आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ऐसा नहीं है कि सभी लड़कें सिर्फ उसी लड़की को पसंद करते हैं जो देखने में सुन्दर हो बल्कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो एक लड़के को एक लड़की की तरफ आकर्षित करती हैं | हाँ कई बार लड़कें सिर्फ लुक्स पर ही ध्यान देते हैं लेकिन बहुत बार आपकी स्माइल, आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस और आपकी ज़िंदादिली एक लड़के पर जादू करने में कामयाब हो सकती है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपनी ब्यूटी को दिखाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसे कपड़ें पहनें जिसमे आप कॉंफिडेंट और कम्फर्टेबल हो: कपड़ें ही एक ऐसी चीज़ है जो आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ावा दे सकते हैं या फिर कम कर सकते हैं | [१] ऐसे कपड़ें चुने जो आपकी बेस्ट फीचर्स को और निखारें, आपकी कमियों को कम से कम दिखाएं और आपको अच्छे से फिट हो |
    • उदहारण के लिए - अगर आपकी कमर पतली है तो ऐसी शर्ट्स, स्वेटर्स या ड्रेस पहनें जिसमे कमर के पास बेल्ट लगी हो और अगर आप अपने शरीर के मिडसेक्शन को छुपाना चाहती हैं तो पेप्लम स्कर्ट, शर्ट या ड्रेस पहनें |
    • अगर आप क्रॉप टॉप या बैकलैस ड्रेस पहनने में कम्फर्टेबल नहीं हैं तो इसे बिल्कुल न पहनें। [२]
  2. ब्यूटी प्रोडक्ट्स की हेल्प लेकर अपने फीचर्स को हाईलाइट करें: मेकअप आपके फीचर्स को और निखारने के लिए बनाया गया है, उन्हें छुपाने के लिए नहीं | मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें और जो आपके चेहरे को बेस्ट सूट करे उसी को यूज़ करें | हमेशा याद रखें ज्यादा मेकअप आकर्षित नहीं लगता | मेकअप का यूज़ फीचर्स को हाईलाइट करने के लिए करें | कई बार लड़कियाँ बिना मेकअप के ज्यादा अच्छी लगती हैं। [३]
    • फाउंडेशन का इस्तेमाल करके उन सभी दाग-धब्बों को हटाएँ और एक फ्लॉलेस कॉम्प्लेक्शन बनाएं और फिर कंसीलर का इस्तेमाल करके आँखों के नीचे डार्क सर्कल्स को छुपाएं |
    • ऑयशैडो के नेचुरल शेड का यूज़ करके अपनी आँखों को एक खूबसूरत लुक दें | ड्रामेटिक लुक के लिए ऑयलाइनर और मस्कारा इस्तेमाल करें |
    • ब्लश, ब्रोंज़र और हाइलाइटर से अपने गालों को एक नेचुरल ग्लो दें |
    • अब अपनी स्किनटोन के हिसाब से एक परफेक्ट लिपग्लॉस या लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट करें |
  3. मैनीक्योर हुए नाख़ून, एक चमकता चेहरा लड़कों को आकर्षित करता है | इसीलिए अपनी स्किन और नेल्स की केयर करें और इन सब चीज़ों पर थोड़ा वक़्त दें |
    • अपनी स्किन को साफ़, मॉइस्चराइज़ और एक्सफोलिएट करें |
    • सनस्क्रीन का यूज़ कर अपनी स्किन का बचाव करें |
    • अपने नाखूनों को ट्रिम करें, शेप बनाएं और हो सके तो नेलपॉलिश लगाएं | [४]
  4. एक सिग्नेचर परफ्यूम लगाएं और हमेशा उसी परफ्यूम का यूज़ करें: क्योकि जब आप परफ्यूम, सेंट, बॉडी स्प्रे या सेंटेड लोशन लगाते हैं तो लड़कें हमेशा आपको उसी खुशबू से पहचानते हैं | बाहर जाने से पहले, थोड़ा सा अपने बालों पर छिड़कें | और जब भी आप उस लड़के से मिलें जिसको आप पसंद करते हैं तो अपने बालों को थोड़ा हिलाएं ताकि वो खुशबू उन्हें आपकी और खींच लाएं | [५]
  5. क्योंकि हर इंसान को मुस्कुराता चेहरा पसंद आता है | और मुस्कुराहट में इतनी ताकत होती है कि वह आस-पास के सभी लोगों में खुश कर देती है | [६]
