PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें

पर्ली पेनाईल पैप्युल्स, जिन्हें PPP के नाम से भी जाना जाता है, ये छोटे उभार (bumps) होते हैं जो यौवन (puberty) के बाद पेनिस की ग्लान्स (glans) के आसपास विकसित होते हैं। आमतौर पर एक या दो समान पंक्तियों में उभरते हैं। PPP खतरनाक या संक्रामक नहीं होते हैं, इसलिए इनका इलाज कराना बहुत जरूरी नहीं होता है। [१] हालांकि, कुछ पुरुष सौंदर्य संबंधी कारणों (aesthetic reasons) से इन्हें हटाने का विकल्प चुनते हैं। उपचार के विकल्पों के बारे में पता लगाने के लिए और ऐसी कोई भी अन्य स्थिति, जिसका उपचार पहले कराने की जरूरत हो सकती है, के बारे में पता लगाने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें। क्योंकि पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को हटाने के लिए सर्जरी बहुत महंगी हो सकती है और अगर आपका इंश्योरेंस नहीं है, तो आप पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को हल्का करने के लिए, इसके बजाय घरेलू उपचार (unverified home remedy) भी चुन सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

चिकित्सा उपचार विकल्पों की तलाश करना (Seeking Medical Treatment Options)

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. यदि पैप्युल्स से आपकी परेशानी हो रही है, तो अपने डॉक्टर से बात करें: पैप्युल्स एक सामान्य शारीरिक भिन्नता (anatomical variation) है, और हानिकारक या संक्रामक नहीं होते हैं। हालांकि, अगर पैप्युल्स की वजह से आपको किसी भी तरह की तकलीफ हो रही है, तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करें। आपके डॉक्टर पैप्युल्स का मूल्यांकन करके सुनिश्चित करेंगे कि ये सौम्य (benign) हैं और आप उनके साथ उपचार के विकल्पों पर चर्चा कर सकते हैं। [२]

    चेतावनी : ध्यान रखें कि पर्ली पेनाईल पैप्युल्स के उपचार के कुछ जोखिम होते हैं। अपने डॉक्टर से इन जोखिमों के बारे में पूछें और उपचार कराने का निर्णय लेने से पहले इनके बारे में बहुत सावधानी से विचार करें।

