आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

हम सब इस मोड़ पर जरूर आते हैं: किसी से अलग होने के बाद भी, ऐसा लगता है कि वो आपके दिल से अलग नहीं हो पा रहे। जब आप किसी के साथ ब्रेक अप करते हैं या दोस्ती तोड़ते हैं, तो उस इंसान को दिमाग से निकालने के लिए कई महीने या साल भी लग सकते हैं। अगर आप कदम नहीं उठाएंगे और उन बातों को अच्छी यादों से नहीं बदलेंगे, तो यादें और "अगर ऐसा हुआ तो" आपके मन में घूमता रहेगा। अपने कल को भुलाकर, अपने सोचने के तरीके को बदलकर और नई यादें बनाकर, आप उसे भूल देंगे जिसकी वजह से आप दुख, गुस्सा या खालीपन महसूस कर रहे हैं। उन्हें भुलाना शुरू करने के लिए पहला स्टेप देखें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपने कल को जाने देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. क्या आप जिसे भुलाना चाहते हैं उसके साथ मन में बात करते हैं? आप ऐसा इसलिए सोचते हैं क्योंकि अगर आप उन्हें एक और बात कह पाते तो आज चीज़ें ऐसी नहीं होती। अगर आपका उस इंसान के साथ कोई ऐसा इशू (issue) था जिसे आपने सॉल्व नहीं किया, तो आपके लिए उस इंसान को भूलना और मुश्किल हो जाएगा। कुछ बाकी रह जाने की फीलिंग को आप इतनी आसानी से नहीं हटा सकते, तो इससे अच्छा होगा कि आप चीजों को खत्म करने का कोई तरीका ढूँढें। जब उनके साथ कोई भी अधूरी चीज़ नहीं रहेगी, तो आपकी फीलिंग्स थोड़ी शांत हो जाएंगी और खुद ही कम होने लगेंगी। [१]
  2. सब कुछ तो ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ हुआ और सब खराब हो गया। अगर आप रिश्ता टूटने का कारण ढूंढ पाते, तो समय में पीछे जाकर सब ठीक कर देते, है ना? जवाब है नहीं। हमारे दिमाग चीजों को लॉजिकल तरीके से सेट करने की कोशिश करता है, लेकिन हमारी फीलिंग बदलने के पीछे बहुत कम ही कोई सही वजह होती है। कल के बारे में सोचकर जवाब ढूंढने से आपका दिमाग तक जाएगा और आपको और बुरा लगेगा। जो भी हुआ वो जा चुका है, और उसे दोबारा कुरेदने से आपको उन्हें भुलाने में नहीं सिरदर्द बुलाने में मदद मिलेगी। [३]
    • पुरानी यादों को अपने मन में न चलाएं। इससे आप अपने मन को पुरानी यादें निकलना सिखा रहे हैं। आप जितना सोचेंगे कि पहले क्या हुआ था आप उतना ही उसके बारे में लगातार सोचते रहेंगे।
  3. जिससे आपने कभी प्यार किया था उनकी चीजों को जाने देना मुश्किल हो सकता है। आपके पास फ़ोटो, उनकी दी चीज़ें, चिट्ठियां, या बाकी चीज़ें हो सकती हैं। चाहे ये कितना भी मुश्किल हो, उन चीजों से छुटकारा पाना सही दिशा में एक कदम होगा। अगर आप ऐसी चीजों से घिरे हैं जो आपको उनकी याद दिलाते हैं तो आप उन्हें भूलेंगे कैसे?
  4. हम में से ज्यादातर समय के साथ लोगों के खोट भूल जाते हैं। शायद आप उनसे की सारी लड़ाइयां भूल गए, और आपको बस याद हो कि जब आप दोनों बाहर जाते थे तो उसके बाल कितने सुंदर लगते थे, या शाम ढलने पर एक दूसरे के साथ होने पर कितना अच्छा लगता है। आपको लगेगा कि आपको ये फीलिंग दोबारा नहीं आएगी, और और आपकी एक्स (ex) चली गई है। अगर आपको उसे भूलना है, तो उसे अच्छाई की मूरत न बनाएं और चीज़ें जैसी थी वैसी ही याद रखें।
