आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

काफी समय से आप और आपकी पसंद का लड़का, एक-साथ काफी सारा समय बिता रहे हैं। अचानक से, अब जब भी वो आप से बात करता है, तब आप ब्लश करने लग जाती हैं और आपको ऐसा अहसास होना शुरू हो गया है कि आपका रिश्ता अब सिर्फ एक दोस्ती से आगे बढ़ने को तैयार हो गया है। इसका क्या मतलब हुआ? या फिर, शायद ऐसा भी हो सकता है कि आप ही उसे एक फ्रेंड से ज्यादा पसंद करने लगी हैं और चाहती हैं कि आप कुछ बोलें, लेकिन क्योंकि आपको नहीं मालूम कि वो भी आपके लिए ठीक ऐसा ही फील करता है या नहीं, इसलिए आप अपनी ओर से कोई भी कदम बढ़ाने से डर रही हैं। क्या उसने आपको फ्रेंड जोन कर लिया है या फिर शायद उसकी फीलिंग्स भी आप ही की तरह उलझी हुई हैं? पढ़ते जाएँ!

विधि 1
विधि 1 का 5:

वो क्या कहता है, पर ध्यान देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. वो आप से जिस तरह से बात करता है, उस तरीके के ऊपर ध्यान दें: उसकी बॉडी लेंग्वेज, उसके मन में आपके लिए मौजूद फीलिंग्स के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। [१] यहाँ पर ध्यान में रखने लायक कुछ बातें दी गई हैं:

    उसकी टोन को सुनें। भले ही ये आपके लिए कोई बहुत जरूरी चीज जैसा न लग रहा हो, लेकिन ये आपको दिखा सकता है कि वो अपने शब्दों के ऊपर कितनी मेहनत कर रहा है। अगर वो बोलते हुए काफी सावधानी बरतता है और हिचकिचाता है, तो इसका मतलब शायद वो बहुत ज्यादा सोच-विचार कर कुछ भी बोल रहा है। साथ ही, आपके फालतू के जोक्स के ऊपर उसकी हँसी पर भी ध्यान दें।

    उसके आइ कांटैक्ट के ऊपर भी ध्यान दें। क्या वो आप से बात करते समय आपकी आँखों में देखता है या फिर वो डिसट्रेक्ट होकर कमरे में यहाँ-वहाँ देखता है? अगर वो डाइरैक्ट आइ कांटैक्ट बनाए रखता है, तो इससे ऐसा लगता है कि उसका पूरा फोकस सिर्फ आप ही के ऊपर है और वो कन्वर्जेशन में इन्टरेस्टेड भी है। हालांकि, एक बात और ध्यान में लेकर चलें कि शायद हो सकता है, कि वो शर्म के चलते आपकी तरफ न देख रहा हो।

    ध्यान दें, अगर वो बहुत आसानी से डिसट्रेक्ट हो जाता है। अगर आप से बात करते समय और कोई उसके पास आ जाता है, तो क्या वो तुरंत आपके कन्वर्जेशन को छोड़ देता है? अगर ऐसा कई बार होता है, तो फिर शायद उसे आपकी बोली जा रही बातों में कोई इन्टरेस्ट नहीं है।

