आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आपकी किसी में दिलचस्पी है, मगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते/चाहती हैं कि क्या वो विवाहित है? क्या आप किसी के प्यार में पड़ गए/गई हैं जो शायद विवाहित हो? बेशक, सच को जानने का सबसे आसान तरीका तो यह होगा कि उससे पूछ लिया जाये, मगर अपने जासूसी कौशल का इस्तेमाल करके, यह जानने के बहुत से दूसरे तरीके भी हैं, कि क्या कोई व्यक्ति विवाहित है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

जब आप पहली बार मिलें तभी संकेत ढूँढना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. वेडिंग रिंग की टैन लाइन का पता लगाने के लिए, ध्यान से देखिये: बाईं रिंग फिंगर को ध्यान से देखिये कि क्या उसमें टैन लाइंस या अंगूठी का निशान है। अगर ऐसा निशान है तब उसका मतलब है कि उस व्यक्ति ने अभी हाल ही में वेडिंग रिंग निकाली है। कुछ विवाहित लोग, जब वे कहीं बाहर होते हैं, तब खुद को सिंगल (single) दिखाने के लिए इस तरकीब का इस्तेमाल करके डेट्स पाने की कोशिश करते हैं। वैसे वेडिंग रिंग की टैन लाइन दिखने का मतलब यह भी हो सकता है कि या तो उनका हाल ही में डाइवोर्स हुआ है या अलगाव। [१]
  2. उन संकेतों को देखिये जिनसे पता चले कि व्यक्ति अभी सिंगल है: देखिये कि वो व्यक्ति कौन सी कार इस्तेमाल कर रहा है। वो स्टेशन वैगन है, मिनीवैन है, या एसयूवी है? ये सब इस बात के लक्षण हो सकते हैं कि उस व्यक्ति का परिवार है। [२] सिंगल होने के अन्य व्यवहार संबंधी लक्षणों पर विचार करिए।
    • जैसे कि, अधिकांश सिंगल लोग या तो खुद खाना बनाते हैं या अक्सर बाहर खाना खाने जाते हैं। आप उससे पूछिये कि उसने डिनर के लिए क्या बनाया और साथ में उसकी रेसिपी भी पूछ लीजिये, या उससे पूछिये कि बाहर खाने के लिए बढ़िया जगहें कौन सी हो सकती हैं। [३]
  3. किसी व्यक्ति के मैरीटल स्टेटस के बारे में उसकी बातों से क्ल्यू (clue) मिल सकता है। उन्होंने अपने जीवन के बारे में कितना कुछ बताया है? क्या वे किसी ऐसे के बारे में अक्सर बातें करते हैं जो कि उनका/उनकी स्पाउस (spouse) हो? एक खास बात जिसके बारे में ध्यान से सुनना चाहिए, वो है कि वे अपना खाली समय कैसे बिताते हैं। सिंगल लोगों का जीवन, विवाहित लोगों से, या परिवार वाले लोगों से बहुत फ़र्क होता है। उस व्यक्ति से पूछिये कि उसने अपना वीकेंड कैसे बिताया। क्या वे दोस्तो के साथ घूमने गए, बार में गए, कंसर्ट में गए, या शहर की दिन भर की ट्रिप पर गए? या वे घर पर ही रहे, परिचित विवाहित दोस्तों के घर डिनर पर गए, या ज़ू (zoo) गए? कोई भी व्यक्ति अपना फ़्री समय कैसे गुजारता है, इससे महत्वपूर्ण क्ल्यूज़ मिल सकते हैं।
    • वह व्यक्ति किसके साथ बातें कर के समय गुजारने के बारे में बताता है? क्या वे हमेशा माता-पिता, भाई-बहनों, या कज़िन्स ही होते हैं? क्या वो अपना प्रत्येक वीकेंड दोस्तों के समूह के साथ ही बिताता है? इस सबसे यह संकेत मिलता है कि वो व्यक्ति अभी सिंगल है।
  4. सिंगल लोगों को यह आज़ादी होती है कि वे अपनी मर्ज़ी से बाहर जा सकते हैं, काम के बाद ड्रिंक्स ले सकते हैं, या वीकेंड्स पर डिनर के लिए जा सकते हैं। वे लोग, जिनकी शादी हो चुकी होती है या जिनका परिवार होता है, उनको इस तरह की स्वतन्त्रता नहीं होती। वे कभी-कभार दोस्तों से मिल सकते हैं, मगर अधिकतर उनको अपने परिवार के पास घर जाना होता है, या अपने स्पाउस को साथ लाना होता है।
