आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पहली बार ब्रा पहनना सच में हर लड़की के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती है | आप इस मौके पर रोमांच अनुभव कर सकती हैं या फिर परेशान हो सकती हैं या इन दोनों ही फीलिंग का मिक्सचर अनुभव कर सकती हैं | यहाँ कुछ तरीके बताये जा रहे हैं जिससे आप पता लगा सकती हैं कि क्या अब आपको ब्रा पहनने की जरूरत हैं लेकिन यह ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि हर लड़की अलग होती है और हो सकता है आपकी बॉडी आपकी फ्रेंड की बॉडी के मुकाबले में थोड़ी अलग हो और यह नॉर्मल ही है!

विधि 1
विधि 1 का 3:

ब्रैस्ट डेवलपमेंट के आरंभिक संकेत

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी शर्ट से ब्रैस्ट बड्स के बाहर उभरने पर नज़र रखें: अगर आपको ये छोटी ब्रैस्ट बड्स दिखाई दें तो समझ जाएँ कि अब पहली ब्रा खरीदने का समय आ गया है | हालाँकि, लड़कियां अपने ब्रैस्ट को लेकर काफी संकोची होती हैं इसलिए फिजिकल डेवलपमेंट की परवाह किये बिना ब्रा लेने में थोडा समय लगा सकती है |
    • ब्रैस्ट में बड्स की शुरुआत होने पर थोड़ी टेंडरनेस (छूने पर दर्द होना) या इर्रीटेशन हो सकता है | यह नॉर्मल है और इसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है | इसका मतलब सिर्फ यही है कि अब डेवलपमेंट शुरू हो गये हैं | [१]
    • अब, निप्पल और एरिओला (निप्पल के आसपास की स्किन का सर्किल) गहरे रंग का और बड़ा होता जायेगा | अब ब्रैस्ट और बढ़ना शुरू होंगे बल्कि आपको पहली बार पोइंटी शेप के भी लग सकते हैं |
  2. ब्रैस्ट डेवलप होने की लड़कियों की एवरेज उम्र जानें: लड़कियों की ब्रा पहनने की शुरुआत करने की एवरेज उम्र 11 वर्ष होती है | कुछ लड़कियों को 8 साल की उम्र में भी ब्रा पहनने की जरूरत पड़ सकती है जबकि कुछ लड़कियों को 14 साल तक ब्रा की जरूरत नहीं पड़ती | हर लड़की अलग होती है !
    • कई बार जिन लड़कियों के ब्रैस्ट डेवलप नहीं होते, वे भी सिर्फ इसलिए ब्रा पहनना चाहती हैं क्योंकि उनकी सहेलियां ब्रा पहनने लगती हैं | ऐसी लड़कियां ट्रेंनिंग ब्रा आजमाकर शुरुआत कर सकती हैं | [२]
    • आप अपनी शर्ट के अंदर टैंक टॉप पहनकर भी शुरुआत कर सकती हैं | इस तरह से आपको कोई चिंता नहीं रहेगी कि आपके ब्रैस्ट भी दूसरी लड़कियों की तरह डेवलप हुए हैं या नहीं | हर व्यक्ति अपनी गति से चलता है और यह नॉर्मल भी है |
  3. किशोरावस्था की शुरुआत होने पर किसी लड़की के शरीर में दिखाई देने वाले कई सारे बदलावों में से एक बदलाव है-ब्रैस्ट बड्स डेवलप होना |
    • उसके प्यूबिक हेयर्स बढ़ सकते हैं | कुछ लड़कियों में, प्यूबिक हेयर्स ब्रैस्ट बड्स दिखने से पहले ही डेवलप होने लगते हैं | [३]
    • किशोरावस्था के कारण लड़कियों का वज़न थोडा बढ़ सकता है, विशेषरूप से पेट पर | पेट और ज्यादा गोल-मटोल दिख सकता है | यह एक नेचुरल संकेत हैं कि लड़की फिजिकली वयस्क बनना शुरू हो गयी है |
    • लड़की के पीरियड्स भी शुरू हो सकते हैं लेकिन पहली बार उसके पीरियड्स काफी अनियमित हो सकते हैं | ये सभी किशोरावस्था के नॉर्मल संकेत हैं |
विधि 2
विधि 2 का 3:

