आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

वैदिक एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, आपकी “राशि” आपका मून साइन होती है, अर्थात उस जोडियक पोज़ीशन का नाम जहां पर मून उस समय था, जब आपका जन्म हुआ था। [१] अपनी राशि की गणना करने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि, समय, और जन्म का स्थान या अपना पहला नाम किसी ऑनलाइन कैलकुलेटर पर एंटर करना होगा। अगर आपका एस्ट्रोलॉजी में विश्वास है, या बस यूं ही अपने साइन की जानकारी चाहते हैं, ताकि अपनी पर्सनैलिटी, रिलेशनशिप, और यहाँ तक कि अपने भविष्य तक में झाँकने के लिए मासिक या दैनिक राशि भविष्यवाणी देख सकें, तब आप इस लेख को पढ़ कर देखिये।

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपनी राशि की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी राशि का पता लगाने के लिए किसी ऑनलाइन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करिए: हालांकि अपना सन साइन जान लेना काफ़ी आसान काम है, मगर अपना मून साइन खोजना एक काफ़ी जटिल प्रोसेस होता है। क्योंकि सन साइन तो लगभग हर महीने बदलता है, मून साइन राशि हर 2.5 दिनों में बदल जाती है। या तो अपनी गणनाएँ करने के लिए किसी ऑनलाइन कैलकुलेटर का इस्तेमाल करिए, या अपनी राशि जानने के लिए किसी वैदिक एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ के पास जाइए। [२]
  2. कैलकुलेटर में जन्म की तारीख़, समय, और जगह एंटर करिए: चूंकि वैदिक एस्ट्रोलॉजी में वास्तविक कॉन्स्टेलेशन्स के आधार पर फिक्स्ड जोडियक्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए एक्यूरेसी सुनिश्चित करने के लिए आपके जन्म की इगज़ैक्ट डिटेल्स जानना महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके पास बर्थ सर्टिफ़िकेट है, तब ऑनलाइन कैलकुलेटर में जानकारी एंटर करने से पहले, उसे चेक कर लीजिये। [३]
    • इगज़ैक्ट समय, तारीख़, और जगह का पता होने से वैदिक एस्ट्रोलॉजिकल भविष्यवाणियाँ कहीं अधिक विस्तृत और पर्सनलाइज्ड हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी भविष्यवाणियाँ जनरल होती हैं और उस महीने में जिनका भी जन्म हुआ होता उन सभी को एड्रेस करती हैं।
    • आपकी जन्म राशि, आपके जीवन के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को गवर्न करती है, जैसे कि विवाह, यात्रा, और कोई भी महत्वपूर्ण काम।
  3. अगर आपको अपने जन्म का समय और तारीख़ नहीं मालूम हो, तब अपने पहले नाम को एंटर करिए: अपना जोडियक जानने के लिए आप अपने नाम के पहले कुछ अक्षर या कैरेक्टर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कैरेक्टर्स को एंटर करिए और सबसे एक्यूरेट साइन का पता लगाने के लिए, यह स्पेसिफ़ाई करिए कि उनका उच्चारण किस तरह किया जाता है। [४]
    • सबसे बढ़िया यही होगा कि इस तरीके का इस्तेमाल तभी किया जाये जबकि आपको अपने जन्म की जानकारी उपलब्ध न हो। अगर आप अपनी जन्म की जानकारी और नाम दोनों के आधार पर राशि की गणना करेंगे, तब आपको दो कन्फ़्लिक्टिंग जोडियक मिल सकते हैं।
    • आम तौर पर नाम से जिस राशि की गणना होगी उसकी भविष्यवाणियाँ आपके कैरियर, घर तथा आपके दैनिक रूटीन काम से कनेक्टेड होंगी।
  4. वैदिक एस्ट्रोलॉजिस्ट्स जोडियक को कॉसमॉस में 360-डिग्री का काल्पनिक सर्कुलर बैंड के रूप में डिस्क्राइब करते हैं, जो 12 राशियों में बंटा होता है। आपका मून साइन इस पर निर्भर करता है कि जब आपका जन्म हुआ था तब मून, उस सर्कल के किस भाग या राशि में था। अपने मून साइन को समझने के लिए, राशियों की लिस्ट को देखिये और उनके अर्थ से परिचित हो जाइए। [५]