  5. कोई विवाहित है या नहीं, यह जानने के लिए सोशल मीडिया बहुत बढ़िया तरीका होता है। व्यक्ति के फ़ेसबुक, ट्विट्टर, या इन्स्टाग्रम अकाउंट को देखिये। फ़ेसबुक जैसी साइट्स, रिलेशनशिप स्टेटस को लिस्ट करती हैं, और अधिकांश सोशल मीडिया साइट्स में फ़ोटो पोस्ट किए जा सकते हैं। ऐसे चित्रों को खोजिए, जहां वो व्यक्ति किसी और के साथ रोमांटिकली दिखाई पड़े। फ़ोटो कितने पुराने हैं? कभी-कभी लोगों के एक्सेज़ (exes) की फ़ोटो उनकी प्रोफ़ाइल पर छूट जाती है, मगर अगर वो हाल की है, तब शायद वे इनवाल्व्ड (involved) हैं।
    • क्या व्यक्ति का प्रोफ़ाइल इतना खाली है कि खटकता है? क्या उस व्यक्ति की कोई प्रोफ़ाइल पिक्चर है? क्या आप उसकी फ़ोटोज़ की लिस्ट में दबी हुई कोई ऐसी फ़ोटो पाते हैं, जो संभावित स्पाउस की हो? क्या उसका कोई सोशल मीडिया अकाउंट है भी? सोशल मीडिया अकाउंट का न होना, या उसका खाली होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कुछ उल्टा सीधा चल रहा है। [४]
    • उसके नाम की ऑनलाइन सर्च करिए। अगर आप उससे कनेक्टेड (connected) नहीं हों तब देखिये कि क्या उसके कोई सोशल मीडिया अकाउंट हैं। देखिये कि क्या उसका नाम किसी वेबसाइट पर सामने आता है, जैसे किसी कंपनी की वेबसाइट पर।
विधि 2
विधि 2 का 3:

मैरीटल स्टेटस (marital status) का पता लगाने के लिए डेटिंग की आदतों का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. देखिये कि क्या वो व्यक्ति आपकी डेट पर होने वाले हर ख़र्च का नकद भुगतान करता है: अगर आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आपका नया-चाहने वाला हर चीज़ के लिए हमेशा नकद भुगतान करता है, तब शायद वो इसलिए कि वो नहीं चाहता/चाहती है कि उसका/उसकी स्पाउस उस ख़र्च को क्रेडिट कार्ड बिल के चार्जेज़ में या डेबिट कार्ड के स्टेटमेंट में देखे। आज की दुनिया में लोग अधिकांश चीजों का, खास तौर से भोजन का भुगतान क्रेडिट कार्ड्स से करते हैं। अगर हर डेट पर भुगतान नकद ही किया जाता है, तब यह एक रेड फ़्लैग (red flag) हो सकता है। [५]
    • कुछ लोग मामूली ट्रांज़ेक्शन्स, जैसे कि मूवी टिकट या फास्ट फ़ूड मील्स (meals) के लिए नकद रख कर चलते ही हैं। कुछ दूसरे लोग, जिनकी माली हालत अच्छी होती है, वे एक बार में सात-आठ हज़ार रुपये भी रख कर घूम सकते हैं। अधिकांश लोग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नकदी के मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं।
  2. ध्यान दीजिये अगर किसी व्यक्ति को रात 10 बजे तक घर पहुंचाना ही हो: कोई व्यक्ति विवाहित है, इस संबंध में एक और रेड फ़्लैग है, कि वो आपसे सीमित समय के लिए मिले पाएगा, विशेषकर रात में। जो लोग उस व्यक्ति के साथ सीरियस (serious) होंगे जिससे डेट कर रहे हैं, या जो अपने पनपते हुये सीरियस रिलेशनशिप के बारे में गंभीर होंगे वे इस दस बजे की सीमा को खुशी से बढ़ाने को तैयार हो जाएँगे। कभी-कभार, उन्हें जल्दी घर पहुंचाना हो सकता है, जैसे कि वीकडे की रातों में। मगर, वीकेंड्स में तो देर तक डेट चल ही सकती है। [६]
