आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए पेपर लिखते समय, आपको रेफरेंस के रूप में उपयोग किए गए एक रिसर्च पेपर को साइट करने की जरूरत हो सकती है। आपके साइटेशन में शामिल मूल जानकारी सभी स्टाइलों में एक जैसी होगी। हालाँकि, वह फॉर्मेट जिसमें वह जानकारी दी गयी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA), मॉडर्न लैंग्वेज एसोसिएशन (MLA), शिकागो या अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) स्टाइल का उपयोग कर रहे हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

एपीए (APA)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऑथर/लेखक के अंतिम नाम (last name) और पहले अक्षर से शुरू करें: APA स्टाइल में, लेखक का नाम उल्टा लिखा जाता है, जिसका मतलब है कि आप पहले अंतिम नाम की लिस्ट बनाते हैं। अंतिम नाम के बाद कोमा डालें फिर पहला अक्षर लिखें। मल्टीपल ऑथरों के नामों को कोमा से अलग करें, अंतिम नाम से पहले ऐंपरसेंड (&) का उपयोग करें। [१]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, K., & Frost, J."।
  2. यदि पेपर एक अकेडमिक जर्नल में प्रकाशित हुआ था, तो लेखकों के नाम के साथ कोष्टक में (वर्ष) लिखें। यदि पेपर प्रकाशित नहीं हुआ था, तो पेपर के लिखे जाने का वर्ष उपयोग करें। [२]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, K., & Frost, J. (2012)"।
    • यदि तारीख या कोई दूसरी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो गाइड को http://blog.apastyle.org/apastyle/2012/05/missing-pieces.html पर देखें।
  3. रिसर्च पेपर का पूरा टाइटल लिखने के लिए वाक्य कैपिटलाइज़ेशन का उपयोग करें, पहले शब्द और किसी भी उचित नाम को कैपिटलाइज़ करें। अगर इसमें सब टाइटल है, तो कोलोन लगाएँ और सबटाइटल के पहले शब्द को कैपिटल में लिखें। [३]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, K., & Frost, J. (2012). Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer"।
    • अगर आपको रिसर्च पेपर यूनिवर्सिटी, कॉरपोरेशन, या दूसरे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए गए डेटाबेस पर मिला, तो पेपर के टाइटल के बाद में कोष्टक में दिए गए इंडेक्स नंबर को शामिल करें। उदाहरण के लिए: "Kringle, K., & Frost, J. (2012). Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer. (Report No. 1234)"।
  4. अगर पेपर एक अकेडमिक जर्नल या मैगजीन में प्रकाशित किया गया था, तो उसी फॉर्मेट का उपयोग करें जो आप किसी दूसरे आर्टिकल के लिए करेंगे। अप्रकाशित आर्टिकलों के लिए, अपने पाठकों को रिसर्च पेपर पर भेजने के लिए यथासंभव जानकारी प्रदान करें। [४]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, K., & Frost, J. (2012). Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer। (Report No. 1234). अलास्का यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी आर्काइव के लिया गया, December 24, 2017"।
  5. अपने पेपर की बॉडी में साइटेशन को एक कोष्टक में उपयोग करें: जब आप एक रिसर्च पेपर से स्टेटमेंट को लिखते हैं, तो ऑथर/लेखकों के अंतिम नामों के साथ प्रकाशित किए गए या लिखे गए वर्ष को शामिल करें। [५]
    • उदाहरण के लिए: "(Kringle & Frost, 2012)"।
    • यदि रिसर्च पेपर में कोई तारीख नहीं थी, संक्षिप्त नाम n.d. का उपयोग करें: "(Kringle & Frost, n.d.)"।
विधि 2
विधि 2 का 4:

शिकागो (Chicago)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पहले ऑथर के नाम को उल्टा कर दें ताकि अंतिम नाम पहले दिखे। बाद के ऑथरों के नाम रेगुलर ऑर्डर में लिखे जाने चाहिए। पहले नामों को लिखें। यदि रिसर्च पेपर में दिया गया है तो बीच के नाम के पहले अक्षर का उपयोग करें। [६]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Jack Frost"।
  2. पेपर का टाइटल टाइटल केस में, जिसका मतलब है कि अधिकांश विशेषण, संज्ञा और क्रियाएं कैपिटल में लिखे जाते हैं, परन्तु आर्टिकल और कंजंक्शन नहीं। टाइटल क्वोटेशन मार्क में लिखे जाते हैं। टाइटल के बाद पेपर के प्रकार को शामिल करें। [७]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Jack Frost. "Red Noses, Warm Hearts: The Glowing Phenomenon among North Pole Reindeer." Master's thesis"।
  3. यदि पेपर अप्रकाशित था, तो आप पेपर लिखे जाने की तारीख उपयोग करेंगे। यदि पेपर प्रकाशित हुआ था, तो आप शिकागो स्टाइल में एक आर्टिकल को साइट करने के लिए सामान्य नियमों का पालन करेंगे। [८]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Jack Frost. "Red Noses, Warm Hearts: The Glowing Phenomenon among North Pole Reindeer." Master's thesis, Alaska University, 2012"।
  4. पेपर को ढूंढने के लिए जरूरी अतिरिक्त जानकारी को शामिल करें: अगर आपने पेपर को ऑनलाइन देखा, तो आपको एक डायरेक्ट URL डालनी चाहिए जिससे कि आपके पाठक सीधे उस पेपर पर जा सकें जिस तरह इसे आपने पाया था। अगर पेपर को एक डाटाबेस नंबर दिया गया है, तो यह भी पाठकों को पेपर जल्दी ढूंढने में मदद कर सकता है। [९]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Jack Frost. "Red Noses, Warm Hearts: The Glowing Phenomenon among North Pole Reindeer." Master's thesis, Alaska University, 2012. http://www.northpolemedical.com/raising_rudolf" से लिया गया।
  5. इन-टेक्स्ट साइटेशन के लिए अपने इंस्ट्रक्टर के गाइडेंस का पालन करें: शिकागो और तुराबियन (शिकागो स्टाइल का सरल वर्जन) स्टाइल के रिसर्च पेपर आपके पेपर की बॉडी में रेफेरेंस को साइट करने के लिए फुटनोट्स या कोष्टक में साइटेशन का उपयोग कर सकते हैं।
    • फ़ुटनोट्स फुल साइटेशन के समान होते हैं, हालांकि ऑथरों/लेखकों के पहले और अंतिम नाम उल्टे नहीं होते हैं।
    • कोष्टक के साइटेशन के लिए, शिकागो ऑथर-तारीख फॉर्मेट का उपयोग करता है। उदाहरण के लिए: "(Kringle and Frost 2012)"।
विधि 3
विधि 3 का 4:

MLA

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऑथर/लेखकों के नामों को उल्टा कर दें ताकि आप उनके अंतिम नामों को पहले, उसके बाद उनके पहले नामों की लिस्ट बनाएं। पहले नामों को लिखें। मल्टीपल ऑथरों/लेखकों को अल्पविराम/कोमा से अलग करें। [१०]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Frost, Jack"।
  2. MLA में, टाइटल और सबटाइटल क्वोटेशन मार्क में दिए रहते हैं। जब तक वे टाइटल या सबटाइटल का पहला शब्द नहीं हैं. तो ज्यादातर शब्दों को कैपिटलाइज़ करें। [११]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle, Kris, and Frost, Jack. "Red Noses, Warm Hearts: The Glowing Phenomenon Among North Pole Reindeer""।
  3. MLA containers के सिद्धांत पर काम करता है। आपका पेपर एक बड़ी इकाई का हिस्सा है, जो उससे भी बड़ी इकाई का हिस्सा हो सकता है। अपने साइटेशन में, सबसे छोटे कंटेनर को पहले, उसके बाद बड़े, फिर सबसे बड़े को लिखें। [१२]
    • उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपको यूनिवर्सिटी आर्काइव में रखे पेपर के कलेक्शन से पेपर मिला। आपका साइटेशन हो सकता है: "Kringle, Kris, and Frost, Jack. "Red Noses, Warm Hearts: The Glowing Phenomenon Among North Pole Reindeer." Master's Theses 2000-2010. University of Alaska Library Archives. Accessed December 24, 2017."
  4. अपने काम की बॉडी में रेफरेंस को कोष्टक में लिखें: अपने पेपर में किसी चीज का जिक्र करने के बाद, आपको रिसर्च पेपर को साइट करने की जरूरत होती है, कोष्टक में ऑथरों के नाम के साथ पेज नंबर लिखें जहाँ जानकारी मिलती है। [१३]
    • उदाहरण के लिए: "(Kringle & Frost, p. 33)"।
विधि 4
विधि 4 का 4:

AMA

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक AMA साइटेशन पेपर के ऑथरों/लेखकों या एडिटरों/संपादकों के नाम से शुरू होता है। नामों के बीच अल्पविराम/कोमा के अलावा किसी विराम चिह्न का उपयोग न करें। यदि 6 से अधिक ऑथर/लेखक हैं, तो पहले 3 नाम के बाद संक्षिप्त नाम "et al." में लिखें। [१४]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle K, Frost J"।
  2. सेंटेंस केस में, आप आर्टिकल के टाइटल में शामिल केवल पहले शब्द और किसी भी उचित संज्ञा को कैपिटलाइज़ करते हैं। यदि एक सबटाइटल है, तो इस सबटाइटल की शुरुआत में पहले अक्षर को कैपिटल के साथ एक कोमा के बाद शामिल करें। [१५]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle K, Frost J. Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer"।
  3. अगर पेपर प्रकाशित हुआ था तो जर्नल की जानकारी शामिल करें: एक रिसर्च पेपर जो एक अकेडिमिक जर्नल में प्रकाशित किया गया था, तो उसे किसी दूसरे जर्नल आर्टिकल की तरह माना जाना चाहिए। जर्नल के संक्षिप्त टाइटल को इटैलिक में, इसके बाद प्रकाशन का वर्ष, अंक संख्या, और पेजों को शामिल करें जहां पेपर दिखाई देता है। [१६]
    • उदाहरण के लिए: "Kringle K, Frost J. Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer. Nat Med. 2012; 18(9): 1429-1433"।
  4. अगर पेपर अभी प्रकाशित नही हुआ है तो लोकेशन की जानकारी दें: अगर पेपर कांफेरेन्स या सिंपोजियम में प्रजेंट किया गया था, उस कांफेरेन्स की जानकारी दें। अगर आपको यह ऑनलाइन मिला, तो एक डायरेक्ट लिंक और इसे देखे जाने की तारीख दें। [१७]
    • उदाहरण के लिए, अगर आप कांफेरेन्स में प्रजेंट किए गए पेपर को साइट कर रहे हैं, तो आप लिखेंगे: "Kringle K, Frost J. Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer. Oral presentation at Arctic Health Association Annual Summit; December, 2017; Nome, Alaska"।
    • ऑनलाइन पढ़े गए पेपर को साइट करने के लिए, आप लिखेंगे: "Kringle K, Frost J. Red noses, warm hearts: The glowing phenomenon among North Pole reindeer. http://www.northpolemedical.com/raising_rudolf"
  5. अपने पेपर की बॉडी में सुपरस्क्रिप्ट नंबर उपयोग करें: इन-टेक्स्ट साइटेशनों के लिए, उस जानकारी के बाद एक सुपरस्क्रिप्ट नंबर को शामिल करें जिसके लिए आपको एक साइटेशन की जरूरत है। जब आप अपने को पेपर लिखते हैं, तो आप अपनी सन्दर्भसूची/बिबिलियोग्राफी को साइटेशन को उसी ऑर्डर में लिख कर बनाएँगे जिस तरह उन्हें अपने टेक्स्ट में बताया गया है। [१८]
    • उदाहरण के लिए: "According to Kringle and Frost, these red noses indicate a subspecies of reindeer native to Alaska and Canada that have migrated to the North Pole and mingled with North Pole reindeer। 1 "

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,७०१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?