आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

जब आपके बॉयफ्रेंड की उम्र एक साल और आगे बढ़ने वाली हो तो जाहिर सी बात है कि आप उस दिन को उनके लिए सेलिब्रेट करना चाहेंगे | इसके लिए, थीम पार्टीज, एकसाथ बेहतरीन डिनर या नए एक्सपीरियंस का आनंद उठाने जैसी मजेदार एक्टिविटीज आजमायें | अगर आप दोनों काफी दूर कहीं रहते हैं तो उनके सभी दोस्तों और फैमिली मेम्बर की बर्थडे विशेस या केयर पैकेज भेजने जैसी चीज़ों से उनके बर्थडे को एक्स्ट्रा स्पेशल बनाया जा सकता है | उनके लिए एक परफेक्ट गिफ्ट खोजर उनके बर्थडे को स्पेशल बनायें |

विधि 1
विधि 1 का 3:

एकसाथ सेलिब्रेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सेलिब्रेट करने का एक बेहतरीन तरीका यह है कि आप उन्हें डिनर पर उनके किसी फेवरेट रेस्टोरेंट ले जाएँ | आपको कोई बहुत फैंसी चीज़े नहीं लेनी हैं बल्कि कोई ऐसी चीज़ लेनी है जिसके बारे में आपको लगता है कि वो आपके बॉयफ्रेंड को पसंद आएगी | [१]
    • या फिर आप अपनने बॉयफ्रेंड के पसंद खा खाना घर पर भी बनाकर उन्हें खिला सकते हैं |
  2. एक थीम के साथ अपने बॉयफ्रेंड को एक मजेदार पार्टी दें: उनका बर्थडे केवल आप और वो ही सेलिब्रेट न करें बल्कि उनके दोस्तों और अपने साथ सेलिब्रेट करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बुलाएं | ऐसी मजेदार थीम बनायें जो आपके बॉयफ्रेंड को पसंद आये और उसे स्पेशल फील हो | [२]
    • उदाहरण के लिए, अगर आपके बॉयफ्रेंड को फुटबॉल पसंद है और उनका बर्थडे आने वाला हो तो ब्लडी मैरी बार (bloody mary bar-खाने वाली बार) के साथ टेलगेट पार्टी बनायें |
    • आप 1940 की पार्टी या 1980 की पार्टी जैसी कोई पुराने समय की पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं |
    • उनके फेवरेट फ़ूड वाली कोई पार्टी थीम बनायें: उदाहरण के लिए, टैकोस बनायें जिसमे आप टैकोस शेल्स को अलग-अलग मीट्स और सभी तरह की टॉपिंग के साथ सेट कर सकते हैं | आप नाचो बार (nachos bar) बना सकते हैं या खुद पिज़्ज़ा बनाकर पार्टी कर सकते हैं |
  3. अपने बॉयफ्रेंड या ग्रुप के साथ कुछ नयी रोचक एक्टिविटीज करें: अपने बॉयफ्रेंड को ऐसे मजेदार और नयी एक्टिविटी के लिए ले जाएँ जिसके बारे में आपको लगता है कि वे उन्हें एन्जॉय करेंगे, जैसे बियर बनाने की क्लास से लेकर एक रात के लिए पेंट क्लास भी ले जा सकते हैं | इसके अलावा, ग्रुप एक्सपीरियंस के लिए आप पूरी गैंग को भी बुला सकते हैं | [३]
    • उदाहरण के लिए, आप जीरो-ग्रेविटी फ्लाइंग, एस्केप रूम (escape room) या स्थानीय झील या तट पर वाइन चखने के लिए क्रूज की सैर को एक्सपीरियंस कर सकते हैं |
  4. एक अच्छा सा केक बेक करें या खरीदें: बिना किसी मिठाई या केक के कोई बर्थडे नहीं हो सकता | चाहे आप इसे ख़रीदे या खुद बनायें, इसका फ्लेवर आपके बॉयफ्रेंड की पसंद का ही होना चाहिए | [४]
