आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
सभी दालों में से लाल मसूर की दाल सबसे जल्दी बनती है और बनने के बाद मलाईदार हो जाती है और धीमी आंच पर पकने के कारण रुचिकर लगती है |सूखी मसूर की दाल वास्तव में नारंगी रंग की होती है और कभी कभी इजिप्टयन दालों के लेबल में भी मिलती है | आइये जानने के लिए पढते हैं की रोज बनने वाली लाल मसूर की दाल,लाल मसूर की करी या दाल,और पारंपरिक लाल दाल बनाते कैसे हैं |
सामग्री
रोज़ाना बनने वाली लाल मसूर दाल
- 1 कप लाल मसूर दाल (साबुत नहीं )
- 2 ½ कप पानी
- स्वादानुसार नमक और मिर्च
लाल दाल करी
- 3 बड़ी चम्मच केनोला तेल
- 2 बड़ी चम्मच कटा हुआ ताज़ा अदरक
- 2 कलियाँ लहसुन की कटी हुई
- 1 बड़ी चम्मच करी पावडर
- 4 गाज़र कटी हुई
- 1 बड़ा लाल सा आलू छिला और कटा हुआ
- 1 कप लाल दाल
- 4 कप सब्जियों का सूप या सोरबा
- नमक और मिर्च स्वादानुसार
लाल मसूर की दाल
- 1 कप लाल मसूर दाल
- 3 कप पानी
- 3 लाल टमाटर
- 2 छोटा चम्मच राई का तेल
- 1/2 कप सफ़ेद या पीली प्याज़ कटी हुई
- 3 कलियाँ लहसुन की बहुत छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- 2 छोटे चम्मच बंगाली पांच मसाला मिक्स(पञ्च फोरों )
- 1/2 छोटा चम्मच मैथी दाना
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच नमक
चरण
-
सूखी हुई दाल को धो लें: दाल को धोकर छन्नी में निकाल लें | टूटी हुई लाल दाल अपने कचरे के लिए बदनाम है इसलिए इसे अच्छी तरह से साफ़ कर लें | बहते हुए पानी में धोएं और कचरे के बढ़े टुकड़ों को हाथ से उठा कर साफ़ करें |
-
धुली हुई लाल दाल को सॉस पैन में पकने के लिए डालें: अब इसमें पानी डालें।
-
पानी में उबाल आने दें |
-
बोइलिंग पॉइंट (Boiling point) तक उबाल आने पर आंच कम कर दें: दाल को चम्मच से हिलाते रहें जिससे वो सॉस पैन में न चिपके |
-
पक जाने पर दाल को आंच से हटा ले: लाल दाल 25 मिनट में बन जाती है | आप देख सकते हैं, की अब यह गाड़ी प्यूरी की तरह हो गयी है |
-
बघार लगाकर स्वादानुसार नमक और मिर्च डालें |
-
अब इस दाल को प्याले में निकलकर उपयोग करें: इसे अन्य व्यंजनों के साथ खाया जा सकता है |अगर आपको ये पसंद है तो आप इसे अकेले भी खा सकते हैं| निम्नलिखित सुझावों को आजमायें:
- कैसरोल में रखकर गाढ़ा सूप उपयोग करें |
- इसमें सब्जियां या मीट करी मिलायें |
- इसमें कोफ्ते डालकर उपयोग करें |
-
दाल धो लें: छन्नी में डालकर अच्छे से धो लें |
-
-
अदरक और लहसुन डालें: इन्हें 2 मिनट नर्म होने तक पकायें |
-
अब करी पावडर डालें |
-
आलू और गाजर डालें: इन्हें 5 मिनट तक पकने दें |
-
दाल में सोरबा,नमक और मिर्च डालकर हिलायें |
-
इस मिश्रण में उबाल आने दें फिर आंच धीमी कर दें: बीच-बीच में इसे हिलाते जायें |
-
20 मिनट में करी पककर तैयार हो जाएगी: यह पूरी तरह से बन जाएगी जब इसकी सब्जियां और दाल नर्म हो जायेंगी |
-
करी को परोसें: यह नींबू के टुकड़ों,नान और चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है |
-
दाल को पकाएं: 3 कप पानी के साथ एक सॉस पैन में डालें | पानी में उबाल आने दें फिर आंच धीमी कर दें और लगभग 12 मिनट तक जब तक की दाल गल न जाये तब तक पकायें |
-
टमाटरों के छिलके निकालें: इनके ऊपरी भाग को ‘’X” से स्कोर करें | एक अलग बर्तन में पानी उबालकर उसमें टमाटरों को डालकर 30 सेकंड के लिए उबालें और फिर बाहर निकल दें | जब ये थोड़े ठन्डे हो जाएँ तब उस “x” पर ऊँगली डालकर छिलके निकाल दें |
-
छिले हुए टमाटरों को काट लें |
-
एक बड़े सॉस पैन में तेल गर्म करें: मध्यम आंच पर तेल को गर्म करें |
-
प्याज़ को पकाएं: लगभग 5 मिनट तक पारदर्शी होने तक पकाएं |
-
लहसुन डालें: इसे कुछ मिनट तक पकाएं |
-
बंगाली पांच मसाले और हल्दी डालकर हिलाएं |
-
पकी हुई दाल मिलाएं: इसे सॉस पैन में सीधे ही पानी और बांकी सामग्री के साथ डालें और 10 मिनट तक पकायें |
-
टमाटरों को डालकर हिलायें |
-
बघार लगायें और सूप का स्वाद लें |
-
सूप को नींबू के टुकड़ों और नान के साथ परोसें |