आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आपको एक पत्र इंग्लैंड भेजना है, तो यह आवश्यक है की आप उस पर पता ठीक से लिखें, जिससे वह सही गंतव्य पर वितरित (डेलीवर) हो जाए। पता लिखते समय, आप प्राप्तकर्ता का नाम, पता, और पोस्टकोड, लिफाफे के निचले-बाएँ हिस्से में लिखना चाहेंगे। फिर आपको, पत्र को भेजने से पहले, लिफाफे पर उपयुक्त डाक टिकट लगाना होगा।

विधि 1
विधि 1 का 2:

इंग्लैंड को पत्र प्रेषित करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इंग्लैंड में एक पत्र भेजते समय, प्राप्तकर्ता की जानकारी, लिफाफे के निचली बाईं तरफ जाती है, ना की मध्य में। बड़े, स्पष्ट शब्दों और नंबरों में लिखें जिससे कूरियर को उसको पढ़ने में कोई परेशानी ना हो। [१]
  2. प्राप्तकर्ता की बाकी जानकारी, जैसे पता, लिखने के लिए, लिफाफे पर, नीचे की तरफ समुचित जगह छोड़ें। औपचारिक पत्रों के लिए, औपचारिक अभिवादन शामिल करना ना भूलें। [२]
    • उदाहरण के लिए, पहली लाइन कुछ इस प्रकार दिखेगी: Dr. Martin Strange
    • अभिवादन में शामिल हैं Mr., Mrs., Ms, Miss, Master, Dr., और Esq।
  3. अगर आप किसी व्यवसाय को पत्र लिख रहें हैं, तो कंपनी का नाम लिखें: अगर आप अपना पत्र आवासीय पते की जगह, किसी व्यावसायिक पते पर भेज रहे हैं, तो आपको, प्राप्तकर्ता के नाम के नीचे, व्यवसाय का नाम शामिल करना चाहिए। इससे कूरियर को आपके पत्र के वांच्छित गंतव्य को पता करने में सहायता मिलेगी। [३]
    • अभी तक पत्र को कुछ इस प्रकार दिखना चाहिए:
      Dr. Martin Strange
      ABC Company
  4. नाम के नीचे, प्राप्तकर्ता का सड़क का पता (street address) या पोस्ट-ऑफिस बॉक्स लिखें: अगर आप आवासीय पते पर पत्र भेज रहे हैं, तो सड़क का नाम और घर संख्या को प्राप्तकर्ता के नाम के नीचे लिखना चाहिए। अगर पत्र आप एक पी.ओ. बॉक्स पर भेज रहे हैं, तो इस स्थान पर पी.ओ. बॉक्स नंबर लिखें। [४]
    • एक पी.ओ. बॉक्स कुछ इस प्रकार लगेगा “P.O. Box 888”।
    • अगर पत्र एक कंपनी को जा रहा है, तो सड़क का पता, कंपनी के नाम के नीचे लिखें।
    • अब तक आपका पत्र कुछ इस प्रकार दिखना चाहिए:
      Dr. Martin Strange
      ABC Company
      432 Chapel Street
  5. सड़क के पते के नीचे, शहर या कस्बे का नाम और पोस्टकोड लिखें: शहर या कस्बे का पूरा नाम लिखें, फिर एक जगह छोड़ें और उसके बाद, बिना विराम चिन्ह (punctuation) के, पोस्टकोड लिखें। अगर आपको पता पूछते समय पोस्टकोड नहीं मिला था, तो आप उसको https://www.royalmail.com/find-a-postcode पर, ऑनलाइन खोज सकते हैं। [५]
    • इंग्लैंड के सबसे बड़े शहरों में लंदन, मैनचेस्टर, और लिवरपूल हैं।
    • पत्र कुछ इस प्रकार दिखना चाहिए:
      Dr. Martin Strange
      ABC Company
      432 Chapel Street
      Manchester WIP 6HQ
  6. पते की आखिरी लाइन में उस देश का नाम होना चाहिए जहां आप पत्र भेज रहे हैं, या इस केस में इंग्लैंड। इससे पोस्ट ऑफिस को यह पता चल जाएगा की पत्र किस देश में भेजना है। [६]
    • पूरा पता कुछ इस प्रकार दिखना चाहिए:
      Dr. Martin Strange
      ABC Company
      432 Chapel Street
      Manchester WIP 6HQ
      England
विधि 2
विधि 2 का 2:

वापसी का पता लिखना और पत्र को मेल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. लिफाफे के पीछे अपना वापसी का पता (रिटर्न एड्रेस) लिखें: लिफाफे के पीछे, अपना नाम, पता, शहर, और पिनकोड या पोस्टकोड लिखें। इससे यह सुनिश्चित होगा की यदि पत्र आपके वांच्छित गंतव्य तक नहीं पहुँच पाया, तो आपको वापस मिल जाएगा। [७]
  2. इंग्लैंड को पत्र भेजने के लिए, पहले 20 ग्राम तक रुपया 24.00 डाक टिकिट है, जो उसके बाद, प्रति अतिरिक्त 20 ग्राम पर, रुपया 14.00 से बढ़ता है। [८]
    • अगर आपका लिफाफा 2000 ग्राम से अधिक वजन का है, तो आपको उसे पोस्ट ऑफिस ले जाना चाहिए।
  3. अगर आप डाक व्यय के बारे में निश्चित नहीं हैं, तो अपने पत्र को पोस्ट ऑफिस ले जाएँ: आपका पोस्ट ऑफिस लिफाफे का वजन करेगा और बताएगा की उसको इंग्लैंड भेजने में कितना खर्च लगेगा। [९]
  4. पोस्ट ऑफिस में पत्र भेजिये या किसी मेल बॉक्स में डाल दीजिये: इस पर निर्भर करते हुए की आप कहाँ रहते हैं, पत्र को इंग्लैंड पहुँचने में, 1-2 सप्ताह का समय लगेगा। [१०]

टिप्स

  • वांच्छित प्राप्तकर्ता से उसका पूरा पता प्राप्त करें। आप उस व्यक्ति से उसका पता फोन के ऊपर, टेक्स्ट द्वारा, या एक ईमेल के जरिये, पूछ सकते हैं। [११]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,६५९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?