आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

बेल पर पकी हुई कीवी उत्तम होती है, पर इसकी कुछ किस्में घर पर पकने के बाद भी उतनी ही बढ़िया होती है | इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी कीवी लेनी होगी | उसके बाद, आप उसे अपनी रसोई की शेल्फ पर रख दे और उसके पूरी तरह से रसदार, जायकेदार होने का इंतज़ार करें | पहला चरण देखे कि कैसे कीवी को सही तरह से पकाये |

विधि 1
विधि 1 का 2:

कीवी फल को पकाये

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसी कीवी देखे जिस पर कोई गहरे रंग के धब्बे या जिसके छिलके कहीं से कटे-फटे न हो | कीवी को स्पर्श करें और ऐसी कीवी ले जो छुने में सख्त हो |
    • फलों की दुकान पर मिलने वाली ज्यादातर कीवी की किस्में ऐसी होती है कि वे घर पर बढ़िया तरीके से पक जाये |
    • अगर आप खुद की कीवी उगा रहे है और जानना चाहते है कि उसे कैसे पकाये, तो पहले देखे कि आपकी कीवी कौन से किस्म की है और फिर तय करें कि आप को उसे बेल पर पकाना है या सख्त होने पर तोड़ लेना है |
  2. Watermark wikiHow to कीवी फल को पकाये
    अगर आप के पास काफी कीवी है, तो एक कीवी को काटे और उसके बीज देखे | अगर कीवी के बीज अभी भी हरे या पीले है तो वह नहीं पकेगी | बीज काले होने चाहिये | काले बीजों का मतलब है कि कीवी में पर्याप्त चीनी है ताकि वह पक जाये | [१]
  3. Watermark wikiHow to कीवी फल को पकाये
    जब तक आप कीवी पकाने के लिए तैयार नहीं है तब तक उन्हें फ्रिज में ही रखें: सख्त कीवी फ्रिज में कम से कम 4 महीनों तक खराब बही होगी | [२] कीवी को अलग रखें ताकि वे दुसरे फलों के संपर्क में न आये जो एथाय्लीन बनाते है, ऐसी गैस जिसकी वज़ह से फल पकते है |
  4. जिन कीवी को आप पकाना चाहते है, उनके कमरे के तापमान पर रख दे: उन्हें एक कटोरी में डाल कर शेल्फ पर रख दे और बस कुछ दिन इंतज़ार करे | कीवी 3-5 दिन में पक जायेगी अगर कमरे के तापमान पर रखी है |
    • कीवी को सीधी धुप में न रखें | इससे उनका रंग फीका हो सकता है और वे जल्दी सड़ सकती है |
  5. एथाय्लीन के संपर्क में ला कर आप कीवी फल को जल्दी पका सकते है: कीवी फल को एक सेब, केले या नाशपती के साथ में रख दे | इससे कीवी दुसरे फलों द्वारी उत्पादित एथाय्लीन के संपर्क में आ जायेगी | पकती हुई कीवी को धुप और गर्म चीजों से दूर रखे |
    • कीवी को और जल्दी पकाने के लिए उसे एक कागज़ के थैले या एक हवादार प्लास्टिक के थैले में, एक सेब, केले या एक नाशपती के साथ रख दे | इस थैले को कमरे के तापमान पर 1-2 दिनों तक रखे |
  6. Watermark wikiHow to कीवी फल को पकाये
    कीवी पकी या नहीं इसके लिए उसे अपने अंगूठे से दबा के जाँचे: फल पक गया है अगर वह थोड़ा सा दबाने पर भी पिचकता है | एक खाने के लिए तैयार कीवी नर्म और खुशबूदार होती है |
  7. Watermark wikiHow to कीवी फल को पकाये
    जब वे पूरी तरह से पक जाये तो उन्हें ज़रूर खा ले- नहीं तो वे सड़नी शुरू हो जायेगी |
विधि 2
विधि 2 का 2:

कीवी फल को रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप उन्हें 7 दिनों तक और रख सकते है अगर आप उन्हें एक प्लास्टिक के थैले में डाल कर फ्रिज में रखे | थैले की वज़ह से कीवी की नमी थोड़ी ही कम होगी और वह ज्यादा समय तक ताज़ा रहेगी |
  2. बस कीवी को जमने से सुरक्षित रखने वाले डिब्बे में रख कर फ्रीज़र में रख दे | कीवी कई महीनों तक खराब नहीं होगी |
  3. Watermark wikiHow to कीवी फल को पकाये
    कटी कीवी बढ़िया सजावटी खाद्य सामाग्री या अतिरिक्त खाद्य सामाग्री बनती है स्मूथी (आइसक्रीम आदि के साथ फलों का रस) या कई और पोष्टिक आहारों के साथ | अगर आप के पास अतिरिक्त कीवी है, तो आप उन्हें काट कर जमा सकते है | [३]
    • कीवी को काटे और उन पर चीनी छिड़क दे ताकि वे सख्त और ज़ायकेदार रहे |
    • चीनी युक्त कटी कीवी को एक कुकी शीट (न चिपकने वाली थाली) पर रख कर फ्रीज़र में रख दे |
    • कटी कीवी को कुकी शीट पर से निकाल कर के उन्हें एक फ्रीज़र प्लास्टिक थैले में रख दे | फिर उस थैले को फ्रीज़र में रख दे |

सलाह

  • कीवी को तोड़ने के बाद उनका एथाय्लीन के संपर्क में आना ज़रूरी है ताकि पकने की प्रक्रिया चालू हो सके और फिर जिसे ग्राहक अपने घर में पूरा कर सके | अगर किसान या मालवाहक कीवी को पकाना शुरू नहीं करते, तो स्टार्च (चीनी जैसा) चीनी में जल्दी से नहीं बदलेगा और फल सिकुड़ने लगेगा |
  • कीवी फल एक अच्छे स्त्रोत है विटामिन और खनिजों (minerals) के, जिनमे शामिल है विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर (तांबा) | कीवी फ्रूट कैलोरी में कम होती है, रेशों से भरपूर होती है और इनमें वसा या सोडियम नहीं होता है |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कीवी फल
  • प्लास्टिक के थैले
  • सेब, केले या नाशपती
  • कागज़ के थैले
  • चीनी
  • कुकी शीट
  • फ्रीज़र थैले

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १६,९२१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?