आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आपको यह ज़िंदगी एक बार मिली है तो इसे ज़िंदादिली से जियें | सब लोग अलग-अलग अंदाज में अपना जीवन जीते हैं और उसे बदलने का, उसमें सुधार लाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है | पर एक सकारात्मक, कुछ लक्ष्य और आकांक्षाओं को लेकर आगे बढ़ने से किसी के भी जीवन में बदलाव आ सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

हमेशा खुश रहें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. घर, पानी, अच्छी फैमिली, मित्र और भोजन जैसी सभी चीजें हमें मिली हुई हैं | बहुत-से लोगों के पास यह सब नहीं होता और आपके पास सब है इसलिए खुद को खुशकिस्मत समझें | आपने जो भी कुछ पाया है उस पर गर्व करें और जिन लोगों ने आपकी मदद की और साथ दिया उनका आभार मानें |
    • आपको जो भी मिला है उन सभी चीजों की एक लिस्ट बनाएँ |
    • आप जिन लोगों से प्यार करते हैं उन्हें बताएं कि आपको उनकी परवाह है, इससे आपके बीच परस्पर प्यार और बढ़ेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा |
  2. अपना ज़्यादातर समय परिवार और मित्रों के साथ बिताएँ: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और लोगों को एक-दूसरे से आपस में मिलते रहने से सकारात्मकता आती है | इसलिए अपने परिवार और ऐसे दोस्तों को प्राथमिकता दें जिनके साथ मिलने-जुलने और घूमने से आपको खुशी मिलती हो | अपना काम पूरा करने के बाद उनसे मोबाइल पर चैट करें या फिर संडे को उनके साथ शॉपिंग करने जाएँ | संडे को आप अपने दादा-दादी के घर लंच पर जाएँ | उनके साथ समय बिताने से आपको और उन्हें अच्छा लगेगा | [1]
  3. अपना ख्याल रखने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें | आपको अपनी परेशानियों के बारे में हमेशा ही शेचते नहीं रहना है, अपने तनाव को दूर भगाने के लिए आपको हर सप्ताह बस कुछ घंटो का समय ही निकालना है | और इस समय में आप वॉक या हाइक (walk/hike) पर जाएँ, अपना मनपसंद संगीत सुनें या कोई अच्छी किताब पढ़ें | किसी भी स्थिति में खुद को खुश रखने के लिए सबसे पहला पढ़ाव है कि आप खुद खुश रहें और अपना मनोबल बनाए रखें | [2]
  4. जिंदगी कभी भी एक जैसी नहीं चलती है उसमें उतार-चढ़ाव तो आते-जाते बने ही रहते हैं | अपने बुरे समय और संघर्ष को अनदेखा करने की जरूरत नहीं है इससे वह टलेगा नहीं | इसकी बजाय आप खराब परिस्थितियों से भी कुछ अच्छा सीखने की कोशिश करें | यह सोचें कि बुरा समय तो निकल ही जाएगा पर आप अभी जिंदा हैं और आपके पास प्यार करने वाले आपके अपने हैं | खुद के लिए जियें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहें |
  5. दूसरों की मदद कर के उनके जीवन को प्रभावित करने से अच्छा और कुछ नहीं है | आपके द्वारा की जाने वाली यह मदद छोटी या बड़ी हो सकती है, जैसे किसी बुजुर्ग को रोड पर करवाना, या उनका सामान उठाना या किसी को निशुल्क पढ़ाना या फिर छुट्टी के दिन स्वसहायता करना | इस प्रकार दूसरों की मदद कर के और दयालुता दिखा कर आप अपनी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं | [3]