  2. CO2 लेजर के साथ पैप्युल्स को हटाने की संभावना के बारे में पूछें: पर्ली पेनाईल पैप्युल्स के लिए ये सबसे असरदार इलाज है। लेजर पैप्युल्स को हटाने के लिए उच्च स्तर की गर्मी का उपयोग करता है, लेकिन उपचार के दौरान रोगी को एनेस्थीसिया (anesthesia) दिया गया होता है, इसलिए उसे लेजर जरा भी महसूस नहीं होता है। उपचार के 5-7 दिनों के अंदर, ग्लान्स या पेनिस के ऊपरी भाग के आसपास के ऊतक (tissue) फिर से विकसित हो जाते हैं, जिसके बाद वहाँ की त्वचा वापिस चिकनी हो जाती है। [३]
    • उपचार के बाद आपको कुछ दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन आपके डॉक्टर इस दर्द को संभालने में मदद करने के लिए कुछ दवा प्रिस्क्राइब कर सकते हैं।
    • आमतौर पर, सारे पैप्युल्स को हटाने के लिए लेजर का एक सेशन ही पर्याप्त होता है, लेकिन कुछ मामलों में दो या तीन ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है।
  3. पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को हटाने के लिए रेडियोसर्जरी (radiosurgery) पर विचार करें: अगर CO2 लेजर उपचार एक विकल्प नहीं है, तो आपके डॉक्टर रेडियोसर्जरी की सिफारिश कर सकते हैं, जिसमें पैप्युल्स को विकिरण (radiation) की बहुत तीव्र मात्रा के सामने उजागर करना शामिल है। जिसकी वजह से पैप्युल्स को बनाने वाले ऊतक मर जाते हैं और गिर जाते हैं। हालांकि, ये विकल्प CO2 लेजर ट्रीटमेंट जितना प्रभावी नहीं है लेकिन अन्य विकल्पों की तुलना में ज्यादा असरदार है। [४]
    • रेडियोसर्जरी, जिसे साइबरनाइफ (Cyberknife) प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है, इसमें पैप्युल्स को हटाने के लिए आपकी पेनिस पर कट मारना यानि चीरा लगाना शामिल नहीं है। सर्जरी को केन्द्रित रेडिएशन के माध्यम से परफ़ोर्म किया जाता है। इसमें जरा भी दर्द नहीं होता है और कुछ आधे घंटे से 2 घंटे का समय लग जाता है। हालांकि, आपको सारे पैप्युल्स को हटाने के लिए एक से अधिक उपचार की आवश्यकता हो सकती है।
    • प्रोसीजर के दौरान, आपके डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य तकनीशियन एक दूसरे कमरे में होते हैं, लेकिन इंटरकॉम सिस्टम के माध्यम से आप अभी भी उनसे बात कर सकते हैं और वो आप से बात कर सकते हैं। आपके डॉक्टर सर्जरी के लिए एक मशीन के रोबोटिक हाथ को कंट्रोल करते हैं, जो उपचार करने के लिए विकिरण प्रदान करता है। [५]
  4. एक्सिसनल सर्जरी (excisional surgery) की संभावना के बारे में जानें: इस प्रकार की सर्जरी में, रोगी को एनेस्थीसिया देकर, सर्जन पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को काटने के लिए एक स्केलपेल (scalpel) का उपयोग करता है। पर्ली पेनाईल पैप्युल्स हटाने की इस तकनीक से निशान छूट सकते हैं और इसकी रिकवरी फिर काफी दर्दनाक हो सकती है। हालांकि आपके डॉक्टर दर्द को प्रबंधित करने के लिए आपके लिए कुछ दवाएं प्रिस्क्राइब कर सकते हैं। [६]
    • पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को हटाने के लिए अक्सर एक्सिसनल सर्जरी का उपयोग नहीं किया जाता है, क्योंकि इससे निशान छूट सकते हैं। हालांकि, यदि आपके लिए अन्य विकल्प की सिफ़ारिश नहीं की गई है या फिर और कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, तो आपके डॉक्टर आपको इस सर्जरी को कराने का सुझाव दे सकते हैं।
  5. क्युरेटेज (curettage यानि एक पैनी किनार वाली डिवाइस से कुरेदने) के साथ इलेक्ट्रो-डेसिकेशन (electro-desiccation) पर विचार करें: [७] प्रक्रिया, जिसे हाईफ्रेकेशन (hyfrecation) के रूप में भी जाना जाता है, जो एक प्रकार की सर्जरी है जिसमें हाईफ्रेक्टर (hyrefractor) नाम के उपकरण का उपयोग पर्ली पेनाईल पैप्युल्स के ऊपर बिजली की केन्द्रित डोज़ देने के लिए किया जाता है। इलेक्ट्रिसिटी से पर्ली पेनाईल पैप्युल्स टिशू सूख जाते हैं और फिर सर्जन एक स्क्रेपिंग डिवाइस (scraping device) का इस्तेमाल करके पर्ली पेनाईल पैप्युल्स को हटा देते हैं।
    • इस इलाज के विकल्प को चुनने से निशान छूट जाएंगे और साथ ही इसे कराने के लिए एनेस्थीसिया की आवश्यकता होती है। ठीक होने के दौरान भी आपको काफी दर्द हो सकता है, लेकिन आपके डॉक्टर इस दर्द को संभालने के लिए आपके लिए दर्द की दवा लिख सकते हैं।
  6. क्रायोसर्जरी (cryosurgery) के बारे में अपने डॉक्टर से पूछें: क्रायोसर्जरी में पैप्युल्स को ठंडा करने और उन्हें जमाने (freeze) के लिए तरल नाइट्रोजन (liquid nitrogen) का उपयोग किया जाता है। प्रक्रिया के बाद, त्वचा ठीक हो जाती है और पैप्युल्स गायब हो जाते हैं। इस उपचार से हल्की जलन महसूस हो सकती है, लेकिन आमतौर पर इसमें एनेस्थीसिया की आवश्यकता नहीं होती है। क्रायोसर्जरी के साथ कुछ जटिलताएँ हो सकती हैं, जिनमें ये शामिल हैं: [८]
    • निशान (Scarring)
    • सूजन (Swelling)
    • 12-18 महीनों के लिए इलाज किए एरिया में संवेदनशीलता का अहसास न होना
    • त्वचा के रंग में बदलाव
    • इलाज किए एरिया में फफोले और रक्तस्राव
    • रिकवरी में देरी

    सलाह: क्रायोसर्जरी शायद हर किसी के लिए काम नहीं करेगी, इसलिए अपने डॉक्टर से इसके जोखिमों और लाभों के बारे में चर्चा करें। [९]

विधि 2
विधि 2 का 3:

अन्य बीमारी का पता लगाना (Ruling Out Other Conditions)

