आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बटन सिलना बहुत सरल है। बटन अकसर गिर जाते हैं इसलिए यह एक उपयोगी कला है।

विधि 1
विधि 1 का 2:

दो छेद

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक उपयुक्त बटन और तागा चुनें। ध्यान रखें कि तागा बटन, कपड़ा, और अन्य बटन सिलने के लिए इस्तेमाल करे गए तागे से मैच करे। जल्दी काम करने के लिए आप चाहें तो तागे को दुहरा या डबल कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    तागे को सूई में से निकालें और उसके दोनों ओर बराबर लम्बा तागा रखें।
  3. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    आप तागे को अपनी उँगली के चारोंओर लपेटें, अपनी उँगलियों के बीच में गोल गोल घुमाएं और कसके खींचकर गाँठ बनायें। नहीं तो अगर आपने डबल तागा लिया है तो उनके अंतिम हिस्से साथ में बाँधें। बटन सिलने के लिए आप चाहें तागे को डबल करें या अकेला इस्तेमाल करें, दोनों परिस्थितियों में नीचे तागे का लम्बा सिरा छोड़ें।
  4. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन को कपड़े के अन्य बटनों के साथ पंक्तिबद्ध करें। बटनहोल जाँचे। सामने के फ्लैप या पट्टी को बंद करके पक्का करें कि बटन बटनहोल की सीध में है।
  5. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सूई और तागे को कपड़े और बटन के एक छेद में से निकालें: प्रत्येक स्टिच बनाने के बाद पूरे तागे को बाहर खींचें।
  6. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन के नीचे, आपने जो स्टिच बनाई है और जो स्टिच बनाने जा रहे हैं उनके बीच में एक सीधा पिन रखें। ऐसा करने से बटन बहुत कसा हुआ नहीं लगेगा। फिर सूई को दूसरे छेद में डालें और कपड़े में से नीचे निकालें। पूरे तागे को बाहर खींचें। इस समय बटन को सही जगह पर पकड़े रहना अच्छा है।
  7. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सूई को फिर से पहले छेद में से ऊपर लायें और तागे को कपड़े में से पूरा बाहर निकालें।
  8. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सिलाई को कई बार दोहराकर बटन को पक्की तरह सिलें।
  9. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    आखिरी स्टिच करते समय सूई को बटन के छेद में न डालें, सिर्फ कपड़े में डालकर निकालें।
  10. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
  11. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन और कपड़े के बीच के तागे के चारोंओर छह बार तागा लपेटकर अपनी सिलाई को पक्का करें।
  12. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सूई को कपड़े में से नीचे की ओर डालें।
  13. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन के नीचे, स्टिचिस को आगे पीछे ले जाकर पक्का करें। तागे को बाँधें।
  14. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
विधि 2
विधि 2 का 2:

चार छेद

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक उपयुक्त बटन और तागा चुनें। ध्यान रखें कि तागा बटन, कपड़ा, और अन्य बटन सिलने के लिए इस्तेमाल करे गए तागे से मैच करे। जल्दी काम करने के लिए आप चाहें तो तागे को डबल कर सकते हैं।
  2. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    तागे को सूई में से निकालें और उसके दोनों ओर बराबर लम्बा तागा रखें।
  3. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    आप तागे को अपनी उँगली के चारोंओर लपेटें, अपनी उँगलियों के बीच में गोल गोल घुमाएं और कसके खींचकर गाँठ बनायें। नहीं तो अगर आपने डबल तागा लिया है तो उनके अंतिम हिस्से साथ में बाँधें। बटन सिलने के लिए आप चाहें तागे को डबल करें या अकेला इस्तेमाल करें, दोनों परिस्थितियों में नीचे तागे का लम्बा सिरा छोड़ें।
  4. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन को कपड़े के अन्य बटनों के साथ पंक्तिबद्ध करें। बटनहोल जाँचे। सामने के फ्लैप या पट्टी को बंद करके पक्का करें कि बटन बटनहोल की सीध में है।
  5. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सुई और तागे को कपड़े और बटन के एक छेद में से निकालें: प्रत्येक स्टिच बनाने के बाद पूरे तागे को बाहर खींचें।
  6. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन के नीचे, आपने जो स्टिच बनाई है और जो स्टिच बनाने जा रहे हैं उनके बीच में एक सीधा पिन रखें। ऐसा करने से बटन बहुत कसा हुआ नहीं लगेगा।
  7. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    तागे को पूरा बाहर निकालें।
  8. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    इन दोनों छेदों में दो बार सिलें फिर दूसरे छेदों पर काम करें।
  9. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    इस प्रकार छेदों के दोनों जोड़ों पर बदल बदल कर काम करें जबतक बटन मजबूती से जुड़ जाये।
  10. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    आखिरी स्टिच करते समय सूई को बटन के छेद में न डालें, सिर्फ कपड़े में डालकर निकालें।
  11. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
  12. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन और कपड़े के बीच के तागे के चारोंओर छह बार तागा लपेटकर अपनी सिलाई को पक्का करें।
  13. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    सूई को कपड़े में से नीचे की ओर डालें।
  14. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
    बटन के नीचे, स्टिचिस को आगे पीछे ले जाकर पक्का करें। तागे को बाँधें।
  15. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें
  16. Watermark wikiHow to एक बटन सिलें