  6. एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी से एंडोर्फीन नाम का रसायन निकलता है, जिससे आपका तनाव कम होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं और इससे आपके जीवन के हर पहलू में इम्प्रूमेंट आता है | [4] इसके साथ ही अच्छा और सेहतमंद खाना खाने से आप खुद को स्वस्थ-तंदरुस्त रख सकते हैं, क्योंकि “हेल्दी” खाने में सकारात्मकता बढ़ाने वाले पोषक तत्व (विटामिन्स और मिनरल्स) होते हैं जो आपके तन-मन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं | अपनी बॉडी का ख्याल रखने से आपका मन-मस्तिष्क प्रसन्न रहेगा |
  7. [5] खुद से प्यार करें, जिससे आपकी जिंदगी में और अच्छी चीजे होंगी | यह याद रखें कि आपका भी महत्व है और अपनी जिंदगी को खुशियों से भरने के लिए सकारात्मकता बनाए रखें | अपना मनोबल बनाए रहें और अपने जैसे अन्य आत्मविश्वासी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे, इससे आपके बॉस से लेकर आपके पार्टनर तक सभी आपकी ऊर्जा देखकर चकित रह जाएंगे |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने भविष्य को संवारें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने पसंदीदा कामों को पूरा करने का उद्देश्य बनाएँ: [6] अपने मनपसंद कामों का विस्तार करें और आपको जिनमें रुचि नहीं है उन्हें करने के पीछे न पड़ें | अपना मनपसंद शौक पता करने में समय लगता है यह इतना आसान नहीं होता, पर इससे उसकी कीमत कम नहीं होती | इसलिए यदि आप अपनी लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपनी रुचि के काम को पूरा करने का सिद्धान्त बनाएँ और इसी पर आगे बढ़ें—आपके पास एक ही जीवन है इसलिए उसे ऐसे काम करने में बिताएँ जिनसे आप प्यार करते हैं, जिन्हें पसंद करते हैं |
    • अपनी मनपसंद गतिविधियों की एक लिस्ट बनाएँ |
    • आपकी लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी क्या है- आपके मित्र, परिवार, संतुष्टि, नौकरी? जो भी जरूरी है उसके अनुसार ही अपनी योजना बनाएँ |
    • अपने जीवन में जीने के लिए सभी को कुछ-न-कुछ करना होता हैं, “यदि आपके बड़े-बड़े और दूरगामी सपने हैं तो आपके लिए जॉब करना ज्यादा आसान होगा |”
  2. आप कैसे बदलाव और क्या सुधार चाहते हैं इस पर विशेष ध्यान दें: साकार और वास्तविक उद्देश्यों की एक लिस्ट बनाएँ और उन्हें पूर्ण करने के लिए डटे रहें | इससे आपको एक चुनौती मिलेगी और आपकी लाइफ एक सही उद्देश्यपूर्ण दिशा की ओर बढ़ेगी और आप किसी भी महत्वहीन दिशा की ओर नहीं भटकेंगे |
    • आपके लक्ष्य, एक खुद की कंपनी चलाने जैसे बड़े हो सकते हैं या फिर रोज एक्सरसाइज करने जिनते छोटे भी हो सकते हैं | कुछ भी हो पर आपको शुरू करने के पहले बस यह निश्चित करना है कि आप क्या करना चाहते हैं |
  3. अपने लक्ष्यों को वास्तविक रूप देने के लिए उनकी विधिवत लिस्ट बनाएँ: जब आप अपने लक्ष्य को पहचान लेते हैं फिर उसे छोटे-छोटे चरण में सजीव की बारी है | अपने सपनों तक पहुँचने और उन्हें पूर्ण करने के लिए आपको जरूरी चीजों की एक लिस्ट बनाना होगी | उदाहरण के लिए यदि आप टीवी शो के राइटर बनना चाहते हैं तो यह कर सकते हैं:
