आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

गाजर का रस एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर पेय होता है जिसमे बीटा कैरोटीन, विटामिन A, B, C, D, E और K और मिनरल्स जैसे, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम होते हैं | गाजर स्किन, बाल और नाखूनों के साथ ही लिवर के कार्यों के लिए बहुत लाभकारी होती है इसलिए अपने पूरे शरीर को ऊर्जा से भरने के लिए घर पर बनाये गाजर के जूस या रस का उपयोग करना एक बहुत उम्दा उपाय है | [१] इसके लिए आप चाहें तो ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर का उपयोग करें या फिर इसे फैंसी जूसर में बनायें, यह लेख आपको घर में गाजर का फायदेमंद जूस बनाना सिखाएगा |

  • ”तैयारी में लगने वाला समय: 20 मिनट”
  • ”बनाने में लगने वाला समय: 15-30 मिनट”
  • ”कुल समय: 35-40 मिनट”
विधि 1
विधि 1 का 2:

ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में गाजर का जूस बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    2 पौंड (1 किलोग्राम) गाजर (लगभग 8 गाजर) लेकर उन्हें ठन्डे बहते हुए पानी के नीचे रखकर धोएं | अगर आप चाहें तो उन्हें सब्जी छीलने वाले ब्रश से छील लें | गाजर के चौड़े हिस्से को जहाँ पर हरी पत्तियां जुडी होती है या जुडी थी, उस हिस्से को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें |
    • अगर आप गाजरों की सतह पर पेस्टिसाइड होने के बारे में चिंतित हों तो इन्हें छील लेना चाहिए | इससे आपकी गाजरों की पोषकतत्वों की मात्रा में कोई विशेष कमी नहीं आती | [२]
    • आप जैविक रूप से उत्पन्न गयी गाजरों को खरीद सकते हैं जिनकी कीमत अधिक होती है लेकिन ये पेस्टिसाइड से मुक्त होती हैं | [३]
  2. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    भले ही आपके पास उच्च क्वालिटी का ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर हो, आप उसमें पूरी साबुत गाजर डालकर उसे ख़राब करने का जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे | गाजर का जूस बनाने के लिए इन्हें ब्लेंडर में डालने से पहले गाजर के उचित आकार के टुकड़े काट लें | कोई भी ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर गाजर के 1 से 2 इंच के टुकड़ों को भली प्रकार से महीन कर देगा |
  3. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में साफ़, कटी हुई गाजर रखें | अच्छी तरह से बारीक होने तक या अच्छी तरह से मसलने तक पीसें |
    • अगर गाजर बहुत अधिक गीली या नमीयुक्त न हों और ठीक से पिस नहीं पा रही हों तो थोडा सा पानी मिलाएं |
    • याद रखें, फ़ूड प्रोसेसर गाजर की उतनी अच्छी प्यूरी नहीं बनाएगा जितनी अच्छी प्यूरी ब्लेंडर में बनेगी | यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन अगर आपके पास ब्लेंडर उपलब्ध हो तो उसी का उपयोग करें | [४]
  4. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    अगर आप शुद्ध गाजर के स्वाद को पतला करना चाहते हों तो गाजर की प्यूरी में थोडा पानी मिलाएं | इससे गाजर का स्वाद भी बढ़ेगा और आपको जूस भी ज्यादा मिलेगा |
    • इसमें दो कप पानी मिलाकर इसे उबालें |
    • एक बड़े कांच के कंटेनर में गर्म पानी और गाजर की प्यूरी को मिलाएं |
    • प्यूरी को पूरे मिश्रण में एक समान रूप से मिलाने के लिए हिलाते जाएँ |
  5. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    पानी की एक सबसे ख़ास खूबी यह है कि यह गर्म होने पर स्वाद और पोषक तत्वों को बहुत अच्छी तरह से अपने अंदर समाहित कर लेता है | जैसे कि चाय, जितनी देर आप गाजर की प्यूरी को गर्म पानी में डाले रखेंगे जूस उतना ही स्वादिष्ट बनेगा और इसे पीने से आपके शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलेंगे | इसे गर्म पानी में 15 से 30 मिनट तक डाले रहें |
  6. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    एक हाथ छन्नी का उपयोग करते हुए जूस को 2 लीटर के पात्र में छानें |
    • एक गिलास के आधार भाग या किसी चपटी वस्तु से छन्नी से यथासंभव अधिक से अधिक जूस निकालने के लिए पिसी हुई गाजर को दबाएँ |
    • अगर आप पल्प को और अधिक छनना चाहते हैं तो निकाले गये जूस को जेली छानने वाली छन्नी में डालें |
  7. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    यह वैकल्पिक है, लेकिन इससे स्वाद और बढ़ जाता है!
  8. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    आप जितना गाढ़ा जूस पीना चाहें उसके अनुसार स्वाद के लिए पानी मिलाएं |
  9. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    जूस ऑक्सीडाइज होना और अपने पोषक तत्वों को जल्दी ही खोना शुरू कर देता है, विशेषरूप से अगर आपने हाई-स्पीड वाले सेंट्रीफुगल जूसर का उपयोग किया हो तो | [५] जूस को बनाने के बाद इसे जल्दी से जल्दी पीकर ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए, आपको जिस प्रकार से पसंद हो इसे वैसे पियें, चाहें तो कमरे के तापमान पर पियें अन्यथा बर्फ डालकर पियें | परन्तु, अगर आपको इसे संग्रह करके रखना पड़े तो भी इसे रेफ्रीजिरेटर में 24 घंटे से अधिक न रखें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

