आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

ज़ुखिनी की रेसिपीज़ ब्रेड्स, पैनकेक्स, कूकीज़ आदि में, ज़ुखिनी को अक्सर ग्रेट करके या घिस कर उपयोग करने के लिए बताती हैं। ज़ुखिनी को काटने की जगह ग्रेट करना ज्यादा अच्छा है। उससे ज़ुखिनी बेक करी हुई चीजों में मिल जाती है, या सलाद और हलके से तले हुए व्यंजनों में नरम और अच्छी लगती है। यह ज़ुखिनी को फ्रीज करने के लिए तैयार करने का भी बढ़िया तरीका है। इसलिए अगर आपके पास ज़ुखिनी की बम्पर फसल है जिसे आप पकाना चाहते हैं तो उसे ग्रेट करना शुरू करें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

ज़ुखिनी को तैयार करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. देखने में चाहें ज़ुखिनी साफ लग रही हो, उसे नल के नीचे जरुर से धोएं ताकि उसमें लगे हुए कोई पेस्टिसाइड्स (pesticides) या जीवाणु निकल जाएँ। उसके छिलके को हलके हाथ से मलकर धोएं जबतक वह छूने में साफ लगे।
  2. Watermark wikiHow to ज़ुखिनी (Zucchini) को ग्रेट (Grate) करें
    एक तेज़ पेरिंग नाइफ (paring knife) से ज़ुखिनी का डंडी और फूल का हिस्सा काटें।
  3. Watermark wikiHow to ज़ुखिनी (Zucchini) को ग्रेट (Grate) करें
    अगर ज़ुखिनी 2 इंच (5 cm) से ज्यादा चौड़ी है तो उसके बीज बड़े और कटु होंगे। उसको संभालकर एक किनारे से दूसरे किनारे तक लम्बाई में काटें।
    • एक हाथ में कसके चम्मच पकड़ें और दूसरे हाथ में ज़ुखिनी को रखें। चम्मच की नोक को हलका जोर लगाकर ज़ुखिनी के ऊपर से नीचे तक ले जाकर बीजों को निकालें। अगर आपकी ज़ुखिनी छोटी है तो आप उसे यूँही ग्रेट कर सकते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 2:

ज़ुखिनी को ग्रेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करें

हैण्ड ग्रेटर (Hand Grater) से ग्रेट करें

  1. ग्रेटर को एक स्थिर सतह, जैसे एक कटिंग बोर्ड पर रखें। आप चाहें तो ज़ुखिनी को सीधे कटिंग बोर्ड पर ग्रेट कर सकते हैं। नहीं तो ग्रेटर के नीचे एक कटोरा रखें और उसपर ज़ुखिनी को ग्रेट करें। इससे आपको सफाई करने में आसानी रहेगी।
  2. आप किस तरह से ग्रेट करी हुई ज़ुखिनी पसंद करेंगे, यह तय करें: करीब करीब सब ग्रेटर्स में मोटा या बारीक ग्रेट करने की जगह होती है। आप दोनों जगहों पर जरा सा ग्रेट करके परखें कि आपके काम के लिए कौन सी नाप उपयुक्त है।
    • कुछ ग्रेटर्स में ग्रेट करने के लिए मैन्डोलिन स्टाइल की स्लिट (mandoline-style slit) होती है। उसका उपयोग करने से ज़ुखिनी की पतली गोल स्लाइसिस बनती हैं। आप उन्हें स्टर फ्राइ (stir fry) करें, लसानिया (lasagna) में डालें, या अपनी पसंद की किसी चीज में डाल सकते हैं। पर वे ज़ुखिनी की ब्रेड में बेक करके अच्छी नहीं लगेंगी।
  3. Watermark wikiHow to ज़ुखिनी (Zucchini) को ग्रेट (Grate) करें
    दूसरे हाथ में ज़ुखिनी पकड़ें। मोटे छेद वाली जगह पर ज़ुखिनी को नीचे की ओर दबाते हुए, बराबर से ऊपर नीचे ले जाएँ।
    • एक बॉक्स ग्रेटर में ज़ुखिनी ग्रेट होकर अंदर जमा हो जाती है। आप उसे बाहर निकालें और बाकी ज़ुखिनी ग्रेट करें। प्लैंक ग्रेटर का उपयोग करते समय आप ग्रेट करी हुई ज़ुखिनी को ग्रेटर के नीचे से हटाकर बाकी ज़ुखिनी को ग्रेट कर सकते हैं।
  4. Watermark wikiHow to ज़ुखिनी (Zucchini) को ग्रेट (Grate) करें
    जब आप उँगलियों के पास पहुँचें तो संभालकर काम करें: ज़ुखिनी को ग्रेट करते समय अपनी उंगलियों को खिसकाते जाएँ। अंत में पकड़ने के लिए आपके पास ज़ुखिनी का ज्यादा हिस्सा नहीं रह जायेगा। उसे एकदम अंतिम हिस्से तक ग्रेट करने की कोशिश न करें नहीं तो लापरवाही की वजह से आपको कूकीज़ में अपनी उँगली की जरा सी नोक मिल सकती है।
    • मान लीजिये आप पूरी तरह से ज़ुखिनी को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बचे हुए हिस्से को एक खाने के कांटे में फंसाकर ग्रेट करें ताकि आपकी उंगलियों में चोट न लगे।

एक फूड प्रोसेसर (Food Processor) से ग्रेट करें

  1. फूड प्रोसेसर के निर्देशों के अनुसार सबसे मोटे या सबसे बड़े छेद वाला अटैचमेंट (attachment) लगायें।
    • ग्रेट करने से पहले यह पक्का कर लें कि आपका उपकरण साफ है और उसके सब पुरजे ठीक से लगे हैं।
  2. ज़ुखिनी को फूड प्रोसेसर में डालने से पहले आप अपने फूड प्रोसेसर की नाप के अनुसार, साफ करी हुई बड़ी ज़ुखिनी को छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं।
  3. मशीन को ऑन करें और ज़ुखिनी को प्रोसेसर (food chute) में डालें: जब ग्रहण करने वाला कटोरा (receiving bowl) भर जाये तो उसे खाली करें। फिर से कटोरे को लगायें और ग्रेट करते जाएँ।

सलाह

  • ज़ुखिनी को ग्रेट करने से पहले छीलने की ज़रूरत नहीं है।

चेतावनी

  • सब तरह के ग्रेटर्स, चाहें वे हाथ से ग्रेट करने वाले हों या ऑटोमेटेड ग्रेटर्स, तेज़ होते हैं। इसलिए अपनी उंगलियों और उनकी गाँठों को उनसे जितना हो सके उतना दूर रखें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ज़ुखिनी (Zucchini)
  • हाथ से पकड़ने वाला ग्रेटर या ग्रेटर अटैचमेंट के साथ फूड प्रोसेसर (Hand-held grater or food processor with grater attachment)
  • तेज़ पेरिंग नाइफ (sharp paring knife)
  • कटिंग बोर्ड (Cutting board)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६४६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?