  2. आपके कन्वर्जेशन में यूज होने वाले सब्जेक्ट्स भी ये बता सकते हैं कि वो आपको कैसे देखता है। देखे जाने लायक कई संकेतों में, ये हैं: [२]
    • परेशान करना (Teasing): मस्ती में छेड़ना या परेशान करना इस बात का इशारा हो सकता है कि वो चाहता है कि आप भी उसे परेशान करें। अगर आप भी हिम्मत वाली हैं, तो मूड को और बेहतर बनाने के लिए थोड़ी सी फ़्लर्टिंग एड कर लें।
    • पर्सनल इन्फोर्मेशन: उसकी अपनी परेशानियों के बारे में बात करने का मतलब कि उसे आप पर भरोसा है। उसके डर या फैमिली की परेशानियों जैसे गहरे विषय शायद इस बात का इशारा हो सकते हैं कि वो उसके साथ आपके रिश्ते को और भी आगे तक लेकर जाना चाहता है।
    • कॉम्प्लिमेंट्स: आपकी समझदारी, अपीयरेंस बगैरह के ऊपर कमेंट्स का मतलब इस बात का इशारा हो सकता है कि वो आपको, आप जैसी हैं, उसे पसंद करता है। अगर वो आपको अक्सर, जरूरत से ज्यादा कॉम्प्लिमेंट देता नजर आए, तो इसका मतलब शायद उसे आप में इन्टरेस्ट हो सकता है।
    • उसके मैनर्स: हो सकता है कि वो आपके सामने अपनी रफ पर्सनैलिटी को सॉफ्ट कर लेता है। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि उसका अपने फ्रेंड्स के सामने थोड़ा अजीब, वल्गर टाइप का बिहेवियर करता हो, लेकिन वो आपके सामने बहुत सोच-समझकर बात करता हो। इसका मतलब कि वो आपकी तरफ और आप जो बोल रही हैं, उसके ऊपर पूरा ध्यान दे रहा है।
    • पिछले रिश्तों के बारे में डिस्कसन: उसके साथ में आपके कन्वर्जेशन में शायद आपके पिछले रिश्तों के ऊपर कोई बात होती हो। ये भी इस बात एक इशारा हो सकता है कि शायद वो आपके सिंगल होने या दूसरे लड़कों में इन्टरेस्टेड होने के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
      • अगर वो लगातार आपको किसी दूसरे लड़के के साथ सेट करने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब वो शायद आपको फ्रेंड जोन में रख रहा है।
  3. इससे आपको ये पता चल सकता है कि वो आप से दूसरी लड़कियों को डेट करने की सलाह पाने की इच्छा रखता है या फिर वो आप को ही पसंद करता है। उसकी तरफ से लगातार सलाह पाने की रिक्वेस्ट केवल यही बताती है कि क्योंकि आप एक लड़की हैं, इसलिए उसे सिर्फ आपके विचारों में दिलचस्पी है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि वो शायद इसलिए आप से सलाह मांग रहा हो, ताकि उसे आपके सपनों के लड़के में मिलने वाली क्वालिटीज़ के बारे में कुछ जानकारी मिल जाए।
    • उसके पिछले रिश्तों के ऊपर भी नजर रखें। जल्दी-जल्दी, कम समय के रिश्तों से ऐसा पता चल सकता है कि शायद वो एक सच्चा प्लेयर है या फिर वो आपको जैलस करने की कोशिश कर रहा है।
  4. ध्यान दें, जब आप उससे दूर होती हैं, तब वो कैसे व्यवहार करता है: कुछ लड़के ऑनलाइन या फिर फोन के ऊपर अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हैं। इन मेथड्स के जरिए, वो आप से किस तरह से कम्युनिकेट करता है, उन्हें पहचानने की कोशिश करें:
    • फोन कॉल्स: उसकी आवाज आपको बता देगी कि वो कैसा महसूस करता है। एक नर्वस टोन, हकलाना और हिचकिचाना ये दर्शा सकता है कि उसके मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं। लंबी बातचीत भी इसी उम्मीद की ओर इशारा करती है कि उसे आप में इन्टरेस्ट है। लेकिन अगर वो आपके कॉल्स का जवाब नहीं देता है या फिर बस जितना हो सके, उतनी जल्दी आपके फोन को काटने की कोशिश में रहता है, तो इसका मतलब कि वो शायद आपके साथ में कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं रखना चाहता है।
    • ईमेल: बहुत सावधानी और सही ग्रामर पॉइंट्स के साथ लिखी हुई एक खुश करने वाली ईमेल उसकी चतुराई और सावधानी के ऊपर इशारा करती है। इसका मतलब कि उसने आपके फायदे के लिए उस मैसेज को लिखने में बहुत समय और मेहनत लगाई है।
    • टेक्स्ट मैसेजिंग: कॉलेज या ऑफिस के बाहर भी कांटैक्ट बनाए रखने का मतलब कि वो आपको उसकी लाइफ में शामिल करना चाहता है। फॉर्मल होकर मैसेज भेजने की बजाय, उसने आपको कोई जोक या फिर कन्वर्जेशन स्टार्टर भेजे हैं। अगर वो आपको मैसेज करने पर ज्यादा मेहनत कर रहा है, तो शायद वो आपके साथ रिश्ता बनाने में भी एक्सट्रा मेहनत करने के लिए तैयार है। [३]
    • फेसबुक: क्या वो आपकी वॉल पर अक्सर आपकी कई सारी फोटो और पोस्ट को "लाइक" करता है? इसका मतलब कि शायद वो आपकी तरफ नजर रख रहा है।
    • इन सभी बातों के सही होने और नहीं भी होने की उम्मीद लेकर चलें। कुछ लड़के शायद फोन, ईमेल या फेसबुक में इन्टरेस्टेड नहीं होते हैं। हो सकता है कि वो सीधे आप से बात करना चाहता हो, और इसमें कोई बुराई नहीं है!
विधि 2
विधि 2 का 5:

