आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

प्रिज्म एक ठोस ज्यामितीय आकृति (geometric figure) है जिसमें दो समान किनारे (identical ends) और सभी सतहें सपाट होती (flat sides) हैं। प्रिज्म का नाम उसके आधार की शेप के अनुसार रखा गया है, इसलिए त्रिकोणीय आधार (triangular base) वाले प्रिज्म को "त्रिकोणीय प्रिज्म" कहा जाता है। प्रिज्म का आयतन पता करने के लिए, आपको बस उसके आधार के क्षेत्रफल की गणना करनी होगी और उसकी ऊँचाई से गुणा करना होगा - आधार के क्षेत्रफल की गणना करना मुश्किल हिस्सा हो सकता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के प्रिज्मों के आयतन की गणना कैसे की जाती है। आयतन और क्षमता समान हैं, लेकिन यहां प्रिज्म के आयतन की गणना कैसे की जाती है।

विधि 1
विधि 1 का 5:

एक त्रिकोणीय (Triangular) प्रिज्म के आयतन की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. त्रिकोणीय (Triangular) प्रिज्म के आयतन को निकालने का फॉर्मूला लिखें: फॉर्मुला V = 1/2 x लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई है। हालाँकि, हम इस फॉर्मूला V = आधार का क्षेत्रफल x ऊँचाई को अलग से इस्तेमाल करने के लिए आगे ले जाने वाले हैं। आप त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने वाले फॉर्मूले में आधार की लम्बाई और चौड़ाई 1/2 को से गुणा करके त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने वाले फॉर्मूले का उपयोग करके आधार का क्षेत्रफल पता कर सकते हैं।
  2. त्रिकोणीय (Triangular) प्रिज्म के आयतन की गणना के लिए, आपको पहले त्रिकोणीय आधार (triangular base) का क्षेत्रफल पता करना होगा । प्रिज्म के आधार के क्षेत्रफल को पता करने के लिए इसकी ऊँचाई को त्रिकोण के आधार के 1/2 गुने से गुणा करें। [१]
    • उदाहरण: यदि त्रिकोणीय आधार की ऊंचाई 5 सेमी है और त्रिकोणीय प्रिज्म का आधार 4 सेमी है, तो आधार का क्षेत्रफल 1/2 x 5 सेमी x 4 सेमी है, जो 10 सेमी 2 है।
  3. मान लीजिए कि इस त्रिकोणीय प्रिज्म की ऊँचाई 7 सेमी है।
  4. त्रिकोणीय आधार के क्षेत्रफल (area of the base times) को ऊँचाई से गुणा करें: आपके आधार और ऊँचाई को गुणा करने के बाद, आपको त्रिकोणीय प्रिज्म का आयतन मिल जाएगा।
    • उदाहरण:10 सेमी 2 x 7 सेमी = 70 सेमी 3
  5. जब आप आयतन निकाल रहे हैं तो आपको हमेशा घन इकाई (cubic units) का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि आप तीन डायमेंशनल आकृतियों पर काम कर रहे हैं। आखिरी उत्तर 70 सेमी 3 है।
विधि 2
विधि 2 का 5:

एक घन के आयतन की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. फॉर्मूला V = भुजा 3 है। एक घन ऐसा प्रिज्म होता है जिसकी तीनों भुजाएँ बराबर होती हैं। [२]
  2. सभी भुजाएँ बराबर होती हैं, इसलिए फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौन सी भुजा लेते हैं।
    • उदाहरण: लम्बाई = 3 सेमी।
  3. एक नम्बर का घन करने के लिए, इसे ख़ुद से दो बार गुणा कर दें। उदाहरण के लिए "a" का घन "a x a x a," है। चूँकि एक घन की सभी भुजाओं की लंबाई बराबर होती हैं, तो आपको आधार का क्षेत्रफल नहीं पता करना है और इसे ऊँचाई और फिर इसे लम्बाई से गुणा नहीं करना है। घन की किसी भी दो भुजाओं को गुणा करने पर आपको आधार का क्षेत्रफल मिलेगा, और कोई भी तीसरी भुजा ऊँचाई बन सकती है। आप फिर भी लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई के समान होने पर उनको गुणा करने की सोच सकते हैं।
    • उदहारण: 3 सेमी 3 = 3 सेमी * 3 सेमी * 3 सेमी = 27 सेमी 3
  4. अपने आखिरी उत्तर में घन इकाई लिखना न भूलें। आखिरी उत्तर 27 सेमी 3 है।
विधि 3
विधि 3 का 5:

