आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्रिसमस, अच्छी खुशियों, मस्त सजावट, और परिवार तथा मित्रों के साथ समय व्यतीत करने की छुट्टी है। चाहे आप सेकुलर (secular) या धार्मिक (religious) क्रिसमस मना रहे हों, यह दिन मस्ती, प्यार, और खुशी का है। क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए, अपने घर को सजाएँ और ऐसे काम करें, जो आपको इसकी भावना में ले जाए। अपने परिवार के साथ, क्रिसमस की प्रथाओं का आनंद लें, और दूसरों से बांटने के लिए भी समय निकालें।

विधि 1
विधि 1 का 4:

क्रिसमस के लिए सजावट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप एक जिंदा पेड़ या एक कृत्रिम पेड़ के बीच चुन सकते हैं। फिर ट्री पर लाइट की लड़ी, हर टहनी पर लाइट लपेटते हुए लगाएँ, नीचे से ऊपर की ओर जाते हुए। ट्री के चारों ओर, टिंसेल (tinsel), पॉपकॉर्न (popcorn), या क्रैनबेरीस (cranberries) की, मालाओं को लपेटते रहें। अपने पसंदीदा ओर्नमेंट (ornament), जैसे की क्रिसमस बॉल, स्टार, या वास्तव में छोटे ट्रिनकेट (trinket) को लगाएँ। ट्री की सजावट पूरी करने के लिए, एकदम ऊपर टिप पर, एक ट्री टौपर (tree topper), जैसे की एंजेल या स्टार को लगाएँ। [१]
    • आप अपनी ट्री को पारिवारिक विरासत के ओर्नमेंट से सजा सकते हैं, या फिर कुछ नया ट्राइ कर सकते हैं, ट्री को Star Trek या अन्य सुपरहीरो की थीम (theme) वाले ओर्नमेंट, छोटी ट्रेन, या डिज़्नी कैरक्टर से सजा कर।
    • ओर्नमेंट घर में बने हो सकते हैं या स्टोर-से-खरीदे हुए। आप कैंडी केन्स (candy canes) जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं!
    • सदाबहार (evergreen) पेड़ों को घर के अंदर लाना, वास्तव में क्रिसमस छुट्टियों से पहले का चलन है। यह एक तरीका था घर के अंदर जीवन लाने का। एक सदाबहार ट्री को क्रिसमस में सजाने की प्रथा, जर्मनी में 16वी शताब्दी में शुरू हुई थी।
  2. पारंपरिक रूप से, बच्चे अपना वास्तविक मोजा (stockings), मैंटल के ऊपर टाँगते थे, और सेंट निकोलस उन्हें सिक्कों, खाना, या अन्य छोटे ट्रिनकेट से भर देते थे। अब मोजे सजावट का समान हो रहे हैं, लेकिन आप उन्हें मैंटल के ऊपर लटका सकते हैं, जिससे सैंटा (Santa) उसमे खिलौने और अन्य छोटी गिफ्ट रख जाए। अगर आपके पास मैंटल नहीं है, तो उन्हें टेलिविजन कंसोल (console) के ऊपर लटकाएँ, या किसी ऐसी जगह पर, जो क्रिसमस ट्री के निकट हो। [२]
    • मोजों को मैंटल के ऊपर इसलिए लटकाया जाता था क्योंकि इसी जगह पर, भीगी जाड़ों की रातों में, उन्हें सूखने के लिए डाला जाता था।
  3. अपने घर की छत पर किनारे किनारे, झड़ियों के अंदर से, और पेड़ों के चारों ओर, लाइट लगाने का प्रयास करें। उनको अपने पोर्च (porch) के आस पास या यार्ड (yard) की बाउंडरी पर लटकाएँ। घर के अंदर, लाइट को मैंटल पर लटकाएँ, बुकशेल्फ के आर पार लगाएँ, या दीवार की लंबाई पर, छत के पास, लगाएँ। [३]
    • आप उन्हें सीढ़ी की हैंडरेल पर, कुछ कृत्रिम सदाबहार की माला के साथ, भी लपेट सकते हैं।