    • सीखें कि स्क्रिप्ट कैसे लिखते हैं |
    • अपना पहला एपिसोड या (TV pilot) लिखें और संपादित करें |
    • अपना पायलट कॉन्टेस्ट (contest) और फ़ेलोशिप (fellowship) में जमा करें |
    • LA जाएँ और अध्यवसाय के बारे में सीखें |
    • जब तक आपकी स्क्रिप्ट को कोई कंपनी जमा नहीं कर लेती तब तक नयी स्क्रिप्ट (scripts) लिखते रहें |
  4. खुद को इंप्रूव करने के लिए सबसे अच्छा यही तरीका होता है कि रोज थोड़ा समय निकालें और कुछ नया सीखते रहें | आप एक अच्छे इंसान और प्रोफेशनल बनने के लिए, निसंकोच अपने दोस्तों से और जानकारों से सलाह और प्रशिक्षण लेते रहें | रोज न्यूज सुनें और देखें | किताबें पढ़ें | नए शब्द सीखें | खुद को निखारने और सफल बनाने के लिए आपको जो भी जरूरी लगे वह सब कुछ करें | [7]
    • लोग अपनी जॉब के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं, जिससे वे अपने पूर्ण ज्ञान और बुद्धिमता के साथ एक अच्छे इंसान बनें |
    • यदि आप अपना कैरियर बदलना चाहते हैं और जॉब छोड़ना भी नहीं चाहते तो नाइट स्कूल या ऑनलायन क्लासेस भी जॉइन कर सकते हैं |
    • कम बोलें और ज्यादा सुनें | इससे आप अचंभित रह जाएंगे कि आपने कितना कुछ और सीख लिया |
  5. जो जॉब आप कर रहे हैं उसके लिए न सीखें बल्कि आप जो जॉब पाना चाहते हैं उसके लिए मेहनत करें | जब आपके मैनेजर को यह बात पता होगी कि आप सीखने के लिए कितने ज्यादा आतुर हैं, तब आपको ऊंचाइयों पर पहुँचने में देर नहीं लगेगी | आपको जो भी प्रोजेक्ट या काम दिया जाए उसे पूरी मेहनत के साथ, अपना बेहतर प्रयास देकर पूरा करें और अपने साथ काम करने वालों को आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद करें | यदि आपके व्यवहार से सकारात्मक और परिश्रमी वर्कर की अनुभूति होती है तो लोग इसे पहचान ही लेंगे |
  6. धैर्य बनाए रहें और काम पर ध्यान दें, मंजिल अपने आप मिलेगी: अच्छे खुशहाल भविष्य के सपनों को एक रात में पूरा नहीं किया जाता | कुछ जानकारों का ऐसा मानना है कि आपको किसी भी विषय में पारंगत होने के लिए कम से कम 10,000 घंटे लगते हैं, इसका मतलब है कि अपने उज्ज्वल भविष्य को बनाने के लिए आपको कठोर परिश्रम करना होगा | पर यदि आप जो भी काम करो, खुश होकर करो, आपको उसमें मजा आना चाहिये, आप काम को बोझ समझकर न करें |
    • अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और उस तक पहुँचने के लिए छोटे लक्ष्य बनाएँ |
    • लाइफ में अपना बेहतर भविष्य बनाने के लिए छोटी उपलब्धि का मजा लें
    • यह समझ लें कि बाधाएँ तो आती हैं पर आप उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण से देखेंगे तो अपने उद्देश्यों के और करीब पहुंचेंगे |
विधि 3
विधि 3 का 3:

लाइफ में नियंत्रण बनाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप स्वयं अपनी लाइफ का मूल्यांकन निष्पक्ष दृष्टिकोण से करें यानि कि न तो अपने बुरे बर्ताव के लिए बहाने बनाएँ और न ही अच्छे व्यवहार के लिए ज्यादा दबाब डालें | ऐसे सोचें कि यदि आप खुद अपने मित्र होते तो खुद को क्या सुझाव देते? क्या बदलना चाहते? और देखते क्या वाकई में सब ठीक चल रहा है?
