आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
ये विकिहाउ गाइड आपको आपके आईपैड को घुमाने पर उसकी स्क्रीन को घूमने या रोटेट होने से रोकना सिखाएगी। ज़्यादातर आईपैड पर, आपको कंट्रोल सेंटर (Control Center) से एक ओरिएंटेशन लॉक ऑप्शन सिलेक्ट करना होता है—जिसे स्क्रीन को बॉटम से ऊपर तक स्वाइप करके खोला जा सकता है—हालांकि, पुराने आईपैड पर एक फिजिकल स्विच रहता है, जिसे स्क्रीन के ओरिएंटेशन को सेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
चरण
-
सुनिश्चित करें कि आप होम स्क्रीन (Home Screen) पर ही हैं: होम (Home) बटन को प्रैस करें, जो आईपैड की स्क्रीन के बॉटम में मौजूद एक सर्कुलर बटन है। ऐसा करने से आप इस्तेमाल किए जा रहे किसी भी एप के प्रेफरेंस के बिगड़ने की परवाह किए बिना आपके आईपैड की स्क्रीन को रोटेट कर सकेंगे।
-
अपने आईपैड को अपने चाहे हुए ओरिएंटेशन पर रोटेट करें: आपको सुनिश्चित करना है कि आपका आईपैड उस ओरिएंटेशन पर फिजिकली रोटेट किया रहना चाहिए, जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं और साथ ही उस स्क्रीन को भी उस ओरिएंटेशन पर फिट होना चाहिए।
- दो तरह के स्क्रीन ओरिएंटेशन उपलब्ध हैं: पोर्ट्रेट (Portrait) , जो कि एक वर्टिकल ओरिएंटेशन है और लैंडस्केप (Landscape), जो एक हॉरिजॉन्टल ओरिएंटेशन है।
- Landscape वीडियो को फुल-स्क्रीन मोड में देखने या फिर डॉक्यूमेंट को टाइप करने के लिए अच्छा होता है, जबकि Portrait आर्टिकल्स को पढ़ने या वैबसाइट ब्राउज़ करने के लिए अच्छा रहता है।
-
स्क्रीन के बॉटम से ऊपर स्वाइप करें: अपनी उँगलियों को स्क्रीन की निचली किनार के ठीक नीचे रखें, फिर ऊपर की ओर स्वाइप करें। आपको स्क्रीन ब्लू दिखने लग जाएगी और कई सारे आइकॉन्स पॉप-अप होकर स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- Control Center के सामने आने से पहले आपको शायद कुछ बार इसे ट्राई करना होगा।
-
"Lock" आइकॉन को टेप करें: ये एरो से घिरी हुई पैडलॉक की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट इमेज होती है, जिसे स्क्रीन के राइट साइड पर पाया जाता है। इस पर टेप करने से पैडलॉक रेड हो जाएगा और आसपास का एरिया व्हाइट में बदल जाएगा, जो ये दर्शाएगा कि स्क्रीन उसकी जगह पर लॉक्ड है।
-
होम बटन को प्रैस करें: ऐसा करने से Control Center बंद हो जाएगा। आपके आईपैड की स्क्रीन अब आपके चुने हुए ओरिएंटेशन में लॉक हो जाएगी।
- आप बस Control Center को फिर से ओपन करके और रेड-एंड-व्हाइट "Lock" आइकॉन को टेप करके कभी भी फिर से ओरिएंटेशन को अनलॉक कर सकते हैं।
- कुछ एप्स अलग-अलग ओरिएंटेशन को सपोर्ट नहीं करते हैं: जैसे Minecraft PE के लिए लैंडस्केप ओरिएंटेशन ही जरूरी होता है, जबकि आईफोन के लिए इन्स्टाग्राम (Instagram) के जैसे कुछ एप्स केवल पोर्ट्रेट मोड में ही दिखते हैं।
