आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

यह जानना कठिन हो सकता है कि आपको कोई पसंद करता है या नहीं। क्या आप उनसे यह पूछने में डरते हैं, कुछ चीज़ें ऐसी हैं, जो इस बात का संकेत हो सकती हैं कि दूसरा व्यक्ति आपको पसंद करता है। (kaise Jane Ki Koi Aapko Pasand Karta He)

विधि 1
विधि 1 का 4:

बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. सभी कम्युनिकेशन में 93% अशाब्दिक (nonverbal) होता है। [१] इसको आवाज़ के सुर, चेहरे, शरीर, और अंततः शब्दों में विभाजित किया जा सकता है। स्त्री और पुरुष बॉडी लैंग्वेज के कुछ रूपों को शेयर करते हैं, लेकिन कुछ विशेष अनदेखे अनजाने संकेत (subconscious signals) भी होते हैं जिन्हें वह छोड़ देते हैं जब वे आपको पसंद करते हैं।
  2. स्त्रियाँ शरीर की भाषा के द्वारा पचास से अधिक संकेतों को अपने हाव-भाव से दिखाने में सक्षम हैं। जबकि इनमें से सबका पता नहीं लगाया जा सकता है, कुछ पहचानने योग्य विशिष्टताएँ हैं जो आप ढूंढ सकते हैं। किसी डेट या बातचीत में देखने के लिए कुछ बड़े संकेतक हैं:
    • वह अपनी बाहें चढ़ाकर अपनी कलाई दिखाएंगी। यह अच्छा संकेत है, और बहुत सी स्त्रियाँ अनभिज्ञ हैं कि वे ऐसा करती हैं। यह शरीर के अधिक कोमल और संवेदनशील अंगों में से एक को उघाड़ता है।
    • वह किसी तरह आपसे दूरी को कम करने की कोशिश करेंगी। यह कई तरह से किया जा सकता है जैसे अपना ड्रिंक या मेनू आपके अधिक पास सरकाते हुए। [२]
    • वे आपको छूने का कोई तरीक़ा निकालेंगी। कुछ स्त्रियाँ यह काम सहजता से करेंगी। उदाहरण के लिए वह कहेंगी “यहाँ आइये” और वह आपको अपने फ़ोन पर कोई एप दिखाएंगी। फिर जब आप नज़दीक होंगे तो आपके शरीर स्पर्श कर सकते हैं।
  3. पुरुष, शरीर की भाषा के मामले में कुछ कम सक्षम होते हैं। एक संकेत यह है कि जब लड़का अपने कंधों को पीछे ढकेलता है और अपनी सांस को अपनी छाती पर केन्द्रित करता है। एक और अजीब बात यह है कि जब कोई लड़का अपनी उंगलियों को एक काऊबॉय की तरह अपने बेल्ट में डालता है। [३]
  4. ऑय कांटेक्ट एक यूनिवर्सल, बॉडी लैंग्वेज है जो बहुत कुछ बताती है। जब वे किसी को पसंद करते हैं, स्त्री व पुरुष, दोनों ही, आँखों के संपर्क का प्रयोग करते हैं। इस तरह का संपर्क बहुत देर के लिए न बनाएँ, नहीं तो आप इसके चारों ओर छुपे रहस्य को बर्बाद कर सकते हैं। भेद सबसे अधिक तब खुलता है जब वे आपकी ओर देखते हैं और नज़र मिलते ही एकाएक नज़र हटा लेते हैं। [४]
विधि 2
विधि 2 का 4:

फ्रेंड वाली फीलिंग का पता लगाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह होना एक आम बात है। लोग अक्सर सोचते हैं कि वे केवल फ्रेंड हैं, जबकि वे आपस में एक दूसरे के लिए तीव्र भावनाएं विकसित कर लेते हैं।
  2. यहाँ पर कुछ संकेत हैं कि फ्रेंड आप पर फ़िदा हैं:
    • आपके कंधे छूते हुए झप्पी के लिए कहना।
    • उदार तरीक़े से अपना स्वैटर या कोट पेश करना।
    • उन लोगों/व्यक्ति का मज़ाक बनाना जिनको आप डेट कर रहे/रही हैं।
    • आपको अधिक बार आमंत्रित करना।
    • आपको गाल पर चुंबन देना या गाल पर किस के लिए कहना।
    • पूछना कि आप किसको बहुत पसंद करती हैं।
  3. यह हर तरह के आकर्षण पर लागू होता है, और अगर आपकी फ्रेंडशिप बहुत ख़ास है तो ऐसा होता ही है। वे लगातार चीजों पर आपके रिएक्शन पर नज़र रखते हैं। उदाहरण के लिए, वे आपकी ओर देखेंगे कि जब वे जोक करते हैं कि तब क्या आप हँसते हैं।
    • सावधान रहिए अगर आप उन्हें उनकी उपस्थिति में असुरक्षा की बात करते सुनते हैं। वे आत्म विरोध करते हो सकते हैं और उनसे अपनी तुलना कर रहे हो सकते है जिसे आप आकर्षक समझती हैं।
  4. अगर आपको लगता है कि वास्तव में आप उन्हें पसंद करते हैं, तो यह अच्छा होगा और आपको उन्हें यह बताना भी चाहिए। अगर, दूसरी तरफ़, आप सिर्फ़ फ्रेंड बने रहना चाहते हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए।
    • ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है। सच्चाई से आँखें मत मूँद लीजिये। जैसा आप महसूस करते हैं, वैसा बताइये और यह भी कि आप अपनी फ्रेंडशिप की सराहना करते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 4:

शर्मीले और अनुपयुक्त प्रकार को जानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यह प्रकार आपके सामने खुलेगा नहीं और यह नहीं स्वीकार करेगा कि वे आपको पसंद करते है। ये उस प्रकार के लोग होते हैं जो मौक़ा पड़ने पर आपसे संक्षिप्त बात कर लेते हैं। आप कभी-कभी उन्हें अपनी ओर देखते हुए पकड़ भी सकते हैं।
    • सामान्यतयः इस तरह के लोग डेट नहीं करते। जब करते हैं, वे काफ़ी समय के लिए रिश्ते बनाते हैं।
    • सामान्य रूप से आप इस तरह के लोगों को ऐसे पहचान सकते हैं कि वे किस तरह अपने फ्रेंड्स के बीच व्यवहार करते हैं और कैसे उस समय जिस पर आसक्त हैं उसके आसपास। [५]
  2. उन संकेतों की ओर देखिये कि क्या वे आपको पसंद करते हैं: ये लोग जानबूझकर शर्मीले नहीं होते। कुछ लोगों के पास उतना आत्मविश्वास नहीं होता। आपको इसलिए उन्हें छोड़ नहीं देना चाहिए। शर्मीले या अनुपयुक्त व्यक्ति आपको दिखला सकते हैं कि वो आपको पसंद करते हैं जब:
    • वे कभी-कभी हे कहते हैं, लेकिन ख़ामोशी से कहते हैं जहां आप उन्हें मुश्किल से समझ पाएंगे।
    • जब आप उनसे बात करें या उन्हें छुएँ, तब वे शर्मा सकते हैं।
    • आप उन्हें अपनी ओर देखते हुए पकड़िए। अगर जब वे देखते हैं कि आप उन्हें देख रहे हैं और वे पलट जाएँ, तो वे आपको देख रहे थे।
    • वे आपसे ऐसी चीजों के लिए मदद मांग सकते हैं जिनके उत्तर उन्हें पहले से ही मालूम हों। [६]
  3. जो आपको पसंद करता है वह कुछ ऐसा कर सकता है कि आप उसे नोटिस करें। ध्यान दीजिये कि क्या आपके आसपास होने पर वे थोड़ा ज़ोर से बोलते हैं, या आपके इर्द गिर्द होने पर अपने फ्रेंड्स के साथ हँसना शुरू कर देते हैं।
    • वे आपसे सोशल वेबसाइट पर बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन बहुत सी चीज़ें जो आप ऑनलाइन करते हैं, उन्हें वे "पसंद" करेंगे।
  4. कुछ लोग आपको यह दिखलाने के लिए कुछ नहीं करेंगे कि वे आपको पसंद करते हैं, क्योंकि वे अस्वीकृति और दिल टूटने से डरते हैं।
    • यह अक्सर उन युवाओं के साथ होता है जिन्होंने यह नहीं अनुभव किया है कि अस्वीकृति जीवन का हिस्सा है।
  5. भले ही इस प्रकार का व्यक्ति बहुत स्पष्ट नहीं होगा, फिर भी यह बताने के लिए कुछ संकेत होंगे कि वे आपको पसंद करते हैं। निम्नलिखित संकेतों पर ध्यान दीजिये:
    • आपको छूने के लिए ज़रा सा टकराना।
    • जबकि अन्य विकल्प भी हों, तब भी आपके बगल में सीट लेना। अगर वे साहसी हैं, तो वे कुछ समय में और निकट आ जाएँगे।
    • जब आप उदास या परेशान होते हैं, तो ध्यान देने वाले पहले व्यक्ति होते हैं, क्योंकि वे आप पर ध्यान देते हैं। [७]
विधि 4
विधि 4 का 4:

प्रबल आसक्ति को स्पॉट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कुछ लोग "क्या वे आपको पसंद करते हैं" का खेल नहीं खेलते, और सीधे काम पर लग जाते हैं। कुछ लोग बस बिल्कुल शर्मीले नहीं होते! इस तरह के लोग “खिलाड़ी” हो सकते हैं जो वही चीज़ें कहते हैं जो आप सुनना चाहते हैं। [८]
    • ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आकर्षक पिक-अप-लाइनों का भंडार रखते हैं और जिनसे आपको लगता है कि वे आपके साथ चालाकी कर रहे हैं।
  2. चाहे आप यह चाहते हों या नहीं कि वे आपको पसंद करें, आपको सम्मान के साथ इसे करने कि ज़रूरत है। किसी को भी बदतमीज़ पसंद नहीं आते। वे आपको पसंद करते हैं, इसके कुछ संकेत यहाँ हैं:
    • वे आपसे लगातार उस बिन्दु पर बात करते हैं जहां से नाराज़ होने की सीमा शुरू होती है।
    • वे आपकी करने या कहने वाली छोटी से छोटी चीज़ पर शर्माती हैं।
    • आप उनको अपने को घूरते हुए पकड़िए और जब आप नोटिस करते हैं तो वे मुस्कुराते या अजीब चेहरा बनाते दिखते हैं।
    • बातचीत आरंभ करने में वे हिचकिचाते नहीं।
    • वे आपसे बाहर घूमने को कह सकते हैं और अपने नंबर दे सकते हैं। [९]
  3. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रतीक्षा करने की ज़रूरत नहीं। दूसरे व्यक्ति का आपसे पूछने की प्रतीक्षा करना अहंकार है। जो जीवन आपको मिला है, उसका लाभ उठाएँ। उन्हें काफ़ी के लिए या मूवी के लिए आमंत्रित करें।
    • अगर आपको रुचि नहीं है और आपको मालूम है कि वे आपको पसंद करते हैं, उनको अनदेखा न करें! अपनी भावनाओं के बारे में खुले और ईमानदार रहें। उनके साथ सम्मान का व्यवहार करें और उनको बढ़ावा न दें। [१०]