आयताकार (Rectangular) प्रिज्म के आयतन की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आयताकार (Rectangular) प्रिज्म के आयतन को पता करने का फॉर्मूला लिखें: फॉर्मूला V = लम्बाई * चौड़ाई * ऊँचाई है। एक आयताकार प्रिज्म में आयताकार आधार होता है।
  2. लम्बाई आयताकार प्रिज्म के आयत की ऊपरी या निचली सपाट सतह की सबसे लंबी भुजा होती है।
    • उदाहरण: लम्बाई = 10 सेमी
  3. आयताकार प्रिज्म की चौड़ाई आयत की ऊपरी या निचली सपाट सतह की सबसे छोटी भुजा होती है।
    • उदाहरण: चौड़ाई = 8 सेमी
  4. आयताकार प्रिज्म का ऊपर जाने वाला हिस्सा ऊँचाई होता है। आप आयताकार प्रिज्म की ऊँचाई की कल्पना उस हिस्से के रूप में कर सकते हैं जो समतल आयत (flat rectangle) को फैलाता है और इसे तीन डायमेंशनल बनाता है।
    • उदाहरण: ऊँचाई = 5 सेमी
  5. एक जैसा रिजल्ट पाने के लिए आप इन्हें किसी भी ऑर्डर में गुणा कर सकते हैं। इस तरीके को इस्तेमाल करके, आपको आयताकार आधार का क्षेत्रफल ( 10 x 8) मिल गया है और फिर इसे इसकी ऊँचाई 5 से गुणा करना है। लेकिन इस प्रिज्म का आयतन पता करने के लिए, आप भुजाओं को किसी भी ऑर्डर में गुणा कर सकते हैं।
    • उदाहरण: 10 सेमी * 8 सेमी * 5 सेमी = 400 सेमी 3
  6. आखिरी उत्तर 400 सेमी 3 है।
विधि 4
विधि 4 का 5:

विषम चतुर्भुजीय (Trapezoidal) प्रिज्म के आयतन की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. विषम चतुर्भुजीय प्रिज्म के आयतन निकलने के लिए फॉर्मूला लिखें: फॉर्मूला: V = [1/2 x (आधार 1 + आधार 2 ) x ऊँचाई] x प्रिज्म की ऊँचाई है। आपको आगे बढ़ने से पहले इस फॉर्मूले के पहले हिस्से को इस्तेमाल करके प्रिज्म के विषम चतुर्भुजीय आधार का क्षेत्रफल पता करना है। [३]
  2. ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ दो आधारों और विषम चतुर्भुजीय आधार की ऊँचाई को फॉर्मूले में रखना है।
    • मान लीजिए कि आधार 1 = 8 सेमी, आधार 2 = 6 सेमी, और ऊँचाई = 10 सेमी
    • उदाहरण: 1/2 x (6 + 8) x 10 = 1/2 x 14 सेमी x 10 सेमी = 70 सेमी 2
  3. मान लीजिए कि समलम्बाकार प्रिज्म की ऊंचाई 12 सेमी है।
  4. समलम्बाकार प्रिज्म (trapezoidal prism) के आयतन की गणना करने के लिए, सिर्फ आधार की सतह के क्षेत्रफल को ऊंचाई से गुणा करें।
    • 70 सेमी 2 x 12 सेमी = 840 सेमी 3
  5. आखिरी उत्तर 840 सेमी 3 है।
विधि 5
विधि 5 का 5:

एक रेगुलर पंचकोणीय (Pentagonal) प्रिज्म के आयतन की गणना करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक रेगुलर पंचकोणीय (Pentagonal) प्रिज्म के आयतन को पता करने के लिए फॉर्मूला लिखें: फॉर्मूला V = [1/2 x 5 x भुजा x अंत:त्रिज्या (apothem)] x प्रिज्म की ऊँचाई है। आप फॉर्मूले के पहले हिस्से का उपयोग पंचकोणीय आधार सतह का क्षेत्रफल पता करने के लिए कर सकते हैं। आप इसे पाँच त्रिभुजों से बने रेगुलर बहुभुज का क्षेत्रफल पता करने जैसा समझ सकते हैं। भुजा एक त्रिभुज की चौड़ाई और अंतःत्रिज्या किसी एक त्रिभुज की ऊँचाई है। आप 1/2 से गुणा करेंगे क्योंकि यह एक त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने और फिर उसे 5 से गुणा करना पंचभुज बनाने का हिस्सा है क्योंकि 5 त्रिभुज पंचकोण बनाते हैं। [४]
    • यदि अंतःत्रिज्या नहीं दी गयी है तो इसका पता करने के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए, यहाँ देखेँ। [५]
  2. पंचकोणीय आधार की सतह (pentagonal base face) का क्षेत्रफल पता करना: मान लीजिए कि एक भुजा की लम्बाई 6 सेमी है और अंतःत्रिज्या 7 सेमी है। इन सभी नंबरों को फॉर्मूले में रखें:
    • A = 1/2 x 5 x भुजा x अन्तःत्रिज्या
    • A = 1/2 x 5 x 6 सेमी x 7 सेमी = 105 सेमी 2
  3. आकृति की ऊँचाई 10 सेमी है।
  4. पंचकोणीय आधार के क्षेत्रफल को ऊंचाई से गुणा करें: रेगुलर पंचकोणीय प्रिज्म का आयतन पता करने के लिए, पंचकोणीय आधार के क्षेत्रफल, 105 सेमी 2 को, ऊंचाई 10 सेमी से गुणा करें।
    • 105 सेमी 2 x 10 सेमी = 1050 सेमी 3
  5. आखिरी उत्तर 1050 सेमी 3 है।

सलाह

  • "base" को "base face" से कंफ्यूज न करें। आधार की सतह 2-डायमेंशनल होती है जो पूरे प्रिज्म (आमतौर, इसके ऊपरी और निचले) को बनाती है। लेकिन उस आधार की सतह का अपना आधार --- एक किनारे की एक 1 डायमेंशनल लम्बाई होती है जो 2-डायमेंशनल शेप का क्षेत्रफल निकलते समय आधार को मापने के काम आती है।

संबंधित लेखों

औसत गति की गणना करें (Calculate Average Speed)
सर्किट का कुल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) कैलकुलेट करें
किलोवाट घंटा कैल्क्युलेट करें (Calculate Kilowatt hours)
आवृत्ति की गणना करें (Calculate Frequency)
द्रव्यमान की गणना करें (Calculate Mass)
द्रव्यमान (mass) से भार (weight) कैल्क्युलेट करें
स्पीड को मीटर पर सेकंड में कैलकुलेट करें (Calculate Speed in Meters per Second)
रेसिस्टर के अक्रॉस वोल्टेज कैलकुलेट करें (Resistor ke across voltage calculate karen)
फिजिक्स में तनाव (tension) की गणना करें
डिस्प्लेसमेंट कैल्क्युलेट करें (Calculate Displacement)
प्रारंभिक वेग या इनिशियल वेलोसिटी पता करें (Initial velocity pata karen)
एवरेज वेलोसिटी कैल्क्युलेट करें
विंड लोड कैल्क्युलेट करें (wind load calculate karen)
गुरुत्व बल कैल्क्युलेट करें

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,१८१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?