    • अगर आपके बॉयफ्रेंड को मजाक पसंद हो तो यूनिकॉर्न केक जैसा कोई अजीब और अटपटा केक बनायें |
    • किसी थीम के अनुसार केक सजाएं जैसे, फुटबॉल केक या गोल्फ केक और इसे अपने बॉयफ्रेंड की पसंद के अनुसार सजाएं |
    • अगर आपके बॉयफ्रेंड को केक पसंद न हो तो उनकी पसंद की कोई मिठाई दें जैसे कूकीज़, पाई (pie), या ब्राउनीज़ बनायें |
    • अगर उन्हें मिठाई पसंद न हो तो उनकी पसंद का कुछ ऐसा स्पेशल बनायें जिसमे थोडा समय लगे जैसे पनीर टिक्का या तंदूरी पनीर |
  5. अपने बॉयफ्रेंड को मसाज देकर प्यार जताएं और एक रिलैक्सिंग दिन दें: उन्हें खुद मसाज दें या एकसाथ कपल मसाज बुक करें | इसके बाद एक हॉट टब में समय बिताएं और फिर एकसाथ अच्छे खाने का आनंद लें | [५]
    • सोचें कि आपके बॉयफ्रेंड को किस चीज़ से आराम मिलेगा | हो सकता है कि उनके लिए रिलैक्स होने का मतलब फिशिंग के लिए जाना या बैकयार्ड में प्रोजेक्ट पर काम करना हो | उन्हें जो पसंद हो, उसी पर फोकस करें |
  6. सहज रहें और इस तरह मजे करें जैसे आप फिर से बच्चे बन गये हों: चाहे आप वयस्क हों या किशोर आप अभी भी बच्चों की तरह एन्जॉय कर सकते हैं | कुछ ऐसा प्लान करें जो थोडा अजीब हो लेकिन अंत में उसमे बहुत मजा आये | [६]
    • उदाहरण के लिए, घर पर, एकसाथ पानी के गुब्बारे और वॉटर गन के साथ लड़ाई करें या दोस्तों के साथ हुला-हूप प्रतियोगिता रखें |
    • एकसाथ रोलर-कोस्टर राइड पर जाएँ या किसी ऐसी रैंडम रोड ट्रिप पर जाएँ जहाँ आप एकसाथ खुली सडक पर मजे कर सकें और अपनी मंजिल तक भी पहुँच जाएँ |
विधि 2
विधि 2 का 3:

एक मजेदार गिफ्ट का काम करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक अच्छी गिफ्ट दर्शाती है कि आप जानते हैं कि आपके बॉयफ्रेंड को क्या पसंद है | उनकी ख़ास पसंद के बारे में सोचें और उससे सम्बंधित कुछ खोजें | [७]
    • उदाहरण के लिए, अगर वो किसी चीज़ या किसी व्यक्ति के फैन हैं तो उन्हें उससे सम्बंधित कोई चीज़ दें |
    • अगर उन्हें मूवीज देखना पसंद है तो लोकल थिएटर से उन्हें एक मूवी पैक खरीदकर दें |
    • अगर वो बहुत अच्छे बेकर (baker) हैं तो उन्हें एक फैंसी बेकिंग पैन या नयी कुकबुक दें |
  2. प्रैक्टिकल गिफ्ट्स जताती हैं कि आप उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हैं जो एक प्यारभरा जेस्चर दिखाता है | आपकी गिफ्ट मजेदार होने के साथ ही प्रैक्टिकल हो सकती है और आपके बॉयफ्रेंड इसकी सराहना भी करेंगे | [८]
    • उदाहरण के लिए, अगर आप नोटिस करते हैं कि उनके ग्लव्स या स्कार्फ घिस चुके हैं तो उन्हें एक नया सेट खरीदकर दें |
    • या फिर, अगर वो आपसे अपने काम के प्रोजेक्ट के लिए जरुरी किसी टूल के बारे में बात करते हों तो उन्हें वो खरीदकर दें |
