आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
क्या आप भी हेयर-फ्री बिकिनी एरिया पाना चाहती हैं लेकिन उसके लिए 3000 रूपये जैसी बड़ी धनराशि खर्च नहीं करना चाहतीं ? क्या आपको अपने बिकिनी एरिया के नज़दीक किसी अजनबी से वैक्सिंग कराने जैसा असहज आईडिया पसंद नहीं है लेकिन फिर भी आप हेयर रिमूव करना चाहती है ? कोई बात नहीं ! इसका उपाय भी हम यहाँ ले आये हैं जिससे आप भी स्मूद और क्लीन बिकिनी एरिया पा सकती हैं और इसके लिए आपको सिर्फ 70 रूपये और एक दर्पण की जरूरत होगी | अगर आप महिला हैं तो यह आर्टिकल आपको सिखाएगा कि बिकिनी एरिया के बालों पर ब्राजीलियन वैक्स कैसे की जाती हैं | पुरुषों के लिए, ‘पुरुष ब्राजीलियन वैक्स कैसे करें’ आर्टिकल देखें |
चरण
-
एक अच्छी शुगर वैक्स खरीदें: ये आमतौर पर कई बड़े रिटेल स्टोर्स पर मिल जाती है लेकिन किसी ब्यूटी स्टोर में इसके कई ऑप्शन खोजे जा सकते हैं |
- नैर रोल-ऑन (nair roll-on) वैक्स जैसे वैक्स प्रोडक्ट काफी अच्छी चॉइस होते हैं क्योंकि इनमे रोल-ऑन एप्लीकेटर होता है जिससे पूरी सरफेस पर एकसमान मात्रा में वैक्स लग सकती है |
-
वैक्स स्ट्रिप्स को काटकर छोटी-छोटी स्ट्रिप्स बनायें: इन्हें बाज़ार से ख़रीदा जा सकता है (कई बार ये वैक्स में साथ ही मिलती है) या फिर घर पर बनाया जा सकता है | अलग-अलग साइज़ में (1 से 2 इंच (2.5 से 5 सेंटीमीटर)) स्ट्रिप्स बनाना बेहतर होता है |
- अगर आप होममेड स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो अपनी अलमारी में से कोई पुरानी टी-शर्ट या कॉटन फैब्रिक का टुकड़ा निकालें | इन्हें काटकर उसी तरह स्ट्रिप्स बनायें जैसे किसी और मटेरियल से बनायेंगी |
- साथ ही, अगर आप इन स्ट्रिप्स की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे तो इन्हें अच्छी तरह से धोने के बाद (अगर वैक्स पानी में घुलनशील हो तो) फिर से इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं |
- अगर आप होममेड स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो अपनी अलमारी में से कोई पुरानी टी-शर्ट या कॉटन फैब्रिक का टुकड़ा निकालें | इन्हें काटकर उसी तरह स्ट्रिप्स बनायें जैसे किसी और मटेरियल से बनायेंगी |
-
बालों पर मौजूद गंदगी को हटाने के लिए बिकिनी एरिया को साफ़ करें: यह सबसे ज्यादा जरुरी है क्योंकि तभी हेयर्स पर वैक्स चिपक पाएगी | [१] X रिसर्च सोर्स
- आसानी से हेयर रिमूव करने के लिए बालों को 1/4 से 1/2 इंच (0.63 से 1.2 सेंटीमीटर) तक ट्रिम करें | [२] X रिसर्च सोर्स
- वैक्स करने वाली जगह पर बेबी/टेलकम पाउडर लगायें | इससे वैक्स केवल बालों पर ही चिपकेगी, स्किन पर नहीं और दर्द भी काफी कम होगा |
- अगर दर्द बढ़ना शुरू हो जाए तो और ज्यादा पाउडर लगायें | विशेषरूप से अगर आप जिस वातावरण में काम कर रही हैं, वो काफी गर्म हो तो |
-
हाथों पर चिपकी हुई वैक्स को पोंछकर साफ़ कर लें: इसके लिए अपने पास एक पेपर टॉवेल या कपडा रखें | जो वैक्स पानी में घुल जाती हैं, उन्हें साफ़ करने के लिए गीला कपडा भी काफी होता है |
