आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

कैटरपिलर्स तितली और पतंगों का लार्वल रूप होता है और उसे उसके कीड़े जैसे नर्म शरीर से पहचाना जाता है | अक्सर वह कई आकार और रंगों में पाया जाता है, लेकिन जैसे भी हो वह पेड़ों और पौधों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है | [१] हाँ अगर आपको ये पता हो की आपका सामना किससे है तो उनसे जूझना आसान हो जाता है | वह अक्सर सबसे ज्यादा पतझड़ में सामने आते हैं, लेकिन वह साल के अन्य महीनों में भी देखे जा सकते हैं ख़ास तौर से जब मौसम में गर्माहट हो | अगर आप भी कैटरपिलर्स से छुटकारा पाने का प्रयत्न कर रहे हैं, तो कुछ घरेलु नुस्खों का प्रयोग करें | अगर ये भी काम नहीं करें, तो सोप इंसेक्टिसाइडस या अन्य तरीकों से इनसे छुटकारा पाएं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

घरेलु नुस्खों की मदद से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बेसिलस थुरिंगिनसिस्वर (Bacillus thuringiensisvar kurstaki (BTk) का इस्तेमाल कर के देखें: BTk एक ऐसा बैक्टीरिया है जो स्वाभाविक तौर से मिटटी में मोजूद पर मरे और ख़राब हो रहे पदार्थ में पाए जाता है | ये बैक्टीरिया कैटरपिलर्स को इसलिए नियंत्रित कर पाता है क्योंकि वह उनकी पाचन प्रणाली को प्रभावित कर देता है | इसके इलावा, वो इसलिए भी सुरक्षित माना जाता है क्योंकि वह इंसानों या जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाता | और मरे हुए कैटरपिलर्स भी उन जानवरों और चिड़ियों को नुकसान नहीं पहुंचाता जो उसके अवशेषों का सेवन करते हैं | [२]
    • ये महत्वपूर्ण है की आप BTk को प्रभावित पौधों के पत्तों पर सही समय पर लगायें क्योंकि सही इलाज के लिए ज़रूरी है की केटरपिलर उसे खाए | आपको BTk के साथ आये निर्देशों का पालन करना चाहिए, वैसे अधिकतर उसे दो बार लगाया जाता है | पहली बार कैटरपिलर के अण्डों के निकलने के 10 दिन बाद, और दूसरी बार इसके करीब दो हफ्ते बाद जब कैटरपिलर्स छोटे हों |
    • BTk सब जगह उपलब्ध होता है, तो आपको वो आसानी से स्थानीय होम इम्प्रूवमेंट स्टोर या गार्डनिंग स्टोर पर मिल जायेगा | वो अधिकतर पाउडर रूप में मिलता है, जिसे पानी के साथ मिला कर प्रभावित पौधों पर छिड़का जाता है |
  2. चिड़ियाँ स्वाभाविक तरीकों से कैटरपिलर को हटाने में सबसे सक्षम होती है | इसलिए ये ज़रूरी है की आप अपना गार्डन उनके लिए आकर्षक बनाएं | ध्यान आकर्षित करने के लिए बर्डबाथ, कुछ बर्ड फीडर्स, और एक या दो बर्ड हाउस गार्डन में रखें | [३]
    • अगर आपके बैकयार्ड में बिल्ली जाती है, तो ये ध्यान रखें की वह घंटी वाला कालर पहनें | इससे चिड़ियों को उनके आने का संकेत मिल जायेगा |
    • अगर जगह हो तो, मुर्गी भी केटरपिलर से छुटकारा दिलवा सकती है | मुर्गी उन्हें खा जाएगी तो आपको उनसे जूझने का तरीका नहीं ढूंढना पड़ेगा | [४] लेकिन फिर, आपको सही से अपने यार्ड को तैयार रखना पड़ेगा ताकि आपकी मुर्गी स्वस्थ और सुरक्षित रहे, और ये भी आसान कार्य नहीं है |
  3. बर्लेप (burlap) की मदद से पेड़ में रहने वाले कैटरपिलर्स को पकडें: अगर आपको पेड़ में रहने वाले कैटरपिलर्स से समस्या हो रही है, तो आप पेड़ के तने के आस पास बर्लेप लपेट सकते हैं | कैटरपिलर्स अक्सर दिन की गर्मी में छुपने का प्रयत्न करते हैं, और वो बर्लेप इसके लिए सबसे उत्तम स्थान होता है | एक बार वह अन्दर आ जायें, तो आप इकट्ठे कई कैटरपिलर को मार सकते हैं | [५]
    • ये खास तौर से जिप्सी मोथ कैटरपिलर्स (gypsy moth caterpillars) के लिए उपयुक्त रहता है क्योंकि वह पेड़ों में रहना पसंद करते हैं |
  4. अगर आपको कैटरपिलर्स को छूने में डर नहीं लगता है, तो ये बिना केमिकल या अन्य पदार्थ पत्तों पर छिडके उन्हें मारने का एक तरीका है | [६]
    • एक बाल्टी को पानी से आधा भरें | बाल्टी का आकार इस बात पर निर्भर होता है की आप कितने केटरपिलर से झूझ रहे हैं | अगर थोड़े हैं, तो कॉफ़ी कैन काफी है | अगर बहुत सारे कैटरपिलर हैं, तो आपको 5 गैलन की बाल्टी चाहिए होगी |
    • डिश सोप डालें: अगर आप सामान्य से छोटी बाल्टी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक चौथाई कप से काम चल जायेगा | अगर आप बड़ी बाल्टी इस्तेमाल कर रहे हैं तो और डाल लें | ये कोई विज्ञान की बात नहीं है, तो अगर नाप सही नहीं बैठे तो घबराए नहीं |
    • कैटरपिलर को उठा कर पानी में डालें जहाँ वो मर जायेंगे | अगर चाहें तो ग्लव्स पहन लें |
  5. कैटरपिलर्स अंत में पतंगे और फिर तितली में परिवर्तित होते हैं, जो की पोलिनेशन में बहुत ज़रूरी भूमिका निभाती है | [७] इसलिए, आप इन कैटरपिलर्स को कहीं और भेजने (जैसे पास का जंगल) का विचार कर सकते हैं जहाँ से वो आपके पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे |
    • ऐसा करने के लिए आप कैटरपिलर्स को किसी बाल्टी या जार में भर सकते हैं | उसके बाद उन्हें उस क्षेत्र में ले जाएँ जहाँ आप ले जाना चाहते हैं, और फिर हल्क्से से पत्ते या पेड़ की शाखा पर छोड़ दें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