    • हंसना भी बहुत आकर्षित करता है | क्योंकि हसीं आपके चेहरे पर एक अलग सी चमक ले आती है | [७]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपनी अंदरूनी खूबसूरती को पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जब हम अपने आप को अच्छे से पहचानते हैं तो आप खुद को दिल से अपनाते हैं और अपने आप को लोगों के आस-पास कम्फर्टबल महसूस करते हैं | अपनी निजी विकास के लिए और अपने आप को और बेहतर समझने के लिए अपने बारें में एक ब्लॉग या जर्नल में लिखना एक बहुत अच्छा सुझाव हो सकता है | जब आप लिखें तो नीचें दिए गए टॉपिक्स को ध्यान में रख सकते हैं:
    • अपनी पसंद-नापसन्द को पहचानें |
    • अपने सपनों के बारें में लिखें |
    • आपकी ज़िन्दगी के उन सभी पहलुओं या क्षेत्रों को टटोलें जिसमे आपको इम्प्रूवमेंट की जरुरत है |
  2. मीडिया और विज्ञापनों में दिखाई जानें वाली एक्ट्रेस को देख हम सबको भी लगने लगता है कि हमे उन जैसे दिखाई देना है लेकिन याद रखें ये सच नहीं | ब्यूटी का मतलब हर चीज़ में परफेक्शन होना नहीं | कई बार आपकी खामियों में ही आपकी खूबसूरती छुपी होती है और वही आपको दुनिया से जुदा करती है। [८]
    • अपनी कमियों, अपनी खामियों या अपनी नेगेटिव चीज़ों पर ध्यान देने से अच्छा है अपनी अच्छाइयों और अपने गुणों को सराहें |
    • उन्ही लोगों के साथ रहें जिनके साथ आप अच्छा और पॉजिटिव महसूस करते हैं | [९]
  3. बनें सकारात्मक (Be Positive) | ब्यूटी का मतलब सिर्फ सुन्दर शक्ल या शरीर नहीं बल्कि इसकी परिभाषा में बहुत गहराई है | आपके कर्म, आपकी सोच, आपका जुनून ये सभी पहलु आपको पूरा करते हैं | अपने से पहले दूसरों की जरूरतों और भावनाओं का ध्यान रख कर आप अपनी अंदरूनी खूबसूरती और बाहरी सुंदरता को और बढ़ा सकते हैं |
    • दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर उनकी अच्छी बातों को सराहें |
    • जितना हो सके अपना समय और अपने साधन उन सभी लोगों को देने की कोशिश करें जिन्हे इसकी सख्त जरुरत है |
    • दयालु बने ,जिससे भी मिलें प्यार से बात करें | [१०]
    • अपने जुनून को गले लगाएं - क्योंकि जब आप उस काम को करते हैं जो आपको ख़ुशी देता है तो आप दिल से खुश होते हैं | [११]
  4. आपकी ज़िन्दगी में मौजूद लोग आपके आत्म सम्मान पर एक गहरा प्रभाव डालते हैं | जब आपके दोस्त या प्रियजन आपकी हर पल निंदा करते हैं तो आप कभी भी अपने अंदर की खूबसूरती को नहीं पहचान पातें | तो ऐसे लोगों के पास रहें जो आपकी निंदा करने की जगह आपको सराहें और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएं | ऐसा होने से आप और बेहतर इंसान बनते है | [१२]
विधि 3
विधि 3 का 3:

ऐसे लड़के को पाना जो आपको पसंद करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कभी-कभी आप अपने हाव-भाव से वो बात बोल देते हैं जो आप शब्दों में बयान नहीं कर पाते | फ़्लर्ट करें , अपने हाव-भाव या इशारों से समझाएं कि आप उन्हें पसंद करते हैं और उनसे दोस्ती करने चाहते हैं |
    • जब आप ये दिखाना चाहते हैं कि आप इंटरेस्टेड हैं तो अपनी चैस्ट, धड़ या पेट के आगे हाथ न रखें | अपनी चैस्ट के आगे हाथ फोल्ड न करें | ये सभी हाव-भाव बताते हैं कि आप एक दोस्ती की शुरआत करना चाहते हैं |
    • लड़कों के साथ समय बिताएं खासकर जिसको आप पसंद करते हैं | सिर्फ पॉपुलर लड़कियों या लड़कों से बात करना या उनकी ही सुनना कोई समझदारी की बात नहीं | हमेशा याद रखें, आपकी दोस्त अगर किसी को लाईक नहीं करती तो इसका मतलब ये नहीं कि आप न कह दें | सब से बात करें और सबकी सुने लेकिन करें जो आपको सही लगे |
