आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

जन्मदिन भूल जाना आपको शर्मिंदा कर सकता है, विशेषकर तब, जब वह किसी करीबी का हो। यदि आप को पूछने में संकोच हो रहा हो, मगर आप बिना अधिक शोर किए, जानना चाहते ही हों, तो आशा की किरण है, वह भी तब जबकि आपको पता हो कि पूछना क्या है। आप बिना ज़ाहिर किए, जानकारी निकालना और यदि आसानी से नहीं निकले तो घुमा फिरा कर, आसानी से निकालना सीख सकते हैं..

विधि 1
विधि 1 का 3:

अप्रत्यक्ष रूप से पूछना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. गोपनीय तरकीब: आधे जन्मदिनों के संबंध में चर्चा करिए। अपने मित्र को बताइये कि आपका आधा जन्मदिन आने वाला है। और पूछिये कि उनका कब है, तब गणना करिए और सही तिथि तक पहुँच जाइए। आप बिना शोरगुल किए किसी से गुप्त जानकारी निकलवा सकते हैं। है न आसान।
  2. लापरवाही से, व्यक्ति से उसके प्रिय जन्मदिन के बारे में पूछिये। उससे पूछिये कि वह कैसा था, और देखिये कि क्या आप बताए गए संदर्भों से, जैसे मौसम, आने वाली छुट्टियों या गर्मी या बर्फबारी के ज़िक्र से साल के किसी समय का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इससे शायद आपकी याददाश्त काम करने लगे।
  3. सामान्य तौर पर अपने जन्मदिन की चर्चा करिए और देखिये कि क्या वह व्यक्ति अपने जन्मदिन के संबंध में कुछ कहता है। आप कह सकते हैं कि, “मुझे बहुत ही बुरा लगता है कि मैं गर्मियों में पैदा हुआ था। मेरे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए कभी भी कोई नहीं होता है!” या, “मुझे जन्मदिन का मार्च में होना बहुत अच्छा लगता है। उसके कारण, मुझे शीत के बुरे मौसम के बाद भविष्य के लिए कुछ आशाजनक देखने को रहता है।“
    • आप ऐसा भी कुछ कह सकते हैं जैसे, “मेरे जन्मदिन को बस अब एक महीना बचा है” या यह कि “मेरे आधे जन्मदिन को बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं”। देखिये कि क्या वह व्यक्ति भी अपने जन्मदिन की चर्चा शुरू कर देता।
    • व्यक्ति से उसकी जन्मराशि पूछिये। ऐसा कुछ कहिए, “मेरी राशि मेष है, जिसका अर्थ है कि मैं तुनक मिजाज हूँ। फिर से बताइये तो कि आपकी राशि क्या है?
  4. कुछ लड़कियां अपने जन्मरत्न वाले आभूषण पहनना पसंद करती हैं,; जैसे कि ओपल, अक्तूबर का जन्मरत्न है। यदि लड़की ने कुछ रत्न-युक्त आभूषण पहने हुये हों तो आप कह सकते हैं कि,”क्या यह आपका जन्मरत्न है? क्या है यह?” यदि वह लड़की का जन्मरत्न है तो वह बता देगी कि वह क्या है, और तब आपको पता चल जाएगा कि उसका जन्म किस महीने में हुआ था। यदि नहीं होगा, तब उसके यह कहने से संकेत मिल जाएगा कि, “नहीं, यह नहीं है। मेरा जन्मरत्न तो पन्ना है।“
  5. यदि आपके और उस व्यक्ति के कोई उभय मित्र हों, तो उस मित्र से जन्मदिन पूछने के संबंध में विचार करिए। यदि उन्हें भी नहीं पता हो, तब अपने मित्र से कहिए कि वे पता लगाएँ। इस मामले में शरमाने की आवश्यकता नहीं है। केवल इतना कहिए कि आप उस व्यक्ति का जन्मदिन भूल गए हैं और आपको बुरा लग रहा है। जवाब पाने के लिए बहुत चापलूसी की आवश्यकता नहीं है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

