यह विकीहाउ आर्टिकल आपको सिखाता है कि एंड्रॉयड का यूज करके व्हाट्सऐप ग्रुप चैट जॉइन करने की इन्विटेशन लिंक को कैसे एक्सेप्ट करना है।
-
आपको आने वाली लिंक को ओपन करें: आपको इन्विटेशन लिंक टेक्स्ट मैसेज, ईमेल, या पर्सनल चैट मैसेज में आ सकती है। ग्रुप एडमिन नए मेम्बर को एड करने के लिए इन्विटेशन लिंक को कहीं भी कॉपी और पेस्ट कर सकता है।
-
इन्वाइट लिंक पर क्लिक करें: वह ऑटोमेटिकली व्हाट्सऐप मैसेंजर में ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो ला देगी।
-
ग्रुप के नाम पर ध्यान दें: ग्रुप कन्वर्सेशन का नाम इन्वाइट पॉप-अप विंडो के टॉप पर होगा। अगर ग्रुप एडमिन द्वारा एक ग्रुप फोटो सेट की गई है, तो आपको वह भी पॉप-अप के ऊपरी-बाएँ कोने में ग्रुप के नाम के बगल में दिखाई देगी।
-
ग्रुप क्रिएटर पर ध्यान दें: अगर आपको नहीं पता है कि आपको इस ग्रुप चैट में किसने इन्वाइट किया है, तो ग्रुप के नाम के नीचे ग्रुप क्रिएटर के नाम को चेक करें। इन्वाइट में पॉप-अप विंडो के टॉप पर " Group created by " के बाद ग्रुप क्रिएटर का नाम दर्शाया होगा।
-
ग्रुप मेम्बर की लिस्ट चेक करें: इन्वाइट पॉप-अप में Participants के नीच ग्रुप के सभी करेंट मेम्बर होंगे। यहाँ आपको जान पहचान के लोग मिल सकते हैं, और लिस्ट आपको आईडिया दे सकती है कि आपको ग्रुप का इन्विटेशन क्यों आया है।
-
JOIN GROUP को टैप करें: यह आपकी स्क्रीन के निचले-दाएँ कोने में हरा बटन है। वह आपको ऑटोमेटिकली ग्रुप के नए मेम्बर के रूप में एड कर देगा। आप अभी से ग्रुप चैट में मैसेज, फोटो, और डॉक्यूमेंट भेजना शुरू कर सकते हैं।
सलाह
- ग्रुप एडमिन बिना लिंक सेंड किए भी नए मेम्बर को एड कर सकता है। इस केस में, आपको केवल एक नोटिफिकेशन आएगा कि आपको एक ग्रुप चैट कन्वर्सेशन में एड किया गया है। आपको इस एक्शन को कन्फर्म करने के लिए एक लिंक को क्लिक नहीं करना होगा।