    • क्या वो आपसे केवल शाम 6:00 बजे और रात 9:45 के बीच ही मिल सकता है? अगर ऐसा है, तब यह शायद इस कारण से हो क्योंकि उसे एक उचित समय सीमा के अंदर अपने घर परिवार के पास पहुँचना होता है। अगर ऐसा कभी एकाध बार हो, तब तो ठीक है, मगर अगर वो हमेशा यही कहता है कि उसे घर जाना है क्योंकि अगले दिन कोई बड़ी मीटिंग है या उसे सुबह सवेरे कोई फ्लाइट पकड़नी है, तब शायद वो केवल बहाना बना रहा है।
  3. सोचिए कि क्या आपका कभी उस व्यक्ति के घर जाना हुआ है: क्या आप कभी भी उस व्यक्ति के घर गए/गई हैं? अगर आप कई महीनों से डेट कर रहे हों और कभी उस व्यक्ति का घर नहीं देखा हो, तब यह तो चिंता की बात हो सकती है। लगातार बनाए जाने वाले फ्लिमज़ी (flimsy) बहानों को सुनिए: उसका घर बहुत गंदा-संदा है, या आपका घर कितना अच्छा है। अगर आप लोग हमेशा आपके ही घर जाते हों और आपको पता ही न हो वो व्यक्ति कहाँ रहता है, तब शायद आपको परेशान होना चाहिए।
    • उसके घर जाने का कोई कारण सोच निकालिए। अगर वो लगातार आपको अपने रहने की जगह दिखाने से इंकार करता रहे, तब शायद वो विवाहित है।
  4. तय करिए कि क्या उस व्यक्ति की फ़ोन संबंधी आदतें अजीब हैं: जो लोग धोखा देने वाले होते हैं वे फ़ोन कॉल्स के मामले में बहुत सीक्रेटिव (secretive) व्यवहार करते हैं। तय करिए कि उसकी फ़ोन संबंधी आदतें ठीक हैं या चिंता की कोई बात है।
    • जब आप लोग साथ होते हैं तब क्या उसके पास ऐसी ढेरों कॉल्स आती हैं, जिनका वो जवाब नहीं देता है? क्या वो नर्वस हो जाता है या जानबूझ कर स्क्रीन को आपकी ओर नहीं करता है? क्या कॉल आती ही रहती हैं? ऐसा सीक्रेटिव, या इवेसिव (evasive) व्यवहार यह संकेत दे सकता है कि वो विवाहित है। [७] सुनिश्चित कर लीजिये कि कनफ्यूज़ हो कर आप इसे आप शिष्टता न समझने लगें। कुछ लोग डेट पर होने पर फ़ोन का जवाब नहीं देना चाहते हैं। आप जितने अधिक समय साथ रहें, आप दोनों को एक दूसरे के साथ उतना ही कम्फ़र्टेबल हो जाना चाहिए। कुछ समय बाद उसे कॉल का जवाब देना ही चाहिए, विशेषकर तब, जबकि वो लगातार आ रही हो।
    • क्या उसके पास दो सेल फ़ोन्स हैं? कभी-कभी, व्यापार करने वाले लोगों के पास होते हैं। मगर, जो लोग धोखा दे रहे होंगे, उनके पास अनेक सेल फ़ोन्स हो सकते हैं। क्या वो आपको नंबर देने से इंकार करता है? जब आप नहीं सुन रही हों, तब क्या वो ऐसे नंबर्स से कॉल स्वीकार करता है जिन्हें आपने कभी नहीं देखा? ये रेड फ़्लैग्स हो सकते हैं।
    • क्या वो आपको केवल तभी कॉल करता है जब वो ग्रोसरी स्टोर में होता है, कार में होता है, या पार्क में होता है? क्या आपने उसे कभी उस समय पाया है जब वो घर पर हो? अगर वो आपको तब कॉल कर रहा हो, जब वो घर से बाहर हो, तब इसका मतलब यह हो सकता है कि वो आपको कॉल करने के लिए छुप कर घर से निकल कर आया है। [८]
    • आप जब भी उसे कॉल करती हैं, तब आपको उसका वॉइस-मेल ही मिलता है और वो आपको काफ़ी समय बाद या अगले दिन काम पर फ़ोन करता है। अगर आप उसको यूं ही अचानक फ़ोन करती हैं, और वो जवाब दे भी देता है, क्या वो सामान्य तरीके से बात करता है, क्या उसकी आवाज़ से ऐसा लगता है जैसे कि वो किसी बिज़नेस कॉल पर बात कर रहा हो, या वो सामान्य की अपेक्षा कहीं अधिक शांत हो कर बात करता है? फ़ोन पर किया जाना वाला इनकंसिस्टेंट (inconsistent) व्यवहार धोखे का संकेत हो सकता है। [९]