साबुन, पेस्टिसाइडस, और अन्य तरीको की मदद से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पायरेथ्रिंस एक प्राकृतिक पेस्टिसाइड होता हो और पौधों खास तौर से क्रीसेनथेममस (chrysanthemums) से बनता है | ये कई पेस्ट के लिए घातक साबित होते हैं, जिनमें कैटरपिलर भी शामिल हैं | वैसे तो, ये इंसानों और जानवरों के लिए सुरक्षित है, पर ज्यादा मात्रा में सेवन से नुकसान पहुंचा सकता है | इन्हें आप सामान्य तौर पर गार्डन और होम इम्प्रूवमेंट स्टोर से खरीद सकते हैं | ये उत्पाद सीधे प्रभावित पौधों पर डाला जाता है, और सूरज की रौशनी से कुछ ही दिनों में ख़राब हो जाता है | [८]
    • अगर आप पायरेथ्रिंस पेस्टिसाइड की खरीदारी के लिए जायेंगे, आप को ऐसे उत्पाद मिलेंगे जिनमें “पायरेथ्रोइडज़ (pyrethroids)” शामिल होगा लेकिन ये पायरेथर्म के सिंथेटिक तरीकों से बनाये गए विकल्प हैं |
    • आप अगर चाहते हैं की फायदेमंद कीड़े इस उत्पाद से प्रभावित नहीं हों तो आप इसे पेड़ों पर सुबह सवेरे लगा सकते हैं, और इसके बाद पौधे को 24 घन्टों तक पुरानी चद्दर से ढकना नहीं भूलें | [९]
  2. इस प्रकार के स्प्रे को सीधा कैटरपिलर्स पर लगायें | इस स्प्रे को बनाने के लिए, बस दो टेबलस्पून साबुन और एक एक कुआर्ट पानी को एक स्प्रे बोतल में मिश्रित करें | इस मिश्रण को अच्छे से हिलाएं, और सीधा जो भी कैटरपिलर्स दिखें इन पर छिड़क दें | [१०]
    • ध्यान रहे की साबुन बायोडिग्रेडेबल और प्लांट बेस का हो ताकि वो उन पौधों, जानवरों और कीड़ों को नुकसान नहीं करे जो आपके पौधों के लिए हानिकारक नहीं हैं |
  3. एक कमर्शियल गार्डन पेस्टिसाइड (commercial garden pesticide) खरीद लें: इसे आखरी तरीका समझें क्योंकि पेस्टिसाइड वातावरण और फायदेमंद कीड़ों को नुकसान पहुंचाते है, और अगर आपको इसका प्रयोग करना ही है, तो ये देख लें की वह कैटरपिलर के विरुद्ध काम करने के लिए सक्षम हो | आपको ये जानकारी उसके लेबल पर मिल जाएगी | [११]
    • ध्यान रखें की अगर आपके घर में पेट्स और छोटे बच्चे हैं, तो अगर वो पेस्टिसाइड के संपर्क में आ गए तो वो उनके लिए सही नहीं होगा |
    • पेस्टिसाइड ऐसे गार्डन में नहीं इस्तेमाल करना चाहिए जहाँ वो पौधे हैं जिनका घर में भोजन के रूप में इस्तेमाल होता है |
विधि 3
विधि 3 का 3:

गार्डन में कैटरपिलर्स को नियंत्रण में लाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसे पौधे लगायें जो आपके गार्डन में फायदेमंद कीड़ों को आकर्षित करेंगे: ऐसे फूल जैसे एस्टर और यारो (aster and yarrow), या सिलान्ट्रो (cilantro), फेंनेल (fennel), या डिल (dill ) फायदेमंद कीड़ों (वो कीड़े जो अन्य कीड़ों को खा जायें) को आमंत्रित करके कैटरपिलर को खाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकते हैं | ध्यान रहे की इन पौधों को पूरे सीजन उगायें तभी फायदेमंद कीड़े आकर्षित होते रहेंगे | [१२]
    • ऐसे पौधों को रोपने से इन फायदेमंद कीड़ों को खाना मिलता है, और वो कैटरपिलर का खात्मा करने के बाद भी यहाँ आते रहेंगे |
  2. इन्सेक्ट बैरियर एक ऐसा कपड़ा होता है जो आपके पौधों को ढक सकता है | ये बैरियर पतंगों और तितलियों को आपके पौधों पर अंडे देने से रोकेगा | बाद में यही अंडे कैटरपिलर में परिवर्तित होते हैं | [१३]
    • ये उन पौधों के लिए सही रहता है जो पतझड़ में सब्जियां देते हैं | इस स्थिति में, पॉलीनेशन नहीं हो रही होती है तो पौधों को ढक देने से सब्जियों की मात्रा में कम नहीं आएगी |
  3. कैटरपिलर्स कई सारे आकार और प्रकार के होते हैं | कुछ बड़े होते हैं और कुछ छोटे, कुछ बालों वाले, और कुछ केचुओं जैसे दिखते हैं | अगर आपने कैटरपिलर्स नहीं देखें हैं, पर आपके पौधों के पत्ते छेदों से भरी हैं, तो इसका मतलब आपके गार्डन में कैटरपिलर हैं | [१४]
    • अधिकतर सभी कैटरपिलर्स का इन सब तरीकों से इलाज किया जा सकता है | लेकिन, टेंट (Tent) कैटरपिलर, पेड़ों में रहते हैं | ये कैटरपिलर्स अधिकतर जाल में रहते हैं | इस तरह के कैटरपिलर्स को भी इन तरीकों से नियंत्रण में लाया जा सकता है, पर आप चाहे तो जहाँ उसका घोंसला है उस शाखा को हटा कर घोंसले को जला भी सकते हैं |
    • वैसे तो कैटरपिलर्स काट नहीं सकते ओर ना ही इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं, फिर भी कैटरपिलर्स की कुछ ऐसी किस्में हैं जो बहुत जोर से डंक मारती हैं | कई तरीके के डंक मारने वाले कैटरपिलर्स होते हैं और वह सब अलग अलग दिखते हैं; इसलिए, अगर किसी कैटरपिलर के कांटे या रोंये हैं तो मान लीजिये की आपके छूते ही वो आपको डंक मारेगा | ये डंक घातक नहीं होगा, पर बहुत दर्द दे सकता है, तो अगर आप कैटरपिलर की किस्म को लेकर दुविधा में हैं तो उसे छूने की गलती नहीं करें | [१५]

सलाह

  • शुरुआती बसंत और गर्मियों में, यलो जैकेट्स (yellow jackets ) कैटरपिलर्स को अपने बच्चों के लिए खाने के तौर पर इस्तेमाल करते हैं | [१६]
  • अगर आपके गार्डन में कुछ ही कैटरपिलर्स हैं, और वो आपके पौधों को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, तो उन्हें ऐसे ही छोड़ दें |
  • सभी कैटरपिलर्स किसी एक निर्धारित पेड़ या पौधा परिवार के साथ जुड़े होते हैं | अगर आपको पता चला जाए की कौन सा पेड़ खाया जा रहा है तो आप कैटरपिलर की किस्म भी पता कर सकते हैं |

चेतावनी

  • ऐसे कैटरपिलर को मत छूएं जो कांटेदार या रोंयेदार है, क्योंकि वो हो सकता है आपको डंक मार दे |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०६१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?