वो क्या करता है, पर ध्यान देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बॉडी लेंग्वेज आपको, उसके सिर्फ आपके साथ में फ्रेंड्स बने रहने या उससे ज्यादा कुछ बनने की उसकी इच्छा के बारे में काफी कुछ बता सकती है। इन चीजों की तरफ ध्यान दें:
    • गलती से छूना: टच बेरियर को तोड़ने की कोशिश करना, ऐसा दिखाता है कि शायद वो आपको और ज्यादा छूना चाहता है। आपकी फ्रेंडशिप के बढ़ने के साथ, कभी-कभी टच हो जाना और हाथ से कांटैक्ट होना भी बढ़ते जाएगा।
    • आपकी तरफ देखना: आपके लिए उसकी दिलचस्पी शायद आपको देखने के रूप में सामने आ सकती है। अगर आप उसे आपकी तरफ देखता हुआ पकड़ लेती हैं और सिर घुमाने के पहले वो स्माइल कर देता है, तो इसका मतलब उसे पता है कि आपने उसे आपको देखते हुए पकड़ लिया है। [४]
    • बॉडी एंगल्स: जब आप उससे बात करें, तब देखें उसका शरीर किस तरह से शामिल होता है। अगर उसका पूरा शरीर आपकी तरफ घूमा हुआ है, तो वो आपकी कही जा रही बातों को सुनने के लिए तैयार है। हो सकता है कि वो आपके थोड़ा और करीब भी झुक जाए। हालांकि, इस बात को समझ लें कि ये मेथड शायद हर एक लड़के के ऊपर नहीं अप्लाई होगी। कुछ लड़कों को शायद इसी तरह से बैठने की आदत भी हो सकती है। [५]
  2. क्या वो आपके साथ अच्छा फ्रेंड बनकर रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है? इसका मतलब ये हो सकता है कि शायद वो आपका ध्यान खींचने और आपका दिल जीतने की कोशिश कर रहा है। उसके फ्रेंडशिप बेरियर के आगे बढ़ने के व्यवहार का पता लगाने के लिए, इन संकेतों की ओर नजर डालें:
    • वो हमेशा आपकी मदद करता है। ये मदद, फ्री कार राइड्स, आपके लिए खाना लेकर आना, आपके लिए सामान लेकर आने, बगैरह के रूप में होती है। तो शायद वो खुद को आपके बॉयफ्रेंड की भूमिका में ढाल रहा है।
    • वो आपके लिए अपनी केयर दिखाता है। हो सकता है कि वो बेकरी से वापस आपका फेवरिट मीठा लेकर आए या फिर आपके लिए वो बुक खरीद कर ले आए, जिसे आप पढ़ना चाहती थी, तो इसका मतलब कि वो आपकी जरूरतों के ऊपर अपना ध्यान दे रहा है।
    • वो आपको कंफ़र्ट देता है। ज़्यादातर लड़के अपनी उदास गर्लफ्रेंड को कंफ़र्ट नहीं देते हैं। लेकिन अगर वो आपकी केयर करता है, तो वो आपकी परेशानियाँ सुनने के लिए आपके पास में होगा और रोने के लिए आपको अपना कंधा भी देगा।