- या फिर आप कॉटन बॉल को सिंपल बेबी ऑइल में भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं | इससे अतिरिक्त वैक्स बहुत आसानी से साफ़ हो जाती है और स्किन स्मूद हो जाती है |
-
नाभि के पास से शुरुआत करें और नीचे की तरफ वैक्स करते जाएँ: वैक्स को हेयर ग्रोथ की दिशा में पतली स्ट्रिप के रूप में लगाते जाएँ |
- एक हाथ से स्किन को कसकर खींचें | स्किन को पकड़ने के लिए पेपर टॉवेल का इस्तेमाल करें जिससे स्किन हाथ से फिसले नहीं |
- दूसरे हाथ से हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में बाल खींचकर निकालें | ऐसा करने से बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं और दर्द बहुत कम होता है | [३] X रिसर्च सोर्स
- बहुत ज्यादा वैक्स न लगाएं अन्यथा वैक्सिंग स्ट्रिप बालों पर चिपकेगी नहीं |
- मिरर को अपने दोनों पैरों के बीच रखें जिससे आप उन हिस्सों पर भी वैक्स कर सकें जो आसानी से नहीं दिखाई देते | इसके लिए एक कॉम्पैक्ट मिरर काफी होता है |
-
अधिकतर बाल निकलने तक या रिजल्ट्स से संतुष्ट होने तक वैक्स करते रहें: चूँकि बिकिनी एरिया काफी सेंसिटिव होता है इसलिए इसे पर सभी बालों को हटाने में एक सेशन से ज्यादा लगता है |
- शरीर के कुछ हिस्सों में मौजूद बालों को हटाने दूसरे हिस्सों की बजाय काफी आसान हो सकता है | यह इस बात पर निर्भर करता है कि बालों की मोटाई कैसी है | अगर वैक्स वाली जगह काफी ज्यादा रेड हो जाए और लगातार बनी रहे तो वैक्स करना बंद कर दें |
- बार-बार वैक्स करने की बजाय बचे हुए छोटे बालों को हटाने के लिए ट्वीजर का इस्तेमाल करें |
-
उस जगह को धोकर साफ़ करें: थोड़ी-बहुत वैक्स उस जगह पर लगी रह सकती है जो आसानी से नहीं निकलती |
- गर्म पानी का इस्तेमाल करें और कोई सूदिंग ऑइल या लोशन लगाएं |
- रेडनेस नॉर्मल होती है और धीरे-धीरे चली जाती है |
-
मटेरियल इकट्ठे करें: खुद अपनी शुगर वैक्स बनाना न केवल आसान हैं बल्कि यह एक आर्ट है | सभी सामग्री इकट्ठी करें और आत्मनिर्भर बनें | [४] X रिसर्च सोर्स
- 2 कप (400 ग्राम) सफ़ेद चीनी
- 1/4 (30 मिलीलीटर) लेमन जूस (निचोड़ा हुआ), या विनेगर
- 1/4 कप (180 मिलीलीटर) पानी
- वैक्सिंग स्ट्रिप्स (या तो बाज़ार से खरीदें या फिर कॉटन फैब्रिक/टी-शर्ट के टुकड़े का इस्तेमाल करें)
- बड़ा स्टेनलेस स्टील का पैन इस्तेमाल करें | अगर आप पुराना, घिसा-पिटा पैन इस्तेमाल करेंगी तो वैक्स इसके ऊपर ही तैरती रहेगी |
-
तेज़ आंच पर सॉसपैन में सभी सामग्रियां मिलाएं: इन्हें उबलने दें और थोडा कम होने दें | बीच-बीच में हिलाते जाएँ |
- पॉट पर नज़र बनाये रखें ! कम पकाने पर उसे सुधार जा सकता है लेकिन ज्यादा पकाने पर ठीक नहीं किया जा सकता |
- अगर उसे फिर से उबालने पड़े तो कम आंच पर पकाएं |
-
इसे ब्राउन होने पर एक साफ़ कंटेनर में डालें: वैक्स धीरे-धीरे अपारदर्शी से हनी ब्राउन होने लगेगी | जब इस पॉइंट तक पहुँच जाएँ तो तुरंत आंच से उतार लें |
- यह पार्ट पूरी तरह से साइंस पर निर्भर है; इसमें 6 से 20 मिनट तक लग सकते हैं | एक बटर नाइफ लें और देखें कि वैक्स कितना गाढा हो गया है (इसे हाथ से न छुएं) | अगर यह गाढ़ा होकर चिपक रहा हो तो समझ जाए कि यह तैयार है |
