इस विकीहाऊ में सिखाया गया है कि किस प्रकार से आप गूगल मैप्स के किसी एरिया (area) के सेक्शन (section) और डाइरेक्शन्स (directions) के सेट को प्रिंट कर सकते हैं। आप यह विंडोज़ और मैक दोनों कम्प्यूटरों पर कर सकते हैं। यह ध्यान रखिएगा कि ख़ास सड़कों को देखने के लिए आपको बहुत करीब ज़ूम इन (zoom in) करना पड़ेगा, मतलब आप एक प्रिंट किए हुये पेज में गूगल मैप का बड़ा हिस्सा फ़िट नहीं कर पाएंगे।
चरण
-
गूगल मैप्स वेबसाइट पर जाइए: अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में https://www.google.com/maps/ पर जाइए। इससे आपके वर्तमान ब्राउज़र पर गूगल मैप्स वेबसाइट खुल जाएगी।
-
एड्रेस (address) एंटर करिए: गूगल मैप्स पेज के ऊपर बाईं ओर सर्च बार (search bar) पर क्लिक करिए, और फिर जिस जगह का एड्रेस आप प्रिंट करना चाहते हैं उसे टाइप करिए।
- आप केवल किसी शहर और राज्य या किसी सार्वजनिक संस्था (जैसे किसी कॉलेज) का नाम भी टाइप कर सकते हैं।
-
कोई लोकेशन चुनिये: उस लोकेशन पर जाने के लिए सर्च बार के नीचे एड्रेस पर क्लिक करिए।
-
ज़ूम इन या आउट करके अपने मैप का आकार ठीक करिए: ज़ूम इन करने के लिए बॉटम में दायें कोने पर + आइकन पर क्लिक करिए, या ज़ूम आउट करने के लिए - पर क्लिक करिए। आप मैप के केवल उस हिस्से को प्रिंट कर पाएंगे जो आपके स्क्रीन पर दिख रहा होगा।
- आप जितना अधिक ज़ूम करेंगे, आपके मैप में उतनी अधिक डिटेल्स (details) आ जाएँगी।
- आप मैप को फ्रेम में रीपोज़ीशन (reposition) करने के लिए उसे क्लिक करके ड्रैग (drag) भी कर सकते हैं।
-
प्रिंट मेनू खोलिए: हालांकि आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउज़र के आधार पर यह निर्भर करेगा, मगर तब भी अधिकांश कम्प्यूटरों में आप Ctrl + P (विंडोज़) या ⌘ Command + P (मैक) दबा कर नीले प्रिंट बटन को क्लिक करके प्रिंट मेनू सामने ला सकते हैं:
- क्रोम – क्रोम में सबसे ऊपर दायें कोने पर ⋮ क्लिक करिए, और फिर ड्रॉप डाउन मेनू में प्रिंट... क्लिक करिए।
- फ़ायरफॉक्स - फ़ायरफॉक्स में सबसे ऊपर दायें कोने पर ☰ पर क्लिक करिए, फिर ड्रॉप डाउन मेनू में प्रिंट... पर क्लिक करिए, और मैप के प्रिंट पेज पर ऊपर बाएँ कोने में प्रिंट... पर क्लिक करिए।
- माइक्रोसॉफ्ट एज – विंडो के टॉप दायें कोने में ⋯ पर क्लिक करिये, फिर ड्रॉप डाउन मेनू में प्रिंट पर क्लिक करिए।
- इन्टरनेट एक्सप्लोरर – ब्राउज़र की विंडो में टॉप दायें कोने पर पर क्लिक करिए, ड्रॉप डाउन मेनू के टॉप पर प्रिंट चुनिये, और जब वह ड्रॉप डाउन मेनू में बाईं ओर सामने आए तब प्रिंट... पर क्लिक करिए।
- सफ़ारी – अपने मैक के मेनू बार में फ़ाइल पर क्लिक करिए, फिर ड्रॉप डाउन मेनू के बॉटम में प्रिंट... पर क्लिक करिए।
-