ऑनलाइन पता लगाइये

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सबसे आसान तरीका तो यह है कि आप यह देखें कि उसने अपना जन्मदिन फेसबुक पर डाला है अथवा नहीं। यदि आपका खाता है, तो आप लॉग-इन कर सकते हैं और तब जिसे आप ढूंढ रहे हैं, उस व्यक्ति का नाम टाइप कर सकते हैं। जब आप उनकी टाइम लाइन पर पहुँच जाते हैं, तब उनकी प्रोफ़ाइल तस्वीर के नीचे दिये गए सूचना बॉक्स पर क्लिक करिए।
    • यदि वह लिस्ट किया हो, तो उसका जन्मदिन “बेसिक इन्फ़ो” शीर्षक के अंतर्गत होगा। मगर ध्यान रखिए कि इस कार्यवाही को करने के लिए आपको संभवतः उस व्यक्ति फ्रेंड की तरह से जोड़ना पड़ेगा।
    • अनेक व्यक्ति, वहाँ पर, वर्ष देने के स्थान पर, केवल जन्म की तिथि ही लिस्ट करते हैं। यदि आप वर्ष भी खोज रहे हैं, तब यह विधि, शायद उतनी कारगर, नहीं होगी।
  2. उस व्यक्ति की टाइम लाइन पर यह देखने के लिए ज़रा स्क्रोलिंग (scrolling) करिए, कि कहाँ पर “हैप्पी बर्थ डे!” का सागर देखने को मिलता है। यदि आपको कहीं यह उसकी टाइम लाइन पर मिल जाता है, तो संभावना यह है कि, वही उस व्यक्ति का वास्तविक जन्मदिन होगा।
    • उस व्यक्ति की फेसबुक तसवीरों को देखिये। देखिये कि क्या आप कहीं कोई ऐसी फ़ोटो खोज पाते हैं जहां वह अपना जन्मदिन मना रहा/रही हो। हालांकि इससे एकदम सही तिथि तो पता नहीं चलेगी, क्योंकि सभी तस्वीरें उसी दिन तो नहीं पोस्ट कर दी जाती हैं, जिस दिन उनको लिया जाता है, मगर एक करीबी अनुमान लगाया जा सकता है।
  3. अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स (social networking sites) का प्रयोग करिए: यदि फेसबुक से काम नहीं बनता है, तो शायद आप उन अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स या ऐसी साइट्स, जैसे ब्लोगस या पोर्टफ़ोलिओ (blogs or portfolio), जहां पर लोग अपनी जानकारी रखते हों, को देखना चाहेंगे। अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स में भी जन्मदिन दिया हो सकता है, और यदि जन्मदिन नहीं भी दिया हो तो आप अन्य पोस्ट, ट्वीट (tweet) या फ़ोटो देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं। इन्हें देखिये, शायद तकदीर साथ दे:
    • ट्विट्टर (twitter)
    • इन्स्टाग्राम (Instagram)
    • उस व्यक्ति की वेब साइट या ब्लॉग (blog)
    • टंबलर (tumblr)
  4. अनेक डाटाबेस उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग आप बिना किसी शुल्क के या बहुत कम शुल्क दे कर, कर सकते हैं। इनका उपयोग करने के लिए आपको उस व्यक्ति का पूरा नाम और लगभग आयु पता होनी चाहिए, जिसे आप खोज रहे हों। चूंकि आपको एक ही नाम, मगर अलग अलग पतों वाले अनेक लोग मिल सकते हैं, इसलिए आपको यदि यह पता हो कि वह व्यक्ति रहता कहाँ है, तो अच्छा होगा, विशेषकर तब, जबकि उस व्यक्ति का नाम बहुत आम नाम हो।
    • शुरुआत में आप Birth Database [१] या अन्य निःशुल्क डेटाबेस Anybirthday [२] या Zabasearch [३] पर खोज करके देखिये। यदि आपको प्रथम नाम और नाम का अंतिम भाग तथा व्यक्ति की अनुमानित आयु पता हो, तो आम तौर पर साइट आपको जन्म दिन बता ही देती है। मगर उनकी विश्वसनीयता का स्तर फर्क फर्क होता है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