    • एक लिस्ट में “अच्छी” और “बुरी” दोनों तरह की बातें लिखें | उसमें देखें कि आप अच्छी चीजों को करने की गिनती कैसे बढ़ा सकते हैं और बुरी चीजों को कैसे हटा सकते हैं |
  2. कभी-कभी आपको जो पाना चाहते हैं, हो सकता है वह आपके लिए अच्छा न हो | इसलिए आपकी ऊर्जा को खाने वाली ऐसी चीजें जिनसे आप को कोई फायदा नहीं होने वाला है, उन से दूरी बना लें | जैसे कि आपके एक्जाम या कोई टेस्ट से एक रात पहले अपने दोस्तों के साथ बार (bars) में जाना, कोई अच्छी बात नहीं होती | वहीं दूसरी तरफ यदि आप 2 सप्ताह तक टेस्ट देने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं और अपने दोस्तों को अनदेखा कर रहे हैं, तो इससे आपके आपस के संबंध खराब हो सकते हैं और आप बेवजह के तनाव से घिर सकते हैं | यह ध्यान रखें कि सबसे पहले आपको अपनी सेहत और खुशियों का ख्याल रखना होगा और इस बारे में आपसे कोई कुछ कह भी नहीं सकता | [8]
  3. अपने समय की रूपरेखा बनाएँ पर बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट (strict) भी न रहें: आपके लिए जो भी काम करना आवश्यक हों उन्हें पूरा करने के लिए समय दें, पर ऐसे काम करने के लिए हमेशा ही तत्पर न बने रहें | अपने समय को खर्च करने की रूपरेखा बनाने से आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने पर डटे रहते हैं और इसके साथ ही आप अपने पसंद के काम भी कर पाते हैं | जैसे कि यदि आप एक बेहतर लेखक बनना चाहते हैं तो रोज 30 मिनिट तक लिखने का नियम बनाएँ | खुद को व्यस्त रखने से यदि आपसे कोई अपने साथ कहीं जाने का बोले या अपने प्लेन के बारे में बताएं तो आप यह बोलना आसान होगा कि आप कितने व्यस्त हैं | इसके साथ ही थोड़ा खाली समय निकालने से, यदि आपको किसी के साथ कुछ प्लेन करना पड़े तो आपके काम के बाद बचे समय में वह सब एडजस्ट हो जाता हैं |
  4. यदि आपको अपनी लाइफ में कोई तनाव है या कुछ चीजें हैं जिनसे आप चिंतित हो जाते हैं तो उन्हें दूर करने के उपाय खोजें | हमेशा ऐसा करना आसान नहीं होता है पर आपको लाइफ को पूर्णतः बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी होता है | अपनी लाइफ की ऐसी नकारात्मक बातों का मूल्यांकन करें और उन्हें ठीक करने के बारे में सोचें | सबंध, कार्यक्षेत्र और अपनी बुरी आदतों के बारे में समय-समय पर विचार करते रहना चाहिए | [9]
  5. भरपूर ऊर्जा और क्रियाशीलता से अपने दिन की शुरुआत करें: अपने दिन की शुरुआत जीवंत ऊर्जा के साथ करें | सुबह जल्दी उठें और नाश्ता तैयार करें | आप जब अपने काम पर बाहर जाएँ तो अपना फैला हुआ रूम साफ कर के जाएँ | 15-20 मिनिट की एक्सरसाइज या योग रोज करें, न्यूज़ पेपर पढ़ें और सोशल मीडिया या टीवी को कुछ समय न देखें | अपने दिन की शुरुआत उत्साहवर्धक ऊर्जा के साथ करने से आपको अपनी लाइफ को बेहतर बनाना बहुत आसान हो जाएगा | [10]
  6. जो हो चुका है उसे आप बदल नहीं सकते, इसलिए उसे बदलने के प्रयास करना छोड़ दें | हमेशा खुद को याद दिलाएँ कि आपको सब कुछ वर्तमान में ही करना है और उसको प्राथमिकता दें | इससे आपमें अच्छी आदतें और ज़िम्मेदारी आ जाएगी और कुछ ही समय में आप एक बेहतर, सफल इंसान बन जाएंगे |
    • मेडीटेशन करें (Meditate, Kaise Meditation Kare, Dhyaan Lagaye)
    • माइंडफुलनेस (ध्यान) करने के तरीकों को सीखें |

सलाह

  • आप जो बदल नहीं सकते, उसे छोड़कर, जिन चीजों को आप बदल सकते हैं उन पर फोकस करें |
  • अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कठोर परिश्रम करें क्योंकि आप उन्हें करना चाहते हैं, न की आप उन्हें ज़बरदस्ती कर रहे हैं |

चेतावनी

  • अपनी लाइफ को बेहतर और सफल बनाने में समय लगता है | इसलिए यदि आपकी शुरुआत अच्छी नहीं होती तो हिम्मत न हारें, डटे रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,६५३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?