  4. धार्मिक क्रिसमस पर फोकस करने के लिए, एक नेटिविटी (nativity) दृश्य भी जोड़ें: क्रिसमस, जीसस के जन्म का जश्न है, इसलिए नेटिविटी दृश्य परंपरागत हैं। नेटिविटी दृश्य मेँ जीसस का जन्म दिखाते हैं, जिसमे मेरी, जोसफ, और 3 बुद्धिमान (wise) लोग, गड़ेरिये (shepherd) और अन्य सभी जानवर, जो उस समय मौजूद थे, भी शामिल होते हैं। बेबी जीसस को मैंजर (manger या नांद) मेँ रखा जाता है। आप छोटी वाली मैंजर, अपने मैंटल पर या घर के अन्य स्थान पर भी रख सकते हैं, या घर के बाहर एक आदमक़द (life-size) साइज़ का भी रख सकते हैं। [४]
  5. पोइन्सेटास, सदाबहार, और मिस्टल्टो (poinsettias, evergreens, और mistletoe) बाहर रखें: ये पेड़, क्रिसमस के साथ वर्षों से संबन्धित किए जाते रहे हैं, इसलिए क्रिसमस के समय मेँ, आप इन्हें सब जगह पाएंगे। पोइन्सेटास को घर के चारों ओर गमलों मेँ रखें, और एक आसान, जश्न वाली क्रिसमस सजावट पाएँ। आप एक सदाबहार की रीथ (wreath) रख सकते हैं, या कृत्रिम सदाबहार मालों से, अपने घर मेँ सजावट कर सकते हैं। [५]
    • मिस्टल्टो को परपम्परागत तौर पर चौखटों (doorways) पर लटकाया जाता है। अगर उसके नीचे 2 लोग एक साथ पाये जाते हैं, तो उनसे आपस में चुंबन लेने की आशा की जाती है! मिस्टल्टो क्रिसमस छुट्टियों के पहले से प्रयोग किए जा रहे हैं, लेकिन अब काफी समय से वह क्रिसमस से भी संबन्धित हैं। [६]
    • ध्यान मेँ रखें की यह पौधे, घरेलू जानवरों (pets) के लिए जहरीले हो सकते हैं, इसलिए इन्हें उनसे दूर रखें!
  6. क्रिसमस पर, अपने घर को सजाने के लिए, आपको बहुत धन खर्च करने की जरूरत नहीं है। कागज़ के स्नोफ़्लेक्स बनाने, लाल और हरे कागज़ से पेपर चैन क्रिएट करने, या पॉपकॉर्न और क्रेनबेरी से माला बनाने, की कोशिश करें। घर के चारों ओर रखने के लिए, आप पाइन कोन और सदाबहार की टहनियाँ भी इकठ्ठा कर सकते हैं। संतरों (oranges) को भी क्रिसमस के साथ संबद्ध किया जाता है, इसलिए कुछ को बाउल मेँ रखें। उन्हें पोमेंडर्स (pomanders) बनाने के लिए, आप उनमे कुछ लौंग भी खोंस सकते हैं। [७]
    • आप सामान्य पेड़ों की टहनियों को सुनहरे, चाँदी के रंग, या चमकदार पेंट से स्प्रे पेंट कर सकते हैं और उन्हें फूलदान (vases) मेँ रख सकते हैं।
    • क्रिसमस सजावट के लिए, मोमबत्तियों को भी सामान्य रूप से उपयोग किया जाता है।
    • क्रिसमस के परंपरागत रंग हैं, हरा और लाल, लेकिन आप सफ़ेद, सुनहरा, चाँदी या वास्तव में कोई अन्य रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, अपने घर को जश्नपूर्ण बनाने के लिए।
    • आप घर में उपलब्ध चीजों से ओर्नमेंट (ornament) भी बना सकते हैं, जैसे की पेपर या फ़ैब्रिक से।
विधि 2
विधि 2 का 4:

छुट्टियों की भावना में जाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. क्रिसमस तक काउंटडाउन करने के लिए, एक एडवेंट कलेंडर लगाएँ: एक एडवेंट कलेंडर में 25 स्थान होते हैं, जो आपको क्रिसमस के दिन तक ले जाते हैं। प्रत्येक दिन, आप उस दिन से संबन्धित, दरवाजा, जगह, या प्रेसेंट खोलते हैं। कई एडवेंट कलेंडर में, हर दिन के लिए, छोटी छोटी ट्रीट, जैसे की चॉकलेट का टुकड़ा, छोटे खिलौने, या स्टिकर होते हैं। बाकी में, आपको त्योहार की स्पिरिट (मनोदशा) में लाने के लिए, कोट्स (quotes) या कहावत (sayings) हो सकती हैं। [८]