कोई प्रिन्टर चुनिये: प्रिंट विंडो में प्रिन्टर के नाम पर क्लिक करिए। यह ध्यान रखिएगा कि आपको उपलब्ध प्रिंटर्स की सूची को देखने के लिए पहले आपको ड्रॉप डाउन मेनू पर क्लिक करना हो सकता है।
- प्रिंटर का मेनू ब्राउज़र से ब्राउज़र और प्रिंटर से प्रिंटर में फ़र्क होगा।
- अगर आप किसी पुराने मॉडेल के प्रिन्टर का इस्तेमाल कर रहे होंगे, तब आपको प्रिंट करने से पहले उसे अपने कंप्यूटर में जोड़ना हो सकता है। आप प्रिंट टु पीडीएफ़ (Print to PDF) या सेव एज़ पीडीएफ़ (Save as PDF) विकल्प चुन कर, मैप को अपने कंप्यूटर में पीडीएफ़ के रूप में सेव (save) भी कर सकते हैं।
- हो सकता है कि आपको उस समय चुने गए प्रिन्टर के नीचे चेंज (Change) या ब्राउज़ (Browse) पर क्लिक करना पड़े।
-
अगर ज़रूरत हो तो प्रिंट सेटिंग्स (settings) को बदल दीजिये: हर प्रिन्टर की फ़र्क सेटिंग्स होती हैं, और अलग-अलग ब्राउज़र्स में भिन्न प्रिन्टर विंडो विकल्प होते हैं। आप निम्न चीज़ों को बदलना चाह सकते हैं:
- कलर (Color) – स्याही बचाने के लिए अपने गूगल मैप को काले और सफ़ेद में प्रिंट करिए, या बहुत अधिक डिटेल पाने के लिए कलर में प्रिंट करिए।
- कॉपियों की संख्या – चुन लीजिये कि आपको मैप की कितनी कॉपियाँ चाहिए।
- लेआउट (Layout) या ओरिएंटेशन (Orientation) – बड़े मैप के लिए लैंडस्केप (Landscape) चुनिये।
-
क्लिक करिए Print : आपके ब्राउज़र पर यह निर्भर करेगा कि वह या तो विंडो के टॉप पर होगा या बॉटम में। यह आपके मैप को चुने हुये प्रिन्टर में भेज देगा और उसे प्रिंट करना शुरू कर देगा।
- अगर आप प्रिंट करने की जगह मैप को पीडीएफ़ में सेव करना चाहते हैं, तब प्रिंट पर क्लिक करने से पीडीएफ़ आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगा।
- गूगल क्रोम में, उसकी जगह पर आप यहाँ सेव क्लिक कर सकते हैं।
-
गूगल मैप्स वेबसाइट पर जाइए: अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में https://www.google.com/maps/ पर जाइए। इससे आपके वर्तमान ब्राउज़र पर गूगल मैप्स वेबसाइट खुल जाएगी।
-
"डाइरेक्शन्स" आइकन पर क्लिक करिए: यह नीले बैकग्राउंड में मुड़े हुये तीर जैसा दिखता है। आप इसे गूगल मैप्स के सर्च बार में दाहिनी ओर के अंत के निकट पाएंगे, जो विंडो के ऊपर बाएँ कोने में होगा। एक पॉप-आउट विंडो सामने आएगी।
-
शुरू करने के लिए एड्रेस एंटर करिए: डाइरेक्शन्स विंडो में टॉप पर टेक्स्ट फ़ील्ड में आप जहां से शुरुआत करना चाहते हैं, वह एड्रेस टाइप कर दीजिये।
- आप मैप में किसी लोकेशन को शुरुआत का पॉइंट बनाने के लिए वहाँ पर भी क्लिक कर सकते हैं।
-
जहां जाना है वहाँ का एड्रेस एंटर करिए: आप जहां जाना चाहते हैं वहाँ का एड्रेस "चूज़ डेस्टिनेशन (Choose destination)..." टेक्स्ट फील्ड में टाइप कर दीजिये, जो कि शुरुआत करने वाले एड्रेस की फ़ील्ड के नीचे होगी।
-