    • इन 12 राशियों को अंग्रेज़ी और हिन्दी नाम हैं, Aries (मेष), Taurus (वृषभ), Gemini (मिथुन), Cancer (कर्क), Leo (सिंह), Virgo (कन्या), Libra (तुला), Scorpio (वृश्चिक), Sagittarius (धनु), Capricorn (मकर), Aquarius (कुंभ), और and Pisces (मीन)। [६]
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपनी राशि को पढ़ना और उसको रेफ़र करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी विशिष्ट पर्सनैलिटी ट्रेट्स के बारे में अपनी राशि से जानिए: आपका मून साइन, आपकी पसंद नापसंद से ले कर आपके गहन आंतरिक संघर्षों तक आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। अपने बारे में और अधिक जानने के लिए, और अपनी पर्सनैलिटी को एक्सप्लोर करने के लिए किसी विश्वासयोग्य, विश्वसनीय एस्ट्रोलॉजर से अपनी मासिक या दैनिक भविष्यवाणियाँ चेक करिए। [७]
    • जैसे कि सिंह राशि वाले फॉलोअर होने की जगह, बेहतर लीडर्स होते हैं क्योंकि वे बोल्ड, उत्साही, और ड्रिवेन होते हैं।
    • मिथुन राशि वाले क्रिएटिव, पॉज़िटिव, तथा हाजिर-जवाब होते हैं, मगर उन्हें अपने मूड स्विंग्स में संतुलन बनाने और निर्णय लेने में दिक्कत होती है।
  2. अपने आसपास के लोगों के साथ अपनी जोडियक कंपैटिबिलिटी चेक करिए: अपनी, अपने परिवार के सदस्यों की, सहकर्मियों की और दोस्तों, तथा जीवन साथी की राशि जानने से आपको उन रिलेशनशिप्स को और अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी। अगर आप और आपके जीवन साथी में किसी क्षेत्र में संघर्ष होता है, तब अपनी मासिक राशि भविष्यवाणी को देखिये और देखिये कि उसमें संघर्ष या कंपैटिबिलिटी के इशूज़ के बारे में क्या कहा गया है।
    • आप ऑनलाइन टेस्ट ले कर भी यह जान सकते हैं किस राशि के साथ आप स्वाभाविक रूप से सबसे अधिक कंपैटीबिल होंगे। कोशिश करिए कि आपके आसपास वो लोग रहें जिनकी राशियाँ स्वाभाविक रूप से आपकी राशि को कॉम्प्लीमेंट करती हों!
  3. रिसर्ष करके पता लगाइए कि आपकी राशि के लिए कौन सा कैरियर सबसे कंपैटीबिल है: आपके मून साइन से आपकी विशिष्ट स्ट्रेन्थ्स और कमज़ोरियों का संकेत मिल जाता है, जिससे आप कुछ खास जॉब्स के लिए क्वालिफ़ाई कर सकते हैं। एस्ट्रोलॉजर्स इन क्वालिटीज़ कॉ एक साथ रख कर हर राशि के लिए उचित जॉब्स की लिस्ट बना लेते हैं। इन जॉब्स को देखिये और नोट करिए कि क्या आप अपने में उन विभिन्न गुणों को देख पाते हैं या नहीं जिनसे आप उस कैरियर को खोज सकें, जो कि आपको सबसे अच्छी तरह सूट करता है। [८]
    • जैसे कि मेष (Aries) राशि वालों को सरकारी नौकरियों, मिलिटरी सेवा, फ़ायरफाइटिंग, स्पोर्ट्स, उत्पादन, और कृषि में सफलता की संभावना होती है।
    • वहीं दूसरी ओर, कन्या (Virgo) राशि की स्ट्रेंथ का संकेत ऑडिट करने में, अकाउंटिंग, बिज़नेस, पढ़ाने, लेखन, तथा खुदरा में मिलता है।
    • आपको इसकी एक पूरी लिस्ट http://astroveda.wikidot.com/career-by-rashi पर मिल सकती है।
    • यह ध्यान रहे कि ये कैरियर पाथ कोई पत्थर की लकीर नहीं हैं। इनसे प्रेरणा लीजिये, मगर यह मत समझिए कि आपको यही फॉलो करना ही है।
  4. जीवन में कोई भी मेजर निर्णय लेने से पहले अपनी राशि को कंसाल्ट करिए: वैदिक एस्ट्रोलॉजर्स का विश्वास है कि राशियों से आप अपने भविष्य की झलक देख सकते हैं। जैसे कि, आपकी राशि आपको यह संकेत दे सकती है कि बिज़नेस शुरू करने का, प्रॉपर्टी खरीदने का, या शादी करने का सबसे अच्छा समय क्या होगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले थोड़ा अतिरिक्त आश्वासन पाने का यह एक और अच्छा तरीका होगा। [९]
    • जैसे कि, अगर आप अपना पहला घर खरीदने जा रहे हों और यह जानना चाहते हों कि क्या सभी ग्रह अलाइन हो चुके हैं, तब किसी विश्वसनीय वैदिक एस्ट्रोलॉजर से अपना मासिक या दैनिक राशिफल चेक करवा लीजिये। [१०]

