आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पेपर, न्यूज़प्रिंट, फोटो ,रिबन और अन्य वस्तुओं को किसी बैकग्राउंड जैसे प्लेन पेपर, पर लगा कर बना कोलाज कलाकृति (Work of art) की श्रेणी में आता है | आप कोलाज को कुछ और वस्तुओं या इलेक्ट्रॉनिक इमेजेज को डिजिटल बैकग्राउंड पर लगा कर भी बना सकते हैं | फ्रेंच शब्द “कॉलर” से ओरिजिनेट हुआ इसका अर्थ है “ चिपकाना”(टू ग्लू ) और इससे आप कई तरीकों की वस्तुओं के इस्तेमाल से एक उत्तम तस्वीर बना सकते हैं | इस आर्टिकल में आप अपनी कल्पना के अनुसार कई तरीके के कोलाज बनाना सीख सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 7:

पेपर कोलाज (Designing a Paper Collage)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सब से पहले पेपर कोलाज बनाने के लिए ज़रूरी सभी सामान को इकठ्ठा करें: ये हैं कुछ वस्तुएं जिनकी आपको ज़रुरत हो सकती है:
    • कंस्ट्रक्शन पेपर, कॉपी पेपर, पेपर बैग, टिश्यू पेपर, मार्बल पेपर, हैण्डमेड पेपर इत्यादि का इस्तेमाल करें | पेपर सॉफ्ट या हार्ड या दोनों का मिक्सचर हो सकता है |
    • मैगज़ीन और न्यूज़प्रिंट में से तसवीरें काटें | फैशन और न्यूज़ मैगज़ीन में आपको कोलाज लायक कई सारी इमेज मिल जाएँगी | न्यूज़प्रिंट भी कोलाज को एक खूबसूरत टेक्सचर प्रदान कर सकते हैं; लेकिन ध्यान रहे की उस पर मोजूद डाई फैलकर आपका कोलाज ख़राब कर सकते हैं |
    • वॉलपेपर के पुराने टुकड़े ढूँढें | इनमें से कुछ आपकी अलमारी में रखी हो सकती हैं, नहीं तो आप किसी वॉलपेपर स्टोर से थोड़े से खरीद सकते हैं |
    • अलग अलग प्रकार के फॉयल और टेप का इस्तेमाल करें | किचन के एल्युमीनियम फॉयल, या कलर्ड मास्किंग या डक्ट टेप को काम में लायें |
    • फोटोज यूज़ करें | पुराने फोटोज में से इमेजेज काटने से आपका कोलाज रेट्रो स्टाइल का लग सकता है | बस ध्यान रहे की आप अपनी किसी ऐसी तस्वीर की इकलौती कॉपी नहीं काट दें जिसकी आपको बाद में ज़रुरत पड़े |
  2. आप अलग शेप्स बनाने के लिए कैंची या क्राफ्ट नाइफ को प्रयोग में ला सकते हैं | इसके इलावा, बेहतर टेक्सचर और खूबसूरत लुक के लिए आप पेपर के टुकड़ों के अंत में कट लगा सकते हैं |
    • एक पूरा पिक्चर काटें, या फिर दिखने वाला हिस्सा, या बस इतना जिससे टेक्सचर, कलर और फीलिंग का एहसास हो जाए |
    • कोई एक शब्द बनाने के लिए, अलग फॉण्ट वाले अक्षरों को विभिन्न जगहों से काटें |
  3. आपको हो सकता है कोई थीम दिया गया हो, या जैसे अपने सामान इकठ्ठा किया आपने थीम सोच लिया होगा | जो भी हो, अपना कोलाज किसी मुख्य विषय या इमेज के आस पास बनाएं |