    • आपका रिश्ता टूटने की वजह लिखें, चाहे ये आपकी दोस्ती थी, या कोई रोमांटिक रिलेशन या कुछ और। और बिल्कुल सच्चे मन से लिखें।
    • इसमें आपको सिर्फ दूसरे की बुराइयों की लाइन नहीं लगानी है। किसी रिश्ते को खत्म करने की अच्छी वजह भी हो सकती है। "हमारे गोल अलग-अलग थे।" "वो मुझे ठीक से नहीं समझ पाई" "अब मैं बदल गया हूँI" इस बात पर भरोसा रखें की रिश्ता खत्म होने के पीछे कोई अच्छी वजह ही थी, चाहे ब्रेक अप आपकी वजह से हुआ या उनकी।
  5. अगर आपको कोई याद काफी समय से खुद को भूलने नहीं दे रही, तो शायद आपको लग रहा हो कि आप ऐसा कभी नहीं कर सकते। लोग कहते हैं "समय सब जख्मों को भर देता है," तो आपका अभी तक क्यों नहीं भरा? ये जरूर भरेगा। इस आर्टिकल को पढ़कर और सोचने के तरीके को बदलने के लिए कदम उठाकर, आप सही दिशा में जा रहे हैं। ये रातों रात नहीं होगा, लेकिन आप धीरे-धीरे आगे बढ़ जाएंगे। आप किसी को दिमाग से पूरी तरह डिलीट नहीं कर सकते, लेकिन अपने इमोशन पर उनके प्रभाव से आप छुटकारा पा सकते हैं, और आप ऐसा करना शुरू कर चुके हैं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने सोचने का तरीका ठीक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जब आप यही सोचते रहेंगे कि क्या हुआ होगा, तो आप उसपर ध्यान नहीं डें पाएंगे कि क्या हो रहा है जब आप प्रेजेंट में हो रही चीजों पर ध्यान देते हैं और उन में शामिल हो जाते हैं, तब आपके मन में पुरानी यादों और चिंताओं के लिए कोई जगह ही नहीं रहेगी। अपने प्रेजेंट पर फोकस करने को माइंडफुलनेस (mindfulness) कहते हैं, और इससे आपकी काफी मदद हो सकती है। [४] जब आपके मन में सिर्फ जिन्हें आप भुलाना चाहते हैं उनकी ही यादें आती रहें, तब आप ये चीज़ें कर सकते हैं:
  2. चाहे आप कितना भी चाह लें, आप समय में पीछे जाकर कुछ नहीं बदल सकते। चाहे ये समझने में कितना ही दर्द हो, इसे खुद की बार-बार याद दिलाने से आपको भूलने में मदद मिलेगी। जब दिन खराब करने के लिए आपको पुरानी यादें आएं, तब असल जिंदगी में आने का प्लान बनाएं। अपने आपको मन और बॉडी से नार्मल स्टेट में लाने से आपकी बॉडी और दिमाग को याद रहेगा कि जो अभी है सिर्फ उसी की अहमियत है न कि उसकी जो बीत गया। ये रही कुछ चीज़ें जिन्हें आप कर सकते हैं:
  3. कई बार सब कुछ, कुछ ज्यादा ही हो जाता है, समय-समय पर आपका ध्यान बटे तो कोई बात नहीं। ध्यान बटाने वाली चीज़ें अच्छी होती हैं, क्योंकि उनसे आप दिमाग को थोड़ा ब्रेक मिल जाता है, और आपको याद आता रहेगा कि अपने मेन प्रॉब्लम के अलावा भी बाकी चीजों के बारे में सोचा जा सकता है।
  4. ये सोचना की आपकी लाइफ का बेस्ट पार्ट बीत गया, आपका हौसला तोड़ सकता है। अगर जिसे आप भुलाना चाहते हैं, उसके साथ बिताए समय को आप गोल्डन ईयर थे, तो जाहिर सी बात है आप उन्हें नहीं भूल पा रहे होंगे। अब समय आ गया है कि आप अपनी सोच को प्रेजेंट और फ्यूचर के बारे में रखें, और ये समझें कि आप आगे बहुत कुछ है।
    • अगर आप किसी ऐसे को मिस कर रहे हैं, जिससे आप प्यार करते थे, तो आप धीरे-धीरे एक ऐसे पड़ाव पर पहुंचेंगे जहां आपके लिए यादें, वो रिश्ता, और उसका आपकी लाइफ पर असर हसीन बन जाएंगे।
विधि 3
विधि 3 का 3:

नई चीजों को ढालना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. किसी को भुलाने का सबसे अच्छा तरीका है नई यादें बनाना। जो लोग अभी-अभी ब्रेक अप, तलाक़, या किसी के चले जाने से गुजरे हैं, उनके लिए ट्रेवल करके और नई चीजों को एक्सपेरिमेंट करने में समय बिताना आम है। क्योंकि नई चीजों से आप अपने दिमाग के जालों को हटा सकते हैं और दोबारा फोकस बना सकते हैं।
    • वहां जाएं, जहां आप कभी न गए हों, चाहे ये कुछ कस्बे पार हो।
    • कोई नया शौक ट्राई करें।
    • कोई क्लास लें।
    • पहले से ज्यादा बाहर जाएं।
    • नया म्यूसिक सुनें।
    • नए रेस्टोरेंट में खाएं।
    • अपने ही शहर में टूरिस्ट की तरह उन घूमने की जगहों पर जाएं जहां आप कभी न गए हों।
    • आस पास के पार्क और नेचर सेंचुरी (nature sanctuaries) में जाएं।
    • म्यूसियम जाएं।
    • मेलों और फेस्टिवल में जाएं।
  2. अपने आसपास की दुनिया में इंटरेस्ट रखना भी माइंडफुलनेस के साथ चलता है। अपनी ही दुनिया में खोए रहने की बजाय, बाहर देखें और उसमें हिस्सा लें। अपने से न जुड़ी चीजों के बारे में सोचने के लिए प्रैक्टिस करनी होती है। अगर ये आपसे शुरुआत में न हो पाए, तो इसका नाटक करें – धीरे-धीरे, आपको पता चल जाएगा कि प्रेजेंट पास्ट से कितना दिलचस्प है।
  3. अगर आप उसी जगह में रह रहे हैं जहां आप उनके साथ रहते थे जिन्हें आप भुलाना चाहते हैं, तो उसकी यादों से बचना मुश्किल हो जाएगा। चीजों को बदलने से काफी मदद मिल सकती है। चाहे कहीं और जान आपके लिए पॉसिबल न हो, तो आप अपने आसपास के माहौल कप बदलने के लिए काफी कुछ बदल सकते हैं।
  4. अपनी बॉडी की कुछ चीजों को बदलने से आप खुद को नई लाइफ दे सकते हैं। आपको बिल्कुल अलग ही नया इंसान नहीं बनना है, बस कुछ बदलाव करने हैं जिससे आपको लगे कि आप लाइफ के नए पड़ाव में आ गए हैं – एक खुशहाल, हेल्थी, और माइंडफुल पड़ाव। ये रहे कुछ आइडियाज:
  5. अपनी लाइफ को नई पर्सनैलिटी से भरने से किसी और को भूल जाना बहुत आसान होता है। पॉजिटिव और प्रेरित करने वाले लोगों के साथ समय बिताएं। चाहे आप नए दोस्त बनाने चाहते हों या फिर किसी को रोमांटिक रिलेशन से लिये ढूँढ रहे हों, नए लोगों को मिलना दुनिया में दोबारा शामिल होने का बहुत अच्छा तरीका है। आपको पता भी नहीं चलेगा और आप मन प्लान्स और संभावनाओं से भर जाएगा, और जिसे आप भूलना चाहते हैं वो मन से जाने लगेगा।

सलाह

  • हौसला रखें।
  • नए दोस्त बनाएं।
  • आगे बढ़ें, और नए लोगों से मिलें।
  • इस चीज़ को हल्के मन से लें।

चेतावनी

  • अगर आपको बहुत ज्यादा डिप्रेशन हो, या आत्महत्या या सुसाइड के विचार आ रहे हों, तो तुरंत थेरेपिस्ट से मिलें या मदद लें।


संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
फ़ोन सेक्स करें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९०० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?