जूसर का उपयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    ठन्डे बहते हुए पानी में 2 पौंड (1 किलोग्राम) गाजर (लगभग 8 गाजर) धोएं | अगर हो सके तो इन्हें एक सब्जी छिलने वाले ब्रश से छील लें | गाजर के चौड़े भाग को जहाँ से वो पौधे के हरी पत्तियों वाले भाग से जुड़ा होता है, चाकू की मदद से काट लें |
    • अगर आपको गाजर की सतह पर पेस्टिसाइड होने की आशंका हो तो इन्हें छील लेना चाहिए | इससे गाजर के जूस का पोषकमूल्य विशेषरूप से कम नहीं होता | [६]
    • आप जैविक खेती के द्वारा उगायी गयी गाजरों को भी खरीद सकते हैं, जो थोड़ी अधिक कीमत की होती हैं लेकिन पेस्टिसाइड से मुक्त होती हैं | [७]
  2. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    अगर आपके पास बड़ा शक्तिशाली जूसर है तो गाजर को काटना ज़रूरी नहीं है | अगर आपके पास बड़ा जूसर नहीं है तो गाजर को 2 से 3 इंच के टुकड़ों में काटें |
  3. जूस स्पौट के अंदर एक बड़ा गिलास रखें | ध्यान रहे कि यह स्थिर हो अन्यथा यह जूस से भर जाने पर गिर सकता है और इस बात का भी ध्यान रखें कि यह आपके द्वारा बनाये जाने वाले जूस की मात्रा के लिए पर्याप्त रूप से बड़ा होना चाहिए जिससे इसका उपयोग जूस को निकालकर परोसने में किया जा सके |
    • एक पौंड गाजर से लगभग एक कप जूस निकलेगा | [८]
  4. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    गाजर या गाजर के टुकड़े जूसर में डालें और मशीन के द्वारा इन्हें बलपूर्वक जूसर के अटैचमेंट के साथ नीचे दबाएँ |
    • अपने गिलास पर नज़र रखें | अगर आपकी गाजर अत्यधिक रसदार होती हैं तो अंत में आपके गिलास में अधिक रस मिल सकता है | इसके विपरीत, अगर आपकी गाजर सूखी हुई हैं तो आपको इसमें और अधिक गाजर मिलाने की ज़रूरत पड़ सकती है |
    • आपके जूसर का फनल जितना चौड़ा होगा, आप सभी गाजर का जूस उतने ही जल्दी निकाल पायंगे |
  5. Watermark wikiHow to गाजर का जूस बनायें
    जूस जल्दी ही ऑक्सीडाइज होना और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को खोना शुरू कर देता है, विशेषरूप से, अगर आपने हाई स्पीड वाले सेंट्रीफुगल जूसर का उपयोग किया हो | [९] इस जूस को बनाने के बाद आपको इसे जल्दी से जल्दी पीने की कोशिश करनी चाहिए, आपको जैसे पीना पसंद हो इसे पियें, चाहे तो आप इसे कमरे के तापमान पर पियें या इसमें बर्फ डालकर पियें | परन्तु, अगर आपको इसका संग्रह करना पड़े तो इसे रेफ्रीजिरेटर में 24 घटे से अधिक न रखें |

सलाह

  • गाजर का जूस जल्दी ही सेटल हो जाता है इसलिए इसे परोसने से पहले हिला लें |
  • गाजर में प्राकृतिक शर्करा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है | एक कप गाजर के जूस से आपकी दिन भर की चीनी की सिफारिश योग्य मात्रा पूरी हो सकती है इसलिए इसे लेने के बाद आइसक्रीम या मिष्ठान्न न लें |
  • अतिरिक्त स्वाद और वैरायटी के लिए, इसमें अन्य फल जैसे स्ट्रॉबेरी और नीम्बू मिलाएं |
  • बिना पतले किये गये गाजर के जूस की कंसिस्टेंसी और टेक्सचर सम्पूर्ण दूध के समान होते हैं |
  • स्वादिष्ट और आकर्षक सजावट के लिए पुदीने की पत्तियों से सजाएँ |

चीज़ें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • 2 पौंड (1 किलोग्राम) गाजर (लगभग 8 गाजर)
  • ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर
  • जूसर (वैकल्पिक)
  • 8-कप नापने के कप
  • छन्नी
  • 2 संतरे (वैकल्पिक)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४९,८६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?