सलाह

  • याद रखें: यदि वे शर्मीले हैं, अक्सर वे आपको नहीं बताएँगे वे कैसा महसूस करते हैं। अगर आप उन्हें पसंद करते हैं और आप निश्चित हैं कि वे भी आपको पसंद करते हैं, तो शर्माइए नहीं, उनसे बात कीजिये।
  • अगर वे "लड़की की सलाह" या "लड़के की सलाह" मांगते हैं, तो वे आपको पसंद कर सकते हैं और आपसे यह जानना चाहते हैं कि आप एक महिला फ्रेंड या पुरुष फ्रेंड की तरह व्यवहार करना चाहेंगी, लेकिन अगर आप उन्हें पसंद करते हैं तो इसे धीमाँ ही रखिए क्योंकि मामला हमेशा वही नहीं होता।
  • अगर वे आपको बहुत परेशान कर रहे हैं, उनसे बात करें। उन पर पागल मत बनें, बस उनसे बात करें। वे आपको संभवतः बताएंगे कि वे कैसा महसूस करते हैं और इसके बारे में कठोर नहीं होंगे। इस दौरान किसी की भावना को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति अपने पैर को आपकी दिशा में ले जाता है और अपने पैर की अंगुली को इंगित करता है, तो वह आपको पसंद करता है।
  • उनके साथ अधिक शारीरिक संपर्क करने की कोशिश करने से मत डरें। लेकिन, अनुचित कुछ भी नहीं। जब आप उन्हें चिढ़ाते हैं, तो खेल खेल में कोचने की कोशिश करें या निकट चलते या बैठते समय कंधों को छू जाने दीजिये। अगर आप अतिरिक्त आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं, तो जब वे आपको अपनी उपलब्धि के बारे में बताएं, तो उन्हें बाँहों में भर लें। देखें कि वे आपके छूने पर कैसी प्रतिक्रिया करते हैं; कितनी बार जवाबी क्रिया करते हैं या करते भी हैं कि नहीं।
  • अगर वे आपको अस्वीकार कर देते हैं, तो उन्हें पसंद करने के लिए चिपकें नहीं। आगे बढ़ें और अपना जीवन जिएँ!
  • अपने मन की वृत्ति पर भरोसा करें। अगर यह कहती है कि वे आपको पसंद करते है, तब वे शायद करते ही हों। वह आकर्षण के लिए सभी "आवश्यक" संकेत नहीं दिखा सकते हैं, लेकिन आपकी वृत्ति अक्सर बता सकती है कि क्या किसी में आपके लिए भावनाएँ हैं।

चेतावनी

  • अगर आप मन की वृत्ति पर भरोसा कर रहे हैं, तो सावधान रहें किसी व्यक्ति की भावनाओं को पढ़ने में अपने स्वयं के पुष्टिकरण पूर्वाग्रह को प्रभावित न करने दें। इस तरह से आप बहुत बड़ी निराशा से बच सकते हैं।

वीडियो

संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
फ़ोन सेक्स करें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

आर्टिकल समरी (Summary) X

कोई आपको पसंद करता है, ये जानने के लिए सबसे पहले उसकी बॉडी लेंग्वेज के ऊपर ध्यान दें। लोग जब किसी को पसंद करते हैं, तब वो अक्सर उस इंसान को छूने की कोशिश किया करते हैं। इसलिए ध्यान दें, अगर वो इंसान भी किसी मजाक के ऊपर हँसते हुए आपकी बाँहों पर हाथ मारता है या फिर आपके कपड़ों पर अटकी हुई किसी चीज को निकाल देता है। लोगों में अक्सर अपने पसंद के लोगों की तरफ थोड़ा सा झुकने की आदत हुआ करती है और वो अक्सर उनके शरीर की पोजीशन को भी कॉपी किया करते हैं। अगर कमरे में बहुत भीड़ है, तो शायद वो आपके करीब खड़े होने की कोशिश करेगा या फिर उसके पैरों को आपकी ओर पॉइंट करेगा। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वो अनजाने में खुद को आपकी ओर करते जाते हैं। किसी के आपको पसंद करने के और दूसरे संकेतों में, उनका आपको देखकर ब्लश करना, अपने कपड़ों या बालों के साथ में खेलना या फिर उनकी पुतलियों का फैलना शामिल हैं। जब आप दोनों बातें करें, तब देखें अगर वो आपके जोक्स पर हँसता हो। जब कोई आपको पसंद करता है, तब वो आपको ऐसा महसूस कराना चाहता है कि आप काफी एंटर्नेनिंग हैं। क्योंकि वो आपको ज्यादा अच्छी तरह से जानना चाहता होगा, इसलिए शायद वो आप से आपके बारे में कुछ पर्सनल सवाल भी पूछ सकता है। आखिर में, अगर कोई इंसान आपके साथ में रहने के लिए कोई न कोई वजह तलाशता रहता है या फिर सोशल मीडिया पर आपको बहुत मैसेज करता है, तो ये इस बात का एक संकेत है कि वो आपके साथ में ज्यादा टाइम बिताना चाहता है और शायद आपको पसंद भी करता है। कोई शर्मीला इंसान या आपका करीबी फ्रेंड आपको पसंद करता है, इसके बारे में जानने की और सलाह पाने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६९,९६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?