  3. नोटिस करें, कि वो दूसरी लड़कियों के सामने किस तरह से एक्ट करता है: वो उन्हें किस तरह से ट्रीट करता है, ये देखना आपको बता सकता है कि वो आपके बारे में कैसा फील करता है। यहाँ पर उसकी सच्ची फीलिंग्स के बारे में बेहतर तरीके से जानने के कुछ तरीके दिए हुए हैं:
    • वो आपको बाकी की लड़कियों से अलग ट्रीट करता है। भले वो दूसरों के सामने अच्छे से बर्ताव करता हो, लेकिन एक बड़े से ग्रुप में वो केवल आप ही हैं, जिसके पास वो रहना चाहता है। शायद आप वो एक लड़की भी हो सकती हैं, जिसे वो परेशान करता या गले लगाता है। अगर आपको उसके साथ में दूसरी लड़कियों से अलग महसूस होता हैं, तो इसका मतलब कि उसने उसके दिल में आपको बसा लिया है।
      • हालांकि, अगर आप उसे हर एक लड़की के साथ टच करते और परेशान या छेड़ते हुए देखती हैं, तो इसका मतलब कि वो शायद एक फ़्लर्ट टाइप ही है।
    • वो आपके सामने उसके रिश्तों को दिखाता है। अगर वो आपको उसके और उसकी नई डेट के साथ में रहने के लिए बुलाता है, तो इसका मतलब यही है कि वो आपको उसके एक फ्रेंड की तरह ही समझता है।
      • हालांकि, अगर वो केवल आपके दिल में चल रही बात को जानने के लिए ऐसा कर रहा है, तो इसका मतलब ये हो सकता है कि उसे मालूम है कि आप ही हैं, जो उसके लिए बनी हैं। अगर वो दूसरी लड़कियों के साथ मिलने में हिचकिचाता है, तो इसका मतलब शायद वो आपको उसकी गर्लफ्रेंड की तरह देखता है और उसे ऐसा लगता है, कि शायद वो आपके साथ धोखेबाज़ी कर रहा है।
  4. देखें, अगर वो आपकी मदद करने के लिए उसकी ओर से कुछ भी कर गुजरा हो: ये निश्चित रूप से इस ओर इशारा करता है कि वो आपके साथ अपने रिश्ते को अगले लेवल पर लेकर जाना चाहता है। यहाँ पर कुछ तरीके दिए हुए हैं, जिनसे आप उसकी असली फीलिंग का पता लगा सकती हैं:
    • वो हमेशा आपके साथ टाइम बिताने के लिए कहता है। ये इस बात का इशारा है कि वो ज्यादा से ज्यादा आपके साथ रहना चाहता है। इसके साथ ही उसे आपके साथ रहने या आपके ज्यादा करीब आने का मौका भी मिल जाएगा।
    • वो किसी ग्रुप में आपको एक साइड करने की कोशिश करता है। अगर वो गेम या क्लास के दौरान आपका पार्टनर बनना चाहता है, तो उम्मीद तो यही है कि उसे आप से कभी बोरियत नहीं होती।
    • वो लगातार दावा करता है कि "वो आपके एरिया में है" और आप से आपके लिए इंतज़ार करने के लिए पूछता है। अगर वो आपके साथ रहने के लिए बहाने बनाता है, तो इसका मतलब कि वो आपके साथ समय बिताने की बात कहने को लेकर शर्मा रहा है।
विधि 3
विधि 3 का 5:

आप और वो कब और कितनी बार मिलते हैं, पर ध्यान देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप दोनों मिलकर जिस तरह की चीजें करते हैं, उन्हें नोट करें: क्या आप ज़्यादातर डेट-जैसी एक्टिविटीज़ में शामिल हुआ करते हैं या फिर आप लोग सिर्फ फ्रेंड्स वाली एक्टिविटीज करते हैं? आप लोग एक-साथ किस तरह की चीजें किया करते हैं, उसके ऊपर अच्छी तरह से नजर बनाकर आपको उसकी असली भावनाएँ पता करने में मदद मिल सकती है। यहाँ पर ध्यान में रखने के लायक कुछ बातें दी गई हैं:
    • क्या आप दोनों एक-साथ मिलकर कपल वाले काम कर रहे हैं? क्या आप खुद को ग्रोसरी शॉपिंग करते, एक-साथ मिलकर डिनर बनाते या फिर एक ग्रोसरी बैग लेकर सब्जी मंडी जाते हुए पाते हैं। ये इस बात के इशारे हैं कि वो आपको पहले से ही एक गर्लफ्रेंड की नजर से देखता है।
    • जब आप मिलते हैं, तब क्या आप लोग अकेले होते हैं या फिर कई सारे लोगों के ग्रुप में हैं? इससे इस बात का इशारा मिलता है कि वो आपको एक फ्रेंड से ज्यादा समझता है।
      • अगर वो आपको उसके 10 बेस्ट फ्रेंड्स के ग्रुप या सभी के साथ मिलने को बुलाता है, हो सकता है कि वो आपको शायद एक फ्रेंड से ज्यादा न समझता हो। लेकिन ध्यान दें--अगर वो केवल दूसरे कपल्स को बुलाता है, तो शायद वो आपके साथ में कपल बनना चाहता है।
      • लेकिन अगर वो आपको उसके भाई-बहन के साथ में बुलाता और या फिर अगर किसी तरह से आप उसके पैरेंट्स के साथ मिल लेती हैं, तो ये निश्चित रूप से इस बात का इशारा है कि वो आपको उसकी लाइफ का एक अहम हिस्सा बनाना चाहता है।
  2. आप दोनों कितनी बार और कितनी देर तक बातें किया करते हैं, इसके ऊपर ध्यान देकर आपको उसके मन में चल रही फीलिंग के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है।

