आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

आपको यात्रा, काम या केवल उत्सुकता के कारण जर्मन में 10 तक की गिनती सीखने की ज़रूरत पड़ सकती है। जर्मन में गिनती गिनना इतना आसान है जैसे ईन्स, ज़्वी, ड्री! जर्मन एक बहुत सामान्य भाषा है जिसे दुनिया भर में 10 करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं, इसलिए इसे थोड़ा बहुत सीखना उपयोगी हो सकता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

समझना कि जर्मन उच्चारण कैसे करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. जर्मन शब्दों को सीखने का तब तक कोई फ़ायदा नहीं जब तक आप उन्हें ठीक तरह से बोल न पाएँ। याद रखिए कि बोलते समय जर्मन लोगों के गालों में बहुत तनाव रहता है। जर्मनों की तरह बोलने के लिए आपको अपने मुँह को सही रखना होगा।
    • जब आप अपना मुँह खोलें तब उसे ऐसा आकार दें जैसे आप बड़ा "O" या एक छोटा "u" बोलने जा रहे हों। [१]
    • कोशिश करिए कि आपको जर्मन बोलने वाले लोगों के वीडियो मिल जाएँ ताकि आप समझ सकें कि वे बोलते समय अपना मुँह कैसा बनाते हैं। जर्मन कुछ व्यंजनों और स्वरों को अंग्रेज़ी बोलने वालों से भिन्न तरह से बोलते हैं।
  2. हालांकि जर्मन की कुछ चीज़ें अंग्रेज़ी के समान हैं, मगर कुछ व्यंजन अलग तरह से उच्चारित किए जाते हैं। जब आप जर्मन में गिनती गिनेंगे तब यह बहुत महत्वपूर्ण होगा। [२]
    • जर्मन में, स्वरों "ei" का संयोग "lie" के "i" अथवा "dry’" के "y" की तरह उच्चारित किया जाता है। जैसे कि जर्मन में "drei" का अर्थ है तीन। हालांकि, इसका उच्चारण किया जाता है "ड्राई।" इसी तरह जर्मन शब्द "frei" का अर्थ है स्वतंत्र। इसका उच्चारण है "फ़्राई।"
    • स्वर संयोजन "ie" के लिए यह विपरीत है। इस संयोजन का उच्चारण होता है "ई" जैसा कि अंग्रेज़ी शब्द "free" में होता है। इसलिए जब आप जर्मन शब्द चार ("vier") कहेंगे तब "ie" को "ई" कहना सुनिश्चित करें।
    • स्वर संयोजन "eu" को जर्मन में "ओय" कहा जाता जाता है।
    • अगर आप किसी स्वर के ऊपर उमलौट (umlaut) देखेंगे तब उसे अलग तरह से उच्चारित किया जाएगा। [३] पाँच के लिए जर्मन शब्द में उमलौट है: fünf। यहाँ पर ü की ध्वनि होनी चाहिए "ई" मगर गोल होठों से।
  3. जर्मन और अंग्रेज़ी बोलने में मुख्य अंतर कुछ व्यंजनों के उच्चारण में है। कुछ तो वैसे ही बोले जाएँगे जैसे अंग्रेज़ी में, मगर सभी नहीं।
    • स्वर "v" का उच्चारण "f" की ध्वनि से होता है। इस लिए जब भी आप चार के लिए जर्मन शब्द बोलें तब "f" कहिए न कि "v"। [४]
    • जर्मन में, व्यंजन "s" का उच्चारण "z" की तरह होता है जब कोई शब्द उससे शुरू होता है जैसे सात के लिए जर्मन शब्द "Sieben"।
    • जब कोई शब्द "r" पर समाप्त होता है, उसे हल्के से बोला जाता है, जैसे कि "uh"। अक्षर "r" शब्द के बीच में होने पर भी बहुत हल्के से बोला जाता है। उसे कहते समय अपनी ज़बान तालु से लगाइए। [५]
    • इसलिए, जर्मन में चार के लिए शब्द है "vier" जिसे कहा जाता है "फ़ीयाह"। जब कोई शब्द व्यंजन "z" से शुरू होता है, उसका उच्चारण "ट्स" करिए।
विधि 2
विधि 2 का 3:

जर्मन में गिनना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक के लिए "eins" कह कर जर्मन में 1 से 10 तक गिनती शुरू करिए: "eins" का उच्चारण करने के लिए कहिए शब्द "आई" मगर उच्चारण करते समय अंत में "nz" कहिए। अगर आपको जर्मन में कुछ मुख्य स्वर और व्यंजन कहने आ जाएंगे तब जर्मन में 10 तक गिनना आसान हो जाएगा।
  2. जर्मन में "zwei" का उच्चारण होता है "tsvy"। "zw" का उच्चारण अंग्रेज़ी के "z" की तरह नहीं होता बल्कि उसकी आवाज़ होती है "ट्स"।
  3. उसका उच्चारण करिए "ड्राई," जहां "r" का उच्चारण कंठ से होगा।
  4. इस शब्द के व्यंजनों की ध्वनि भी अंग्रेज़ी से फ़र्क है। "vier" का उच्चारण करिए "फ़ियर", मगर याद रखिए कि उसके अंत में "r" का उच्चारण न हो। उसे कुछ "फ़ियाह" की तरह कहिए।
  5. इसे "फ़ूंफ़" जैसे कहिए और "ऊ" पर काफ़ी ज़ोर दीजिये ताकि वह खिंचती हुई ध्वनि हो।
  6. यहाँ पर आप "z" की आवाज़ निकालेंगे। इसे कहिए "ज़ेक्स"।
  7. इसका उच्चारण होगा "ज़ीभेन"। जब कोई वाक्य "s" से शुरू होता है तब उसका उच्चारण अंग्रेज़ी के "z" का होता है।
  8. इस जर्मन शब्द का उच्चारण होगा "आह्क्ट।"
  9. इसको कहिए “नोयन।"
  10. यह जर्मन नियम मत भूलिएगा कि "z" से शुरू होने वाला वाक्य होने पर उसका उच्चारण "ट्स" ध्वनि से होता है; इसलिए "zehn" का उच्चारण करेंगे "ट्सेहन।"
    • जब आपने जर्मन में 1 से 10 तक गिनना सीख लिया है तब आपको जानना चाहिए कि शून्य कैसे कहें। शून्य होता है "null", जिसका उच्चारण होता "नूल।"
  11. समझिए कि दस के आगे की गिनती जर्मन में कैसे की जाती है: जब आपने बेसिक जर्मन उच्चारण में महारत हासिल कर ली है और दस तक गिन सकते हैं, तब उससे आगे गिनने का प्रयास करिए! वह आसान है।
    • 13 से 19 तक गिनने के लिए हर अंक के बाद यह दिखने के लिए "ट्सेहन" लगा दीजिये कि आपने दस जोड़ दिया है। तो 19 को आप कहेंगे "नोयनट्सेहन" और 18 को कहेंगे "आह्कट्सेहन"। ग्यारह को कहेंगे "एल्फ़" और 12 को कहेंगे "ट्सूल्फ़।" [६]
    • बीस होगा "zwanzig": 20 के आगे गिनने के लिए, दूसरे के लिए जर्मन शब्द से शुरू करें और 1-10 तक के लिए जो शब्द है वे लाएँ तथा "und" और उसके बाद "zwanzig"। तब 21 हो जाएगा "einundzwanzig," जिसका शाब्दिक अर्थ होगा "1 और 20" (जबकि "इन्स" में से "s" छोड़ दिया गया है।) 22 कहने के लिए शब्द होगा "zweiundzwanzig"। और इसी तरह से 29 तक चलेगा।
    • यही प्रक्रिया 100 तक चलने दीजिये। हालांकि, ज़्वांगज़िग की जगह 30 के लिए शब्द रखिए ("dreißig" – यहाँ पर ß को जर्मन में "ss" कहेंगे और अंग्रेज़ी के "s" की तरह उसका उचकारण होगा, 40 ("vierzig" – को कहा जाएगा "feahtsig"), 50 ("funfzig"), 60 ("sechzig"), 70 ("siebzig"), 80 ("achtzig"), and 90 ("neunzig")। 100 केलिए जर्मन शब्द है "(ein)hundert" (यहाँ "d" का उच्चारण "टी" की तरह होगा और "u" का "ऊ" की तरह।)
विधि 3
विधि 3 का 3:

जर्मन सीखने के तरीके

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. इन्टरनेट का एक सौन्दर्य यह है कि अब प्रैक्टिस करने के लिए नेटिव स्पीकर को खोजना पहले से बहुत आसान है। यही जर्मन के लिए भी सही है।
    • विभिन्न भाषाओं की साइट्स आपको नेटिव स्पीकर्स से मैच कराएंगी। उनमें से कुछ आपको किसी अक्षर पर कर्सर रखने से उसका उच्चारण सुनने देता है। [७]
    • वे YouTube वीडियो देखिये जिनमें लोग जर्मन बोल रहे हों, तथा 1 से 10 तक गिन रहे हों, ताकि आप बोलने की कोशिश करने से पहले शब्द सुन सकें। [८] कुछ साइट्स बच्चों को जर्मन में गिनती सिखाने के लिए गीत संगीत का इस्तेमाल करते हैं। [९]
  2. ऑनलाइन या किसी विश्वविद्यालय में भाषा का कोर्स करिए: विश्वविद्यालयों में जर्मन बहुत लोकप्रिय भाषा है। अगर आप पर्याप्त बड़े शहर में रहते हैं तब भाषा सिखाने वाला स्थानीय स्कूल पाना काफ़ी आसान होगा। वरना आप ऑनलाइन देख सकते हैं। [१०]
    • आप स्वयं को जर्मन में 10 तक गिनते हुये रिकॉर्ड भी कर सकते हैं और फिर उसको वापस प्ले करिए। यह अपनी बोली को सटीक बनाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।
    • जर्मनी में रहना या वहाँ की यात्रा करना आपकी भाषा की क्षमताओं को बहुत बढ़ा सकता है। देशी भाषा भाषियों से विदेशी भाषा में बात करना उसे सीखने का वास्तव में सबसे अच्छा तरीका है।

सलाह

  • पहले पाँच अंकों को पहले, और अंतिम पाँच अंकों को बाद में याद करके अंक याद करने का प्रयास करिए।
  • जर्मन अंक तब तक कैपिटल अक्षरों से नहीं शुरू किए जाते जब कि उन्हें संज्ञा न बना दिया जाये, जैसे कि "वे तीन... " या "Die Drei..."
  • आप फ़्लैशकार्ड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप जर्मन में और अधिक गिनने के बारे में गंभीर हैं तब जर्मन ट्यूटर या टीचिंग सॉफ्टवेयर के बारे में सोचिए।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६७५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?