आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अपनी खिड़की सेट अप करने, स्टेंड ग्लास बनाने या अन्य किसी भी परियोजना के लिए काँच को काटने का हुनर बहुत उपयोगी है। इसे सीखना आसान है। सही उपकरणों को ठीक से इस्तेमाल करके कोई भी अपने घर में स्टैण्डर्ड काँच को काट सकता है।

विधि 1
विधि 1 का 4:

तैयारी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    काँच काटने के लिए एक बड़ी चपटी सतह (large flat surface) लें जो हल्का सा मुलायम हो, ताकि काँच पर खरोंच न लगे। एक ऐसी जगह पर काम करें जहाँ काँच के बिखरे हुए टुकड़ों को साफ करना आसान हो। दरी पर यह काम न करें। पालतू पशुओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने कार्य स्थल और सामान से दूर रखें।
  2. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    जहाँ आप काटना चाहते हैं, काँच की उस जगह को साफ करें: काँच पर किसी भी प्रकार की कालिख या सिलिका आपकी खरोंची हुई रेखा या स्कोर (score) को खराब कर सकती है। जहाँ पर आप स्कोर करने की सोच रहे हैं, काँच की उस जगह को एक कपड़े या अपनी उँगली से साफ करें।
  3. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    एक काच-कर्तक या ग्लास कटर (glass cutter) और कोई हल्का तेल लें: ग्लास कटर्स एक पेन्सिल के बराबर होते हैं। वे डायमंड या एक सख्त पहिये या हार्डेन्ड व्हील (hardened wheel) से काँच पर एक रेखा अंकित करते हैं ताकि उसे सफाई से काट सकें। आप एक स्टेंड ग्लास की दूकान से काटने का तेल खरीद सकते हैं या छोटी मात्रा में केरोसिन इस्तेमाल करें।
  4. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    जहाँ पर स्कोर करना चाहते हैं वहाँ नापकर निशान लगायें: स्कोर को काँच के एक किनारे से दूसरे किनारे तक होना चाहिए। आप काँच के ऊपर मार्कर से लिख सकते हैं (सीधी रेखा काट रहे हों तो कोई सीधे किनारे की चीज़ के साथ करना अच्छा है)। नहीं तो कागज़ पर निशान लगाकर काँच को उसके ऊपर रख सकते हैं।
    • ज़्यादा लम्बा कट नहीं होना चाहिए। दो फीट से ज़्यादा लम्बे स्कोर टूटते समय ज़्यादातर असफल होते हैं।
    • यह निश्चित कर लें कि आप काँच के दोनों ओर, पकड़कर तोड़ने के लिए, छह इंच छोड़कर अपने निशान बनायें। यदि आप छोटे टुकड़े काटना चाहें जिसमें पकड़ने की जगह न हो, तो विशेष उपकरण, जैसे प्लायर्स या हल्की हथौड़ी इस्तेमाल करें।
विधि 2
विधि 2 का 4:

काँच को स्कोर करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    तेल लगे हुए कटर से बराबर स्कोर लाइन बना सकते हैं। व्हील को देखें और पक्का करें कि जहाँ आप काटना चाहते हैं वहाँ पर वह सही तरह से रखा है।
  2. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    एक यार्डस्टिक या सामान्य डेस्क रूलर लें। आपको कोई ऐसी चीज़ लेनी चाहिए जो इतनी मोटी हो कि कटर के व्हील के लिए बाधा न बने।
  3. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    काँच पर जोर डालते हुए, कटर को छोटे कार्बाइड व्हील पर काँच की सतह पर रोल करें: रेशम को काटते समय होने वाली बराबर आवाज़ होनी चाहिए। यदि आप ज़्यादा जोर से धक्का देंगे या कटर में ठीक से तेल नहीं डालेंगे तो एक कंकड़ीली (gritty) आवाज़ आयेगी। जितनी कम आवाज़ होगी, स्कोर उतना अच्छा बनेगा।
    • यदि आप ज़्यादा जोर से धक्का देंगे (एक सामान्य गल्ती), आपका कट "गर्म" हो जायेगा और काँच टूट जायेगी।
    • आप एकसमान स्कोर बनाना चाहते हैं। यदि आप एक जगह पर ज़्यादा जोर डालते हैं और दूसरी जगह पर एकदम ठीक से करते हैं, काँच आपकी पसंद से नहीं टूटेगी। आपके स्कोर में ज़रा सी भी कमी होगी तो आपका कट टेढ़ा हो सकता है।
  4. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    कटर को बराबर से एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाएँ: बीच में यदि कोई जगह रह जाये तो उसे पूरा करने के लिए रेखा पर आगे पीछे न जाएँ।
  5. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    आप एक ऐसा स्कोर चाहते हैं जो तेल पोंछने के बाद ज़्यादा दिखाई न दे। उसे सिर्फ एक छोटी सी खरोंच जैसे होना चाहिए। यह पक्का कर लें कि वह पूरी तरह से काँच के एक किनारे से दूसरे किनारे तक हो।
विधि 3
विधि 3 का 4:

तोड़ें और बराबर करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    काँच को दोनों हाथों में इस प्रकार पकड़ें जैसे आप आलू की चिप को आधा करने के लिए दोनों हाथों से पकड़ते हैं।
  2. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    काँच को स्कोर पर तोड़ने के लिए अपनी कलाई से हल्का सा जोर डालें: आपकी कोहनी को नहीं हिलना चाहिए। सिर्फ अपनी कलाई को घुमाएं (राईट कलाई को क्लॉकवाइज़ और लेफ्ट कलाई को काउंटर क्लॉकवाइज़)। कल्पना करें कि आपका स्कोर काँच की गहराई में आधी दूर तक है और आपको उसे एक कमज़ोर स्पॉट जैसे इस्तेमाल करके खोलना है। जब आपके पास एक की जगह दो काँच के हिस्से होंगे, समझें कि आपका काम हो गया।
    • काँच केवल एक "रन" जैसे टूटना शुरू कर सकता है। यदि वह सिर्फ एक इंच के करीब रन करता है, थोड़ा और जोर डालें, वह रन करता जायेगा।
  3. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    बारीक रेगमाल या शार्पनिंग स्टोन से पैने किनारों को हटायें: जहाँ पर खड़ा हुआ (वर्टीकल) किनारा लेटी हुई (हॉरिजॉन्टल) सतह से मिलता है, यह किनारा वहाँ पर होगा। रेगमाल इस्तेमाल करने से आपका हाथ नहीं कटेगा, काँच चिप नहीं होगी और वह मज़बूत बनेगी।
विधि 4
विधि 4 का 4:

कर्व पर काटें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    यदि आप फ्रीहैण्ड शेप काट रहे हैं, यह पक्का कर लें कि आप एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने वाली रेखाओं पर काटें। एक मार्कर से अपनी रेखाएं अंकित करें या काँच को पैटर्न पर रखें।
  2. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    एक शार्प कर्व काटने के लिए कई सीधी रेखाएं इस्तेमाल करें: हल्के कर्व्स को आप सामान्य रूप से स्थिर होकर बना सकते हैं। टाइट कर्व्स के लिए निशानों की एक श्रुंखला बनायें जो कुछ दूर कर्व के साथ जाये फिर तिरछी होकर निकल जाये।
  3. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    काँच को पलटें और अपने स्कोर के बीच में, पीछे से, हल्के से दबाएं: इस प्रकार से आप एक रन शुरू करेंगे। उसके बाद आप हल्का सा जोर डालें। स्कोर पर काँच अलग हो जाएगी। यदि आपका स्कोर काँच के किनारे के बहुत पास है वह किनारे की ओर रन कर सकता है क्योंकि रन के लिए वह सबसे आसान रास्ता है।
  4. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    एक बार में पूरा काटने की जगह, कुछ रिलीफ कट्स करके छोटे हिस्से हटायें: रिलीफ कट्स जितने छोटे होंगे, आपका कट उतना सही होगा। छोटे टुकड़ों को तोड़ने के लिए उन्हें प्लायर्स से पकड़ें।
  5. Watermark wikiHow to काँच को काटें
    यह मशीन एक स्पिन्निंग व्हील के साथ बारीक डायमंड चिप्स ग्राइंडर जैसे इस्तेमाल करती है। अपने कर्व को बराबर करने के लिए, रूटर को ऑन करें और कर्व को स्थिर होकर ग्राइंडर पर दबाएं। फिर सामान्य रूप से रेगमाल करें।

सलाह

  • असली चीज़ पर करने से पहले रद्दी काँच पर इस तकनीक का अभ्यास करें।
  • आईने की काँच को पेंट करी हुई साइड की जगह रिफ्लेक्टिव साइड पर काटें। आप पेंट करी हुई साइड पर कटर चलाकर स्कोर नहीं कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त आईने को काटने की तकनीक किसी साधारण काँच को काटने के समान है।
  • यह विधि साधारण काँच, जिसे "डबल स्ट्रेंग्थ" (double strength) डीएस (DS) भी कहते हैं, के लिए सबसे अच्छी है। इन तकनीकों को टेम्पर्ड ग्लास (tempered glass) को काटने के लिए नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे तोड़ने की कोशिश करेंगे तो वह चकनाचूर हो जायेगा।

चेतावनी

  • एक खराब स्कोर में बीच बीच में जगह छूट जाती है और वह सब जगह बराबर नहीं होता है। ऐसे स्कोर को आसानी से सुधार नहीं सकते हैं इसलिए काँच बेकार हो जाती है।
  • गॉगल्स पहनें। यदि काँच असाधारण ढंग से टूटेगी तो कोई टुकड़ा आपके चेहरे की ओर भी उछल सकता है।
  • जहाँ पर आप काँच के साथ काम करते हैं वहाँ खाना पीना न करें।
  • ग्लव्स पहनें। किनारे और नोकें बहुत तेज़ होती हैं। ठीक नाप के, कपड़े या चमड़े के भारी ग्लव्स पहनें जिनके साथ आप अच्छी तरह से काम कर सकें।
  • यदि आप ठीक से स्कोर न कर सकें, उसके ऊपर वापस ग्लास कटर के साथ न जाएँ। इससे कट्टिंग व्हील खराब हो जायेगा और आपकी समस्या हल नहीं होगी।
  • अपनी काम करने की जगह को अच्छी तरह से साफ करें और काँच के टुकड़े हटायें। कई बार वे दिखाई नहीं देते हैं और आपके हाथ या पैर में चुभ सकते हैं।
  • यदि आप ठीक दबाव डालते हैं और कुछ नहीं होता है, रुक जाएँ। अगर स्कोर पर्याप्त नहीं है तो काँच कहीं पर भी, आपके हाथों में भी टूट सकती है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २७,६७८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?