आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप अपना खुद का एक टेबलटॉप रोल-प्लेइंग गेम (RPG) तैयार करना चाहते हैं? इस तरह के गेम एक मजेदार, इमेजिनेटिव तरीके में अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने के अच्छे तरीके होते हैं। चूंकि टेबलटॉप RPG कई तरह के जॉनर में उपलब्ध हैं, इसलिए आपके लिए ये तय कर पाना मुश्किल हो सकता है कि इसे कैसे और कहाँ से शुरू करें। परेशान न हों-अपनी खुद की गेम बनाने की जर्नी की शुरुआत करने से पहले, शुरुआत करने में अपनी मदद के लिए इस गाइड में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब दिए है। (How to Make Your Own Tabletop Role-Playing Game, RPG in Hindi)

विधि 1
विधि 1 का 11:

अपना खुद का टेबलटॉप रोल-प्लेइंग गेम कैसे बनाएँ? (How do I make my own tabletop RPG?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने RPG के लिए एक बेसिक गेम प्लान या “कम्पास (compass)” तैयार करें: पारंपरिक बोर्ड गेम, जैसे शतरंज या चेकर्स के विपरीत, RPG एक विशिष्ट आधार या प्लॉट लाइन के इर्द-गिर्द चलते हैं। अपना खुद का RPG डिजाइन करते समय, आपको सबसे पहले ये आउटलाइन करना चाहिए कि खेल किस बारे में है, और आप इस खेल के खिलाड़ियों को क्या अनुभव देना चाहते हैं। फिर आप RPG के खेल यांत्रिकी (game mechanics) बनाते हैं, या खेल कैसे खेला जाएगा - यह पारंपरिक पासा, ताश के पत्तों की एक विशेष डेक, या कुछ पूरी तरह से अलग के साथ किया जा सकता है। इन सब को एक साथ जोड़ने के लिए, एक इनाम/दंड प्रणाली (reward/punishment system) बनाएं, जो पूरी कहानी या अभियान के दौरान खिलाड़ियों को प्रेरित करे। [१]
    • आपके खेल का आधार जटिल होना जरूरी नहीं है! Dungeons and Dragons गेम में, मूल प्लॉट में राक्षसों से लड़ना और लूट या खजाना इकट्ठा करना शामिल है।
  2. कुछ क्लासिक गेम जैसे Dungeons and Dragons और Call of Cthulhu को देखें - दोनों खेलों में कम से कम पांच एडिशन हैं और इन्हें अधिकांश बोर्ड गेम खिलाड़ियों द्वारा पसंद किया जाता है। [२] दूसरी ओर, आप FATAL या HYBRID के जैसे टेबलटॉप RPG की जांच कर सकते हैं जो क्रैश हो गए हैं और बर्न हो चुके हैं। कई असफल खेलों में भ्रमित करने वाले नियम और सिद्धांत होते हैं, और ये अपने खुद के खेल को डिजाइन करते समय आपको क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने के लिए एक अच्छे केस स्टडी बन सकते हैं। [३]
विधि 2
विधि 2 का 11:

अपने गेम के लिए एक अच्छे आधार को कैसे तय करें? (How do I come up with a good premise for my game?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने खेल के लिए इस्तेमाल होने वाली एक शैली चुनें: बोर्ड रोल-प्लेइंग गेम्स कई शैलियों को कवर करते हैं। भले ही Dungeons and Dragons अभी सबसे लोकप्रिय गेम है, आपके गेम को हाइ फेंटसी जॉनर में आने की जरूरत नहीं है। आप एक गॉथिक, अपराध-शैली वाले RPG पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जैसे कि Blades in the Dark या फिर Deadlands के जैसे एक वेस्टर्न जॉनर को तैयार कर सकते हैं। एक ऐसे जॉनर को चुनें, जो आपको पसंद आए और फिर वहाँ से आगे बढ़ें। [४]
  2. इस बारे में सोचें कि आप अपने RPG में कितने लोगों को रखना चाहते हैं। क्या आप चाहते हैं कि आपका खेल व्यक्तियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करें या क्या आप अपने पात्रों को बातचीत करने के लिए अधिक अवसर बनाना चाहते हैं? खिलाड़ियों की सीमा को कम करने से आपको अपने खेल को उसके अनुसार तैयार करने में मदद मिल सकती है। [५]
विधि 3
विधि 3 का 11:

अपने गेम को इन्टरेस्टिंग कैसे बनाएँ? (How do I make the game engaging?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. खेल के लिए एक बेसिक प्लॉट और लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करें: अपने खिलाड़ियों के लिए एक मुख्य लक्ष्य चुनें—गेम केंपेन के दौरान वो क्या हासिल करने की कोशिश करेंगे और इस बीच में उन्हें और किन चीजों का सामना करना पड़ेगा? खिलाड़ियों को उनके रास्ते में चुनौती देने के लिए विभिन्न संघर्षों का और दुश्मनों का निर्माण करें। [६]
    • उदाहरण के लिए, Paranoia RPG में, आपको खिलाड़ियों के द्वारा न मारे जाने की कोशिश करना होती है।
    • मुख्य लक्ष्य आंतरिक भी हो सकता है! Nicotine Girls गेम में, केरेक्टर्स एक बोरिंग शहर से बाहर जाने की कोशिश करते हैं।
  2. अपने नए यूनिवर्स का एक नक्शा डिज़ाइन करें, जो आपके खिलाड़ियों के रास्ते में आने वाले सभी प्रमुख स्थानों को आउटलाइन करेगा। आप चाहें तो मैप को और भी कस्टमाइजेबल यानि अपने अनुसार अनुकूलित होने वाला भी बना सकते हैं, और खिलाड़ियों के अलग-अलग समूह को अपने अभियान की सेटिंग को निर्धारित करने दे सकते हैं। [७]
    • उदाहरण के लिए, एक हाइ फेंटसी RPG को फिक्शनल लैंड या किंग्डम के एक डिटेल्ड मैप की जरूरत पड़ेगी।
    • रियलिस्टिक सेटिंग्स भी अच्छी पसंद हैं! Call of Cthulhu , Vampire: The Masquerade , और Shadowrun रियलिस्टिक सेटिंग्स के लिए पॉपुलर RPG हैं।
विधि 4
विधि 4 का 11:

एक प्रभावी गेम मैकेनिक्स कैसे चुनें? (How do I choose effective game mechanics?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक ऐसा गेम सिस्टम चुनें, जिसे आप अच्छे से जानते हैं और जिसके साथ में आप कम्फ़र्टेबल हैं: गेम सिस्टम्स, जैसे कि डाइस (पासा) रोल करना, आपको और आपके खिलाड़ियों को RPG के भीतर पॉइंट A से पॉइंट B तक पहुंचने में मदद करते हैं। कुछ पहले से तैयार खेलों की प्रणाली पर बेझिझक भरोसा करें, और उनमें से कुछ कान्सैप्ट और गाइडलाइंस को अपने खेल के अनुकूल बनाएं। [८]
    • उदाहरण के लिए, आप Dungeons and Dragons का रेफरेंस ले सकते हैं और अपने RPG में एक “चेक” सिस्टम तैयार कर सकते हैं। "चेक" में आपके केरेक्टर के आंकड़ों को जानने के लिए डाइस को रोल करना शामिल होता है।
    • आपको अपने गेम मैकेनिक्स के रूप में डाइस का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है! Dragonlance: Fifth Age में कार्ड के एक विशेष सेट का उपयोग होता है, जबकि Dread में लकड़ी के ब्लॉक के टॉवर का इस्तेमाल होता है। [९]
  2. अपने खेल के लिए एक वर्ग (class) और स्तरीय प्रणाली (leveling system) विकसित करें: कई टेबलटॉप RPG उनके केरेक्टर को अलग-अलग क्षमताओं में रखते हैं, जो उन्हें अलग-अलग क्षमता देता है। ऐसे केरेक्टर क्लासेस चुनें, जो आपके गेम यूनिवर्स के साथ में अच्छी तरह से मेल खाएं, ताकि खेलने वाले खिलाड़ियों के पास में चुनने के लिए विकल्प हों। इसके अलावा, तय करें कि आपके केरेक्टर किस तरह से लेवल होंगे, समय के साथ उन्हें EXP मिलते जाएंगे या फिर हर एक चैलेंज या लड़ाई के बाद में उनका लेवल बढ़ते जाएगा। [१०]
    • Dungeons and Dragons में, कुछ केरेक्टर क्लासेस में paladin, rogue, monk और cleric शामिल हैं।
विधि 5
विधि 5 का 11:

अपने गेम को स्मूदली कैसे रन करें (How can I make the game run smoothly?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ऐसी यांत्रिकी बनाएं जो खेल के आधार के साथ मूल रूप से मिश्रित हो: यांत्रिकी खिलाड़ियों को आपके RPG को खेलते समय वास्तव में उसमें डूबे रहने में और क्रिया को महसूस करने में मदद करेगी। ये मैकेनिक्स आपके खेल के आधार पर एक हथियार नियंत्रण सुविधा या घटती-बढ़ती हुई स्वास्थ्य पट्टी हो सकती है। [११]
    • यदि आप एक सर्वाइवल-बेस्ड RPG डिजाइन कर रहे हैं, तो आपको खिलाड़ियों को एक हैल्थ बार देना होगा, जो मौजूदा स्थिति के अनुसार शिफ्ट होता रहता होगा।
    • आप अपने खेल में बोली लगाने या सट्टेबाजी की एक प्रणाली शुरू कर सकते हैं जहां खिलाड़ी अपनी मुद्रा को दांव पर लगाते हैं।
    • रिसोर्स के लिए प्रतिस्पर्धा करते समय आप खिलाड़ियों को रॉक-पेपर-सिजर्स (rock-paper-scissors) खेलने दे सकते हैं।
  2. संघर्ष समाधान प्रणाली खिलाड़ियों को खेल में विभिन्न प्लॉट पॉइंट्स के माध्यम से नेविगेट करने में मदद करती है। कॉन्फ़्लिक्ट रिजोलुशन में एक नए इवैंट की शुरुआत में एक विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करना या एक संघर्ष कैसे विकसित होगा, यह तय करने के लिए कुछ डाइस को रोल करना शामिल हो सकता है। [१२]
    • उदाहरण के लिए, आप खिलाड़ियों को RPG खेल के आगे बढ़ने पर पासा अर्जित करने के लिए कह सकते हैं, जिसे वे खेल के अंत में "ड्यूअल" या रोल कर सकते हैं।
विधि 6
विधि 6 का 11:

एक अच्छा रिवार्ड और पनिशमेंट सिस्टम कैसे डिजाइन करें (How do I design a good reward and punishment system?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने खिलाड़ियों की मुख्य प्रेरणा निर्धारित करें: इस बारे में सोचें कि गेम के कैम्पेन के दौरान आपके पात्र क्या हासिल करना चाहते हैं। क्या आप अधिक शक्तिशाली बनने की कोशिश कर रहे हैं या आपके पास अन्य उद्देश्य हैं? एक सरल प्रणाली विकसित करने का प्रयास करें जो गेम के मैकेनिक्स के साथ में अच्छी तरह से फिट हो। [१३]
    • Dungeons and Dragons गेम में, ये इनाम/दंड प्रणाली अनुभव अंक (EXP), या उन पॉइंट्स के अधिग्रहण पर आधारित है जो खिलाड़ियों को ऊपर ले जाने की अनुमति देते हैं। जैसे-जैसे खिलाड़ी अधिक EXP प्राप्त करते हैं, वे अपने पात्रों को एक लेवल ऊपर कर सकते हैं और बेहतर हथियार और कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यदि वे युद्ध में असफल होते हैं, तो वे कम EXP प्राप्त करेंगे और वो ज्यादा जल्दी से आगे बढ़ने में सक्षम नहीं होंगे।
विधि 7
विधि 7 का 11:

क्या इसमें अलग अलग तरह के नियम हैं? (Are there different types of rules out there?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. टेबलटॉप रोल-प्लेइंग गेम्स के लिए नियम प्रणाली को आमतौर पर 3 श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: रूल्स-लाइट, रूल्स-मीडियम और रूल्स-हैवी। रूल्स-लाइट गेम्स में कई सारे नियम और कायदे नहीं होते, जबकि रूल्स-हैवी गेम्स में स्पष्ट दिशा-निर्देश होते हैं। अपने खेल को डिजाइन करने का कोई सही या गलत तरीका नहीं है - यह वास्तव में इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना स्ट्रक्चर बनाना चाहते हैं। आपके खेल में एक बहुत बड़ी कहानी और गाइडलाइन होने की जरूरत नहीं है; दूसरे शब्दों में, आप एक ही समय में एक अच्छी कहानी और नरेटिव विकसित कर सकते हैं और RPG के लिए बहुत सारे नियम और गाइडलाइन बना सकते हैं। [१४]
    • Wushu कुछ नियमों के साथ RPG का एक बेहतरीन उदाहरण है। नियम प्रणाली अविश्वसनीय रूप से फ्लेक्सिबल है, और जब युद्ध की बात आती है तो बहुत सारे नियम नहीं होते हैं।
    • Dungeons and Dragons को मध्यम नियमों वाला RPG माना जाता है। जबकि केरेक्टर और युद्ध के कुछ बहुत कठिन और तेज़ नियम हैं, खेल खिलाड़ियों को बहुत अधिक कथात्मक स्वतंत्रता देता है।
    • HERO System एक रूल्स-हैवी गेम है। इसमें नियम और केरेक्टर डिजाइन बहुत व्यापक हैं, लेकिन ये गाइडलाइंस एक बहुत ही हैबैलेंस पॉइंट सिस्टम में जाती हैं।
विधि 8
विधि 8 का 11:

अपने गेम के लिए प्रभावी नियम कैसे लिखें (How do I write effective rules for my game?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक ऐसी नियम प्रणाली बनाएं जो आपके गेम को दूसरों से अलग करे: नियम खेल को एक स्ट्रक्चर देने में मदद करते हैं और खिलाड़ियों को सूचित करते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। यदि आप एक रूल्स-मीडियम या रूल्स-हैवी गेम विकसित करते हैं, तो आपको गेम के खेले जाने के बारे में काफी विस्तार से वर्णन करना चाहिए। [१५]
    • उदाहरण के लिए, आप एक ऐसी प्रणाली तैयार कर सकते हैं जहां खिलाड़ी कह सकें और जो चाहें कर सकें, जब तक कि कोई अन्य खिलाड़ी इसे वीटो यानि रोकने की कोशिश नहीं कर रहा हो।
    • या फिर आप एक नियम बना सकते हैं कि खिलाड़ी अपनी बारी पर कुल मिलाकर केवल दो क्रियाएं कर सकते हैं।
  2. अपनी रूल बुक में सभी संभावित स्थितियों पर चर्चा करें: ऐसे हर सिनेरियो पर विचार करें जो आपके रोल-प्लेइंग गेम में सामने आ सकता है, भले ही यह नामुमकिन भी लग रहा हो। आधे-अधूरे या छूटे हुए नियमों का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है, और खिलाड़ियों को भ्रमित और निराश कर सकता है। यह थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन मुश्किल, पक्के नियम आपके टेबलटॉप रोल-प्लेइंग गेम को पूरी तरह से अलग स्तर पर ले जा सकते हैं। [१६]
विधि 9
विधि 9 का 11:

अपने गेम को प्लेयर्स के लिए कैसे मजेदार बनाएँ (How do I make the game fun for the players?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने खिलाड़ियों को अपने विरोधियों और चुनौतियों से अभिभूत न करें - यदि खिलाड़ी एक आसान सी लड़ाई भी नहीं जीत सकते हैं, तो वे खेल से निराश या हताश महसूस कर सकते हैं। इसके बजाय, चुनौतियों को केरेक्टर के अनुभव के स्तर के अनुसार ढालें। [१७]
    • उदाहरण के लिए, यदि आपके खिलाड़ी सभी लेवल 1 के हैं, तो आप उन्हें उनके पहले मैच में 20 लेवल के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नहीं खड़ा करेंगे।
    • साथ ही, अपने RPG चैलेंज को को बहुत ज्यादा भी आसान नहीं बनाना चाहिए! जोखिम और विफलता का जोखिम खेल को और अधिक रोमांचक बना सकता है।
  2. अपने खिलाड़ियों को अपने खुद के केरेक्टर को डिजाइन करने की क्षमता दें: खिलाड़ियों को एक कैरेक्टर शीट प्रदान करें जिस पर वो अपने केरेक्टर के बायो, आँकड़े, हथियार, वर्तमान स्वास्थ्य, कौशल और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी लिख सकें। अपने खिलाड़ियों पर कुछ भूमिकाएँ या चरित्र थोपने से बचें - इसके बजाय उन्हें अपने पात्रों को वास्तव में अपना बनाने के लिए बहुत सारी रचनात्मक स्वतंत्रता दें। [१८]
    • Dungeons and Dragons केरेक्टर शीट, अपना खुद का टेबलटॉप RPG बनाते समय एक अच्छा रेफरेंस है।
  3. आखिरकार, एक टेबलटॉप RPG एक बड़ा संतुलनकारी कार्य है। खेल के यांत्रिकी और खिलाड़ियों के बीच एक अच्छा संतुलन खोजेने की कोशिश करें। पासा फेंकना खेल यांत्रिकी का एक मजेदार, अप्रत्याशित तत्व है, अपने खिलाड़ियों को अपने खुद के निर्णय लेने की भरपूर स्वतंत्रता दें। [१९]
    • उदाहरण के लिए, आप खिलाड़ियों को उनके हथियार से होने वाले नुकसान को देखने के लिए एक d20 रोल करने के लिए कह सकते हैं। जब एक निश्चित संख्या को रोल किया जाता है, तो खिलाड़ी निर्णय लेता है और अपने विचारों के अनुसार कहानी के नरेटिव में योगदान देता है।
विधि 10
विधि 10 का 11:

अपने टेबलटॉप RPG को बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी? (What supplies will I need for my tabletop RPG?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कई टेबलटॉप RPG में गेम को चालू रखने के लिए डाइस के सेट की आवश्यकता होगी। इन डाइस पर लेटर “D” लिखा होता है और डाइ के साइड्स पर नंबर लिखे रहते हैं। [२०] कई RPG पर 7 डाइस का सेट इस्तेमाल होता है: एक d4, d6, d8, d10, d10, 10’s में (टेन साइडेड पर्सेंटाइल) d12, और d20 होता है, लेकिन ये आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। [२१]
    • एक सस्ते डाइस की कीमत Rs.1,000 तक होती है, जबकि एक अच्छी क्वालिटी के या अपने अनुसार कस्टमाइज होने वाले डाइस की कीमत अधिक होती है।
    • आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी, ये आखिर में आपके गेम के मैकेनिक्स पर निर्भर करता है। यदि आपका गेम डाइस-आधारित है, तो अपने पसंद के डाइस ले आएँ। यदि आपके गेम में लकड़ी के ब्लॉक, कार्ड या और किसी तरह के मैकेनिक्स का इस्तेमाल होता है, तो उसी तरह के डाइस ले आएँ। [२२]
  2. टेबलटॉप RPG पूरी तरह से आपकी कल्पना से संचालित होते हैं—लेकिन सिम्पल विजुअल्स अभी भी गेमप्ले को स्पष्ट करने में मदद कर सकते हैं! एक ड्राई-इरेज़र मार्कर के साथ एक छोटा व्हाइटबोर्ड लें। गेम खेलते समय व्हाइटबोर्ड पर सेटिंग्स या लोकेशन बनाते जाएँ, ताकि प्लेयर्स को समझ में आ जाए कि गेम में उनके केरेक्टर कहाँ पर रहते हैं। [२३]
विधि 11
विधि 11 का 11:

एक टेबलटॉप RPG को पब्लिश करने में कितना खर्च आता है? (How much does it cost to publish a tabletop RPG?)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपने खुद के RPG को पब्लिश करने में हजारों रुपये का खर्च आता है: जब आप अपने खुद के टेबलटॉप RPG को बेचते या किसी को देते हैं, तब आप असल में बोर्ड और गेम पीस की बजाय एक अच्छी गाइड और रूलबुक बांटते हैं। एक प्रोफेशनल दिखने वाली गाइड पर एक स्पष्ट लोगो और फ्रंट डिजाइन होना चाहिए, साथ में हाइ-क्वालिटी इलस्ट्रेशन और लेआउट भी होना चाहिए। इन सभी को मिलाकर, तकरीबन 7 से 8 लाख का खर्च आ सकता है। [२४]
    • यदि आप एक वैबसाइट के जरिए भी अपने गेम की मार्केटिंग करना चाहते हैं, तो इस खर्च में थोड़े और पैसे एड कर लें।

सलाह

  • कोई बात नहीं, यदि पहले से ही आपके RPG गेम के जैसे दूसरे गेम भी उपलब्ध हैं! एक नए मैकेनिक्स सेट को बनाने से तो अच्छा है कि आप एक ऐसे गेम सिस्टम के साथ एक मजेदार, अनोखे गेम का निर्माण करें, जिसे आप पहले से अच्छी तरह से समझते हैं। [२५]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,२५८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?