आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

तंबाकू के उत्पादों में मिलने वाले, निकोटीन को, आप आसानी से अपने शरीर से हटा सकते हैं | जैसे आपका शरीर निकोटीन को मेटाबोलाईज़ करेगा, वो रक्त, थूक और यूरिन के रास्ते शरीर से निकल जायेगा, और फिर आप उसकी जांच और पहचान कर सकते हैं | निकोटीन आपके सिगरेट पीने के 1-4 दिन बाद तक आपके शरीर में रहता है | [१] आप अपने शरीर से निकोटीन को कुछ समय प्रतीक्षा कर के, पौष्टिक खाना खा कर और पानी पी कर, तथा एक्सरसाइज कर के हटा सकते हैं | निकोटिन तंबाकू के उत्पादों को अडिक्टिव बनाता है, तो अपने शरीर से निकोटीन हटाने का सबसे बढ़ा फायदा है की आपको तंबाकू की तलब नहीं लगती रहती है |

विधि 1
विधि 1 का 2:

निकोटीन का असर पानी और भोजन से कम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. क्योंकि निकोटीन आपके शरीर से यूरिन के रास्ते निकलता है, तो बार बार खुद को यूरिन पास करवाने से शरीर से निकोटीन कम हो जायेगा | पानी पीने से शरीर में बची हुई निकोटीन भी पतली पड़ जाएगी | इससे जब आपका एम्प्लॉयर निकोटीन टेस्ट कराएगा तो आपके उसमें पास होने की सम्भावना बड़ जाएगी | [२]
    • कम से कम, एडल्ट आदमी को हर दिन 15.5 कप (3.7 लीटर) पानी पीना चाहिए | [३]
    • वहीँ एडल्ट औरतों को हर दिन 11. 5 कप (2.7 लीटर) पानी पीना चाहिए |
    • याद रखें की कुछ स्थानों पर संभावित एम्प्लॉईज़ के ब्लड निकोटीन टेस्ट करवाना गैर कानूनी है | आप म्युनिसिपेलिटी में अपने अधिकारों के बारे में पढ़ सकते हैं | [४]
  2. ज़रूरी नहीं की पूरे दिन में तरल पदार्थ के लिए आप पानी का ही सेवन करें | ऐसे पेय जिनमें आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग या अधिक मात्रा में शुगर नहीं हो-जैसे ग्रीन टी या क्रैनबेरी जूस- आपके शरीर की हाइड्रेशन बढ़ाएगा और आपके यूरिन के रास्ते निकोटीन पास करने की रेट को भी बढ़ाएगा | [५]
    • जब निकोटीन को अपने शरीर से हटाने की कोशिश कर रहे हों तो एलकोहॉल, सोडा और कॉफ़ी से परहेज़ करें | ये पदार्थ पानी और जूस की तरह आपके शरीर को हाइड्रेट नहीं करते हैं, और आपके शरीर में अन्य केमिकल को पैदा करते हैं |
  3. एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को निकोटीन से लड़ने में मदद करेगा, जिससे वो आसानी से पसीने और यूरिन के रास्ते जल्दी निकल सकता है | एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर से टोक्सिन (निकोटीन इत्यादि) हटाने में मदद करेगा | खाद्य पदार्थ जिनमें एंटीऑक्सिडेंट्स ज़्यादा मात्रा में मौजूद होता है उनमें शामिल है: [६]
    • हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक और काले |
    • नट्स, जिसमें पीनट्स, वॉलनट्स और पेकन्स शामिल हैं |
    • ब्लैकबेर्रिज, क्रैनबेरी, और स्ट्रॉबेरी जैसे फल |
  4. ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें जो लिवर को बाईल (Bile) बनाने के लिए उकसाये: अपने लिवर को अगर आप बाईल बनाने के लिए उकसायेंगे तो आपका शरीर निकोटीन को जल्दी मेटाबॉलीआईज़ करेगा | इससे शरीर से निकोटीन जल्दी बाहर निकल जायेगा | तो आप जितने बाईल उत्पन्न करने वाले भोजन खाएंगे, आप उतना ही जल्दी निकोटीन को यूरिन और पसीने के रस्ते निकाल पाएंगे | वो खाद्य पदार्थ जो ज़्यादा मात्रा में बाईल उत्पन्न करते हैं वो हैं: [७]
    • प्याज़ और लहसन
    • एग योल्क
    • सब्जियाँ जैसे गाजर, लीक्स, ऐस्पैरागस, सेलेरी और मूली | [८]
  5. अपनी डाइट में ऐसे पदार्थ शामिल करें जिनमें विटामिन सी हो: विटामिन सी आपके शरीर की मेटाबोलिज्म की गति को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर से निकोटीन जल्दी निकल सकता है | [९] खाद्य पदार्थ जिनमें प्राकृतिक रूप से विटामिन सी ज़्यादा होती है उनमें शामिल है संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, ब्रोकली, पपीता और कीवी |
    • आप गोली के रूप में भी विटामिन सी सप्लीमेंट खरीद सकते हैं | अपने स्थानीय ग्रोसरी या हेल्थ फ़ूड स्टोर के “Supplements” सेक्शन में ढूंढें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