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. देखें कि क्या पैप्युल्स एक समान रूप से नजर आ रहे हैं: पर्ली पेनाईल पैप्युल्स रैनडम पैटर्न में नहीं दिखाई देते हैं। [१०] PPP आमतौर पर ग्रंथियों (लिंग के सिर) के पूरे कोरोना (सबसे बाहरी किनारे) के चारों ओर एक या दो पंक्तियों में विकसित होते हैं। यदि पैप्युल्स बिखरे हुए हैं या पूरे ग्लैंड को कवर नहीं करते हैं, तो फिर इनके बारे में मूल्यांकन के लिए अपने डॉक्टर से मिलें। [११]
    • उदाहरण के लिए, यदि आप ग्लान्स पर केवल कुछ ही पैप्युल्स देखते हैं, तो हो सकता है कि आपको जेनिटल वॉर्ट्स (genital warts) या फॉर्डाइस स्पॉट्स (fordyce spots) के जैसी कोई और दूसरी तकलीफ हो।
  2. ध्यान दें कि क्या पैप्युल्स ग्लान्स के कोरोना (पेनिस के क्राउन) के अलावा और कहीं भी दिखाई देते हैं: अगर पैप्युल्स शाफ्ट (shaft) पर दिखाई देते हैं, तो संभावना है कि वो पर्ली पेनाईल पैप्युल्स नहीं हैं। क्योंकि PPP केवल ग्लान्स के कोरोना पर ही नजर आते हैं। [१२]
    • उदाहरण के लिए, लिंग के शाफ्ट पर घाव एक्टोपिक वसामय ग्रंथियां (ectopic sebaceous glands) या लाइकेन नाइटिडस (lichen nitidus) हो सकते हैं।
  3. पैप्युल्स से दूधिया रंग के डिस्चार्ज यानि तरल स्त्राव के लिए जाँच करें: PPP कोई स्पष्ट डिस्चार्ज नहीं होता है। लेकिन यदि आपको जरा भी डिस्चार्ज महसूस होता है, तो आमतौर पर इसका मतलब है कि पैप्युल्स वास्तव में एक्टोपिक वसामय ग्रंथियां हैं। अगर आपको पैप्युल्स में से डिस्चार्ज होता दिखाई दे, तो अपने डॉक्टर को दिखा लें। [१३]
  4. समय के साथ पैप्युल्स में होने वाले किसी भी बदलाव पर ध्यान दें: PPP बदलते नहीं हैं। ये यौवन के बाद से लिंग पर एक ही स्थान पर और एक ही तरह की अरेंजमेंट में रहते हैं। यदि आप पैप्युल्स को बढ़ता हुआ या बदलता हुआ महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर को दिखा लें। ये दर्शाता है कि ये शायद PPP नहीं हैं और पैप्युल्स की ठीक तरह से जांच कराने की जरूरत है। [१४]

    सलाह : अगर आपको PPP के बारे में कोई भी चिंता है, तो निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। यदि समस्या PPP के अलावा कुछ और है, तो उसका इलाज करवाना जरूरी है। इसके अलावा, पता चलना कि पैप्युल्स असल में PPP ही हैं, आपके मन को जरा शांति दे सकता है।

विधि 3
विधि 3 का 3:

असत्यापित घरेलू उपचार आजमाना (Trying Unverified Home Remedies)