- इसे एक पानी के गिलास में टपकायें | अगर तुरंत मोती जैसा बन जाय तो समझ जाए कि यह सही बना है |
- अगर यह बहता रहे और वैक्स जैसा न दिखे तो इसे ट्रैश में डालें (सिंक में नहीं) और फिर से पकाएं | [५] X रिसर्च सोर्स
-
अब इसे ठंडा होने दें... लेकिन बहुत ज्यादा नहीं: इसे केवल उस पॉइंट तक ठंडा करना है, जहाँ यह गर्म हो लेकिन इससे आप जलें नहीं | इस मुश्किल तरीके को अच्छी तरह से सीखना होगा |
- अगर यह बहुत ज्यादा ठंडा हो जायेगा तो चिपकेगा नहीं | लेकिन इसे फिर से गर्म किया जा सकता है | अगर आप इसे माइक्रोवेव कंटेनर में डाल रही हैं तो इसे फिर से लचीला होने तक गर्म करें |
-
अपनी स्किन को प्राइम करें: इसकी शुरुआत एक क्लीन बेस से कर सकती हैं | बिकिनी एरिया पर बेबी/टेलकम पाउडर लगाएं | ध्यान दें कि पूरा हिस्सा ड्राई हो जाए |
- जैसे-जैसे समय गुजरता जाएगा, आपको वैक्स को फिर से गर्म करना पड़ेगा या ज्यादा पाउडर लगाना पड़ेगा | अगर आपको ज्यादा दर्द होता है या पसीना आने लगे तो ज्यादा पाउडर लगायें |
- दर्द का लेवल आप पर निर्भर करता है | कुछ महिलाओं को ज्यादा दर्द नहीं होता | लेकिन जरुरी नहीं कि आपको भी न हो |
- जैसे-जैसे समय गुजरता जाएगा, आपको वैक्स को फिर से गर्म करना पड़ेगा या ज्यादा पाउडर लगाना पड़ेगा | अगर आपको ज्यादा दर्द होता है या पसीना आने लगे तो ज्यादा पाउडर लगायें |
-
वैक्स लगाएं: वैक्स को बटर नाइफ से लगाया जा सकता है | अगर यह बहुत ज्यादा गर्म हो तो थोडा रुकें | अगर यह बहुत ज्यादा ठंडी होगी तो यह 100% हेयर्स को नहीं उखाड़ पाएगी और इसे फिर से गर्म करना पड़ेगा |
- बालों की दिशा में वैक्स लगायें | वैक्सिंग करने से पहले बालों को ट्रिम करके लगभग ¼ से ½ इंच (0.63 से 1.2 सेंटीमीटर) रखने की कोशिश करें क्योंकि पिघली हुई वैक्स को बालों की जड़ों तक चिपकना जरुरी होता है और बहुत लम्बे बाल होने पर इसका चिपकना मुश्किल होता है |
- अपने पैरों के बीच एक दर्पण रखें जिससे आप अंदर के हिस्सों को आसानी से देख सकें |
-
वैक्स से कवर किये एरिया पर स्ट्रिप रखें और उसे सूखने दें: शुरुआत नाभि के पास से करें | स्ट्रिप को वैक्स पर थोडा मलें जिससे बालों को सफाई से निकाल जा सके |
- वैक्स स्ट्रिप्स किसी स्टोर से खरीदी जा सकती हैं या फिर किसी पुरानी कॉटन टी-शर्ट को काटकर बनायीं जा सकती हैं | शुगर वैक्स पानी में घुलनशील होती है और अगर स्ट्रिप्स को तुरंत अच्छी तरह से साफ़ कर लिया जाए तो इन्हें एक बार से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है |
- स्ट्रिप्स को 1 से 2 इंच (2.5 से 5 सेंटीमीटर) की लम्बाई में काटें | इसमे से छोटी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल क्लीनअप में या मुश्किल पहुँच वाली जगहों पर किया जा सकता है |
-
जल्दी से निकालें: इसे मैनेजेबल बनाने के लिए एक बार में एक या दो झटके में ही निकाल लें | अन्यथा ये चिपकी रह जाएँगी |
- उस एरिया पर स्ट्रिप को लगभग 30 सेकंड तक उसके साइज़ के आधार पर लगाये रखें | इसे बालों की ग्रोथ की विपरीत दिशा में जल्दी से खींचकर निकालें |