    • हालांकि, एडवेंट कलेंडर परपम्परागत बच्चों के लिए थे, परंतु आज कल आप कई एडल्ट-थीम्ड (adult-themed) कलेंडर भी पा सकते हैं, जैसे की जिनमे वाइन की छोटी बॉटल हों।
  2. त्योहार के मूड में अपने को लाने के लिए, क्रिसमस म्यूजिक को ऊंची आवाज़ में लगाएँ: चाहे आपको परंपरागत क्रिसमस कैरोल (carol) या भजन (hymns) या ज्यादा आधुनिक क्रिसमस म्यूजिक पसंद आता हो, वर्ष के इस समय में, क्रिसमस के गाने सर्वव्यापी (ubiquitous) होते हैं। आम तौर पर, क्रिसमस म्यूजिक के लिए, आपको बस इतना करना होता है की किसी स्थानीय रेडियो स्टेशन को लगाएँ! [९]
    • अगर आपके पास स्थानीय रेडियो स्टेशन नहीं है जो क्रिसमस म्यूजिक प्ले कर रहा हो, तो ऑनलाइन गानों को खोजें। उनको सुनने के लिए, आप स्ट्रीमिंग म्यूजिक सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. क्रिसमस का मतलब समझने के लिए, क्लासिक क्रिसमस मूवी देखें: क्लासिक क्रिसमस मूवी आपको अवश्य ही क्रिसमस स्पिरिट में ले जाएंगी। वे मजेदार और मूर्खतापूर्ण (silly) से ज्यादा गंभीर तक रेंज करती हैं, लेकिन अधिकतर क्रिसमस के अर्थ पर फोकस करती हैं, या तो सेकुलर या धार्मिक भावना से। [१०]
    • कुछ मूर्खतापूर्ण, मजेदार मूवी के लिए, Elf, How the Grinch Stole Christmas, या White Christmas या "Miracle on 34th Street" देखने का प्रयास करें।
    • कुछ अधिक गंभीर मूवी के लिए, A Christmas Carol के कई वर्जन में से कोई एक ट्राइ करें या फिर It's a Wonderful Life ट्राइ करें।
  4. परिवार में एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करने के लिए, सबके साथ क्रिसमस की कहानियाँ पढ़ें: बहुत सारी कहानियाँ क्रिसमस पर फोकस करती हैं, और उनको परिवार के साथ पढ़ते हुए समय व्यतीत करना, जश्न के मूड में आने का एक बहुत बढ़िया तरीका है। उदाहरण के लिए, हर रात, ज्यादा लंबी कहानी का कुछ भाग पढ़ने का प्रयास करें। [११]
    • हालांकि, आप सीधे मूल स्त्रोत, बाइबल में जा सकते हैं और क्रिसमस की कहानी पढ़ सकते हैं।
    • आप क्लासिक कहानियाँ, जैसे चार्ल्स डिकिन्स की A Christmas Carol या बच्चों की मजेदार कहानियाँ और कविता, जैसे की How the Grinch Stole Christmas या 'Twas the Night before Christmas भी पढ़ने का प्रयास कर सकते हैं।
  5. अगर आपका देश क्रिसमस मनाता है, तो आपको बहुत सी जगहों पर क्रिसमस लाइट और सजावट देखने को मिल सकती हैं। कई शहर लाइट डिस्प्ले आयोजित करते हैं, लेकिन अगर आपका शहर नहीं भी करता है, तो यह देखने के लिए, की लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर क्या लगाया है, पड़ोस में पैदल या ड्राइव करके जाने का प्रयास करें। [१२]
    • शाम का अंत, कुछ गरम चॉकलेट और मार्शमेल्लो (marshmallows) के साथ करें!