    • आप विश्वास करने लायक है, इस बात का एहसास दिलाने के लिए अपने हाथों को हमेशा विज़िबल रखें | अपने हाथों को जेब या टेबल के नीचे न छुपाएं |
    • अपनी खूबसूरती को दिखाने और आकर्षित करने के लिए अपनी गर्दन दिखाएं | जब भी आप हॅसे तो अपनी गर्दन को पीछे की ओर ले जाएँ ताकि वह दिखाई दें | [१३]
    • उसकी अटैंशन के लिए, उसकी बाहों को प्यार से छुएं | जब आप किसी को छूतें हैं तो आपके शरीर से ऐसे हारमोन्स निकलते हैं जो आपको एक-दूसरे से जुड़ा हुआ महसूस करवाते हैं | [१४]
  2. अगर आप सच में दिल से किसी लड़के से कनेक्शन बनाना चाहती हैं तो याद रखें कि हाय-हेलो छोड़कर कुछ इंटरस्टिंग और मीनिंगफुल टॉपिक पर बातें होनी चाहिए | बातचीत में ऐसा दिखाएं कि आपको किसी अपने की जरुरत है, अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बताएं, अपने डर, अपनी कमजोरियों का ज़िक्र करें |
    • जब लोग अपने पैशन के बारें में बात करते हैं तो ख़ुशी उनकी आँखों में दिखाई देती है और वह ख़ुशी आस-पास के सभी लोगों को आकर्षित करती हैं | [१५] इसके साथ-साथ, उन पॉजिटिव वाइब्स को हर जगह, हर किसी के आस-पास महसूस किया जा सकता है | [१६]
    • पूरी बातचीत के दौरान, ऑय-कांटेक्ट बनाये रखें | इससे सिर्फ सामने वाले को ही ये एहसास नहीं होता कि आप सुन रहे हैं बल्कि आकर्षण और बढ़ता है | [१७]
    • किसी ऐसी चीज़ पर कॉम्प्लिमेंट करें जो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जैसे उसका ऑफिस या स्पोर्ट्स में सफलता पाने का वो जुनून | [१८]
  3. जब लडकियां जरूरत से ज्यादा पीछे पड़ती है तो लड़को को ये पसंद नहीं होता और वे और दूर होते जाते है | किसी को अपना बनाने के लिए या दोस्त बनने के लिए, अटपटी या अजीब हरकते करने से बात और बिगड़ सकती है | एक बात पक्की है, अगर कोई आप में इंटरेस्टेड है, आपकी अटैंशन पाने के लिए जरूर कोशिश करेगा | [१९]
  4. लड़कें उन लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं जो इंडिपेंडेंट होती हैं | दिखाएं कि आप भी ज़िन्दगी में कुछ बनना चाहती हैं, आपके लाइफ में कोई मकसद है, आपकी भी कुछ पसंद-नापसंद है | अपने सपनों के बारें में बात करें, आप लाइफ में क्या-क्या एडवेंचर करना चाहते हैं ? इन सबके बारें में बात करके आप सामने वाले को अपने और करीब ला सकते हैं |
    • जब वह आपसे आपकी राय पूछता है तो कभी भी इसका जवाब "मुझे नहीं पता" से न दें | जब भी आप एक दूसरे से मिलें या डेट पर जाएँ तो उन्हें बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं, कहाँ खाना चाहते हैं | [२०]

चेतावनी

  • अगर आपको लगता है कि उस लड़के में आप जैसा कुछ भी नहीं है या आपकी दोनों की सोच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है तो बेहतर यही है कि उसे छोड़ दें और किसी ऐसे को ढूंढें जो आपके नेचर से मेल खाता हो | क्योंकि ऐसे लड़के के साथ रहने से ऐसा बहुत बार होगा जब आपके दोनों के पास बात करने के लिए कुछ भी कॉमन नहीं होगा | और हो सकता है कि आप कुछ टाइम बाद बोर हो जाएंगे |
  • अपने दांतों का ख़ास ख्याल रखें | पीलें दांत और मुँह की बदबू किसी का भी मन ख़राब कर सकती है और खासकर जब आप किसी लड़के को अपनी ज़िन्दगी में लाना चाहते हो |
  • कभी-कभी हो सकता है कि किसी के पीछे पड़ जाने से काम बन जाएँ लेकिन लड़कों को ऐसी लडकियां पसंद नहीं होती |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०६४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?