-
सुनिश्चित करें कि आपके आईपैड पर एक साइड स्विच है: आईपैड के कुछ पुराने मॉडल्स में एक साइड स्विच होता है। जब आईपैड को उसके वर्टिकल कॉन्फ़िगरेशन (जैसे, होम बटन को स्क्रीन के बॉटम में रखना) में पकड़ें, तब आईपैड की हाउसिंग के अपर-लेफ्ट साइड में एक टॉगल स्विच भी दिखना चाहिए।
- अगर आप यहाँ पर स्विच को नहीं देख रहे हैं, तो आपके आईपैड में ये स्विच नहीं है और आपको इसकी बजाय कंट्रोल सेंटर (Control Center) का इस्तेमाल करना होगा।
-
अपने आईपैड की सेटिंग्स (Settings) ओपन करें: ऊपर गियर्स बने एप आइकॉन को टेप करें। आप इसे आमतौर पर अपने होम स्क्रीन में पाएंगे।
-
General टेप करें: ये Settings पेज के लेफ्ट साइड में होगा। ऐसा करने से आपके सामने General ऑप्शन्स की एक लिस्ट आ जाएगी।
-
Lock Rotation ऑप्शन को टेप करें: आप इसे स्क्रीन के मिडिल में, "USE SIDE SWITCH TO" हैडिंग के नीचे पाएंगे।
-
होम बटन प्रैस करें: ऐसा करने से Settings एप मिनीमाइज़ हो जाएगा।
-
स्विच को ऊपर स्लाइड करें: स्क्रीन ओरिएंटेशन को अनलॉक करने के लिए स्विच को उसकी सबसे ऊपर की पोजीशन में रहना चाहिए।
-
अपने आईपैड को अपने चाहे हुए ओरिएंटेशन में रोटेट करें: आपको सुनिश्चित करना है कि आपका आईपैड फिजिकली उस ओरिएंटेशन पर रोटेट किया रहना चाहिए, जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं और साथ ही उस स्क्रीन को भी उस ओरिएंटेशन पर फिट होना चाहिए।
- दो तरह के स्क्रीन ओरिएंटेशन उपलब्ध हैं: पोर्ट्रेट (Portrait) , जो कि एक वर्टिकल ओरिएंटेशन है और लैंडस्केप (Landscape), जो एक हॉरिजॉन्टल ओरिएंटेशन है।
- Landscape वीडियो को फुल-स्क्रीन मोड में देखने या फिर डॉक्यूमेंट को टाइप करने के लिए अच्छा होता है, जबकि Portrait आर्टिकल्स को पढ़ने या वैबसाइट ब्राउज़ करने के लिए अच्छा रहता है।
-
स्विच को नीचे स्लाइड करें: जैसे ही स्क्रीन की ओरिएंटेशन आपकी चाही हुई जगह पर पहुँच जाए, स्विच को स्लाइड करके स्क्रीन के ओरिएंटेशन को लॉक कर दें। आपको स्क्रीन के ऊपर एक बंद हुआ पैडलॉक आइकॉन दिखाई देगा।
- आप स्विच को फिर से ऊपर स्लाइड करके ओरिएंटेशन को वापस बदल सकते हैं।
- कुछ एप्स अलग-अलग ओरिएंटेशन को सपोर्ट नहीं करते हैं: जैसे Minecraft PE के लिए लैंडस्केप ओरिएंटेशन ही जरूरी होता है, जबकि आईफोन के लिए इन्स्टाग्राम (Instagram) के जैसे कुछ एप्स केवल पोर्ट्रेट मोड में ही दिखते हैं।
सलाह
- अगर रोटेशन लॉक काम नहीं कर रहा है, तो आईपैड के टॉप में मौजूद लॉक बटन को पकड़े रखकर और फिर नजर आने पर slide to power off स्विच को दाएँ स्लाइड करके, अपने आईपैड को फिर से रिस्टार्ट करके देखें
चेतावनी
- सारे एप्स स्क्रीन रोटेशन को सपोर्ट नहीं करते हैं।