  6. अगर आप निश्चित रूप से नहीं जानते हैं की क्रिसमस का क्या मतलब होता है, या आप पहले की चीज़ें भूल गए हैं, तो कुछ रिसर्च करें। बाइबल में, ल्यूक (Luke) अध्याय 1 और 2 में, और मैथ्यु (Mathew) अध्याय 1 और 2 में, आप क्रिसमस की कहानियाँ पा सकते हैं। [१३] अपने परिवार की छुट्टियों के मनाने के हिस्से के रूप में, इन अध्यायों को ऊंची आवाज़ में पढ़ें।
    • आप जीसस के जन्म के बारे में, विडियो भी देख सकते हैं। आपको कई मिलेंगे जो नेटिविटी दिखाते हैं और प्राइमरी टेक्स्ट के रूप में, स्क्रिपचर्स (scriptures) को दिखाते हैं।
  7. क्रिसमस की पूर्व संध्या को, कैंडललाइट सर्विस में भाग लें: कई स्थानीय चर्च में, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर, आम तौर पर देर रात में (रात्री 11 बजे के लगभग), कैंडललाइट सर्विस होती है, जिसमे शामिल होते हैं एक छोटा सा सर्मन (sermon), जीसस के जन्म के बारे में स्क्रिपचर को पढ़ना, और क्रिसमस भजन (hymns)। इसकी चिंता मत करिए अगर आप पहले ना गए हों। चर्च आगंतुकों के आने की आशा रखते हैं, विशेषकर विशेष दिनों, जैसे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर।
    • अपने दोस्तों से पूछें की क्या उनको निकट में ऐसी किसी सर्विस के बारे में पता है या आप उनको साथ, किसी एक में शामिल हो सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 4:

क्रिसमस की प्रथाओं का आनंद लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. क्रिसमस करोल करना तब होता है जब आप दूसरे लोगों के घर जाते हैं, और उनके लिए क्रिसमस के गाने गाते हैं। आप अपने घर में भी करोल गा सकते हैं, या किसी वृद्धाश्रम जा सकते हैं, उनके लिए गाने हेतु। बस आपको कुछ क्रिसमस गानों को याद करने की, और कुछ दोस्तों को साथ लेने की जरूरत है। [१४]
    • गानों के लिए, "Frosty the Snowman," "Holly, Jolly Christmas," "Silver Bells," “Walking in a Winter Wonderland,” “Jingle Bells,” “The Little Drummer Boy,” “Let it Snow,” या “It's Beginning to Look a lot Like Christmas” जैसों को ट्राइ करें।
  2. करीब 8 वर्ष की उम्र में, बच्चे सैंटा में विश्वास करना बंद कर देते हैं, लेकिन छोटे बच्चे सैंटा की कहानी प्यार से सुनेंगे। बताएं की सैंटा कौन है, और वह कैसे क्रिसमस की पूर्व संध्या को, आपके घर आयेगा।
    • परंपरा को पूरा करने के लिए, उनको सैंटा के लिए, क्रिसमस की पूर्व संध्या को, बाहर कूकीज़ और दूध रखने दें। जब वह सो जाएँ, तब दूध पी जाएँ और कूकीज़ को खा लें, कुछ टुकड़ों को सबूत के तौर पर छोड़ते हुए। [१५]
    • अपने बच्चों को, रेनडियर (reindeer) के लिए, कुछ गाजर बाहर छोड़ने दें, और जब वह सो रहे हों, तो गाजर को दांतों से काटें (nibble), और आधे खाये हुए (gnawed) टुकड़ों को छोड़ें।
  3. क्रिसमस कूकीज़, और अन्य छुट्टियों की, बेक की हुई सामग्री बनाएँ: शुगर कूकीज़, क्रिसमस की एक क्लासिक कूकी है , जिसे क्रिसमस शेप में, जैसे कैंडी केन (candy cane), स्नोमेन (snowmen), स्टार, और जिन्जरब्रेड मेन (gingerbread men), काटा जाता है। फिर आप उन्हें आइसिंग और स्प्रिंकल्स से सजा सकते हैं। बाकी मजेदार ऑप्शन में शामिल हैं, जिन्जरब्रेड मेन (gingerbread men), मोलेसस (molasses) कूकीज़, और थंबप्रिंट (thumbprint) कूकीज़। [१६]
    • आप यूल लौग्स (yule logs), फ्रूट केक, या एपल पाय (Aplle Pie) भी बना सकते हैं।
    • कई देशों में, मिन्समीट पाय (mincemeat pie) भी परंपरागत है।
    • जिन्जरब्रेड, आइसिंग और एक कैंडी से, सजे हुए घर बनाना, भी एक प्रथा है! [१७]
  4. अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ क्रिसमस डिनर का आनंद लें: परंपरागत क्रिसमस भोजन में शामिल हैं चीज़ें जैसे टर्की, हैम, मैश्ड पोटैटो, शकरकंदी, स्टफिंग, मैक्रोनी और चीज़, ग्रीन बीन कैसरोल, और रोल्स (turkey, ham, mashed potatoes, sweet potatoes, stuffing, macaroni तथा cheese, green bean casserole, और rolls)। हालांकि, भोजन से ज्यादा जरूरी है, दोस्तों और परिवारजनों के साथ, खाने के लिए, इकठ्ठा होना। [१८]
    • अगर आप जश्न की ड्रिंक के लिए इच्छुक हैं, तो ड्रिंकिंग कस्टर्ड, एगनौग, या मल्ल्ड वाइन (drinking custard, eggnog, या mulled wine) पीने का प्रयास करें।
    • परंपरागत मिठाइयों (desserts) को शामिल करना ना भूलें!
    • अपने परिवार के अलावा लोगों को निमंत्रित करने से मत डरें! अपने जानने वाले उन लोगों के बारे में सोचें जो क्रिसमस पर अकेले हों और उन्हें आने के लिए कहें!