    • वो आपको अपना घर का फ़ोन नंबर नहीं देता है। आजकल अनेक लोगों के पास केवल सेल फ़ोन होते हैं, परंतु, अगर वो आपको अपना घर का नंबर देने से इंकार करता है तथा उसमें और भी लक्षण दिखते हैं, तब यह भी एक फ़्लैग हो सकता है। [१०]
  5. देखिये कि क्या आप उस व्यक्ति के जीवन में जो महत्वपूर्ण लोग हैं, उनमें से किसी से कभी नहीं मिली हैं: अगर आप पिछले कुछ महीनों से डेट कर रही हैं और उस व्यक्ति के किसी मित्र या परिवार के सदस्य से नहीं मिली हैं, तब यह एक रेड फ़्लैग हो सकता है। क्या वो अपने मित्रों और परिवार के बारे में बात करता है? क्या आपको पता है कि आपके अलावा वो और किस के साथ समय व्यतीत करता है? कभी-कभी लोग अपनी किसी नई प्रेमिका का परिचय अपने मित्रों और परिवार से कराने में हिचकिचा सकते हैं। परंतु, अगर जो रिलेशनशिप सीरियस हो रहा है, आपने उसका परिचय अपने मित्रों से करा दिया है, और आपकी मुलाक़ात अभी तक किसी से नहीं हुई है, तब या तो वो सीरियस नहीं है या विवाहित है। [११]
  6. देखिये कि क्या प्लान बनाने के मामले में असामान्य पैटर्न दिखते हैं: आप कभी भी वीकेंड्स पर बाहर नहीं जाते हैं। वो आपकी सुझाई हुई प्रत्येक स्पोनटेनियस (spontaneous) डेट को ठुकरा देता है। कभी भी को रोमांटिक गेटअवे नहीं होता है, या जब होता भी है तब वह कोई बिज़नेस ट्रिप भी होती है। [१२] प्लान बनाने के ये असामान्य तरीके यह संकेत करते हैं कि उसका कोई दूसरा जीवन भी है, जिसमें से वो निकल नहीं सकता।
विधि 3
विधि 3 का 3:

व्यक्ति की जांच करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अगर आपको पक्का पता नहीं है, तब हिम्मत करिए और पूछ लीजिये। आप जो जानना चाहते हैं, उसे जानने का यह सबसे सीधा और सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसा करने के अनेक संभव तरीके हैं:
    • सीधे सीधे पूछ लीजिये: "क्या तुम विवाहित हो?" यह सवाल आरोप लगाते हुये पूछने से बचिए; इसे बस उत्सुकता के कारण पूछिये।
    • पूछिये, "क्या ऐसा कुछ है जो तुम मुझे नहीं बता रहे हो? " देखिये कि वो व्यक्ति क्या कहता है।
    • व्यक्ति की प्रतिक्रिया पर ध्यान दीजिये। क्या वो व्यक्ति झूठ बोलने के लक्षण दिखा रहा है ? क्या वो नज़रें चुरा रहा है, अनकम्फ़र्टेबली (uncomfortably) शिफ़्ट (shift) कर रहा है, या बहुत अधिक डिफ़ेंसिव (defensive) हुआ जा रहा है? [१३]
    • अगर वो व्यक्ति इनसिस्ट (insist) करता है कि वो अविवाहित है, तब आपको ख़ुद से पूछना होगा कि आपको क्यों लगता है कि वो झूठ बोल रहा है। आपको विश्वास करने में दिक्कत होती है, या वो व्यक्ति वास्तव में ही संदेह करने लायक व्यवहार कर रहा है? अगर आपको अभी भी लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है, तब शायद आपको यह संबंध जल्दी से जल्दी तोड़ देने की ज़रूरत है। अगर वो व्यक्ति कह ही देता/देती है कि वो विवाहित है, तब उस के साथ और समय बरबाद मत करिए। आप नाराज़ हो कर कुछ सवाल पूछ सकते हैं, मगर जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी उसमें से बाहर आ जाइए – वो इसके लायक नहीं है।