सलाह

  • आप पहले से लगे हुए बटनों को सिलने के लिए इस्तेमाल करे गए तागे से मैच करने वाला तागा लें। बटन की विशेष दुकानों में आपको मैच करने वाला या करीब करीब मैच करने वाला तागा मिल सकता है। अगर आपको सिर्फ करीब करीब मैच करने वाला तागा मिले तो आप सब बटनों के तागे बदल सकते हैं। उससे आपका कपड़ा देखने में अच्छा लगेगा।
  • आपको सूई में कम से कम 5 इंच (13 cm) लम्बा तागा पिरोना चाहिए।
  • आप चाहें तो सूई में एक बार में तागे के दो टुकड़े पिरो सकते हैं। इस तरह डबल करके आपके पास चार तागे हो जायेंगे। आप उनसे जल्दी काम कर सकते हैं।
  • कुछ लोग बटन सिलने से पहले दो चार स्टिचिस बनाकर तागे को कपड़े पर पक्का करना पसंद करते हैं।
  • इस काम के लिए सामान्य तागा ठीक है, पर बटन के लिए खास बटन थ्रेड भी होता है। वह साधारण तागे से ज्यादा मोटा और मजबूत होता है। अगर आपको बटन को ज्यादा मजबूती से सिलना है, जैसे एक कोट पर, तो आप बटन थ्रेड इस्तेमाल करके देखें।
  • अधिक इस्तेमाल करे जाने वाले बटनों के लिए सुई के तागे के अंतिम सिरे को, बटन को पकड़े रहने वाले तागों, के चारोंओर कम से कम 4 या 5 बार लपेटें। फिर उस तागों के गुच्छे में से अपने सूई व तागे को निकालें। सूई तागे को छेद के समांतर धक्का दें ताकि ज्यादा रूकावट न हो। सुई को धक्का देने के लिए एक अंगुश्ताना इस्तेमाल करें। (इसका एक सामान्य कारण है: समय के साथ तागा घिस जायेगा और बटन जल्दी गिर जायेगा, इसलिए खुले हुए तागे के ऊपर एक संरक्षक आवरण लगाना अच्छा है)। सूई को उसमें से निकालने के बाद कपड़े में वापस धक्का दें और शुरू की गाँठ के लम्बे सिरे (जो आपने शुरू में छोड़ा था) के साथ बाँधें। तागे लपेटने से बटन ज्यादा मजबूत रहेगा और उसे पकड़े रहने वाले तागे ज्यादा दिन चलेंगे।
  • अगर आप बटन को पक्का करने के लिए ज्यादा बार छेद में तागा नहीं डालना चाहते हैं तो सूई में डबल तागा पिरोयें।
  • बटन के पीछे की सिलाई सामने के समान सुव्यवस्थित रखें। तागे को करीब करीब एक ही जगह पर अंदर और बाहर ले जाएँ।
  • अगर आप एक 4 छेदों वाला बटन लगा रहे हैं तो अन्य बटनों की सिलाई देखें। उनके समान तिरछी या समांतर सिलाई करें।
  • अंत में गाँठ डालने का एक और तरीका है। कपड़े के उलटी तरफ एक छोटी स्टिच लें, उसे करीब करीब कपड़े के पास तक नीचे खींचें, और सूई व तागे को फंदे में से डालें, फिर खींचकर कसें। अगर आप ये एक ही जगह पर दो बार करेंगे तो डबल नॉटेड थ्रेड (double-knotted thread) बन जायेगा। फिर आप तागे को गाँठ के पास काट सकते हैं।

चेतावनी

  • संभालकर काम करें ताकि आपके सूई न चुभे। भारी कपड़ा सिलते समय सूई को धक्का देने के लिए एक अंगुश्ताना इस्तेमाल करें।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,५५७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?