PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

एक आईब्रो उठाकर अलग-अलग तरह के चेहरे बनाने से भले ही हजारों शब्द बयान न हों लेकिन बहुत सारे शब्द तो समझ में आ ही जाते हैं | केवल एक आईब्रो को उठाने से आप बिना कुछ कहे, हिंट दे सकते हो की आपके दिमाग में क्या चल रहा है | भौंह या आई ब्रो उठाना, सरप्राइज या अटेंशन का संकेत देता है | आईब्रो को नीचे झुकाना किसी चीज़ के प्रति अपना गुस्सा या बेरुखी को एक्सप्रेस करता है लेकिन याद रखें, इस हुनर को सीखने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है | यह हर किसी में नेचुरलली नहीं होती | चेहरे के सिर्फ एक साइड से एनीमेटिंग करने या भाव-भंगिमाएं बनाने के लिए थोड़े प्रयास और कुछ फेशियल एक्सरसाइज की जरूरत होती है जिससे भौंह को ऊपर उठाकर रखा जा सके |

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपनी आईब्रोज को प्रशिक्षित करने के लिए हाथों का इस्तेमाल करें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    अपनी ट्रेनिंग शुरू करने से पहले आपको पता लगाना होगा कि कौन आईब्रो ज्यादा आसानी से ट्रेंड हो सकती है | आमतौर पर, यही आपको डोमिनेंट आईब्रो होगी |
    • मिरर के सामने खड़े हो जाएँ और अपनी दाहिनी आईब्रो को ऊपर उठाने की कोशिश करें | इसके बाद, केवल बायीं आईब्रो को उठाने की कोशिश करें | आपको कौन सी आई ब्रो पर बेहतर कण्ट्रोल फील होता है? यही आपको डोमिनेंट आईब्रो है और इसी पर आपको कोशिश करने के लिए फोकस करना चाहिए |
    • अगर आपको लगता है कि आपका इन पर कोई कण्ट्रोल नहीं है तो चिंता न करें, केवल कोई एक पर फोकस करें और शुरुआत करें |
    • नोट करें कि आप किस आईब्रो पर फोकस करेंगे | इस तरह से आप भ्रमित नहीं होंगे और एकसमान समय पर दोनों आईब्रोज को प्रशिक्षित करने में समय बर्बाद नहीं करेंगे |
  2. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    अगर दूसरी आईब्रो भी इसके साथ आये तो दूसरे हाथ से दूसरी आईब्रो को पकड़ें | इससे आपको यह सीखेने में मदद मिलेगी कि एक आईब्रो को ऊपर उठाने के कैसा फील होता है | मिरर के सामने प्रैक्टिस करते रहे जिससे एक आईब्रो को हिलाने के लिए आप सही मसल्स का पता लगा सकें |
    • ज्यादा सुविधाजनक फील करने के लिए ऊपर उठी हुई आईब्रो को हाथ से पकड़ने की बजाय टेप लगाएं | ऐसा करने से आपको मसल्स पर ज्यादा कण्ट्रोल मिल सकेगा क्योंकि आईब्रो को उठाने के लिए आपको हाथों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा | इसके अलावा, उन मसल्स पर खिंचाव पड़ने से आईब्रो को पकड़ने की प्रोसेस में भी आपको सहारा मिल जायेगा |
    • आईब्रो को ऊपर उठाये हुए ही आईब्रो की हड्डी पर स्थित मसल्स को अपनी अँगुलियों से ट्रेस करें | ये कसी हुई (tight) फील होंगी | यही वो मसल्स हैं जिन पर आईब्रो ऊपर उठाने के लिए फोकस करना है | भले ही आप शुरूआती तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करें, फिर भी यह एक्सरसाइज आपको आईब्रो की हड्डी की मसल्स की लोकेशन याद दिलाने में बहुत मदद करती है |
  3. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    ऊपर उठी हुई आईब्रो की फीलिंग जानने के बाद उस आईब्रो को रिलीज़ कर दें जिसे आप ऊपर उठाना चाहते हैं जबकि जिस आईब्रो को नीचे रखना चाहते हैं, अब उसे पकड़ें |
    • हर दिन 2 से 5 मिनट तक इसकी प्रैक्टिस करें |
  4. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    एक आईब्रो उठाने की प्रैक्टिस करने के बाद, दूसरी आईब्रो को नीचे रखने की प्रैक्टिस करनी होगी | इसके लिए ऊपर उठी हुई आईब्रो को एक हाथ से पकड़कर उसी जगह पर बनाये रखें | दूसरी आईब्रो को नीचे रखने की प्रैक्टिस भी करें |
    • इसकी भी हर दिन 2 से 5 बार प्रैक्टिस करें |
    • यह बहुत सामान्य बात है कि कुछ लोग बिना हाथों का सहारा लिए एक आईब्रो को ऊपर नहीं उठा पाते | लेकिन, अगर आपके साथ भी यही केस है तो आपको संभवतः थोड़ी ज्यादा प्रैक्टिस करनी पड़ेगी | हालाँकि लोग अंत में ऐसा कर पाते हैं, बस जरूरत हैं एक प्रकार की ट्रेनिंग की | हो सकता है कि थोड़ी ट्रेनिंग के बाद आप भी इसे आसानी से कर पायें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