  2. जहां पर शादी होने वाली थी, उस शहर के कोर्टहाउस में जाइए। यह पता लगाने के लिए सार्वजनिक रिकॉर्ड्स बहुत उपयोगी हो सकते हैं कि क्या कोई व्यक्ति अभी विवाहित है, या अतीत में उसका विवाहित इतिहास क्या रहा है। शादी के रिकॉर्ड सार्वजनिक होते हैं; आम तौर पर आप मुफ़्त में या मामूली फ़ीस दे कर उसकी कॉपी देख सकते हैं। आप आम तौर पर यह भी देख सकते हैं कि क्या उस व्यक्ति ने पहले कभी शादी के लाइसेन्स के लिए आवेदन किया है।
    • सार्वजनिक रिकॉर्ड्स को ढूँढने के लिए आपको उस व्यक्ति के असली नाम की ज़रूरत पड़ेगी। अगर उनका नाम ऐसा हो जो कि बहुत कॉमन हो, जैसे कि मेरी स्मिथ, तब आपको बीच वाले नाम की भी ज़रूरत पड़ेगी।
    • अनेक क्षेत्रों में आपको यह भी मालूम होने की ज़रूरत होगी कि किस राज्य में उस व्यक्ति का विवाह हुआ था, और आप केवल वहीं उसे खोज पाएंगे।
    • सावधान रहिएगा कि विवाह के सभी आवेदन या लाइसेन्स सार्वजनिक नहीं होते हैं। कुछ क्षेत्रों में इस जानकारी को प्राइवेट रखने का प्रोविज़न (provision) होता है। प्रत्येक राज्य और शहर में इस बारे में अंतर हो सकता है कि क्या जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है, और उसे किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए पहले अपने शहर और राज्य के नियम पता लगा लीजिये।
    • जब आप वहाँ पर हैं ही, तब तलाक के रिकॉर्ड भी चेक कर लीजिये। केवल इसलिए कि आपने विवाह के रिकॉर्ड ढूंढ लिए हैं, इसका यह मतलब नहीं है विवाह अभी भी चल ही रहा है।
    • कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं जहां पूरे देश के सार्वजनिक रिकॉर्ड कोलेट (collate) किए जाते हैं, जहां आप शादियों के बारे में सर्च कर सकते हैं। स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक रिकॉर्ड चेक करने की तुलना में ये बहुत अधिक महंगा सौदा हो सकता है, मगर यह आसान तरीका होता है। इसलिए अपना निर्णय लेने से पहले, दाम और सुविधा दोनों को ध्यान में रख लीजिये।
  3. अगर आप स्नूप कर रहे हैं, तब यह आप अपनी रिलेशनशिप की कीमत पर कर रहे हैं। परंतु, अगर आपको लगता है कि सच्चाई जानने का यही सबसे बढ़िया तरीका है, तब कर डालिए। आपको जो जवाब चाहिए उसके लिए उस व्यक्ति की चीज़ों को स्नूप करने के कुछ तरीके ये हैं:
    • उस व्यक्ति के वालेट (wallet) में देखिये। क्या उसके पास किसी के साथ जाइंट क्रेडिट कार्ड है? या उससे कुछ कम ऑब्वियस (obvious), यह जानना होगा कि क्या उसके पास किसी पेट (pet) डॉक्टर का, स्थानीय कोऑपरेटिव, या किसी दूसरे स्थानीय बिज़नेस का जाइंट कार्ड है? संभव है कि वो दूसरा व्यक्ति उसका स्पाउस हो।
    • उस व्यक्ति के फ़ोन को देखिये। क्या उसमें कोई ऐसे फ़ोटोज़ हैं जो उस व्यक्ति के संभावित स्पाउस या बच्चों की हों? अगर आपने उसका ऑफिस देखा हो, तब क्या वहाँ पर फ़ोटोज़ हैं? [१४]
    • उस व्यक्ति के मेल में नाम देखिये। क्या उसके घर में कोई दूसरा व्यक्ति भी रह रहा है? क्या उनके अंतिम नाम समान हैं? हालांकि यह तो केवल यह भी दिखा सकता है कि साथ रहने वाला भाई/बहन या माता/पिता है, और यह छान बीन और गहराई से करने का एक कारण है।
    • देखिये कि क्या उस व्यक्ति के ड्राइववे में दो कार हैं। फिर बता दें कि यह कार किसी और परिवार के सदस्य की या घर में रहने वाले किसी दूसरे की भी हो सकती है, इसलिए केवल इसी पर विश्वास मत करिए, मगर यह एक क्ल्यू हो सकता है। क्या यह घर में बच्चों के होने का संकेत है?
