आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अधिकतर लोग उनके नाखूनों के आसपास की सूखी कटी-फटी त्वचा से परेशान हैं | इसके कारण हैं ठंडा, खुश्क, मौसम और लोगों की अपने नाखूनों को चबाने की आदत | कभी-कभी लोग नाखूनों के चारों तरफ वाली त्वचा को भी चबा लेते हैं | यह सब बहुत दर्दनाक और संक्रमित हो सकता है | शुक्र है कि हमारे पास कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे हम नाखून के चारों ओर की कटी-फटी और सूखी त्वचा की साज-संभाल और उसका रख-रखाव कर सकते हैं |

भाग 1
भाग 1 का 2:

क्यूटिकल्स को ठीक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इसके लिए एक मध्यम आकार के कटोरे में लगभग 4 इंच तक पानी भरें | [१] अपने हाथ उसमें डुबायें, ख्याल रखें कि आपके क्यूटिकल्स उसमें अच्छे से डूब जाएँ | 5 मिनिट तक हाथों को डुबाये रखें |
    • गर्म पानी आपके क्यूटिकल्स को नरम बनाने और उनकी देखभाल करने में सहायक होता है |
  2. Watermark wikiHow to अपने नाखूनों के आस पास की त्वचा को सुरक्षित रखें
    तौलिये से हाथों को पोंछ लें | नाखून के चारों ओर की त्वचा का पानी सूख जाये पर उसमें नमी रहना चाहिए | जब आप अपने हाथों का मेनिक्योर करते हैं तब अपने हाथों को नम और नम्र रखना चाहिए | यह आपके हाथों की मृत त्वचा को हटाने का दर्द रहित तरीका है |
  3. Watermark wikiHow to अपने नाखूनों के आस पास की त्वचा को सुरक्षित रखें
    एक लकड़ी के क्यूटिकल्स पुशर, या ओरेंज स्टिक (एक मेनिक्योर करने वाली स्टिक जिसका एक छोर नुकीला ओर दूसरा छोर समतल है) की सहायता से क्यूटिकल्स को पीछे या अंदर की ओर दबाएँ | स्टिक के समतल छोर से त्वचा को पीछे की ओर दबाएँ तथा नुकीले भाग से उँगलियों के अंदर तरफ की गंदगी को निकालें |
    • धातु या प्लास्टिक के क्यूटिकल्स पुशर को प्रत्येक उपयोग के बाद कीटाणुरहित कर लेना चाहिए एवं लकड़ी के ओरेंज स्टिक को उपयोग के बाद फेंक देना चाहिए अन्यथा उसमें कीटाणु हो सकते हैं | [२]
  4. Watermark wikiHow to अपने नाखूनों के आस पास की त्वचा को सुरक्षित रखें
    नाखूनों के आस-पास की अतिरिक्त मृत त्वचा को काटें: अब मैनिक्योर चिमटी और मेनिक्योर कैची की सहायता से नाखूनों के आस पास की अतिरिक्त और मृत त्वचा को काट कर अलग कर दें | यह वो त्वचा हो सकती है जिसको हमने पीछे की ओर दबाया था, परन्तु बहुत ही सावधानी से हमें उस त्वचा को काटना है जो नर्म ढीली और पारदर्शी हो, ना कि आपके असली क्यूटिकल्स को | आपको केवल उस त्वचा को काटना चाहिए जो आपके नाखूनों के ऊपर बढ़ चुकी है और ढीली पड़ गयी है |
    • आपको अपने नाखूनों के चारों ओर के उन्हीं क्यूटिकल्स को काटना है जो आगे बढ़ रहे हैं, जो आपके नाखूनों को सुरक्षित रखते हैं उन क्यूटिकल्स को ना काटें |
    • नयी और नाखूनों से जुडी त्वचा की अपेक्षा ढीली और मृत त्वचा ज्यादा सफ़ेद होती है | यह त्वचा किसी चीज में फंस कर या तो खिच जाती है या फट जाती है इसलिए केवल इस को ही काट कर अलग कर दें | [३]
  5. Watermark wikiHow to अपने नाखूनों के आस पास की त्वचा को सुरक्षित रखें
    नाखूनों के चारों ओर की त्वचा को नम करने के लिए बाजार में विशेष तरह के तेल तथा लोशन आते हैं , उन्हें लायें | प्रचुर मात्रा में अपने नाखूनों पर और उसके आस पास के सम्पूर्ण हिस्से पर माश्चराइजर को अच्छे से मलें | क्यूटिकल्स की विशेष रूप से मालिश करें, इसके बाद माश्चराइजर की एक परत नाखूनों पर चढ़ा दें |
    • आप माश्चराइजर को अपने नाखूनों के साथ नीचे तक भी लगा सकते हैं |
    • अल्कोहल और खुश्बूरहित माश्चराइजर अधिकतर आपकी त्वचा को ज्यादा नम रखे हैं | [४]
  6. आप पूरी रात अपने हाथों में सूती दस्ताने पहनें | दस्ताने नमी को अंदर बंद कर लेंगे और यह आपके नाखूनों और क्यूटिकल्स को भरने में और ठीक करने में सहायक होगा | सुबह दस्ताने निकाल दें | [५]
    • यदि आप अपनी नमी को बनाये रखना चाहते हैं तो नाखूनों को पेट्रोलियम जेली से या पेराफिन वैक्स से ढक दें, ये भी नमी को बढ़ाएगा, इसके बाद हाथों में दस्ताने पहनें |
    • अच्छे और लम्बे परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को प्रत्येक रात्रि में दोहराएँ |
भाग 2
भाग 2 का 2:

क्यूटिकल्स को सूखने से बचायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपके नाख़ून को चारों ओर की त्वचा को नम और नम्र रखने के लिए प्रतिदिन कई बार माश्चराइज करते रहें आपको हमेशा आपके नाखून और क्यूटिकल्स को नम रखना चाहिए क्योंकि वह जब सूखे हो जाते हैं तब जड़ से टूटने लगते हैं और कटे फटे हो जाते हैं |
    • खासकर ठन्डे और खुश्क मौसम में अपने हाथों को माश्चराइज रखना ज़रूरी है |
  2. सुखाने वाली चीज़ों को नज़रअंदाज़ करें क्योंकि इससे हाथो के फटने और छिलने की अधिक संभावना है: आप अनावश्यक गतिविधियों के जोखिम उठाने से अपने हाथों को बचायें, यह आपके हाथों को खुश्क कर सकते हैं | निम्नलिखित चीजो से बचें:
    • बिना दस्तानों के गरम पानी से बर्तन धोना | गरम पानी और साबुन आपके हाथों से नमी सोख लेगा | अपने नाखूनों और हाथों को बचाने के लिए बर्तन धोते समय दस्ताने पहनें | बर्तन धोने के बाद यह निश्चित कर लें कि आपके हाथ पूरी तरह से सूख गए हैं |
    • एसिटोन युक्त नाख़ून पालिश और उसको हटाने वाला रिमूवर | एसिटोन आपके नाखूनों के आवश्यक प्राकृतिक तेल को हटा देता है |
    • सर्दियों के मौसम में दस्ताने न पहनना | ठंडी और खुश्क हवाएं पूरे ठण्ड के मौसम में चलती रहती हैं और आपकी त्वचा को सूखा बनाती हैं इसलिए दस्ताने पहनने से आप के हाथ सुरक्षित रहते हैं |
  3. ढीली पड़ चुकी त्वचा को बार-बार छूने कि बजाए अपने नाखूनों के चारों ओर कि त्वचा को नरम ओर माश्चराइज़ रखें | त्वचा को खुरचने से वो कट सकती है और संक्रमित हो सकती है |
    • कुछ लोग बेचैन होने पर अपने नाखूनों के आस -पास की त्वचा को खीचने लगते हैं, उन्हें अपनी कमजोर आदतों को सुधारना चाहिए और यदि आप इस पर नियंत्रण रखेंगे तो यह बुरी आदत छूट सकती है |
  4. अपने नाखूनो के आस पास की ढीली और उखड़ी हुई त्वचा को चबाने और कुतरने से बचें | अगर आप उस त्वचा को मुंह से या दाँतो से खींच के उखाड़ते हैं या नाखूनो को अंदर तक चबाते हैं तो यह आपके मुंह के कीटाणु उसको संक्रमित कर सकते हैं |
    • गंदे या बुरे स्वाद वाला लेप अपनी उँगलियों पर लगा कर रखें और हाथों को मुंह की तरफ ले जाने से बचें |
  5. अपने आपको जलयोजित रखें, इससे आपकी त्वचा के साथ- साथ आपके क्यूटिकल्स भी नरम और नम बने रहेंगे | [६] पानी आपका सबसे अच्छा विकल्प है आप इसमें अपने पसंदीदा स्वाद जैसे निम्बू , संतरे और ककड़ी के टुकड़े करके मिला सकते हैं | आप चाय और फलों के रस जैसे पेय पदार्थों से अपनी तरलता बढ़ा सकते हैं | पानी की अधिकता वाले फल और सूप भी आपको हाईड्रेट रखने में सहायक रहेंगे |
    • यदि आपको अधिक पसीना आता है तो पेय पदार्थों का सेवन बढ़ा दें |
  6. यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो इसका नुकसान आपकी त्वचा के साथ –साथ आपके बालों और नाखूनों को भी झेलना पड़ता है | आप बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार, फल और सब्जियें खाएं | यह सुनिश्चित कर लें कि आपका शरीर सभी पोषक तत्वों को अच्छे से ग्रहण कर रहा है | वसा युक्त भोजन करें | [७]
    • आप सेहतमंद नाखूनों के लिए विटामिन से युक्त पूरक आहार भी ले सकते हैं, हालाँकि विटामिन लेने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह लें |
  7. Watermark wikiHow to अपने नाखूनों के आस पास की त्वचा को सुरक्षित रखें
    अपने नाखूनों को काटते समय उनकी लम्बाई उतनी ही रखें कि वो कहीं किसी चीज में फंस कर खिचें ना | उनके कोनों पर विशेष ध्यान दें और उन्हे चिकना रखें जिससे कि नुकीलेपन से आपकी त्वचा को क्षति न हो | [८]
    • जब भी आप अपने नाखूनों को शेप दें, तो नेल फाईलर से एक ही दिशा में बड़े ही संतुलित तरीके से शेप दें | फाईलर को आगे पीछे ना करें, यहा आपके नाखूनों को फटने और टूटने से बचाता है | [९]

चेतावनी

  • आपके नाखूनों के चारो ओर के पूरे क्यूटिकल्स को ना काटें | जो ढीली ओर मृत पड़ चुकी त्वचा है केवल उसको ही काटना चाहिए |

संबंधित लेखों

एक कंडोम का प्रयोग करें
सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
काम वासना पर विजय पायें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
उत्तेजित लिंग (इरेक्शन) को शांत करें
महिला कंडोम का इस्तेमाल करें
  1. Videos provided by myfatpocket

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,३६७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?