आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

डिस्काउंट कैलकुलेट कर पाना मैथ्स की सबसे उपयोगी कलाओं में से एक है | आप इसका प्रयोग रेस्टोरेंट में टिप देने में, स्टोर में सेल में, और अपनी सेवाओं के रेट तय करने में कर सकते हैं | डिस्काउंट कैलकुलेट करने के लिए सबसे आसान तरीका है कीमत को प्रतिशत के डेसीमल फॉर्म से गुणा करना | किसी वस्तु की सेल प्राइस (Sale Price) बता करने के लिए, उसकी ओरिजिनल प्राइस में से डिस्काउंट को घटा लें | आप ऐसा कैलकुलेटर की मदद से कर सकते हैं, या फिर कीमत को राउंड ऑफ करके डिस्काउंट को अपने दिमाग में भी पता कर सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

डिस्काउंट और सेल प्राइस कैलकुलेट करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. डिस्काउंट प्रतिशत को डेसीमल में परिवर्तित करें: ऐसा करने के लिए, प्रतिशत के अंक को उसके आखरी अंक के राईट में डेसीमल लगा कर सोचें | इस डेसीमल पॉइंट को लेफ्ट में दो स्थान बढ़ा कर बदला हुआ डेसीमल पाएं | [१] आप कैलकुलेटर में सायिग्न का प्रयोग भी कर सकते हैं |
    • मसलन, आप एक जूतों के जोड़ी का सेल प्राइस पता करना चाह रहे हैं जिनकी कीमत है 1556.99 रूपये | अगर जूते 25% छूट पर हैं, तो आपको 25% को डेसीमल में सोचना होगा, कुछ इस तरह से |
  2. आप हाथ से डेसीमल को गुणा कर सकते हैं, या फिर कैलकुलेटर का प्रयोग कर सकते हैं | इससे आपको डिस्काउंट, या ओरिजिनल प्राइस में से जो कीमत निकल रही है वो पता चल जायेगी | [२]
    • मसलन, 1556.99 कीमत के जूतों की जोड़ी का 25% पता करने के लिए, आप कैलकुलेट करेंगे |
  3. डेसीमल घटाने के लिए, डेसीमल पॉइंट को लाइन अप करें और उन्हें व्होल नंबर (Whole Number) की तरह घटा लें | ध्यान से अपने जवाब में डेसीमल पॉइंट डालना नहीं भूलें | आप कैलकुलेटर का प्रयोग भी कर सकते हैं | ये अंतर वस्तु की सेल कीमत होगी | [३]
    • मसलन, अगर जूतों की जोड़ी की कीमत थी 1556.99 रूपये और उसका डिस्काउंट है 389.24 रूपये, तो सेल प्राइस पता करने के लिए घटाएं: मतलब, जूतों की सेल में कीमत है 1167.74 रूपये |
विधि 2
विधि 2 का 3:

डिस्काउंट और सेल कीमत का अंदाज़ा लगाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. ओरिजिनल कीमत को सबसे पास वाले दस के अंक पर राउंड ऑफ करें: आम राउंडिंग के नियमों का पालन कर ऊपर या नीचे तक राउंड ऑफ करें | ऐसा करने से अंक का डिस्काउंट प्रतिशत पता करना आसान हो जायेगा | [४]
    • उदाहरण के तौर पर, अगर शर्ट की ओरिजिनल कीमत है 357.99 रूपये तो, कीमत को 360 पर राउंड ऑफ कर लें |
  2. किसी कीमत का 10% दिमाग में पता करने के लिए, कीमत को डेसीमल पॉइंट के साथ रूपये और पैसों के तौर पर लिखें | फिर, डेसीमल पॉइंट को लेफ्ट में एक स्थान बढ़ा दें | इससे आपको वो अंक मिल जायेगा जो 10% के बराबर होगा | [५]
    • उदहारण के तौर पर, 360 का 10% पता करने के लिए, ऐसे सोचें | तो, 36 ही 360 का 10% है |
  3. प्रतिशत ऑफ, में कितने टेन्स (Tens) आते हैं ये पता करें: टेन्स की संख्या पता करने के लिए, डिवीज़न के नियमों का पालन करते हुए प्रतिशत को 10 से डिवाइड कर लें | अभी के लिए प्रतिशत में मोजूद फाइवस (Fives) की चिंता नहीं करें |
    • उदाहरण के तौर पर, अगर शर्ट से 35% ऑफ पर है तो आपको पता करना होगा की 35 में कितने टेन्स हैं | क्योंकि , 35 में 3 टेन्स होंगे |
  4. मुताबिक फैक्टर से राउंडेड प्राइस के 10% को गुणा करें: ये फैक्टर ऑफ के प्रतिशत में मोजूद टेन्स की संख्या से पता चलता है | अब जब आपने पता कर लिया है की प्राइस का 10% क्या है, टेन्स की संख्या को गुणा कर के बढ़ा प्रतिशत पता करें |
    • उदहारण के तौर पर, अगर आपको पता चला की 360 रूपये का 10% 36 है, तो 360 का 30% पता करने के लिए आप 36 को 3 से गुणा करेंगे, क्योंकि 30 में 3 टेन्स होते हैं: | तो, 360 का 30% 108 है |
  5. आपको ये कदम तब उठाना पड़ेगा जब डिस्काउंट का प्रतिशत 0 के बजाय 5 में अंत होता हो (जैसे 35% या 55%) | 5% को कैलकुलेट करना आसान है बस ओरिजिनल कीमत के 10% को 2 से डिवाइड कर दें, क्योंकि 5%, 10% का आधा होता है |
    • उदहारण के तौर पर, अगर 360 रूपये का 10% 36 है, तो उसका 5% होगा 18, क्योंकि 18, 36 का आधा होता है |
  6. इससे आपको वस्तु का अंदाज़न डिस्काउंट पता चल जायेगा |
    • उदहारण के तौर पर, अगर शर्ट पर 35% की छूट है, तो आपने पता किया था की ओरिजिनल कीमत का 30% 108 रूपये था | फिर आपने पता किया की ओरिजिनल कीमत का 5% है 18 रूपये | तो 30% और 5% की कीमतें जोड़ कर, आपको मिलेगा | तो, शर्ट पर अंदाज़न डिस्काउंट है 126 रूपये |
  7. इससे आपको वस्तु की सेल प्राइस पता चल जाएगी |
    • मसलन, अगर शर्ट की राउंडेड कीमत है 360 रूपये, और इसका 35% डिस्काउंट आपको 126 पता चला है, तो आप कैलकुलेट करेंगे | तो, एक 357.99 रूपये की शर्ट जिस पर 35% डिस्काउंट है आपको सेल में करीबन 234 रूपये की पड़ेगी |
विधि 3
विधि 3 का 3:

