आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

अपनी पढ़ी हुई किताब की सामग्री को व्यवस्थित करने का एक अच्छा तरीका उस पर टीका-टिपण्णी बना लेना या उसे एनोटेट (Annotate) करना है। इससे बाद में जब आप उस टेक्स्ट पर दोबारा लौटेंगे, तो उसकी आम धारणाओं, प्लॉट और थीम को तुरंत याद कर पाएँगे। वह चाहे फिक्शन हो या कुछ और, उसे पढ़ते वक्त दिमाग को चौकस रखकर टीका-टिप्पणी और नोट लेने से टेक्स्ट की गहरी समझ बनती है। यह लेख आपको बतायेगा कि पढ़ने का ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे उठाया जाए।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पढ़ने से पहले थोड़ी तैयारी कीजिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह आपको लेखक और टेक्स्ट की बैकग्राउंड के बारे में कुछ जानकारी देगा। इससे अन्दर पढ़ने में आपको क्या मिलने जा रहा है, उस ओर से आपकी थोड़ी तैयारी हो जायेगी।
  2. किताब की किसी समीक्षा या संक्षिप्त विवरण को ढूंढ़ें: यह किताब को देखने के लिए शुरू से ही आपमें एक विश्लेषणात्मक नजरिया देगा। दूसरे पाठकों और आलोचकों की बतायी हुई किताब की राजनीतिक, सामाजिक, और/या ऐतिहासिक अहमियत को समझें।
    • जो आप पढ़ रहे हैं वह कोई नॉवेल है, तो ध्यान रहे, जिस सारांश को आप पढ़ रहे हैं, वह कहीं पूरी कहानी का भेद पहले से ही खोलकर न रख दे। आम तौर पर वहाँ इसका कोई न कोई संकेत जरूर होगा।
  3. अगर आप किताब को अपने क्लास के लिए पढ़ रहे हैं, उदाहरण के लिए, अपने सिलेबस और/या दिए हुए असाइन्मेंट के लिए, तो उसकी समीक्षा कीजिए। अगर कुछ प्रश्न या शब्दावली की लिस्ट दी गयी है, तो उनकी रिव्यू कीजिये और जेहन में रखिये। अगर इसे महज अपने आनंद के लिए पढ़ रहे हैं, तो सोचिये कि किस बात ने आपको उस तक खींचा था। आप किताब को पढ़कर क्या हासिल करना चाहते हैं?
  4. याद रखें, बहुत से लेखक जान-बूझकर पाठकों पर अपनी रचना का अर्थ निकाले जाने के लिए छोड़ देते हैं, इसलिए अगर बैकग्राउंड की कोई मामूली सी भी जानकारी मिलती है, तो उसे इकट्ठी कर लीजिए। अगर आप फिक्शन से जुड़ी कोई रचना पढ़ रहे हैं, तो यह बेहद अहम हो जाता है, क्योंकि हर रचना का कोई निश्चित "उत्तर" या "अर्थ" नहीं होता।
    • दिमाग खुले रखने से टेक्स्ट में आप शायद कुछ ऐसी चीजें निकाल पायें, जो दूसरों को नहीं मिली थीं, जैसे छिपे हुए प्रतीक, रेफ्रेन्स, या फिर प्लॉट की खामियाँ। आँखें खुली रखें!
विधि 2
विधि 2 का 3:

पढ़ते हुए टीका लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इसमें महत्वपूर्ण चरित्र, विचार, घटनाएं और/या शब्दावली शामिल हैं। ऐसे हाईलाईटर का इस्तेमाल करें जो इतना हल्का हो कि टेक्स्ट दूसरों के लिए भी पढ़ने योग्य सही-सलामत बचा रहे।
    • अगर हाईलाईटर ऐसा न हो, तो महत्वपूर्ण लाइन को अंडरलाइन करने के लिए एक पेन या पेन्सिल का इस्तेमाल करें।
  2. अहम पैराग्राफ या हिस्से को अलग करने के लिए ब्रैकेट का उपयोग कीजिए: अगर टेक्स्ट इतना लंबा है कि हाईलाईट नहीं किया जा सकता, तो इसे ब्रैकेट में डालने से दोबारा इसपर लौट कर इसे पढ़ने में आसानी होगी।
  3. अगर किसी हिस्से को आप हाईलाईट करना या उसे ब्रैकेट में डालना चाहते हैं, तो एक पेन या पेन्सिल से मार्जिन पर उस टेक्स्ट का महत्व लिख लें जिससे आप उस पूरे अध्याय को बिना पढ़े तुरंत याद कर पायेंगे कि उसे हाईलाईट क्यों किया था।
  4. जिन शब्दों को आप नहीं समझ पा रहे हैं, उन्हें समझने के लिए अपने पास एक डिक्शनरी रखें। उनकी परिभाषा आप हाशिये पर लिखना चाहेंगे, जिससे कि दोबारा जब उन्हें पढ़ने जाएँ, तो कहीं भूल न जाएँ।
    • अगर पास कोई कंप्यूटर है, तो जिन धारणाओं या शब्दों को आप नहीं समझ पा रहे हैं, उन पर थोड़ा रिसर्च जरूर करें।
  5. अपनी याददाश्त को तरोताजा रखने के लिए, अध्याय में आई महत्वपूर्ण घटनाओं, विचारों, और धारणाओं का जिक्र करते हुए एक सारांश लिख लीजिए।
विधि 3
विधि 3 का 3:

पढ़ने के बाद समापन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आप किताब को अपनी क्लास के लिए पढ़ना चाहते हैं, और आपको होमवर्क या कोई निबंध दिया गया है, तो पढ़ने के तुरंत बाद ही इसे पूरा कर लें, जब तक कि पूरी किताब आपके जेहन में ताजा है।
  2. बाद में अपनी याददाश्त को ताजा करने के लिए आप पूरी किताब को खंगालना चाहेंगे। हाइलाईट किये हुए हिस्सों को पढ़ें और साथ ही मार्जिन पर लिखे सम्बंधित नोट्स को भी।
  3. जिन चीजों को आपने छोड़ दिया है, उन्हें सुधारें और/या जोड़ लीजिए: अपनी किताब को क्लास की चर्चाओं में ले आइये। अगर पाते हैं, कि आपने टेक्स्ट को गलत समझा या गलत नोट लिया है, तो उन्हें तुरंत सुधार लीजिए ताकि बाद में उसे पढ़कर उलझन में न हो।

सलाह

  • सुनिश्चित करें कि आमतौर पर जितना तेज आप पढ़ते हैं, उससे धीमी गति से पढ़ें। यह निश्चित करेगा कि आप किसी महत्वपूर्ण बिंदु या विचार को छोड़ नहीं रहे हैं। अगर तेज पढ़ने की जरूरत है, तो अभी-अभी आपने जो पढ़ा है, उसे दोबारा पढ़ें। यह जानकारी को याद रखने में मस्तिष्क की मदद करेगा।
  • एक कुंजी (key) बना लें, उदहारण के लिए अगर अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके आप टेक्स्ट को हाइलाईट कर रहे हैं, तो लिख लीजिए कि उन रंगों का अर्थ क्या है (उदाहरण- मुख्य बिंदु नीला है)।
  • पढ़ने के लिए एक शांत स्थान की तलाश कर लीजिए: टीवी के सामने बैठकर या तेज म्यूजिक के आस-पास पढ़ने से ध्यान भटक सकता है, और टेक्स्ट का कोई महत्वपूर्ण हिस्सा आपसे छूट सकता है।
  • यदि आप व्यापक रूप से नोट लेना चाहते हैं, तो उसे अलग कागज पर लिखें, जिससे किताब ज्यादा गंदी न हो। अपने नोट्स को सुरक्षित जगह पर रखना न भूलें, जिससे आप उन्हें कहीं खो न दें।
  • अगर टेक्स्ट में कोई फुटनोट दिया गया है, तो उन्हें पढ़ें।
  • हर अध्याय को पढ़ना समाप्त करने के बाद, एक पोस्ट पर संक्षिप्त सारांश लिखकर इसे चैपटर के पहले पेज पर चिपका दें। बाद में हर चैपटर से गुजरते हुए तुरंत जान लेंगे कि पूरे अध्याय में क्या लिखा है।

Things You Will Need

  • हाईलाईटर
  • पेन या पेंसिल
  • डिक्शनरी
  • इंटरनेट (वैकल्पिक)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,६०७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?