    आपके मिलने की फ्रीक्वेन्सी के ऊपर ध्यान दें। अगर ऐसा शायद ही कोई दिन हो, जो एक-दूसरे को देखे बिना गुजरा हो, तो शायद वो दिन के साथ-साथ, आपके साथ रात भी बिताने की इच्छा रखता हो। हालांकि, अगर आप उसे केवल महीने में एक ही बार या और कम देखती हैं और वो आपके पड़ोस में रहता है, तो शायद वो आप से ज्यादा बार नहीं मिलना चाहता है।

    जब आप उससे मिलती हैं, तब आप लोग कितनी देर तक बातें करते हैं, के ऊपर ध्यान दें। क्या आपकी कॉफी-डेट एक तीन घंटे के फिलोस्फ़ीकल डिस्कसन में बदल गया है या फिर आपको बातों में पता ही नहीं चला कि कितना समय बीत गया है? अगर वो आपस में बात करना बंद नहीं कर पाता है, तो ये उसकी तरफ से आपके लिए और कुछ ज्यादा होने की एक निशानी है

विधि 4
विधि 4 का 5:

आप लोग कब और कहाँ मिलते हैं, का आंकलन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. आप लोग किन जगहों पर मिलते हैं, उन्हें नोट करना, उसके आपको एक फ्रेंड से ज्यादा पसंद करने के बारे में पता लगाने का एक तरीका होता है। यहाँ पर ये पता लगाने के कुछ तरीके दिए हुए हैं, कि वो आपके साथ अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है:
    • अगर आप खाने के लिए बाहर जाते हैं, तो रैस्टौरेंट के टाइप को नोट करें: अगर आप एक मजेदार, लाउड, क्लब में हैं, तो वो आपको एक फ्रेंड से ज्यादा समझ रहा है, लेकिन अगर आप एक शांत, केंडल-लाइट रैस्टौरेंट में हैं, तो शायद वो आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अगर वो कॉलेज के सामने मौजूद कैफ़े में आपके करीब बैठता है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वो आपके साथ रोमांस के मूड में है।
      • रैस्टौरेंट में मौजूद बाकी के लोगों की ओर देखें। क्या वहाँ पर कपल्स एक-दूसरे को देख रहे हैं या फिर फ्रेंड्स हँस और बोल रहे हैं? ये भी उसके मन में आपके लिए मौजूद फीलिंग के बारे में बहुत कुछ कह सकता है।
      • इसके बारे में बहुत ज्यादा न सोचें। वो शायद सच में आपको पसंद करता होगा--लेकिन शायद उसे वो लोकेशन भी बहुत पसंद हो सकती है। लोकेशन एक अच्छी इंडिकेटर हो सकती है, लेकिन ये आपको सब-कुछ नहीं बता सकती है।
    • अगर वो आपको मूवी के लिए इन्वाइट करता है, तो वो किस तरह की मूवी है? क्या आप लोग रोमांटिक कॉमेडी देख रहे हैं या फिर आप को एक्शन थ्रिलर देख रहे हैं? उसकी चॉइस भी आपको बता सकती है कि वो आपको उसकी बाँहों में देखना चाहता है या फिर वो आपको केवल उसका फ्रेंड बनाकर रखना चाहता है।
    • अगर आप एक शो देखने जाते हैं, तो क्या वो एक धीमी लाइट वाला जैज शो है या फिर कोई जोरदार कॉन्सर्, जो आपके कानों को कुछ समय के लिए बंद कर देता है? क्या वो एक ऐसी जगह है, जहां आप लोग खड़े होकर झूमते हैं या फिर आप लोग कहीं पर रोमांटिकली बैठकर शो एंजॉय कर रहे हैं?
  2. आप लोग कब मिलते हैं, ये भी आप लोग कहाँ मिलते हैं किस तरह जरूरी होता है: इससे आपको ये पता चल सकता है कि वो आपको एक केजुअल फ्रेंड की तरह देख रहा है या फिर वो आपको अगले लेवल पर लेकर जाने का सोच रहा है। खासतौर पर, इन दो चीजों के ऊपर ध्यान दें:
    • क्या आप लोग दिन में या फिर शाम को मिलते हैं? एक लंच डेट और डिनर डेट के बीच या फिर मॉर्निंग कॉफी और ईवनिंग ड्रिंक के बीच बहुत बड़ा फर्क होता है। अगर आप लोग दिन के दौरान बहुत ज्यादा मिला करते हैं, तो फिर आप अभी फ्रेंड जोन में हैं--लेकिन इसका मतलब ये नहीं निकलता कि वो इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहता है।
    • क्या आप वीक में या वीकेंड के दौरान मिल रहे हैं? अगर आप लोग फ्राइडे की बजाय मंडे को मिल रहे हैं, तो आप खुद को एक बार फिर से फ्रेंड जोन में पाएँगी।
विधि 5
विधि 5 का 5:

वो आपको सच में पसंद करता है, इस बात का पता लगाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. कोई इंसान आपके बारे में कैसा फील करता है, उससे पूछ लेना, इसे जानने का एक सीधा तरीका होता है। बेशक, ये सब आपको बहुत सावधानी के साथ करना है, क्योंकि आप भी नहीं चाहेंगी कि उसे पता चले कि आप उसके बारे में कैसा सोचती हैं। यहाँ पर ये पता लगाने के कुछ तरीके दिए हुए हैं:

    बस यूं ही उसके फ्रेंड्स से पूछ लें। उसके फ्रेंड्स से पूछें, अगर वो किसी को डेट कर रहा है या फिर उसके मन में किसी के लिए फीलिंग हैं। एक ऐसा फ्रेंड चुनें, जिस पर आप सच में भरोसा करती हैं, हालांकि--एक ऐसा फ्रेंड पाना थोड़ा मुश्किल है, जो उसके बारे में आपको कुछ भी बताए और तुरंत उसे इसके बारे में न बताए।

    अपनी गर्लफ्रेंड्स से पूछें कि उन्हें क्या लगता है। आपके फ्रेंड्स आप दोनों को एक-साथ देखते आ रहे हैं और वो लोग शायद आपके बीच की परिस्थिति के बारे में सच्चाई के साथ बता सकते हैं।

    अपने फ्रेंड्स के जरिए उससे पूछें। फिर से सावधानी के साथ आगे बढ़ें। अगर ये बहुत स्पष्ट नहीं है, तो अपनी किसी गर्लफ्रेंड से कहें कि वो उससे पूछकर बताए कि वो किसी को पसंद करता है या नहीं। उदाहरण के लिए, वो ऐसा दिखा सकती है कि वो उसे किसी के साथ सेट करने का सोच रही है।

  2. किसी भी लड़के को एक ऐसी एक दीवानी लड़की नहीं पसंद होती, जिसे उसक लड़के की ज़िंदगी के बारे में हर एक छोटी से छोटी डिटेल का पता होना चाहिए। यहाँ पर ऐसी चीजें दी हुई हैं, जिन्हें करने से आपको बचे रहना चाहिए:
    • उसके फोन को चेक करना। अगर वो उसका फोन छोड़कर चला जाता है, तो ऐसे में ये जानने के लिए उसे देखने की कोशिश न करें कि वो किसी दूरी लड़की को भी तो मैसेज नहीं कर रहा। अगर वो आपको पकड़ लेता है, तो वो आपको एक बड़ी खतरे की निशानी की तरह समझेगा।
    • उसकी ईमेल या फेसबुक मैसेजेस को देखना। अगर वो बस कुछ मिनट के लिए अपने कंप्यूटर से उठकर कहीं जाता है, तो उसकी जासूसी करने की इच्छा को रोकें।
    • वो किस-किस से मिलता है, ये जानने के लिए उसका पीछा करना। ये उसके मूड को आपके साथ रोमांस करने के लिए बनाने की बजाय, उसे आप से दूर कर देगा।
  3. बहादुर बनें और उसे बताएं कि आप कैसा महसूस करती हैं!: आखिर में, अगर आप खुद अपनी तरफ से कदम नहीं बढ़ाएँगी, तो कोई भी बात आगे नहीं बढ़ पाएगी। अगर आपको ऐसा लगता है कि वो आपको पसंद करता है या फिर आपको ही ऐसा महसूस हो रहा है और आपको ऐसा लगता है कि आपके सामने खोने लायक कुछ भी नहीं है, तो फिर आगे बढ़ें और उसे बता दें कि आपको कैसा फील हो रहा है।
    • लाइटहार्टेड रहें। इसे बहुत सीरियसली मत लें। उससे मिलने और "मुझे तुम्हें एक जरूरी बात कहाँ है," कहने के लिए एक टाइम और कोई जगह तैयार करने में न लग जाएँ। बस एक सही पल चुनें और अपने दिल में घर किए लड़की को बता दें कि आपको उस पर क्रश है और आप जानना चाहती हैं कि क्या वो भी ऐसा ही फील करता है। इसे कोई बहुत बड़ी बात न बना लें--अगर कोई आपके लिए आप ही की तरह महसूस नहीं करता है, तो आप उसके ऊपर ऐसा करने का दबाव नहीं डाल सकते हैं।
    • क्रिएटिव बनें। आप जैसा भी फील करती हैं, वो उसे बताने का कोई मजेदार तरीका बना लें। आप उसे एक नोट भेज सकती हैं, एक वेलेंटाइन या फिर उसे कोई पहेली सुलझाने का कह सकती हैं। इसकी अति न करें, लेकिन अगर आप अपने दायरे से बाहर निकलकर सोचती हैं, तो वो इम्प्रेस हो जाएगा।
  4. अगर वो भी आप ही की जैसी फीलिंग्स न शेयर करता हो, तो हताश न हों: आखिर में, हो सकता है कि आपने जैसा सोचा हो, वैसा कुछ भी न हो। अगर आप अपनी फ्रेंडशिप को आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो यहाँ आपके लिए ध्यान रखने की कुछ बातें दी हुई हैं:
    • अगर वो भी आप की जैसी फीलिंग्स शेयर न करता हो, तो इसे लेकर हताश न हो जाएँ। ऐसा करने की वजह से आखिर में बस हर किसी को बुरा ही लगने वाला है। इसलिए बेहतर होगा, अगर आप उसे अपनाकर आगे बढ़ जाएँ।
    • खुद को याद दिलाएँ कि वो कितना अच्छा फ्रेंड है और आप कितनी लकी हैं, कि वो आपको मिला है। आपने शायद उसके साथ रोमांस का मौका खो दिया है, लेकिन आपके पास में ज़िंदगीभर के लिए एक अच्छा फ्रेंड जरूर रह गया है।
    • जानें कि कब आपको एक ब्रेक लेने की जरूरत है। अगर आपका क्रश अब पूरा प्यार में बदल चुका है, तो शायद अभी आपके लिए आपकी फ्रेंडशिप से एक ब्रेक लेने का समय आ गया है, क्योंकि इससे आपको बहुत ज्यादा ठेस पहुँचने वाली है। अगर आप उस पर क्रश करना बंद कर देंगी, तो आप उसके साथ मिलना-जुलना शुरू कर देंगी, लेकिन खुद को किसी ऐसे इंसान के साथ में रखना, जो आपकी जैसी फीलिंग्स शेयर नहीं करता, इससे ज्यादा और कोई चीज नहीं है, जो आपको टोर्चर कर सके।