  4. हांलाकि ये ज़रूरी नहीं है, फिर भी एम्बेल्लिश्मेंटस लगाने से कोलाज को चमक, डेप्थ और ख़ूबसूरती मिलती है | पेपर कोलाज में रिबन, बीड्स, स्ट्रिंग, फेदर और फैब्रिक इस्तेमाल करें | इन सभी वस्तुओं को घर में ढूँढें या फिर क्राफ्ट स्टोर से खरीद लें |
  5. मसलन आप पेपर के टुकड़े, कार्डबोर्ड बॉक्स के हिस्से या कार्ड स्टॉक के बड़े टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं | जो भी आप चुनें, ये ध्यान दें की वह इतना मज़बूत हो की इतना वज़न बर्दाशत कर ले और इस पर कोलाज को डिस्प्ले करना आसान हो |
  6. हांलाकि ये बहुत ज़रूरी नहीं है फिर भी चिपकाने से पहले एक बार सभी चीज़ों को फैला कर अपने कोलाज की डिजाईन बना लें | उसे टेबल या फ्लोर जैसी बढ़ी जगह में फैला लें | लेयर में लगाते हुए, बैकग्राउंड से बढ़ते हुए आगे को आयें | इससे चिपकाने से पहले ही आपको मालूम हो जायेगा की आपका अंत कोलाज कैसा दिखने वाला है | अगर आप उसको सही से याद रखना चाहते हैं, तो इस टेस्ट रन की एक तस्वीर ले लें | कोलाज डिजाईन के लिए कुछ आईडिया हैं:
    • लैंडस्केप या सीस्कैप
    • फ्राक्टाल
    • एक व्यक्ति की इमेज, जैसे कोई पॉप स्टार जो पहचाने जाने योग्य कपड़े या हेड वियर जैसे टिआरा पहनता है |
    • न्यूज़पेपर लोग- पुराने तरीकों की तरह न्यूज़पेपर लोगों को बना कर अपने कोलाज में उन्हें चिपका दें |
    • जानवर; उदाहरण के तौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों और स्टाम्प की मदद से कैट, क्रोकोडाइल या बी की शेप बनाएं | पहले कागज़ पर उसकी शेप बनाएं और फिर लाइन के बीच में पेपर पीस चिपका कर जगह को भरें |
    • मोज़ेक या एक्लेटिक कोलाज; मोज़ेक किसी शेप के मुताबिक हो सकता है या फिर वह किसी पैटर्न या जम्बल हो सकता है |
    • अल्फाबेट; पेपर से अक्षर काटें और उससे कोई अक्षर या शब्द कोलाज पर बनाएं |
    • एक ही शेप जैसे सर्किल, स्कुएर बनाना; बार बार दोहराए जाने वाले पैटर्न भी कोलाज के तौर पर असरदार रहते हैं |
  7. बैकग्राउंड से शुरू कर के आगे बढ़ते हुए, कोलाज के टुकड़ों को बेस पर चिपकाते रहें | साधारण वाइट ग्लू, ग्लू स्टिक या रबर सीमेंट की मदद से सफाई से इस काम को अंजाम दें |
    • कोलाज को किसी एक रोचक और खूबसूरत दिखने वाले मुख्य टुकड़े के आस पास केन्द्रित करें |
    • ध्यान रहे की हर टुकड़े को सीधा चिपकाने की ज़रुरत नहीं है | अलग टेक्सचर पाने के लिए क्रम्प्लिंग और फोल्डिंग कर के देखें |
  8. क्योंकि कोलाज में कई लेयर ग्लू के हो सकते हैं इसलिए उसको सूखने के लिए काफी समय दें |
    • एक छोटे कोलाज के लिए, एक घंटा काफी होना चाहिए |
    • बड़े कोलाज के लिए, आपको उसे रात भर छोड़ना पड़ेगा, या फिर एक कम हवा छोड़ने वाले पंखे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
विधि 2
विधि 2 का 7:

डिजिटल कोलाज

आर्टिकल डाउनलोड करें

अपने फोटोज़ को अपने दोस्तों और प्रिय जनों को दिखाना और शेयर करने का सबसे बढ़िया तरीका है डिजिटल कोलाज बनाना!

विधि 3
विधि 3 का 7:

फैब्रिक कोलाज

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कोलाज बनाने के लिए सबसे पहले फैब्रिक के टुकड़ों का चयन करें: अपने फैब्रिक सप्लाइज, अलमारी में बेकार पड़े कपड़ों, क्राफ्ट और थ्रिफ्ट स्टोर आदि में से फैब्रिक के टुकड़े चुनें | कुछ उदाहरण हैं:
    • सिलाई के प्रोजेक्ट्स से बचे हुए टुकड़े |
    • आपकी पसंद की फैब्रिक डिजाईन के कट आउट |
    • आपकी पसंद की पुराने हो चुके कपड़ों से निकाले गए कट आउट(बच्चों के कपड़ों के लिए सबसे सही) |
    • कुइल्ट फैब्रिक/फैट कौर्टरस |
    • टूल्ले, ओर्गंडी, सिल्क, साटन जैसे ख़ास फैब्रिक |
    • थ्रेड, वूल, यार्न, स्ट्रिंग, रिबन, लेस, नेट्टिंग इत्यादि |
    • एम्बेल्लिश्मेंट्स जैसे बटन, सेक्विन, सीऊ-ओन पैचेज इत्यादि |
  2. फैब्रिक कई सारे टेक्सचर और थिक्क्नेस में आते हैं, जिसका मतलब ये है की आपको कोलाज में उसे सही से दिखाने के लिए इन अंतरों को शामिल करना होगा |
  3. बैकग्राउंड के लिए कुछ सुझाव ऊपर दिए गए हैं लेकिन ध्यान रहे की फैब्रिक पेपर से थोड़ा अलग ढंग से चिपकता है इसलिए इनमें से सारे विकल्प आपके लिए उपयुक्त नहीं होंगे | शुरू करने से पहले बैकग्राउंड पर टेस्ट ग्लू लगा कर देख लें, ताकि ये पता चल जाए की फैब्रिक सही से चिपका रहेगा |बैकग्राउंड के लिए कुछ आईडिया हैं: दूसरे फैब्रिक, बिना काम का वाल हैंगिंग, ऐसा कपड़ा जिसकी ज़रुरत नहीं हो, पेपर या कार्डबोर्ड, पुराना स्टफ्ड टॉय, लैंपशेड जैसी बदलाव के लिए तैयार वस्तुएं इत्यादि |
    • क्लियर ड्राईंग ग्लू का इस्तेमाल करें क्योंकि वह फैब्रिक और उसके बैकग्राउंड दोनों के लिए उपयुक्त रहती है |
  4. 4
    पेपर पर डिजाईन को ड्रा करें: डिजाईन आइडियाज के लिए, पेपर कोलाज बनाने के लिए दिए गए सुझावों को देखें | एक बार आपके ध्यान में कोई डिजाईन आ जाये, तो ज़रुरत के हिसाब से टेक्सचरड और कलर्ड फैब्रिक पीसेज को मैच कर लें |
  5. अपनी डिजाईन के मुताबिक फैब्रिक मटेरियल को कट और अर्रेंज करें: एक के ऊपर एक टुकड़े को चिपकाने में कोई हर्ज़ नहीं है, इसलिए थोड़ा अलग सोचिये |
    • जब वस्तुएं, जानवरों और चेहरों के इम्प्रैशन बनाएं तो टेक्सचर का ध्यान रखें | मसलन, भेड़ की बॉडी बनाने के लिए वूल या फूले हुए फैब्रिक का इस्तेमाल करें और किसी चहरे के पास बाल बनाने के लिए यार्न का |
    • वूल, थ्रेड और यार्न को हम स्पाइरल रूप में घुमा कर फूल, सूरज, चन्द्रमा, चेहरे इत्यादि बना सकते हैं |
    • फूल, चहरे पर आँखों या जानवरों की इमेज बनाने के लिए बटन और सेक्विन बेहतरीन रहते हैं
  6. उसे डिस्प्ले पर सजा दें |
विधि 4
विधि 4 का 7:

सैंड कोलाज

आर्टिकल डाउनलोड करें

सैंड कोलाज बनाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है और ख़ास तौर से बच्चे इससे आराम से कोलाज बना सकते हैं |

  1. ये हैं- पेपर या कार्डस्टॉक बैकग्राउंड बेस, क्लियर ड्राईंग क्राफ्ट ग्लू, सैंड, पेंसिल और ग्लू ब्रश |
  2. 2
    आप जो डिजाईन बनाना चाहते हैं उसे कागज़ पर बनाएं: छोटे बच्चों के लिए आसान सी डिजाईन बेहतर रहती है; उनका जो मन करे उन्हें वो बनाने दें |
  3. अगर डिजाईन पेचीदा और बढ़ी है, तो उसे छोटे चरणों में करें ताकि गीले में ही आप ग्लू पर काम कर सकें |
  4. ऐसा आप अपने हाथ या छोटे पेपर कप की मदद से कर सकते हैं |
  5. बची हुई सैंड से डिजाईन की आउटलाइन खूब दिखेगी |
विधि 5
विधि 5 का 7:

नेचर कोलाज

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये कोलाज तब बेहतर बनता है जब आप प्राकृतिक इलाकों में घूम रहे हों और रास्ते में आपने कुछ सामान इकठ्ठा कर लिया हो | उपयुक्त वस्तुएं हो सकती हैं:
    • टूटी या पूरी सीशैल; इंसेक्ट्स के अवशेष
    • फूल (इनको प्रेस कर के इस्तेमाल किया जा सकता है)
    • सूखी घास
    • पत्ते
    • सीड्स और नट्स,
    • कोकोनट शैल'
    • स्ट्रॉ ,
    • अन्य इत्यादि ...
  2. वस्तुओं के इस्तेमाल से पहले देख लें की वह सूख गयी हों: अगर नहीं, तो कोलाज पर लगने के बाद उनमें मिलडीऊ लग सकती है या वह सड़ सकती हैं |
  3. पेपर, स्मूथ बार्क, कार्डस्टॉक, रीसाइकल्ड कार्डबोर्ड, इत्यादि बैकग्राउंड के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं |
  4. शायद आप सूखी हुई घास, या प्रकृति में पेश फूलों के गुच्छों जैसा कोई प्राकृतिक दृश्य बनाना चाहते हैं या फिर, इन वस्तुओं से लैंडस्केप या सीस्केप बनाने चाहते होंगे |
  5. क्लियर ड्राईंग क्राफ्ट ग्लू की सहायता लें | ये ध्यान रहे की सभी वस्तुएं ढंग से बैकग्राउंड में चिपक रही हैं |
    • अगर आप कोलाज में इस्तेमाल हुए प्लांट मटेरियल को ख़राब नहीं होने देना चाहते, तो “ग्लेज़” बनाएं | पी वी ऐ ग्लू के साथ थोड़ा पानी मिलाएं | इसे पूरे कागज़ पर ब्रश से लगा दें; इससे पेपर ग्लेज़ हो जाता है | इस ग्लेज्ड पेपर पर प्लांट मटेरियल को लगा दें | सारे प्लांट मटेरियल पर उस ग्लेज़ को लगा दें | कोशिश करें की प्लांट मटेरियल का हर हिस्सा ढक जाता है | एक बार वह सूख गया, तो ये ग्लेज़ आपके प्लांट मटेरियल को सालों तक सुरक्षित रखेगा और आपका कोलाज भी चमकता रहेगा | ध्यान रहे इससे आपके नाज़ुक प्लांट मटेरियल को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए ख्याल रखें |
  6. कोलाज को डिस्प्ले करें या उसके फ़ोटोज़ ले कर ऑनलाइन शेयर करें |
विधि 6
विधि 6 का 7:

इलेक्ट्रॉनिक कोलाज

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने कंप्यूटर और बजट के मुताबिक आप विभिन्न प्रकार के मोजूद सॉफ्टवेयर में से किसी में भी अपने फोटोज को एडिट कर सकते हैं | अगर आप एडवांस्ड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल जानते हैं तो अच्छा है नहीं तो एक बेसिक एडिटर चुन लें; ऐसे कोलाज बना कर आप अपने हुनर को बेहतर बना सकते हैं |
  2. 2
    थीम का चुनाव करें: शायद आपको कोई थीम दिया गया हो, या फिर सामान इकठ्ठा करते समय आपके मन में कोई थीम आ गया हो | जो भी हो, एक प्रमुख विचार, इमेज या पैटर्न के आस पास इलेक्ट्रॉनिक कोलाज बनाएं | थीम होने से आपके लिए फोटो और इमेज को ढूंढ पाना और आसान होगा |
  3. इन्टरनेट पर ऐसे इमेज और फॉण्ट ढूँढें जो आपको लगता है उस कोलाज के लिए उपयुक्त होंगी | या फिर, पेपर कोलाज की तरह आप पुराने फ़ोटोज़, फैब्रिक स्वाचेज़, मैगज़ीन क्लिप्पिंग्स या अन्य वस्तुओं को इस्तेमाल में ला सकते हैं | ऐसी इमेज चुनें जो आपको प्रेरित करें |
    • प्रेरणा के लिए पिंटेरेस्ट पर जाएँ; हमेशा ऐसे फोटो चुनें जिनकी थीम आपको अच्छी लगे, जैसे कपकेक, घोड़े, रेसिंग कार्स, सुंदर लोग. जो भी!
  4. फोटो प्रोग्राम के क्रोप्पिंग और शेडिंग टूल्ज की मदद से इन इमेज को रोचक शेप और फोर्म्ज़ में परिवर्तित करें | इमेज की ठीक उसी शेप के पीछे नहीं भागें- वो शेप चुनें जो आपकी डिजाईन के लिए सबसे सही लगे |
    • इसके इलावा आप जो भी फोटो प्रोग्राम में उपलब्ध हो उस हिसाब से ट्रांसपेरंसी, क्लैरिटी, टोन इत्यादि में परिवर्तन ला सकते हैं |
  5. अपने कोलाज को लेयर्ज़ में बनाएं | नीचे से शुरू करते हुए, डिजिटल बैकग्राउंड में ऊपर को बढें
  6. बार बार सेव करते रहें, कहीं कंप्यूटर प्रोग्राम क्रेश ना हो जाए | आप अपनी मेहनत बर्बाद तो नहीं होने देना चाहते |
  7. ये चरण ऑप्शनल है, इसे तभी करें यदि आपको इमेज अपने घर की दीवार पर सजानी है | ऐसा पेपर चुनें जिस पार आप अपना कोलाज प्रिंट करना चाहते हैं | आप एक शाईनी, हाई ग्लॉस पेपर या फिर मैट, फ्लैट पेपर का चुनाव कर सकते हैं | जो भी हो, ये आपकी थीम के साथ मेल खाना चाहिए और अंत में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होना चाहिये |
विधि 7
विधि 7 का 7:

कोलाज डिस्प्ले करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ये देख लें की आप अपने फाइनल कोलाज को कैसे डिस्प्ले करना चाहेंगे: आपके पास कई विकल्प हैं, जैसे:
    • दीवार पर यूँही टांग दीजिये |
    • कार्डस्टॉक या लकड़ी के फ्रेम में फ्रेम कर, शेल्फ पर टांगें या टिका दें |
    • एक फोटो(अगर वह डिजिटल नहीं है) लेकर ऑनलाइन शेयर कर दें |
    • अगर डिजिटल है तो ऑनलाइन शेयर करें; फोटो और क्राफ्ट साइट्स के इलावा सोशल मीडिया साईट के द्वारा से लोगों को अपने क्राफ्ट से जुड़े प्रयत्नों के बारे में बताएं |
    • कोलाज को किसी और तरीके से अन्य आर्ट और क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में शामिल करें, मसलन वार्डरोब पैनल में वार्निश करें, वुडेन बॉक्स में फिट कराएं या फैब्रिक कोलाज को किसी कपड़े में स्टिच करें |

सलाह

  • अगर कोलाज का सभी सामान उस पर ढंग से नहीं चिपक रहा है, तो आप उस पर डाईळूट मिक्सचर( 3 भाग पानी और 1 भाग ग्लू) को बरिश कर पीस को सील कर दें |
  • आपको जैसे अपना कोलाज बनाना है वैसा बनाएं | आप कोशिश करने से ही सीखेंगे; इसलिए अलग तकनीकों और इमेज के साथ प्रयत्न करने से नहीं घबराएं |
  • क्रिएटिव बनें!
  • कोलाज के पीछे का हिस्से को जो आपने सामने इमेज बनाई है उसे दर्शाना चाहिए |
  • आप डिजिटल और पेपर इमेज एडिटिंग को जोड़ सकते हैं बस एडिटेड इमेजेज को प्रिंट करके पेपर या किसी और प्रकार के कोलाज में शामिल करें |

चेतावनी

  • आप कोलाज को किसी न्यूज़पेपर पर रख के बनाएं नहीं तो ग्लू इधर उधर चिपक जायेगा |
  • कैंची के इस्तेमाल के समय थोड़ा सा ध्यान रखें | यदि छोटे बच्चे शामिल हों तो पेपर काटते वक़्त ध्यान देने को कहें |
  • कुछ फैब्रिक ग्लू से नहीं चिपकते हैं

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ग्लू या पेस्ट
  • सीज़र्स या क्राफ्ट नाइफ
  • बेस, जैसे स्टिफ पेपर या कार्डस्टॉक का टुकड़ा |
  • इमेज या वर्ड/ लेटर्स
  • फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर(ऑप्शनल)
  • एक्स्ट्रा बिना ज़रुरत का पेपर फैंकने के लिए कचरा पेटी
  • ज़रुरत का लेकिन अभी नहीं चिपकाये गए सामान के लिए प्लास्टिक बैग |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७४,३३० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?