ताक झांक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अधिकांश लोग अपना जन्मदिन अपने कैलंडर पर तो नहीं नोट करते हैं, मगर इसकी बहुत संभावना है कि उनके किसी मित्र ने उसको चिन्हित किया हो। कैलंडर पर ऐसे चिन्हों के लिए ध्यान रखिए जैसे “जॉन का जन्मदिन” या “जन्मदिन पार्टी!”
  2. अपने फ़ोन पर पुराने “हॅप्पी बर्थडे” संदेश खोजिए: यदि आप व्यक्ति को उसके पिछले जन्मदिन पर भी जानते थे, तब बहुत संभावना यह है कि आपने उसे “हॅप्पी बर्थ डे” का टेक्स्ट संदेश भेजा होगा। उस व्यक्ति को भेजे गए अपने समस्त संदेशों को देखिये, और खोजिए कि क्या आप यह संदेश ढूंढ पाते हैं। यदि आप इसे पा जाते हैं, तब तो आप उसकी सही जन्म तिथि जान ही जाएँगे। वाह रे जासूस साहब, बढ़िया काम कर दिया आपने!
    • उनके फोन की भी जांच करिए। अगर आप उनको खफा किए बगैर उसे देखना चाहते है, तो आप कह सकते हैं कि, “सुनिए, क्या मैं आपके फोन का कैलंडर एक पल के लिए देख सकता हूँ? मुझे कुछ देखना है।“
  3. यदि आपने पिछले वर्ष उस व्यक्ति को जन्मदिन पर कोई उपहार दिया था, या उसे रात्रि भोज के लिए ले गए थे, या उपहार के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया था तो आप अपने पुराने बैंक स्टेटमेंटों को देख कर पता लगा सकते हैं कि आपने यह किस दिन किया था। हालांकि आपको यह तो याद करना पड़ेगा कि आपने दिया क्या था या आप कहाँ पर रात्रि भोज के लिए गए थे, क्योंकि इससे आप तारीख का पता लगा सकते हैं।
    • याद रखिए कि यह आवश्यक नहीं है कि उपहार आपने ठीक जन्मदिन की तिथि पर ही खरीदा हो या आप रात्रिभोज पर जन्मदिन वाले दिन ही गए हों। तब भी इससे आप उस जादुई तिथि के निकट तो पहुँच ही जाएँगे।
  4. यदि आपको इतनी खोजबीन के बाद भी समुचित जानकारी नहीं मिल पाती है, तो आप शुल्क दे कर उस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच करवाने के विकल्प को भी चुन सकते हैं। जैसे कि punlicbackgroundchecks [४] , जहां पर आप थोड़ी सी जानकारी, थोड़ा सा शुल्क दे कर, प्राप्त कर सकते हैं। या कुछ विस्तृत चीज़ जैसे Goverenment-records.com [५] , जो कि कभी कभी आपको ऐसी साइट्स पर भेज देता है जहां एक महीने का शुल्क देने की आवश्यकता हो सकती है।
    • पैसे देने से पहले यह सुनिश्चित कर लीजिये कि वह सेवा वैध है। यह भी सोच लीजिये, कि क्या व्यक्तिगत रूप से उस व्यक्ति से पूछ लेना ही इससे अच्छा नहीं होगा।

सलाह

  • यदि आप जन्मदिन “सचमुच” भूले नहीं हैं मगर आपको केवल याद गलत है, तब लज्जित मत होइए। जब आप अचानक सामने आकार ‘हे, ......... हॅप्पी बर्थडे!’ कहेंगे तब वे समझ जाएँगे कि आप उनकी परवाह तो करते हैं, मगर हैं भुलक्कड़।
  • एक ऑनलाइन डायरी रखिए। सारे जन्मदिन उसमें नोट कर लीजिये और उन पर बार बार बजने वाले रिमाइन्डर लगा लीजिये। फिर आप उनका जन्मदिन कभी नहीं भूलेंगे।
  • यदि आपके पास टैब्लेट, आई फोन, या आई पॉड टच है तो उसमें जो कैल्कुलेटर है उसका प्रयोग करिए। यदि नहीं है, तब एक डिजिटल कैल्कुलेटर का उपयोग करिए।

चेतावनी

  • यदि आप जन्मदिन इसलिए भूल जाएँ क्योंकि आपने पता नहीं किया था, तब उपहार और बिलेटेड (belated) कार्ड के साथ क्षमा याचना करिए और भविष्य के उपयोग के लिए तारीख लिख लीजिये। अगले साल देर मत करिएगा!

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कैलंडर/ डायरी
  • ऑनलाइन/डिजिटल/एलेक्ट्रोनिक कैलंडर

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५५,८३६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?