पहली ब्रा लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सबसे पहली बार ब्रा पहनने के लिए ट्रेनिंग ब्रा आजमायें: जब निप्पल उभरने लगे तो लड़कियां टैनिंग ब्रा/क्रॉप टॉप पहन सकती हैं | ये ब्रा काफी कम्फ़र्टेबल होती हैं और ये क्रॉप टॉप की तरह ही दिखती हैं इसलिए आपको शर्मिंदगी भी अनुभव नहीं होगी जो वैसे भी नहीं होनी चाहिए |
    • पहली बार पहनने के लिए कोई कम्फ़र्टेबल ब्रा लें | किसी भ किशोर लड़की को फैंसी या लेस वाली ब्रा पहनने का कोई ख़ास कारण या जरूरत नहीं है | ट्रेनिंग ब्रा आमतौर पर सिंपल, स्ट्रेच होने वाली कॉटन ब्रा होती हैं जिनमे कप नहीं होते | [४]
    • जिम क्लास या स्पोर्ट के लिए जाने में स्पोर्ट्स ब्रा पहनना काफी अच्छा आईडिया है | चूँकि स्पोर्ट्स ब्रा कप एरिया को फ्लैट करने के लिए लिए बनायीं जाती हैं और ये काफी कम्फ़र्टेबल होती है इसलिए पहली ब्रा के रूप में चुनने के लिए ये बेस्ट होती हैं, फिर भले ही आप स्पोर्ट्स न खेलती हों |
  2. अगर आपके ब्रैस्ट थोड़े डेवलप हो गये हैं तो कप वाली ब्रा चुनें: अगर ब्रैस्ट बड्स के अलावा ब्रैस्ट टिश्यू भी डेवलप हो रहे हैं या आपका साइज़ कप या उससे ज्यादा हो तो समझ लें कि अब सॉफ्ट कप वाली ब्रा पहनने का समय आ गया है | [५]
    • हर चार सप्ताह में खुद नाप लें या अपनी माँ से आपका नाप लेने के लिए कहें जिससे आपको पता चल सके कि सॉफ्ट कप ब्रा की जरूरत कब पड़ सकती है | ये पुश अप ब्रा नहीं होनी चाहिए अन्यथा ब्रैस्ट का शेप बदल देंगी इसलिए ध्यान रखें कि ब्रा केवल किशोर लड़कियों के लिए उचित होनी चाहिए और साथ ही कम्फ़र्टेबल भी |
    • पहली बार ब्रा पहनने के लिए अंडरवायर ब्रा भी उचित नहीं होतीं क्योंकि ये बहुत बड़े ब्रैस्ट वाली लड़कियों को सपोर्ट देने के लिए बनायीं जाती हैं जबकि आपके ब्रैस्ट अभी डेवलप हो रहे हैं इसलिए इनकी जरूरत आपको अभी नहीं पड़ेगी |
    • अगर आप चाहें तो आप अपनी स्किन टोन से मेल करती ब्रा चुन सकती हैं जिससे ये आपकी शर्ट से दिखें नहीं | अलग-अलग कलर की ब्रा खरीदें जो आपकी शर्ट के कलर से मिलती हों | इससे ये आपकी शर्ट में से दिखेंगी नहीं (उदाहरण के लिए, अगर आपकी स्किन डार्क है या बहुत सांवली नहीं है तो वाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्रा न पहनें) | [६]
  3. ब्रा के इस्तेमाल को कब और कैसे इस्तेमाल करना है, जानें: लड़कियों को वो सभी चीज़ें सीखनी होंगी जिन्हें बड़ी उम्र की महिलाएं अक्सर नहीं मानतीं |
    • उदाहरण के लिए, लड़कियों को पता होना चाहिए कि रात में ब्रा पहनने की जरूरत नहीं होती | कुछ ब्रा में पैडिंग होती है जबकि कुछ में नहीं और जब लड़कियों के ब्रैस्ट डेवलप हो रहे हों तो पैडिंग की जरूरत नहीं होती | [७]
    • वॉशिंग साइकिल के दौरान ब्रा को डैमेज होने से बचाने के लिए उन्हें एक वॉश बैग में डालकर मशीन में धोएं |
    • आप सबसे पहले डिपार्टमेंटल स्टोर्स या लिंजरी स्टोर्स पर जाकर ब्रा लाइन्स ले सकते हैं | किसी लड़की की पहली ब्रा खरीदने के लिए ये सबसे अच्छी चॉइस होते हैं |
विधि 3
विधि 3 का 3:

ब्रा साइज़ के बारे में और जानें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपनी माँ या दूसरी महिला से उनकी किशोरावस्था के बारे में पूछें: कई लड़कियों के लिए पहली ब्रा पहनना काफी जटिल एक्सपीरियंस होता है | आप यह सोचकर परेशानी हो सकती हैं कि अगर आपके ब्रैस्ट जल्दी या धीरे डेवलप हुए तो लड़के या दूसरी लड़कियां आपको छेड़ेंगी | इस बात को समझें कि इस तरह की सेंसिटिव फीलिंग्स नार्मल हैं | क्या पता ? आपसे पहले आपकी माँ भी ये सब फील कर चुकी हो | [८]
    • अपनी माँ या दूसरी महिला से किशोरावस्था को विस्तार से बताने वाली कोई किताब देने को कहें | उन्हें समझाएं कि आपकी बॉडी के साथ क्या हो रहा है | अणि फीलिंग्स खुलकर बताएं | कई बार लड़के लड़कियों के ब्रा के बारे में उन्हें छेड़ते हैं | अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो तो घबराएं नहीं, यह कॉमन है | लेकिन यह अपनी माँ या किसी वयस्क को जरुर बताएं | [९]
    • याद रखें, महिलायें खूबसूरत होती हैं, भले ही उनके ब्रेस्ट का साइज़ चाहे कुछ भी हो | अगर लड़कियों के ब्रैस्ट छोटे या बड़े होते हैं तो लोगों के द्वारा छेड़ने को लेकर ही परेशान रहती हैं | यह बात समझ लें कि महिलाओं का शेप और साइज़ अलग-अलग होता है | [१०]
    • अगर आपको शर्म आ रही हो तो घबराएँ नहीं | समझें, अगर आप शर्मिंदगी अनुभव करती हैं तो आपकी उम्र में यह नॉर्मल है |
    • अगर आप किसी लड़की के पैरेंट हैं तो दूसरे दोस्तों, भाई-बहनों से इस टॉपिक पर उसके सामने डिस्कस न करें |
  2. जानें की सही ब्रा साइज़ का पता कैसे लगायें: आपको सही साइज़ की ब्रा खरीदनी होगी जिसमे आप कम्फ़र्टेबल रहें और उससे ब्रैस्ट को सही सपोर्ट मिल सके |
    • अधिकतर जगहों पर ब्रा साइज़ दो पीसेस में देखा जाता है: चेस्ट साइज़ और कप साइज़ | चेस्ट साइज़ में सम संख्या होती हैं जैसे 32, 34, 36 और इसी तरह | कप साइज़ में A, B या C जैसे लेटर्स होते हैं | कुछ देशों में जैसे UK में कप साइज़ भी अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे AA, A, B, C, D, DD आदि | [११]
    • डिपार्टमेंटल स्टोर की सेल्स वीमेन ब्रा के सही साइज़ के लिए आपका नाप लेंगी या आप घर पर भी नाप ले सकते हैं या इसके लिए अपनी माँ या बड़ी बहन की मदद ले सकती हैं | इसके लिए एक टेप का इस्तेमाल करें | चेस्ट साइज़ का पता लगाने के लिए टेप को ब्रैस्ट के नीचे और पीठ के चारो ओर लपेटकर नाप चेक करें | इसे मजबूती से पकड़ें लेकिन बहुत ज्यादा टाइट नहीं | यह नाप इंच में होगा | इस नंबर में 5 इंच और जोड़ दें | यह आपका चेस्ट साइज़ होगा | [१२]
    • कप साइज़ के लिए, टेप को ब्रैस्ट के पूरे उभरे हुए हिस्से पर मजबूती से अपने शरीर के चारो ओर लपेटें | इस नंबर से अपने चेस्ट साइज़ को घटा दें | बचा हुआ नंबर 1 से 4 इंच के बीच होगा | इस तरह से आप कप साइज़ का पता लगा सकते हैं |
    • 1 इंच से कम नंबर आने पर AA ब्रा कप साइज़ होगा | 1 इंच में A, 2 इंच में B, 3 इंच में C और 4 इंच में D साइज़ होगा | अगर आपके इंच विषम संख्या में आयें तो इसे नजदीकी अगली सम संख्या के रूप में देखें | यह युवा लड़कियों के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि ये बहुत जल्दी बढती हैं और अगर आप इससे कम नंबर की ब्रा लेंगी तो लम्बे समय तक फिट नहीं आएगी | जब लड़कियों का ब्रा साइज़ A कप साइज़ तक आ जाता है तो वे ब्रा पहनने के लिए पूरी तरह से तैयार होती हैं | [१३]
  3. अगर आपको अपनी माँ से कहना पड़े कि आपको नहीं मालूम की ब्रा कैसे पहनते हैं तो इस बात को कहने में शर्मिंदा न हों | कई लकड़ियों को इसे सीखना पड़ता है इसलिए पूछने में कोई बुरी बात नहीं है |
    • ब्रा पहनने के लिए, अपने भुजाओं को ब्रा स्ट्रैप्स में डालें और थोडा आगे की ओर झुकें जिससे ब्रैस्ट कप में आ जाएँ | अब पीछे के बीच वाले हुक को लगा लें (ट्रेनिंग और सपोर्ट ब्रा में बंद करने के लिए कुछ नहीं होता इसलिए पहली बार ब्रा पहनने के लिए ये बहुत अच्छी चॉइस होती हैं ) |
    • जरूरत पड़ने पर स्ट्रैप्स को एडजस्ट करें और फिर से साइज़ चेंज करने के लिए अलग-अलग क्लिप पर इसे पीछे की ओर बंद करें |
    • आप अपनी माँ से किसी डिपार्टमेंटल स्टोर में जाने के लिए कह सकती हैं और वहां जाकर नाप लेकर अपने लिए फिटिंग वाली ब्रा खरीद सकती हैं | [१४] कुछ माताएं इस दिन को एक बेहतरीन मदर-डॉटर्स डे बना देती हैं |