- जितना जल्दी खीचेंगे, उतना बेहतर होगा और आपको कम दर्द होगा |
- पूरे बाल उखड़ने तक इसे रिपीट करते रहें |
- उस एरिया पर स्ट्रिप को लगभग 30 सेकंड तक उसके साइज़ के आधार पर लगाये रखें | इसे बालों की ग्रोथ की विपरीत दिशा में जल्दी से खींचकर निकालें |
-
वैक्स होने के बाद उस जगह को साफ़ कर लें: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो उस एरिया को राहत देने के लिए आपको ऑइल या लोशन लगाना चाहिए | छोटे-छोटे हेयर्स बच जाने पर उन्हें ट्वीज़र से निकाल दे |
- वैक्सिंग में होने वाली गंदगी को साफ़ करें | वैक्स अगर सख्त हो जाए और लम्बे समय तक एक ही जगह पर चिपकी रहने से उस पर चींटियाँ आने लगें तो इसे साफ़ करना काफी मुश्किल हो जाता है |
सलाह
- अगर आप खुद पहली बार ब्राजीलियन वैक्स करने वाली हैं तो पहली ही बार में सारे हेयर रिमूव होने की आशा न रखें | आखिरकार, आप इसे प्रोफेशनली नहीं करने वाले हैं और इसीलिए तुरंत प्रोफेशनल रिजल्ट्स भी नहीं मिलेंगे | ज्यादा ट्रीटमेंट करने पर, हेयर्स पतले और कम घने होने लगेंगे जिससे क्लीन रिजल्ट्स आसानी से मिल सकते हैं |
- चूँकि इस एरिया के बाल घने होते हैं और इन्हें रिमूव करने के कारण ब्लीडिंग हो सकती है | इसलिए इन्फेक्शन से बचने के लिए इस एरिया को रबिंग अल्कोहल से क्लीन करें |
- "स्ट्रैट अप" मोशन में वैक्स स्ट्रिप को खींचने की बजाय जितना हो सके स्किन के नज़दीक हाथ रखते हुए स्ट्रिप को खींचें | इसके लिए कहा जाता है कि "स्ट्रिप्स को बहुत जल्दी से खींचे, रुकें नही" |
- इस एरिया पर एलोवेरा जेल लगाने से जलन कम की जा सकती है |
- रबिंग अल्कोहल लगाने की बजाय इस एरिया को साफ़ करने के लिए आप टक्स पैड्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं | इनमे विच हेज़ल होता है जो क प्रकार की एंटीसेप्टिक है (साथ ही यह कितना सुविधाजनक है क्योंकि यह पहले से ही सेनेटरी पैड्स में पाया जाता है) | याद रखें स्किन को टाइट रखने के लिए खींचकर रखें |
- इस एरिया को साफ़ करने से पहले थोड़े आइस क्यूब्स, वैक्स करने वाले एरिया पर सर्कुलर मोशन में मलें | इससे यह एरिया सुन्न हो जायेगा और इसमें दर्द कम होगा |
- दर्द कम करने के लिए वैक्सिंग के 10 से 15 मिनट बाद आइबूप्रोफेन (ibuprofen) लें |
- अगर इससे काम न बने तो आप रिवर्स डायरेक्शन में वैक्स करने की कोशिश कर सकते है, इसके लिए वैक्स को हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में लगायें और हेयर ग्रोथ की दिशा में खींचकर निकालें |
- स्ट्रिप्स की जगह पर आप एक बड़ा कपडा भी इस्तेमाल कर सकती हैं, बस कपडे के उस हिस्से को फोल्ड कर लें, जिसका इस्तेमाल करना है | जब वैक्स करने के लिए तैयार हों तो इसे पैन में उबालें, बालों को धोएं और आप इसे फिर से इस्तेमाल भी कर सकती हैं |
- वैक्स करने के बाद दर्द कम करने के लिए उस एरिया पर थोडा प्रेशर लगाएं | अब इस पर आइस पैक या आइस बैग लगायें |
