एक आयताकार प्रिज्म के आयतन की गणना करना आसान है एकबार जब आपको इसकी चौड़ाई, लम्बाई, और ऊँचाई पता हैं। जानने के लिए इस wikiHow को पढ़ें।
-
आयताकार (rectangular) प्रिज्म की लम्बाई पता करें: आयताकार प्रिज्म के ऊपर या नीचे आयत की सपाट सतह की सबसे लंबी भुजा लंबाई होती है। [१] X रिसर्च सोर्स
- उदाहरण: लम्बाई = 5 इंच
-
आयताकार (rectangular) प्रिज्म की चौड़ाई पता करें: आयताकार प्रिज्म के ऊपर या नीचे आयत की सपाट सतह की सबसे छोटी भुजा चौड़ाई होती है। [२] X रिसर्च सोर्स
- उदाहरण: चौड़ाई = 4 इंच
-
आयताकार (rectangular) प्रिज्म की ऊँचाई पता करें: ऊँचाई आयताकार प्रिज्म का वह हिस्सा है जो ऊपर जाता है। सोचिये कि ऊँचाई वह है जो सपाट आयत तक जाती है जब तक कि यह एक त्रि-आयामी (three-dimensional) आकृति नहीं बन जाती है। [३] X रिसर्च सोर्स
- उदाहरण: ऊँचाई = 3 इंच
-
लम्बाई, चौड़ाई, और ऊँचाई को गुणा करें: एक जैसे नतीजे पाने के लिए आप उन्हें किसी भी क्रम में गुणा कर सकते हैं। एक आयताकार प्रिज्म का आयतन निकलने का फ़ॉर्मूला: आयतन = लम्बाई * ऊँचाई * चौड़ाई, या V = L * H * W है। [४] X रिसर्च सोर्स
- उदाहरण: V = 5 इंच * 4 इंच * 3 इंच = 60 इंच
-
अपना उत्तर घन इकाइयों में लिखें: चूंकि आप आयतन की गणना कर रहे हैं, आप एक त्रि-आयामी (three-dimensional) स्पेस में काम कर रहे हैं। बस अपना उत्तर लें और इसे घन इकाइयों में लिखें। चाहे आप फ़ीट, इंच या सेंटीमीटर में काम कर रहे हों, आपको अपना उत्तर घन इकाइयों में देना चाहिए। [५] X रिसर्च सोर्स
- 60, 60 इंच 3 हो जायेगा।
रेफरेन्स
- ↑ http://www.softschools.com/math/geometry/topics/volume_of_a_rectangular_prism/
- ↑ https://www.mathwarehouse.com/solid-geometry/rectangular-prism/formula-volume-rectangular-prism.php
- ↑ https://www.onlinemathlearning.com/volume-rectangular-prism.html
- ↑ http://lrd.kangan.edu.au/numbers/content/03_volume/03_page.htm
- ↑ https://sciencing.com/calculate-volume-rectangular-prism-2040920.html