सलाह

  • अगर आपको 13 या 14 वर्ष की उम्र में पहली ब्रा की जरूरत न पड़े तो चिंता न करें | इसमें कोई चिंता की बात नहीं है बल्कि कुछ लड़कियों में ब्रैस्ट बड्स डेवलपमेंट 15 वर्ष की आयु में शुरू होता है | साथ ही, अपनी माँ से यह कहने में डरे नहीं कि आपको लगता है कि अब पहली ब्रा खरीदने की जरूरत है | वे भी इस दौर से गुजर चुकी हैं और इसलिए आपकी बात समझेंगी !
  • दूसरी लड़कियों की तुलना में कम आयु में ब्रा पहनने पर शर्मिंदगी अनुभव न करें | सभी लड़कियां अलग-अलग होती हैं | सभी अलग-अलग उम्र में ब्रा पहनती हैं इसलिए यह चिंता का विषय नहीं है कि आप ब्रा पहनना 8 साल में शुरू करती हैं या 18 साल की उम्र में !
  • अगर आप अपने पेरेंट्स से कहने में डर रही हैं तो अपनी बड़ी *बहन* को इस बारे में बताएं क्योंकि वो इस दौर से गुजर चुकी है और वो सब कुछ ठीक कर देगी और वो पेरेंट्स के बात करने में भी आपकी मदद कर देगी |
  • अगर आप अपनी माँ से इस बारे में बात करना चाहती है तो ज्यादा प्राइवेसी के लिए अपने कमरे या माँ के कमरे में जा सकती हैं जिससे इस टॉपिक के बारे में कोई भी आकर आपका मजाक न बना पाए |
  • अगर आप एक माँ हैं तो अपनी बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखें | वो संभवतः यह बात किसी को नहीं बताना चाहती कि वो ब्रा पहनी है | अगर वो किसी से कहती है तो ऐसे व्यवहार करें जैसे कोई बड़ी बात नहीं है |
  • अपनी माँ से बात करते समय शर्मिंदा न हों, याद रखें कि उनकी जिन्दगी में एक पॉइंट पर उन्हें भी इसी परेशानी से जूझना पड़ा था !
  • अगर इस टॉपिक के बारे में आप अपनी माँ से बात करने में हिचक रही हों तो किसी ऐसी जगह पर एक नोट लिखकर छोड़ दें जहाँ उसे सिर्फ आपनी माँ ही ढूंढ पायें !
  • इसके बारे में लोगों से बात करने में हिचकें नहीं या आप चाहें तो इस दुनिया की उस हर एक लड़की से इस टॉपिक पर बात कर सकती हैं जो आपके जैसे ही बदलाव फील करेगी या कर रही हो |
  • अगर आपको अपनी छाती पर कुछ ऐसा दिखाई दे जो चिंता का विषय हो तो अपनी माँ या किसी दूसरी महिला को बताएं |
  • याद रखें, हर लड़की अलग होती है | अगर आपको दूसरी लड़कियों के मुकाबले डेवलप होने में ज्यादा समय लग रहा हो तो घबराएं नहीं |


विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८४,१०५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?