सलाह

  • उसके फ्रेंड्स के करीब आ जाएँ। अगर वो आपको पसंद करता है, तो वो अपने फ्रेंड्स को आपके करीब नहीं आने की सलाह देगा। अगर ऐसा होता है, तो आप इसे नोटिस कर लेंगी।
  • अगर वो सच में आपको पसंद करता है, तो वो एक-दूसरे को जानने के लिए, आपके फ्रेंड्स ग्रुप और उसके फ्रेंड ग्रुप के साथ में आने की कोशिश करेगा। ये आपके लिए भी अच्छी बात है! उसके फ्रेंड्स के साथ मिलें, लेकिन उसे ऐसा न महसूस होने दें कि आपको उसकी बजाय, उसके फ्रेंड्स में ज्यादा इन्टरेस्ट है!
  • जब वो आपकी तरफ देखता है, तब वो आपको कुछ ऐसे देख रहा होगा, जैसे उसका दिल आपके लिए खुला रखा है। वो हमेशा आपको देखकर हँसेगा और वो आपके सामने टफ और ब्रेव बनने की भी कोशिश करेगा।
  • पता करें कि उसे क्या पसंद है और उसके बारे में और भी चीजें सीख लें, ताकि आपके बीच में बात करने लायक कुछ तो कॉमन रहे।
  • अगर आप आखिर में फैसला कर लेती हैं कि आप उसके साथ में अपनी फीलिंग्स को सामने रखना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा अजीब न बना लें। और उसे इसके बारे में सोचने का पूरा समय दें!
  • किसी भी सीरियस चीज के पीछे न भागें, बस इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाएँ।

चेतावनी

  • अगर आपको मालूम है कि आपका फ्रेंड एक बहुत बड़ा फ़्लर्ट है, तो याद रखें कि शायद हो सकता है कि वो आपके साथ भी बस मजे के लिए फ़्लर्ट कर रहा हो।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,४२६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?