    • एक और आप्शन यह है कि स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेम कंट्रोलर जैसा कोई ऐसा नया गैजेट दें जिसे वो खरीदने के बारे में सोच रहे हों |
  3. अपने बॉयफ्रेंड को कोई ऐसी चीज़ खरीदकर दें जिसका वे दिखावा न करते हों: हर किसी के पास ऐसी छोटे-छोटे लक्सरीज होती हैं जिन्हें वे एन्जॉय करते हैं लेकिन वे उन पर पैसे खर्च नहीं करते, चाहे वो एक अच्छी सी घड़ी हो या कोई स्पेशलिटी कॉफ़ी | अपने बॉयफ्रेंड को कोई ऐसी चीज़ दिलाएं जो उसे पसंद आये लेकिन उन्हें जरूरी तौर पर खुद न खरीदनी पड़े | [९]
    • उदाहरण के लिए, हो सकता है कि उन्हें सनग्लासेज बहुत पसंद हो लेकिन बहुत महंगे न खरीदते हों | इसकी बजाय, थोड़े कम महंगे सनग्लासेज खरीदकर दें
    • अगर उन्हें कॉफ़ी बहुत पसंद है तो उन्हें काफी महंगी ब्रांड की कॉफ़ी दें या उन्हें उनके फेवरेट कॉफ़ी शॉप का गिफ्ट कार्ड दें |
  4. भले ही आपको क्रोशिए पसंद हो या आपको पेंटिंग अच्छी लगती हो, अपने बॉयफ्रेंड के लिए इनसे कोई चीज़ बनाने पर जाहिर होगा कि आप सच में उनकी बहुत केयर करते हैं | उनकी पसंद के बारे में सोचें और उसी के अनुसार कोई भी चीज़ बनायें |
    • उदाहरण के लिए, अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए क्रोशिए की कम्बल बना रहे हैं तो उनकी पसंद के रंग चुनें |
    • अगर आपको उनके लिए एक पेंटिंग बना रहे हैं तो उसमे फिशिंग सीन जैसी कोई उनकी पसंदीदा चीज़ शामिल करें |
    • अगर आपको ज्यादा क्राफ्ट नहीं आता तो थोड़ी बेसिक चीज़ों से शुरुआत करें | एक क्राफ्ट स्टोर से एक लकड़ी का बॉक्स ले आयें और उनकी पसंद के रंगों से पेंट करें | इसे काफी सेंटीमेंटल बनाने के लिए इसके अंदर आप दोनों की कोई पिक्चर लगायें |
  5. अपने बॉयफ्रेंड को कोई ऐसी स्ट्रीमिंग सर्विस दें जो उनके पास न हो: अगर आपके बॉयफ्रेंड के पास Hulu, Netflix, Amazon Prime, या HBO Go न हो तो इनमे से किसी एक ऐसी स्ट्रीमिंग उनके लिए खरीदें जो उन्होंने अभी तक सब्सक्राइब न की हो | आप जितनी कीमत अदा करना चाहते हैं या उन्हें जितने टाइम तक देखने देना चाहते हैं, उसके अनुसार तय करें कि उन्हें कितने समय के लिए देनी है | [१०]
    • उदाहरण के लिए, अगर आपको पैसे खर्च करने में कोई परेशानी नहीं है तो एक साल के लिए कीमत अदा कर सकते हैं या फिर अगर आपके पास बहुत ज्यादा पैसे न हों तो आप तीन महीने की कीमत अदा कर सकते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

लम्बी दूरी पर रहते हुए (लॉन्ग डिस्टेंस) सेलिब्रेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से अलग कहीं दूर रहते हैं तो आप कहीं से भी वीडियो चैट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं | उनके बर्थडे के लिए, एक स्पेशल डेट प्लान करें और उस दिन एक जैसा खाना बनाकर चैटिंग करते समय "एकसाथ" खाएं | [११]
    • या फिर, जहाँ वो रहते हों, वह उनके लिए फ़ूड डिलीवर कराएं और वैसा ही खाना खुद मंगवाकर मजे लें |
