PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

दीवारों की बनावट घर की सजावट को व्यकतित्व देतीं हैं। कुछ साल पहले तक दीवारों की बनावट घर को रंगने वाले पेशेवरों के भरोसे होती थी, परन्तु आजकल कई ऐसे उपकरण उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से कोई भी घर की दीवारों को मनचाही बनावट दे सकता है। इस काम के लिये कपड़े साफ करने वाले झाड़ु, कंघी एवं स्पॉन्ज जैसी चीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस लेख से आप दीवारों को इच्छानुसार बनावट देने के बारे मे सीख सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

वाल पुट्टी (joint compound) की सहायता से बनावट करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कमरे के ज़मीन और खिड़कियों को पुराने कपड़ो या प्लास्टिक से ढक दें: इसके लिये आप चिमटी या पिन इत्यादि की सहायता भी ले सकते हैं। दीवारों को बनावट देना एक गंदा काम है इसलिये ध्यान रखे कि हर वो जगह जो आप नही चाहते कि गंदी हो, कपड़ो से अच्छी तरह से ढकि होनी चाहिये।
  2. 3 cm) मोटी वॉल पुट्टी का उपयोग करें : वॉल पुट्टी, ठेकेदारों के लिये एक सामान्य उपकरण है जो कि दीवारों को ऊपर से चिकना बनाने के काम आता है। वाल पुट्टी के उपयोग के तुरंत बाद ही बनावट करनी होती है, इसलिये यदि आप अकेले काम कर रहे हों तो एक बार में दीवार के एक ही हिस्से पर ध्यान दें।
    • बनावट के वक्त थोड़ी सी वॉल पुट्टी झड़ ही जाएगी इसलिये पहले से थोड़ी ज्यादा वॉल पुट्टी का उपयोग करें।
  3. बनावट के लिये निम्न दिये गये उपकरणों मे से चुनें: आपके दीवार की बनावट इन्ही उपकरणों से निर्धारित होगी।
  4. उपर बताए गए उपकरणो के अलावा आप और भी कल्पनाचतुर सतह का उपयोग कर सकते है, जैसे:
  5. दीवार पर वाल पुट्टी को कई घंटों के लिये सूखने दे। इसरे बाद एक खुरदरे रोलर की सहायता से रंग की एक या दो परत का प्रयोग करें।
विधि 2
विधि 2 का 4:

वॉलपेपर की सहायता से बनावट करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बनावटी वॉलपेपर खरीदें। ये वॉलपेपर रोल या टाइल के रूप मे उपलब्ध होते हैं, जिनहे जोड़ना या चिपकाना या तुकमा लगाना होता है। आप वॉलपेपर के लिये इन्टरनेट पर सर्च कर सकते हैं।
  2. वॉलपेपर को अपने दीवार पर लगाएँ। वॉलपेपर कई रूप मे मिलते हैं जिनकी दिशाएं अलग-अलग होती हैं। इसे दीवार पर लगाने के लिये वॉलपेपर को दीवार के अनुसार काट लें और उसके बाद एक मज़बूत से चिपकाने वाले गोंद की सहायता से दीवार पर चिपकाएँ।
विधि 3
विधि 3 का 4:

बनावटी पेंट की सहायता से बनावट करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. रेत या पॉपकार्ण की बनावट वाला पेंट एक ट्रे मे डाले और पेंट रोलर की सहायता से दीवार पर एक या दो कोट का प्रयोग करें। (आजकल ज्यादातर ब्रांड इन बनावटों का रंग बनाती हैं।) यह दीवार की बनावट करने का सबसे जल्द तरीका है।
  2. आजकल ज्यादातर ब्रांड वेनेसियन प्लासटर (Venetian plaster) बनातीं हैं। यह एक ऐसा पेंट है जिसमे दो लहज़े होते हैं। वेनेसियन प्लासटर का प्रयोग दीवारों को संग्यमरमर या पत्थरों की बनावट देने के लिये होता है। वेनेसियन प्लासटर का स्पेट्युला (spatula) की सहायता से एक 3 x 3 फुट (1 by 1 m) के क्षेत्र मे आड़े-तिरछे तरीके से प्रयोग करें ताकि हर जगह एक पतलि परत बन जाए। पूर्व दीवार कि थोड़ि जगह दिखनी चाहिये। इसे 1 से 4 घंटों तक सूखने दें। तब तक इसका रंग हलका पड़ जाएगा।
    • स्पेट्युला से थोड़ि सी वेनेसियन प्लासटर लेकर दीवार पर उपरी रंग को समान करने के लिये 90 डिग्री के कोण से प्रयोग करें। इसे पहले की तरह सूखने दें और इच्छानुसार बनावट ना बनने तक दोहराएँ। इसके पश्चात सैंडपेपर (sandpaper) से गोल आकार मे चमकाएँ।.
विधि 4
विधि 4 का 4:

विशेष पेंट उपकरणों की सहायता से बनावट करना

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. डबल रोलर कि सहायता से एक साथ दो रंगों से दीवार को रंगा जा सकता है। दो मानार्थ रंगों को ट्रे मे डालें और रोलर कि सहायता से दीवार पर हर तरफ से उपयोग करें, ताकि रंग आपस मे घुल मिल जाएँ। यह तरीका आजकल ज्यादा प्रचलित है।
  2. वुड ग्रेन टूल (wood grain tool) और लाटेक्स पेंट की सहायता से लकड़ी जैसी बनावट की जा सकती है। लाटेक्स पेंट से पहले अपने दीवार को रंगें। इसके पश्चात् वुड ग्रेन टूल को पेंट के ट्रे मे डुबोएँ और टूल के दोनो पहलुओं का बारी बारी से उपयोग करते हुए दीवार पर उपर से नीचे तक प्रयोग करें।

सलाह

  • दीवार पर बनावट शुरु करने से पहले आप अपने योजनाओं का परिक्षण एक पोस्टर बोर्ड पर कर सकते है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • प्लास्टिक या पुराने कपड़े
  • चिमटियाँ या पिन
  • वाल पुट्टी
  • रेत या पॉपकार्ण की बनावट वाला पेंट या वेनेसियन प्लासटर
  • कपड़े साफ करने वाले झाड़ु
  • कंघि
  • विंडो सक्वीजी (squeegee)
  • कन्नी
  • पेंट रोलर या डबल पेंट रोलर
  • धातु से बनी हुई स्पेट्युला
  • वुड ग्रेन टूल

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५५,४५२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?