दबाइए ↵ Enter : इससे आपने जो दो एड्रेस एंटर किए हैं उनकी पुष्टि हो जाएगी और शुरू से अंत तक का सबसे तेज़ रूट (route) खोज लिया जाएगा।
-
रूट चुनिये: बाएँ हाथ वाले मेनू में आप जो रूट चुनना चाहते हैं उस पर क्लिक करिए।
-
"प्रिंट" आइकन पर क्लिक करिए: यह, आपके चुने गए रूट के ठीक ऊपर, डाइरेक्शन्स मेनू के दाईं ओर होगा। इस पर क्लिक करने से एक पॉप-अप विंडो आएगी जिसमें प्रिंट विकल्प होंगे।
-
प्रिंट विकल्प चुनिये: मैप्स के साथ प्रिंट करिए या केवल टेक्स्ट प्रिंट करिए विकल्पों में से किसी एक को चुनिये। मैप्स को साथ में लेने से, डाइरेक्शन्स के साथ विज़ुयल्स (visuals) भी होंगे, मगर केवल डाइरेक्शन्स चुनने की अपेक्षा इसमें स्याही अधिक खर्च होगी।
-
क्लिक करिए Print : यह विंडो के टॉप-दाईं ओर होगा। इससे आपके ब्राउज़र की प्रिंट विंडो सामने आ जाएगी।
-
प्रिंटर चुनिये: प्रिंट विंडो में प्रिंटर का नाम पर क्लिक करिए। यह ध्यान रहे कि आपको उपलब्ध प्रिंटरों की सूची को देखने के लिए एक ड्रॉप डाउन मेनू पर क्लिक करना हो सकता है।
- प्रिंटर मेनू, अलग अलग ब्राउज़रों और कम्प्यूटरों में अलग अलग हो सकता है।
- अगर आप पुराने मॉडेल के प्रिंटर का इस्तेमाल कर रहे होंगे, तब इसके स्थान पर आपको प्रिंट करने से पहले उसे अपने कंप्यूटर से जोड़ना पड़ सकता है। आप प्रिंट टु पीडीएफ़ या सेव एज़ पीडीएफ़ विकल्प को चुन कर, मैप को अपने कंप्यूटर में पीडीएफ़ की तरह सेव भी कर सकते हैं।
- उसके स्थान पर आपको तब चुने गए प्रिंटर के नीचे चेंज या ब्राउज़ पर क्लिक करना हो सकता है।
-
अगर ज़रूरत हो तो प्रिंट सेटिंग्स को बदलिए: हर प्रिंटर की सेटिंग्स थोड़ी फ़र्क होंगी, और अलग अलग ब्राउज़रों में अलग अलग प्रिंटर विंडो विकल्प होते हैं। जिन चीज़ों को आप बदलना चाह सकते हैं, उनमें निम्न हैं:
- कलर - स्याही बचाने के लिए अपने गूगल मैप को काले और सफ़ेद में प्रिंट करिए, या बहुत अधिक डिटेल पाने के लिए कलर में प्रिंट करिए।
- कॉपियों की संख्या – चुन लीजिये कि आपको मैप की कितनी कॉपियाँ चाहिए।
- लेआउट (Layout) या ओरिएंटेशन (Orientation) – बड़े मैप के लिए लैंडस्केप (Landscape) चुनिये।
-
क्लिक करिए Print : आपके ब्राउज़र पर यह निर्भर करेगा कि वह या तो विंडो के टॉप पर होगा या बॉटम में। यह आपके मैप को चुने हुये प्रिन्टर में भेज देगा और जहां वह उसे प्रिंट करना शुरू कर देगा।
- गूगल क्रोम में, इसके स्थान पर आप यहाँ सेव क्लिक कर सकते हैं।
सलाह
- मोबाइल पर गूगल मैप के किसी सेक्शन को प्रिंट करने का एकमात्र तरीका यह है कि उसका स्क्रीनशॉट ले लिया जाये और फिर उस स्क्रीनशॉट को आईफ़ोन या एंडरोइड फ़ोटोज़ ऐप की सहायता से प्रिंट कर लिया जाये।
चेतावनी
- गूगल मैप्स के प्रिंट किए हुये वर्ज़न (version) केवल कुछ ही ब्लॉक्स (blocks) की डिटेल्ड रूट जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।