- जितना हो सके वैक्स करने वाली स्किन को टाइट करके रखें | इससे दर्द कम होगा और हेयर फॉलिकल्स के आसपास बहुत छोटे माइक्रो ब्रुइस (micro bruise) बनेंगे |
- स्ट्रिप को उखाड़ने के तुरंत बाद प्रेशर लगाएं | इससे दर्द कम करने में मदद मिलेगी | [६] X रिसर्च सोर्स
चेतावनी
- अगर आप किसी स्पॉट पर वैक्स करना भूल गयी हैं तो उसे शेव न करें, अन्यथा आपको सच में पेनफुल बिकिनी बम्प्स हो जायेंगे |
- अगर बिकिनी एरिया के बाल एक चौथाई इंच से ज्यादा लम्बे हों तो उन्हें वैक्स न करें | इतने लम्बे बालों पर वैक्स करने से अनावश्यक दर्द होगा और संभवतः हेयर रिमूव भी नहीं हो पायेंगे | इन पर वैक्स लगाने से पहले इन्हें ट्रिम करके छोटे कर लें | कठोर और घने बालों को प्रोफेशनल लगभग आधा इंच तक काट देते हैं और पतले बालों को एक चौथाई इंच तक काटा जाता है |
- बिकिनी एरिया पर वैक्स लगाने से पहले उसका टेम्परेचर चेक कर लें |
- अगर पूरे बाल नहीं निकल पाए हैं और आप थोड़ी देर बाद फिर से वैक्स करने वाले हैं तो बेहतर होगा कि एक या दो दिन बाद वैक्स करें जिससे उस एरिया को रिलैक्स होने का समय मिल जाए |
- वैक्सिंग से पहले ऑइल लगाने से दर्द में बहुत फर्क पड़ता है | सेंसिटिव स्किन के लिए वैक्स से पहले ऑइल लगाने की सिफारिश की जाती है |
- बिकिनी एरिया पर पहली बार खुद वैक्स करने की सलाह नहीं दी जाती | चूँकि प्रोफेशनल इसे बहुत जल्दी बिना ज्यादा दर्द दिए कर सकते हैं इसलिए एक-दो बार प्रोफेशनल से करवाएं जिससे आपकी बॉडी को इसकी आदत पड़ जाए | इससे दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है |
- किसी ब्यूटी स्कूल से ट्रेनिंग लिए बगैर खुद अपने बिकिनी एरिया पर वैक्स करने की सिफारिश नहीं की जाती | कुछ केसेस में, अनुभवहीन वैक्स करने वाले लोग स्किन को भी खींच देते हैं जिससे ब्लड वेसल्स टूट जाती हैं |
चीज़ें जिनकी आवश्यकता होगी
स्टोर से ख़रीदे गये प्रोडक्ट्स के लिए
- वैक्स
- वैक्सिंग स्ट्रिप्स
- पेपर टॉवेल
- पाउडर
- मिरर या दर्पण (वैकल्पिक)
- कैंची
- ट्वीजर्स
- लोशन या ऑइल (वैकल्पिक)
खुद अपनी वैक्स बनायें
- 2 कप (400 ग्राम) सफ़ेद चीनी
- 2 बड़ी चम्मच (30 मिलीलीटर) लेमन जूस, ऑरेंज जूस (निचोड़ा हुआ) या विनेगर
- 3/4 कप (180 मिलीलीटर) पानी
- स्टेनलेस स्टील पैन
- बाउल
- चाकू
- वैक्सिंग स्ट्रिप्स
- कैंची
- पाउडर
- मिरर (वैकल्पिक)
- लोशन या ऑइल (वैकल्पिक)
- ट्वीज़र
रेफरेन्स
- ↑ https://www.harpersbazaar.com/beauty/skin-care/a15320/how-to-give-yourself-an-at-home-brazilian-wax/
- ↑ https://www.goodhousekeeping.com/beauty/anti-aging/a32818/bikini-wax-tips/
- ↑ https://www.harpersbazaar.com/beauty/skin-care/a15320/how-to-give-yourself-an-at-home-brazilian-wax/
- ↑ https://helloglow.co/sugar-waxing-how-to/
- ↑ https://helloglow.co/sugar-waxing-how-to/
- ↑ https://theskincareedit.com/2014/06/23/how-to-wax-your-legs
- Videos provided by Carina Stewart
- http://www.pennilessparenting.com/2010/11/sugar-waxing-instructions.html
- http://www.good.is/posts/bikini-kill-diy-wax-recipes-for-hippie-hair-removal