    • आप उन्हें अपनी लिखी हुई कविता पढ़कर सुना सकते हैं या अपना लिखा हुआ कोई गीत या उन्हें सोचकर बनाया स्पेशल गाना सुना सकते हैं |
  2. आपसे मिले पैकेज से बढ़कर और कोई चीज़ यह बयान नहीं कर सकती कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं ! अगर वे घर से दूर हैं तो वे उन छोटी-छोटी चीज़ों को सराहेंगे जिन्हें वे मिस करते हैं | अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अपने प्रियतम से दूर रहते हैं तो आप जहाँ भी हैं, वहीँ से उन्हें कुछ स्पेशल आइटम्स भेज सकते हैं | [१२]
    • उदाहरण के लिए, अगर आप घर पर हैं और आपके बॉयफ्रेंड किसी दूसरे प्रदेश या देश में हैं तो उनकी पसंद के कुछ स्नैक भेजें जो उन्हें उस देश में न मिलते हों | घर पर बनाये बेक किये हुए स्नैक्स या उनकी पसंद की चीज़ें जैसे उनका फेवरेट शैम्पू भेजें जो उन्हें वहां न मिलता हो |
    • इसके अलावा, आप अपने क्षेत्र की कोई स्पेशल चीज़ भेजें जैसे, लोकल फ़ूड आइटम्स या नयी चीज़े |
    • आप उन्हें कुछ सेंटीमेंटल चीज़ें भी भेज सकते हैं जैसे आप जिस पार्क में जाते हों, वहां के पत्थर या जिस समुद्रतट पर घूमते हों, वहां कि रेत |
  3. लोकल साईट पर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की एक फोटो कॉलाज़ बनायें: इसके लिए, उनकी पिक्चर का प्रिंट आउट लें और फिर इन्हें किसी ऐसी स्पेशल जगह के आसपास लगायें जहाँ आपकी पिक्चर भी लगी हों | पिक्चर से फोटो निकालें और आपके द्वारा ली गयी इन सभी पिक्चर के कॉलाज उन्हें भेजें |
    • इस उपहार से उन्हें फील होगा कि वे आपके साथ ही हैं!
  4. अपने बॉयफ्रेंड के दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बुलाकर मजे करें: बॉयफ्रेंड के दोस्तों और परिवार से मिले मेसेज, नोट्स और छोटी-छोटी गिफ्ट्स को इकट्ठा करें और इन सभी को एक पैकेट में रखकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दें | दूर रहते हुए भी इन सभी चीज़ों से आपके बॉयफ्रेंड आप सभी के प्यार को फील कर पाएंगे! [१३]
    • या फिर, उन्हें बर्थडे विश करते हुए उनके अलग-अलग दोस्तों और परिवार के सदस्यों के वीडियो लें | इन सभी वीडियोस को एकसाथ मिलाकर एक सिंगल वीडियो में डालें और अपने बॉयफ्रेंड को उनके बर्थडे के दिन भेज दें |
  5. पिक्चर्स के साथ फ्रेंड्स और फैमिली बर्थडे कार्ड बनायें: इनमे हर व्यक्ति बर्थडे विश जैसे "हैप्पी बर्थडे जॉन" का एक अक्षर लेकर खड़ा हो और प्रत्येक व्यक्ति की अलग से पिक्चर निकालें | कार्ड पर इन सभी को एकसाथ रखें और इसे भेजने से पहले सभी के सिग्नेचर करा लें | [१४]
    • आप एक बैनर सभी को पकड़ाकर एक बड़ी पिक्चर भी ले सकते हैं |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,५६० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?