PDF download आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. डेली दिन में एक बार पैप्युल्स पर टूथपेस्ट लगाएं: हालांकि इस विधि को रिसर्च में सिद्ध नहीं किया गया है, लेकिन कुछ पुरुष दावा करते हैं कि ये काम करता है। इसके लिए, PPP पर टूथपेस्ट लगाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें और 5-10 मिनट के लिए उसे लगा रहने दें। फिर टूथपेस्ट को धोकर पूरा हटा दें।
    • शॉवर लेने या नहाने के पहले ऐसा करने की कोशिश करें।
    • इसे हर दिन 4-6 सप्ताह तक दोहराएं और देखें अगर इससे कोई सुधार होता हो।
    • ध्यान रखें कि एक्सपर्ट्स आपकी पेनिस पर टूथपेस्ट लगाने की सलाह नहीं देते हैं। [१५]
  2. दिन में एक बार अरंडी के तेल (castor oil) को पैप्युल्स पर मलने की कोशिश करें: कुछ पुरुषों ने कई हफ्तों तक हर दिन पैप्युल्स पर अरंडी के तेल का उपयोग करने के बाद भी सकारात्मक परिणाम देखे हैं। एक कॉटन बॉल या कॉटन स्वेब की मदद से अपने PPP पर केस्टर ऑयल लगाएँ। इसे 5 से 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धोकर हटा दें।
    • इसे चार से छह सप्ताह तक दिन में एक बार करें, और देखें कि क्या आपको पपल्स में कोई बदलाव दिखाई देता है।
    • भले अरंडी का तेल आपके पेनिस को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, लेकिन एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं ज़्यादातर संभावना यही है कि इसका पैप्युल्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। [१६]
  3. भले ही ये तरीका असत्यापित है, लेकिन कुछ ऐसे पुरुष हैं जिन्होंने पर्ली पेनाईल पैप्युल्स के लिए घरेलू उपाय के रूप में नींबू के रस का उपयोग किया है। एक नींबू को निचोड़कर उसका रस निकालें। फिर, एक कॉटन बॉल का इस्तेमाल करके रस को पर्ली पेनाईल पैप्युल्स पर लगाएँ। रस को 5 से 10 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर धोकर उसे पूरी तरह से हटा दें।
    • इस इलाज को हर दिन 4-6 सप्ताह तक दोहराएं और देखें अगर इससे कोई सुधार होता हो।
    • नींबू के रस में मौजूद चीनी और एसिड शायद आपकी पेनिस को दर्द पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स आपको अपने जेनिटल्स पर किसी भी फल के रस का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते हैं। [१७]

    सलाह : खुले घाव पर कभी भी नींबू का रस या कोई अन्य चीज न लगाएं। यदि आपके पेनिस पर कोई कट या अन्य घाव है, तो जब तक वो ठीक नहीं हो जाते, तब तक उन पर कुछ भी न लगाएं।

  4. दिन में एक बार पैप्युल्स पर नीलगिरी के तेल (eucalyptus oil) को पतला करके लगाने की कोशिश करें: कुछ पुरुषों ने नीलगिरी के तेल को पर्ली पेनाईल पैप्युल्स का इलाज करने के लिए असरदार पाया है, इसलिए आप भी अगर चाहें तो इस विकल्प को भी आजमा सकते हैं। एक चम्मच या 15 ml बादाम के तेल या बेबी ऑयल जैसे केरियर ऑयल के साथ नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को घोलें। फिर एक कॉटन स्वेब ऑयल में भिगोएँ और उसे पर्ली पेनाईल पैप्युल्स पर लगाएँ। ऑयल को पूरे दिन के लिए अपने पेनिस पर लगा छोड़ दें।
    • इस इलाज को डेली 4-6 सप्ताह तक दोहराएं और देखें अगर इससे कोई सुधार होता हो।
    • एशेन्शियल ऑयल को पतला किए बिना लगाने से त्वचा में जलन और एलर्जिक रिएक्शन जैसी परेशानी हो सकती हैं। [१८] एशेन्शियल ऑयल को अपने जेनिटल्स पर लगाते समय बहुत सावधानी बरतें।

सलाह

  • एक बात का ख्याल रखें कि मानव शरीर रचना का एक स्वाभाविक रूप है और ये कई पुरुषों को हो सकते हैं।

चेतावनी

  • पैप्युल्स को किसी नुकीली या कठोर वस्तु से निकालने की कोशिश न करें। आप अपने पेनिस के टिशू को नुकसान पहुँचा सकते हैं। जिससे यहाँ संवेदनशीलता की समस्या हो सकती है और निशान पड़ जाते हैं।

संबंधित लेखों

कैसे पता करें कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की है या लड़का?
एक कंडोम का प्रयोग करें
सेक्स की इच्छाओं पर काबू पाएँ (Control Sexual Urges)
जल्दी सिक्स पैक एब्स प्राप्त करें
वीर्य की मात्रा बढ़ाएँ (Sperm, Shukranu ki sankhya badhayen)
काम वासना पर विजय पायें
अपने मन पर काबू पायें (Control Your Mind)
कड़े मल को सॉफ्ट बनाएं
अल्ट्रासाउंड पिक्चर पढ़ें (Read an Ultrasound Picture)
किसी को अपनी आँखों से हिप्नोटाईज (सम्मोहित) करें (Hypnotize Kaise Kare, Kaise Kisi ko Apne Bas Me Kare)
मेडीटेशन करें (Meditate, Kaise Meditation Kare, Dhyaan Lagaye)
सेक्स के बारे में सोचना बंद करें (Stop Thinking About Sex)
प्रेमपत्र या लव लेटर लिखें (Love Letter Kaise Likhe)
सेक्स की अवधी बढ़ाएं (Kaise Sex ka Samay Badhaye)

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १९,४९३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?