हाथों का सहारा लिए बिना प्रैक्टिस करें

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    प्रैक्टिस करते समय, मिरर के सामने खड़े होना बहुत जरुरी होता है | कई बार हमें लगता है कि हम सही मूवमेंट कर रहे हैं लेकिन जब आप मिरर के सामने खड़े होते हैं तो वैसा नहीं होता जैसा आपने सोचा था |
  2. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    दोनों आईब्रो को ऊपर उठायें और नीचे लाने की प्रैक्टिस करें: दोनों आईब्रो को ऊपर लाने और नीचे लाने की प्रैक्टिस में कुछ समय बिताएं | इससे आपने दिमाग में सही अंदाज़ा लग जायेगा और आईब्रो की मसल्स की एक्सरसाइज भी हो जाएगी |
  3. अपने हाथ का इस्तेमाल किये बिना आपके द्वारा चुनी गयी आईब्रो को पांच मिनट तक उठाये रखने पर फोकस रखें | इस समय दूसरी आईब्रो की चिंता न करें, केवल इसी आईब्रो को जितना ऊपर उठा सकते हैं, उसी पर ही फोकस करें |
  4. अलगे पांच मिनट तक केवल दूसरी आईब्रो को नीचे रखने पर फोकस करने में ही बिताएं | इस समय विपरीत आईब्रो के बारे में न सोचें |
  5. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    दूसरी आईब्रो को नीचे रखते हुए पहली आईब्रो को ऊपर उठाने की कोशिश पांच मिनट तक और करें: इस पॉइंट पर, आशा है कि आप इसे ऊपर उठाना सीख जायेंगे | दूसरी आईब्रो को नीचे रखते हुए पहली आईब्रो को स्वतः ही उठाने के लिए थोड़ी देर कोशिश और करें |
  6. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    आपको घंटों तक प्रैक्टिस करने की जरूरत नहीं है लेकिन हर दिन प्रैक्टिस करना जरुरी होता है | अगर आप लगातार इसकी प्रैक्टिस नहीं करेंगे तो इसे बेहतर तरीके से नहीं कर पाएंगे |
  7. Watermark wikiHow to एक भौंह (eyebrow) उठाना सीखें
    जब आप अपनी डोमिनेंट आईब्रो को उठाने में महारत हासिल कर लें तो इसके बाद आप चाहें तो दूसरी आईब्रो को उठाने की कोशिश भी कर सकते हैं | आशा है कि आईब्रो की मसल्स की स्ट्रेंथनिंग पर समय बिताने से यह प्रोसेस जल्दी हो जाएगी लेकिन अगर ज्यादा समय लगे तो हार न मानें (ऐसा हो सकता है क्योंकि यह आपकी डोमिनेंट आईब्रो नहीं है) |

सलाह

  • धीरज रखें ! इसे सही तरीके से करने में लम्बा समय लग सकता है लेकिन यह एक हुनर है जो कई बार बहुत आसानी से भी सीखा जा सकता है |
  • मिरर के सामने प्रैक्टिस करें | पहली बार ऐसा करना आपको अजीब और बेहूदा लग सकता है लेकिन इस स्किल को सीखने का यही बेहतर तरीका होता है |
  • इस भ्रम को और बड़ा दिखाने के लिए अपने सिर को थोडा झुका लें | अगर आप अपनी दाहिनी आईब्रो को उठाए की कोशिश कर रहे हैं तो सिर को बायीं ओर झुकाएं | इससे यह भ्रम पैदा होगा कि आपने अपनी आईब्रो बहुत ऊपर उठाई है |
  • इसे दोनों आईब्रो से करना सीखें | कुछ लोगों में एक साइड की मसल्स बहुत स्पष्ट होती हैं जिससे आँख सच में छोटी दिखाई देती है |
  • परेशान न हों ! इस हुनर में महारत हासिल करने में लम्बा समय लग सकता है |
  • अगर आप इसे शुरू में न कर पायें या बाद में भी ठीक से न कर पायें तो चिंता न करें | कुछ लोग कुछ चीज़ें आसानी से कर पाते हैं जबकि दूसरे नहीं |
  • पागलों जैसा चेहरा बनाने के लिए अपनी आईब्रोज को टेड़ा (squint) करें और इसके बाद रेगुलर फेस बनायें और इसा बार-बार करें | इससे मसल्स की ट्रेनिंग हो जाती है |

चेतावनी

  • इस एक्सप्रेशन का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें | कुछ खास सिचुएशन में ये लाभकारी और मनोरंजक हो सकती हैं लेकिन ऐसी भी कुछ सिचुएशन होती हैं जिनमे ऐसा करना उचित नहीं होता (जैसे, अपने बॉस के सामने) |


चीज़ें जिनकी आवश्यकता होगी

  • मिरर

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १२,९१४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?