    • क्रिसमस थीम पर टेबल को, फ़ोल्ड किए हुए नैपकिन, टेबल रनर्स और खूबसूरत प्लेट के साथ, सेट करें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

दूसरों को बांटना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. दोस्तों, परिवारजनों, और जरूरतमन्द लोगों को प्रेसेंट दें: साल में इस समय क्रिसमस प्रेसेंट देना, एक प्रथा है। बच्चों को, आम तौर पर, क्रिसमस वाले दिन, "सैंटा" से खिलौने मिलते हैं, लेकिन दूसरे लोगों को, जिन्हें आप पसंद करते हैं, गिफ्ट देना, एक प्रथा है। जरूरी नहीं है की प्रेसेंट बड़े और महंगे हों। एक चॉकलेट बार, बेक किया हुआ समान, या छोटा हाथ से बना गिफ्ट भी देने का स्वागत होता है। [१९]
    • जरूरतमंदों को गिफ्ट देने का यह अच्छा समय है। उदाहरण के लिए, आप उन परिवारों को, जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, टोय ड्राइव्स (toy drives) में खिलौने दे सकते हैं या विदेशों में सेना के लिए पैकेज भेज सकते हैं।
    • थोड़ा मजे के लिए, क्रिसमस की पूर्व संध्या को, एक गिफ्ट खोलने की कोशिश करें। किताबें या पाजामा, क्रिसमस की पूर्व संध्या के लिए, अच्छे गिफ्ट होते हैं।
    • हालांकि, गिफ्ट देना मजेदार होता है, इसका कोई कारण नहीं है की आप उसके लिए उधार लें। सुनिश्चित करें की आप अपनी हैसियत के अनुसार ही खर्च करें। [२०]
  2. दोस्तों, परिवारजनों, और जरूरतमंदों को कार्ड भेजें: साल के इस समय में, क्रिसमस कार्ड भेजना एक प्रथा है, और यह एक तरीका है लोगों को बताने का की आप उनकी चिंता करते हैं। आप उस व्यक्ति के बारे में क्या सोच रहे हैं और उनके अच्छे भविष्य को विश करने के लिए, एक छोटा नोट शामिल करें। [२१]
    • आप नर्सिंग होम, या विदेशों में सिपाहियों को भी क्रिसमस कार्ड भेज सकते हैं, यह बताने के लिए की क्रिसमस पर उनको याद रखा जा रहा है।
  3. चैरिटी क्रिसमस का धोतक (hallmark) है, और एक तरीका है जिससे आप उसमे सम्मिलित हो सकते हैं, चैरिटी को चुन कर और उसको धन देकर। कुछ कॉमन चैरिटी, जिन्हें लोग साल के इस समय देते हैं, उनमे शामिल हैं फूडबैंक, होमलेस शेल्टर, तथा अन्य चैरिटी जो उन लोगों की सेवा करती हैं जिनका भाग्य इस समय साथ नहीं दे रहा है। [२२]
    • आपको ऐसी जगह को खोजने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि कई चैरिटी, साल के इस समय, दान केंद्र बनाती हैं, और दान पेटी रखती हैं।
    • आप गुमनाम रूप से उस परिवार के लिए, ग्रोसरी खरीद सकते हैं, जो इस समय कठिनाई में हो।
  4. चैरिटी और अपने पड़ोसियों को, क्रिसमस की खुशी फैलाने के लिए, समय दें: आप को साल के इस समय धन देकर सहायता करने की जरूरत नहीं है। अपने पड़ोसी को, जो स्वयं न कर सकता हो, उसको क्रिसमस डेकोरेशन को टाँगने का ऑफर करें, या उन्हें बेक किया हुआ सामान भेजें। भोजन, कंबल, कोट, या अन्य चीज़ें, स्थानीय चैरिटी के लिए इकठ्ठा करें, या किसी होमलेस शेल्टर या सूप किचेन soup kitchen) में, क्रिसमस के दिन, वॉलंटियर (volunteer) करें। [२३]
    • अगर आप क्रिसमस को साल भर मनाना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक दिन अपना समय वॉलंटियर करने का प्रयास करें!

टिप्स

  • ध्यान रहे की कुछ लोगों के लिए क्रिसमस एक कठिन समय हो सकता है, विशेषकर अगर कोई परिजन बीमार हो, कोई पारिवारिक समस्या हो, या किसी प्रियजन की मृत्यु हो गयी हो। उनके दुख के प्रति पूरा सम्मान दिखाने की कोशिश करें।

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८३४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?