सलाह

  • याद रखिए कि एक्सप्लोर करने के लिए एस्ट्रोलॉजी ज्ञानवर्धक और इंटरेस्टिंग हो सकती है, मगर न तो उसे अपने जीवन को नियंत्रित करने दीजिये और न ही उसे अपनी चॉइसेज़ को डिक्टेट करने दीजिये! अपने जोडियक का इस्तेमाल रेफेरेंस या प्रेरणा के स्त्रोत की तरह करिए, न कि किसी गाइडबुक की तरह।
  • किसी भी एस्ट्रोलॉजर या एस्ट्रोलॉजी वेबसाइट को फॉलो करने से पहले यह सुनिश्चित कर लीजिये कि वे विश्वास करने योग्य हों। अपने मित्रों तथा परिवार के सदस्यों की मदद से किसी अच्छे एस्ट्रोलॉजर का पता लगाइए, या किसी विश्वसनीय वेबसाइट को चेक करिए और सुनिश्चित कर लीजिये कि वे आपको कुछ बेचने की कोशिश नहीं कर रहे हों।

संबंधित लेखों

हाथ की रेखायें पढें
दाहिनी हथेली में खुजली का क्या मतलब है
हाथ की रेखाएँ पढ़ें
न्यूमेरोलोजी में अपने नाम का नंबर जानें (Name Number in Numerology, Kaise Jaane)
क्या होते हैं एंजेल नंबर? अंकज्योतिष में 1111 नंबर का दिलचस्प अर्थ
कैसे जानें की आप पर किसी ने जादू-टोना किया है
जानें अंकज्योतिष में 555 नंबर का क्या मतलब है
बुरी आत्मा या पिशाच से छुटकारा पाएँ (Pretatma, Pishach, Buri Aatma Se Chutkara Payen)
जानें अंकज्योतिष के अनुसार क्या हैं एंजेल नंबर 1212 के दिलचस्प अर्थ?
किसी मृत व्यक्ति से बात करें
हाथ पढ़ने की कला सीखें (Read Palms, Hast Rekha Vigyan, Palmistry Knowledge)
पामिस्ट्री का इस्तेमाल कर किसी की आयु की गणना करें
गहराई से ध्यान लगायें
अपने आत्मिक चक्रों को खोलें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,४६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?