फिजिकल काम करके निकोटीन कम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जॉगिंग, और अन्य कार्डिओ वर्कऑउट्स, आपकी हार्ट बीट को बढ़ा कर पसीने को जन्म देता है | जैसे आपको पसीना आएगा, निकोटीन आपके शरीर से पसीने के रूप में निकल जायेगा | [१०] ये सुनिश्चित करें की आप इतनी देर जॉग कर रहे हों की पर्याप्त पसीना निकल आये | आप जहाँ रहते हैं उस पर निर्भर, इसका समय अलग अलग हो सकता है | कम से कम 15–20 मिनट के लिए जॉग करें |
    • अगर बाहर ठंडा है, या आप बाहर भागना नहीं चाहते हैं, तो आप जिम जाकर ट्रेडमिल पर भाग सकते हैं |
  2. सॉना ऐसे बने होते हैं की आपको गरम, भाप वाला वातावरण मिले जिससे आपका पसीना निकले | ये अपने शरीर से निकोटीन हटाने का सर्वोत्तम तरीका है: आपको जितना ज़्यादा पसीना आएगा, उतना ही ज़्यादा निकोटीन आपकी त्वचा के रास्ते बाहर निकलेगा | सॉना में 20-30 मिनट बैठें, और उसके बाद पूल में जाएँ | फिर, 20-30 मिनट के लिए सॉना में बैठें |
    • अगर आपके घर के पास सॉना नहीं है, तो ऐसे गर्म वातावरण की खोज करें जिनसे आपको पसीना निकले | उदाहरण के तौर पर स्थानीय पूल पर कुछ घंटे लेट के बिताएं |
  3. अपने शरीर से पूरी तरह से निकोटीन हटाने के लिए धूम्रपान छोड़ें : अपने शरीर से सारी निकोटीन ख़त्म करने के लिए- और निकोटीन को जमने से रोकने के लिए- सभी तम्बाकू उत्पादों का सेवन बंद कर दें | इनमें शामिल हैं सिगरेट्स, सिगार्स, पाइप्स, वेप्स (या ट्विस्प्स), और तम्बाकू चबाना | जब अपने शरीर से निकोटीन हटा रहे हैं, हर वो चीज़ जो आपको ऐसा करने से रोके वो अस्थायी हल हो सकता है |
    • निकोटीन एडिक्शन के साथ साथ धूम्रपान आपके शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता हैं | धूम्रपान रोकने से स्वास्थ्य सुधरेगा और कैंसर और अन्य बिमारियों के प्रकोप से भी आप बच पाएंगे | [११]

सलाह

  • एक सिगरेट में करीबन 1 मिलीग्राम (3.5×10−5 औंस) निकोटीन मौजूद होती है | [१२]
  • अगर आपको अपने नए जॉब में यूरिन टेस्ट पास करना है तो टेस्ट से करीब 7 दिन धूम्रपान करना छोड़ दें | उत्तम नतीजों के लिए.टेस्ट से 21 दिन पहले से ही तंबाकू उत्पादों से दूरी बना लें | [१३]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १४,३४७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?