  4. यह सीधा रास्ता है। उस व्यक्ति की लिस्टिंग को देखने के लिए ऑनलाइन या फ़ोन बुक को देखिये। उनका फ़ोन नंबर किसी ऑनलाइन सर्च इंजन में खोजिए। क्या वो लिस्ट किया हुआ व्यक्ति किसी ऐसे के साथ एक ही घर में रह रहा है, जिसका अंतिम नाम उसी के समान हो, जो विपरीत जेंडर का हो, और करीब करीब न तो बच्चा हो और न ही पेरेंट? अगर ऐसा हो, तब यह एक संकेत हो सकता है कि वो व्यक्ति विवाहित है।
    • यह जानकारी थोड़ी आउटडेटेड हो सकती है। हो सकता है कि लिस्टिंग के प्रिंट होने के बाद उस व्यक्ति का तलाक या अलगाव हो चुका हो।
  5. उन वेबसाइट्स से सावधान रहिएगा जो मैरीटल स्टेटस बताने का दावा करती हैं: ऐसी दर्जनों वेबसाइट्स हैं जो आपको किसी व्यक्ति का मैरीटल स्टेटस बताने का वादा करती हैं अगर आप केवल उसका नाम, शहर और अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी वहाँ पर टाइप कर दें। इन वेबसाइट्स से सावधान रहिएगा। ये शायद वैध नहीं होंगी।
  6. अगर अप वास्तव में बेचैन हैं, तब अपना घटिया काम करवाने के लिए किसी प्राइवेट इंवेस्टिगेटर को अपने लिए, काम पर रखने के बारे में विचार करिए। यह याद रखिएगा कि इसमें बहुत खर्च होगा, इसलिए अगर आप केवल यह जानकारी चाहते हैं "हाँ, यह व्यक्ति विवाहित है" या "नहीं, ये नहीं है," तब शायद यह सबसे बढ़िया विचार नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर, अगर बहुत से रेड फ़्लैग्स हों, तथा आप को लगता है कि आप बुरी तरह से गिरे जा रहे हैं, तब शायद आपको लग सकता है कि डिटेक्टिव पर खर्च करना ठीक ही होगा। इस रास्ते पर चलने का निर्णय लेने से पहले प्राइवेट इंवेस्टिगेटर से सलाह ले लीजिये।
    • प्राइवेट इंवेस्टिगेटर उस परिस्थिति में ठीक होगा जबकि बाइगैमी (bigamy) संबंधी चिंता हो या अभी तलाक फ़ाइनल नहीं हुआ हो।

सलाह

  • आपके दोस्त क्या सोचते हैं? दोस्तों से यह पूछने से मदद मिल सकती है कि उनके विचार में वह व्यक्ति विवाहित है या नहीं। ज़ाहिर है कि इससे यकीनन तो कुछ पता नहीं चलेगा, मगर दूसरों की राय जान लेने से इस पर कुछ प्रकाश तो पड़ेगा ही।

चेतावनी

  • किसी से पूछने से हमेशा ही सच का पता नहीं चलता है। अगर आपको यह चिंता है कि वह व्यक्ति अपने मैरीटल स्टेटस के बारे में झूठ बोल रहा है, अनेक संकेतों को ध्यान से देखने से और सभी कड़ियों को जोड़ने से आपको सहायता मिल सकती है।
  • अगर उस व्यक्ति का विवाह किसी और देश में हुआ होगा, तब आपको जानना होगा कि वे लोग दूसरे देश में रहे हैं (और कब) और उसके बाद उस देश के सार्वजनिक रिकॉर्ड को उनके कानून के हिसाब से देखना होगा। अगर आपको वहाँ की भाषा नहीं आती होगी तब आपको किसी ट्रांसलेटर की मदद लेनी होगी।
  • सावधान रहिएगा। अगर कोई विवाहित है, और आपसे झूठ बोल रहा है, तब उसको छुपाने के लिए डिफ़ेंसिवनेस स्वाभाविक प्रतिक्रिया होगी। अगर वो व्यक्ति डिफ़ेंसिव तरीके से रेस्पोंड (respond) करता है तथा आप पर आरोप लगता है कि आपमें विश्वास की कमी है, तब शायद ऐसा कुछ मामला है जिसे छुपाया जा रहा है। मासूम लोग अक्सर विश्वास को ले कर इतनी ज़ोरदार तरीके से प्रोटेस्ट नहीं करते हैं।

संबंधित लेखों

एक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
फ़ोन सेक्स करें
फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
किसी लड़की को इम्प्रेस करें
अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
अपने पार्टनर का मूड बनाएँ (Kaise Partner ka Mood Banaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,८६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?