आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कई बच्चों को टेबल याद करने में तकलीफ होती है—और उनके माँ बाप होने के नाते, आपको लगता होगा की उनकी सहायता करना आपकी ज़िम्मेदारी है | आखिरकार, उन्हें हाई स्कूल, कॉलेज और जिंदगी में हर मोड़ पर मळटिप्लिकेशन स्किल की ज़रुरत होगी | आपको समय, सब्र और स्ट्रेटेजी की मदद से अपने बच्चे को इन नंबर पर जीत हासिल करने में मदद करनी होगी, और ये आपको शर्तिया संतुष्टि देगा |

विधि 1
विधि 1 का 4:

स्किल सिखाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने बच्चे के साथ तब बेठें जब आप दोनों ही इस विषय को समझने के लिए तैयार हों | अगर आप किसी और काम में व्यस्त हैं या आपका बच्चा थका या भूखा है तो लर्निंग उतनी जल्दी नहीं होगी जैसे आप चाहते हैं | 30 मिनट के लिए बैठें और अपने दोनों के लिए किसी भी प्रकार के डिस्ट्रेकशन को सामने नहीं आने दीजिये |
    • जोश और स्फूर्ति आप दोनों के लिए ही ज़रूरी है | अपने सेल फ़ोन, टीवी सब बंद करदें और डाइनिंग टेबल पर कुछ मंचीज़ (Munchees) के साथ बैठें और अंकों पर धावा बोल दें |
  2. याद करते समय, ये ज़रूरी है की पूरा चार्ट याद करने से पहले हम फैक्ट्स का थोड़ा सा हिस्सा प्रैक्टिस कर लें | ध्यान रहे: आपका बच्चा गिनती नहीं कर रहा है; वो सिर्फ याद कर रहा है | उम्मीद है, की उसे मल्टिप्लायिंग का कांसेप्ट पहले ही पता होगा |
    • अगर आपका बच्चा मल्टिप्लायिंग के बारे में नहीं जानता है, तो उसे एडिशन के तौर पर समझाने का प्रयत्न करें | मतलब की, 4x3 है 4+4+4 |
    • अपने बच्चे को अपनी मैथ्स की बुक या अन्य कोई रिसोर्स (Resource) जो उसे दिए गए हों लाने को कहें | इससे आपको पता चलेगा की वह क्या पढ़ रहे हैं और स्कूल में कौनसा टीचिंग मेथड इस्तेमाल कर रहे हैं |
    • कोई ऐसा चार्ट या नंबर लाइन पास में रखें जिसमें 1 से 100 तक के अंक लिखे हों | चार्ट में रो (Row) या कॉलम (Column) को जोड़ कर सही उत्तर मिल जाता है | चार्ट उन लोगों के लिए बेहतर है जो शुरुआत कर रहे हैं क्योंकि इसमें उत्तर ढूंढना आसान होता है |
      • नंबर लाइन थोड़ा ज्यादा मेहनत का काम है | आप अपने बच्चे से कह सकते हैं की वह किसी एक अंक के मल्टीप्लस (Multiples) को पेंसिल से मार्क करें या फिर हर नंबर और उसके मल्टीप्लस को अलग रंगों से कोड करें |
  3. कामयूटेटीव प्रॉपर्टी (Commutative property) कैसे चीज़ें आसान करती है ये उसे समझायें: अपने बच्चे को ये दिखाएं की हर जवाब फिर रिपीट होता है, तो कायदे से, उन्हें सिर्फ आधा चार्ट याद करने की ज़रुरत है! 3x7 और 7x3 एक हैं | जब उन्होनें 0, 1, 2, और 3 की फैक्ट फैमिलीज़ (Fact Families) याद कर ली हैं, तो उन्होनें 4, 5, 6, 7, 8, 9, और 10 के भी चार नंबर तो याद कर ही लिए हैं |
    • एक बार आपके बच्चे ने 0-3 सीख लिया हो, 4-7 पर जाएँ, और फिर 8-10 | अगर आप उससे ज्यादा जाना चाहते हैं, तो 11 और 12 भी सीखें | कुछ टीचर बोनस या बच्चे की समझ का जायजा लेने के लिए कठिन प्रॉब्लम भी दे सकती हैं |
  4. उसको बिना किसी क्लूज़ और हिंट के रट्टा लगवाने की कोशिश नहीं करें | चार्ट में आपको आसानी से दिख जायेगा की कौनसी चीज़ें देखने वाली है |
    • दस के सभी मल्टिप्ल जीरो से ख़त्म होंगे |
    • पांच के सारे मल्टिप्ल या तो पांच या जीरो में ख़त्म होंगी और 10 के मल्टिप्ल के आधे होंगे (10x5=50; 5x5=25, या 50 का आधा)
    • कोई भी नंबर x 0 फिर भी 0 होगा | चाहिए कुछ भी हो |
  5. किस्मत से, मैथ्स में कई सारे शॉर्टकट होते हैं | अपने बच्चे को ये ट्रिक्स सिखाएं और वह प्रभावित होंगे, और शायद, आपको शुक्रिया भी कहें |
    • 9 का टेबल याद रखने के लिए, अपनी उँगलियों का इस्तेमाल करें | उन्हें अपने सामने फैला लें, हथेलियों को नीचे की तरफ रखें | 9x1 के लिए, अपनी लेफ्ट पिंकी को नीचे करें | आपको क्या दिख रहा है? 9 | 9x2 के लिए, अपनी दूसरी ऊँगली (लेफ्ट रिंग फिंगर) को नीचे करें | आपको क्या दिख रहा है? 1 और 8 | 18 | तीसरी ऊँगली नीची करें --2 और 7 | 27 | ये 9x9 (8 और 1. 81) तक काम करता है |
    • अगर आपका बच्चा किसी नंबर को दुगना कर सकता है, तो x4's आसान होंगे | नंबर को एक बार दुगना कर के फिर से दुगना करें! उदाहरण 6x4 | 6 का दुगना है 12 | 12 का दुगना है 24 | 6x4=24 | इस तकनीक के इस्तेमाल से ये सुनिश्चित करें की जवाब आटोमेटिक आ जायेंगे | फिर से, ये याद रखने की बात है |
    • किसी भी नंबर को 11 से मल्टिप्लाई करने के लिए, बस उसको डुप्लीकेट कर दें | 3x11=33 दो 3's | 4x11=44 दो 4's. जवाब प्रश्न में ही है, बस दो बार |
      • अगर आपका बच्चा मैथ्स का जीनियस है, तो उन्हें इस ट्रिक की मदद से 11 को डबल डिजिट नंबर से मल्टिप्लाई करना सिखाएं | डबल डिजिट नंबर को लें और दो हिस्से कर लें | 11 और 17 हुए 1_7 | अब डबल डिजिट नंबर को जोडें और संख्या को बीच में डालें: 187 |
विधि 2
विधि 2 का 4:

आंसर याद रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अब जब आपका बच्चा पूरा चार्ट समझ गया है, उन्हें ड्रिल करें | नाश्ते के दौरान, एड ब्रेक में, या सोने से पहले कुछ देर पहले उन्हें ड्रिल कर दें | जैसे आप आगे बढ़ेंगे, आप और तेज़ होते चले जायेंगे |
    • शुरूआत में, आर्डर से याद कराएं | जैसे जैसे आपको लगे की उन्हें समझ में आ गया है, मिक्स करना शुरू कर दें | हो सकता है वो शुरू में थोड़ा धीरे हो जायें पर बाद में वह फिर वहीँ पहुँच जायेंगे जहाँ से शुरू किया था |
  2. इस मौके तक, आप ये सोचने लगेंगे की हर नंबर में क्या मज़ा छुपा हुआ है | गेम्स और कांटेस्ट की मदद से इसे अपने दोनों के लिए मज़ेदार बनाएं |
    • अपने बच्चे को फ़्लैश कार्ड का सेट बनाने को कहें | उस पर आगे प्रॉब्लम लिखें जैसे, 4 x 9, और उसका जवाब, 36, पीछे लिखें | मल्टिप्लस को बार बार लिखने से सभी नंबर मन में याद हो जायेंगे | एक टाइमर की मदद से ये देखिये की एक मिनट में कितने कार्ड्स वो देख सकता है | क्या कल वह इस स्कोर को पीछे छोड़ पायेगा?
      • आप किसी ब्लांक चार्ट के साथ भी इसे कर सकते हैं | उससे ये पता करना आसान हो जाता है की उन्हें कौनसे वाले नंबर याद नहीं हो पा रहे हैं |
    • कार्ड्स का डेक उठाएं: ये गेम War जैसा है, पर मळटिप्लिकेशन के साथ | आप दोनों को आधा डेक मिलता है जिसे आप फेस डाउन कर के अपने सामने रख सकते हैं—कार्ड्स को देखें नहीं! हर प्लेयर अपने कार्ड को साथ में खोलेगा—जो पहला व्यक्ति दोनों नंबर के आधार पर सही जवाब बता देता है उसे दोनों कार्ड मिल जायेंगे ( गेम का उद्देश्य है सब कार्ड हासिल कर लेना ) | अगर आप दोनों ने 7 और पांच खोला, सही जवाब देना होगा 35 | ग़ुलाम, बेगम और बादशाह, के लिए आप 11, 12 और 13 इस्तेमाल कर सकते हैं, या उन्हें जीरो मान सकते हैं, या बिलकुल पैक से निकाल सकते हैं |
    • एक नंबर बोलें, जैसे 30 | क्या वो उन सभी कॉम्बिनेशन को बता सकते हैं जिनका मळटिप्लिकेशन 30 होता है? 5 x 6? 3 x 10?
    • एक नंबर कहें, और फिर उसका अगला मल्टिप्ल पूछें | मसलन, 30 से शुरू करें और फिर 6 का अगला मल्टिप्ल पूछें | या 18 से शुरू करें और फिर 9 के अगले दो मल्टिप्ल पूछें | आप 22 से शुरू करके 4 के अगले मल्टिप्ल की पूछ सकते हैं, हांलाकि 22, 4 का मल्टिप्ल नहीं है | एक बार वो समझ गए हों तो मुश्किल सवाल भी पूछें |
    • मळटिप्लिकेशन बिंगो खेलें | आपका बच्चा एक सिक्स बाय सिक्स ग्रिड (six-by-six grid) को अपने मुताबिक अंकों से भर ले | आप एक प्रॉब्लम बोलती हैं जैसे "5 x 7" | अगर उनके पास उनके बिंगो कार्ड में 35 है, तो वह उसे मार्क कर देंगे | तब तक खेलें जब तक किसी का "बिंगो" नहीं आ जाता | उन्हें आप इसके लिए क्या प्राइज देंगे?
विधि 3
विधि 3 का 4:

बच्चे को इनाम देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आपको इसके लिए पैसा या खिलोनों का इस्तेमाल करने की ज़रुरत नहीं है—इससे उनका सीखने के प्रति प्रेम कम हो जायेगा | हाँ लेकिन, स्नैक्स, ड्रिंक और ऐसे काम करने की इजाज़त देना जो उन्हें पसंद हैं हमेशा बेहतरीन विकल्प रहते हैं |
    • बड़े इनाम स्कूल टेस्ट के लिए सुरक्षित रखें | अगर वह प्रेशर में परफॉर्म करना सीख गए, तो आप समझ जाइये की आप सफल हो गए हैं |
  2. फैक्ट्स को बार बार दोहराने के बीच में रुक कर थोड़ा मज़ा करना नहीं भूलें | अगर आप उनकी सफलता से खुश हैं, तो वह और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे | शब्दों के माध्यम से उन्हें बताएये की वह कितना बढ़िया कर रहे हैं |
    • अगर वह आपकी सोच के मुताबिक धीमे चल रहे हैं, तो भी शांत रहें | नेगेटिविटी से वह बिलकुल हार जायेंगे | ख़राब मूड से लर्निंग एबिलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है | उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें |
  3. कोई भी बच्चा लगातार पढ़ाई नहीं कर सकता है | जब आप को लगे वह थक रहे हैं, ब्रेक ले लें | आपको भी शायद इसकी ज़रुरत है |
    • ब्रेक के बाद, नए फैक्ट्स पर जाने से पहले जो भी अभी तक सीखा है उस पर एक बार नज़र डालें |
विधि 4
विधि 4 का 4:

प्रोग्रेस चेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक बार कागज़ और पेन वापस रख दिए और शुरुआती मुश्किलें ख़त्म हो गयी हों, ऑनलाइन जा कर क्विज और गेम की मदद से देखें आपके बच्चे को कितना याद है |
    • हाँ, आप खुद भी क्विज लिख सकते हैं और इसकी आपको पूरी इजाज़त है—पर कंप्यूटर पर दिया गया काम देख के बच्चे उसे टेस्ट कम समझ कर मज़े से हल कर लेते हैं |
  2. आपने ये सब काम घर पर कर लिया—अब क्या ये स्कूल पहुँच गया है? अगर आपका बच्चा स्वयं नहीं बता रहा है, तो आप पूछें! उन्हें अपने अच्छे ग्रेड पर नाज़ होना चाहिए; अगर ग्रेडस इतने अच्छे नहीं है, आप उनके साथ बैठ कर उसका मुआयना कर सकते हैं ताकि अगली बार बेहतर प्रदर्शन हो |
    • आप टीचर को फ़ोन करके भी करिकुलम (Curriculum) के बारे में पूछ सकती हैं | एक जानकार पैरेंट को सभी टीचर पसंद करती हैं |

सलाह

  • सबसे पहले स्कूल का तरीका सिखाने की कोशिश करें | अगर आपने अलग तरीके से याद किया है, तो भी स्कूल का तरीका सबसे पहले अपनाएं | अगर वह काम करता है, तो उसी से सिखाएं | नहीं तो, अपने तरीके का इस्तेमाल करें |
  • सब्र रखें और नर्मायी से बात करें | अगर ज़रुरत हो, तो कुछ दिनों तक एक ही कॉम्बिनेशन पर काम करें जब तक बच्चा पूरी तरह से समझ नहीं जाए |
  • उसे बताएं की एडिशन को दो तरीकों से हो सकती है: 2 + 1 = 3 और 1 + 2 = 3. ये बात मळटिप्लिकेशन के लिए भी लागू होती है: 2 x 3 = 6 and 3 x 2 = 6.
  • एक दम से बड़े नंबर को सामने पेश करने से कन्फयूज़न और फ्रस्ट्रेशन हो सकती है | नियमित और ठोस मेहनत से धीरे धीर आगे बढें ताकि मळटिप्लिकेशन सीखना आसान बने | और, अगर ज्यादा धीरे बढ़ रहे हों तो भी आगे बढ़ने से घबराएं नहीं |
  • बाद के लिए एडवांस्ड: 10 के स्कुएर 1 के बेसिक्स से मिलते जुलते हैं | 1 को स्कुएर करेंगे तो 1 आएगा और 10 को स्कुएर करेंगे तो 100 आएगा | ये देखना आसान है की 20 का स्कुएर 400 है, 30 का 900, 40 का स्कुएर 1600 इत्यादि |

चेतावनी

  • "स्टुपिड," "आलसी," या ऐसे किन्हीं नामों का इस्तेमाल कभी नहीं करें | इन शब्दों को अपने बच्चे, अपने या मटेरियल के लिए नहीं इस्तेमाल करें |
  • ये समझ लें की बच्चे को एडिशन नहीं करनी है | फटाफट जवाब तब आयेंगे जब उसे याद हो जायेगा | एडिशन कर के शुरू में जानकारी मिल सकती है, पर एक बार सीख लिया इसका पालन करना बेकार है |
  • कई सारी रो और पैटर्न पर इकट्ठे काम कर के अपने बच्चे को थकाएं नहीं —लेसन के बीच में हंस कर छोटे ब्रेक लेना मत भूलें |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८,६५७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?