सैंपल प्रॉब्लम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. एक टीवी की ओरिजिनल कीमत है 35499 रूपये, और उस पर 40% डिस्काउंट है |
    • डिस्काउंट प्रतिशत के डेसीमल को लेफ्ट में दो स्थान बढ़ा कर डेसीमल में परिवर्तित करें: |
    • ओरिजिनल कीमत को डेसीमल से गुणा करें: |
    • डिस्काउंट को ओरिजिनल कीमत से घटाएं: | तो टेलीविज़न की सेल कीमत है 21299.4 |
  2. कैमरा की सेल प्राइस पता करें अगर उस पर 15% डिस्काउंट है: ओरिजिनल कीमत है 9999 रूपये |
    • डिस्काउंट प्रतिशत के डेसीमल को लेफ्ट में दो स्थान बढ़ा कर डेसीमल में परिवर्तित करें: |
    • ओरिजिनल कीमत को डेसीमल से गुणा करें: |
    • डिस्काउंट को ओरिजिनल कीमत से घटाएं: | तो, कैमरा की सेल कीमत है 8499.15 रूपये |
  3. एक टेबलेट अक्सर 11999 रूपये की होती है | सेल में, वो 45% छूट पर है |
    • ओरिजिनल कीमत को नजदीकी टेन तक राउंड करें | क्योंकि 11999 रूपये 12000 से सिर्फ एक रुपया कम है तो आप इसे आसानी से राउंड अप कर पाएंगे |
    • इस राउंडेड कीमत का 10% पता करें: डेसीमल को लेफ्ट में एक स्थान बढ़ा कर, आपको दिखेगा की 12000 का 10% है 1200 रूपये |
    • प्रतिशत छूट में टेन्स की संख्या देखें: क्योंकि , आपको पता है की 45% में चार टेन्स आयेंगे |
    • राउंडेड कीमत का 10% ज़रूरी फैक्टर से गुणा करें | क्योंकि प्रतिशत छूट 45% है, आप को राउंडेड कीमत के 10% को 4 से गुणा करना होगा:
    • राउंडेड कीमत का 5% पता करें: ये 10% का आधा होगा, जो है 600 रूपये | तो 1200 का आधा होगा 600 रूपये |
    • डिस्काउंट में बाकि का 5% जोड़ें | 40% 4800 रूपये था और, 5% 600 रूपये है, तो 45% होगा 5400 रूपये |
    • राउंडेड कीमत में से डिस्काउंट घटाएं: | तो अंदाज़न टेबलेट की सेल कीमत होगी 6600 रूपये |

सलाह

  • अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट कैलकुलेटर डाउनलोड कर लें | गूगल प्ले या एप्प स्टोर में “डिस्काउंट कैलकुलेटर (discount calculator)” के नाम से सर्च करें | फिर, उसे खोलें और बटन क्लिक करके डिस्काउंट प्रतिशत सेट करें और अपनी वस्तु की कीमत डालें | अपना डिस्काउंट पता करने के लिए “कैलकुलेट (Calculate)” प्रेस करें |
  • आप सेल प्राइस स्वाभाविक तौर पर, बिना डिस्काउंट को ओरिजिनल कीमत से घटाए भी कैलकुलेट कर सकते हैं | डिस्काउंट प्रतिशत को 100 से घटाएं | मसलन, अगर आपका डिस्काउंट 30 % है, तो आपकी बाकि कीमत उसकी ओरिजिनल कीमत का 70% होगा | फिर, इन्हीं तरीकों से ओरिजिनल कीमत का 70% पता करके नयी कीमत तक पहुंचें | [६]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १६,८९८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?