपनी वस्तु नहीं मिल पाती है | फिर तो, आपके पास बस एक ही उपाय रह जाता है कि आप उन स्थानों की सफाई कर लें | यदि वस्तु को ढूँढते समय सामान इधर-उधर फैल जाता है, तो इससे हो सकता है आपकी चीज भी उसमें ही छुप गयी हो | इसलिए अव्यवस्थित सामान को साफ कर के कचरे को हटाएँ, इससे शायद आपकी वस्तु वहीं मिल जाए | [७]
विधि 3
विधि 3 का 4:

वस्तु को खोजने में किसी की मदद लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने दोस्तों, साथ काम करने वालों और परिवार के लोगों से पूछें: कभी-कभी आपको लगता है कि आपकी कुछ चीज खो गयी है, जबकि आपने किसी को उधार दी होती है या फिर उसकी जगह बदलकर कहीं और रख दी होती है | इसलिए आप एक बार सब से पूछ लें कि किसी ने उसे कहीं देखा है या उसके आस-पास है क्या आपकी वस्तु? [८]
    • यदि आपने इसलिए अपनी चीज खो दी है कि आपके दोस्त, परिवार के लोग या साथ में काम करने वाले लोग हमेशा ही आप से चीजें लेते रहते हैं, और उन्होंने ही तो कहीं आपकी चीज नहीं ली है, तो आप निसंकोच उनसे बात करें और कहें कि आपसे पूछकर ही कुछ भी लिया करें | इस तरीके से आपकी चीज खोयी हुई वस्तु मिल जाए |
  2. पब्लिक लोकेशन्स में लॉस्ट-एंड-फाउंड (lost-and-found) पर जाएँ और पता करें: यदि आपने अपनी वस्तु को किसी स्टोर, रेस्टोरेन्ट या ऐसी ही किसी पब्लिक प्लेस में भूल से छोड़ दिया हो, तो आप खुशकिस्मत हो सकते हैं यदि किसी ने उसे ढूंढ कर रख लिया हो | इसे जानने के लिए वहाँ के लॉस्ट-एंड-फाउंड सेक्शन पर जाएँ हो सकता है आपको वहाँ आपकी चीज मिल जाए | [९]
    • यदि आपको लॉस्ट-एंड-फाउंड पर भी आपकी चीज नहीं मिलती, तो आप उनको अपना कॉन्टेक्ट नंबर या एड्रेस लिखवा आयें | यदि उनको आपकी चीज मिल जाती है तो वे आपसे संपर्क कर सकें |
  3. यदि आपको अपनी चीज अभी तक नहीं मिल पायी है, और आपको पता है कि वह किस क्षेत्र में गुमी है, तो आप एक पोस्टर तैयार करें जिसमें अपनी सभी जरूरी जानकारी लिख दें | उसमें आपकी वस्तु के बारे में लिखें कि वह कैसी है क्या है और अपना कॉन्टेक्ट नंबर भी लिखें, जिससे यदि वह किसी को मिल जाए तो वो व्यक्ति आपसे संपर्क कर के बता सके | उस पोस्टर पर जीत का चिन्ह बनाकर उसको वहाँ के क्षेत्र की किसी ऊँची जगह पर लटका दें | [१०]
    • जिन स्थानों पर लोग पोस्टर को ज्यादा से ज्यादा देख पाएँ जैसे टेलीफोन के खंबे या न्यूज बोर्ड पर पोस्टर को लटका दें |
    • यदि आप वाकई में अपनी खोयी वस्तु को पाने के लिए उतावले हैं, तो लोगों को प्रलोभन देने के लिए कुछ इनाम भी रख सकते हैं |
विधि 4
विधि 4 का 4:

भविष्य में सावधान रहें कि आपकी चीजें न गुम पाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि आप दिनभर में जो भी काम करते हैं और उस पर ध्यान नहीं देते हैं तो उससे जुड़ी हुई वस्तु को खोने की संभावना ज्यादा है | इसलिए आप जो भी काम दिनचर्या में करते हैं, तो थोड़ा सचेत रहें, इससे आप काम खतम करने के बाद अपनी चाबी, पर्स या सेलफोन रखकर नहीं भूलेंगे | [११]
  2. यदि आपका घर और काम करने वाली जगह हमेशा फैली और अव्यवस्थित रहती है तो इससे चीजें जल्दी गुम जाती हैं | इसलिए अपनी टेबल, डैस्क, काउंटर, और अन्य काम करने वाले स्थान साफ रखें, जिससे आपको जब जरूरत हो वह सामान आपको मिल जाए | [१२]
    • इस तरीके पर ध्यान दें: यदि अपने अपना सेलफोन कॉफी की टेबल के नीचे डाल दिया है, और टेबल साफ रहेगी और उस पर किताबें या पत्रिकाएँ नहीं फैली हों, तो आपको वह जल्दी से दिख जाएगा |
  3. अपने सभी जरूरी सामानों को एक निश्चित जगह पर रखने से वे आपको जब भी जरूरत पड़े या दिन के अंत में घर लौटते समय आसानी से मिल जाती हैं | आप चाबियों को दरवाजे के बगल में लगे हुक पर टांगें, सेलफोन को चार्ज करने के लिए नाइटस्टैंड पर रखें, और अपने पर्स को हमेशा बैग के एक साइड वाले जेब में ही रखें, इससे आपको जब इनकी जरूरत हो तब पता होगा कि वे कहाँ रखी हैं | [१३]
    • आप कोई वस्तु को कहीं भी रखते हैं तो उसकी जगह निश्चित रखें | छाते के हुक पर छाते को ही टाँगें और ऐसे ही सभी चीजों को रखने की जो जगह बनाई है उन्हें वही रखें दूसरी जगह पर नहीं |

सलाह

  • यदि आप उन सभी जगहों पर अपनी खोयी हुई वस्तु को ढूँढ चुके हैं जहाँ उसे होना चाहिए, और वो आपको नहीं मिल पा रही है, तो एक बार वहाँ भी देख लें जहाँ आप उसे नहीं रखते हैं | आप अगर अपने फोन को बाथरूम में नहीं ले जाते, फिर भी एक बार उसे अपने वेनेटी बॉक्स में देख लें हो सकता है वह उसमें सुरक्षित रखा हो |
  • क्या हमेशा ही आपका सामान गुमता रहता है? तो ईप एक छोटा-सा सिक्के के आकार का ट्रैकर खरीद लें और उसे अपने पर्स, सेलफोन या चाबी में चिपका दें, और जब कभी वह खो जाए तो अपने स्मार्टफोन के एप के जरिये उसका पता लगाएँ |
  • यदि आप अपना पर्स खो देते हैं तो उसे वहीं खोजें जहाँ आप अक्सर पैसे रखते हैं | यदि आप फोन गुमा देते हैं तो जहाँ आप उसे अधिक समय तक चलाते हैं उसे वहाँ खोजें |
  • गहरी साँसे लें और शांति से काम लें |
  • अपने दोस्तों की मदद लें | ध्यान रखें कि हमेशा ही दूसरों पर आँख मूँद कर भरोसा नहीं करना चाहिए | अपने दिमाग से काम लें न कि फालतू बड़बड़ाएँ |
  • यदि आपको सामान को खोजते समय ध्यान भंग हो रहा है या आप विचलित हो रहे हैं, तो अपने फोन या दूसरी इलेक्ट्रोनिक चीजों के मैसेज की आवाजें बंद कर दें | इससे आपको शांत रहने में मदद मिलेगी-और फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट या कोई भी दूसरे सोशल एप न चलाएँ |
  • यदि आप इन सभी उपायों को कर के भी अपनी वस्तु को नहीं खोज पाते हैं, तो शांत हो जाएँ और उसे कुछ समय के लिए भूल जाएँ, यह आपको कभी-भी अचानक से मिल जाएगी |
  • लंबी सांसें लें और एकाग्र रहें | हड़बड़ाने या जल्दबाज़ी से आपको समस्या को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी | यदि आपने कोई बुक लाइब्रेरी से ली है और वो खो गयी है, तो उनसे बात करें और थोड़ा इंतजार करने को कह दें | यदि वहाँ के लोग वाकई में प्रोफेशनल होंगे तो वे आपको थोड़ा समय जरूर देंगे |
  • उन लोगो से पूछें आपके साथ रहते हैं जैसे कोई दोस्त या भाई-बहिन या आपके पैरेंट्स, वे आपकी कुछ मदद कर सकते हैं, या फिर उनके पास आपकी चीज हो सकती है, और उन रिश्तेदारों से भी पूछ लें जो आपके घर आते जाते रहते हैं |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,७८४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?