आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

पाई वृत्त की परिधि और व्यास (व्यास 2 बार त्रिज्या है) की गणना का अनुपात है | सुपर कंप्यूटर की कंप्यूटिंग शक्ति जानने का एक आसान तरीका है पाई की गणना करना, और गणितज्ञों को अब पाई के लगभग 10 खरब अंक पता है | विश्व रिकार्ड धारक पाई के हजारों के दसियों अंक सुना सकते हैं, और न्यूरोसर्जन व प्रोफेसर एंड्री सल्यूसरचुक (Andriy Slyusarchuk) यह दावा करते हैं की उन्होंने पाई के 30 लाख अंक कंठस्थ कर लिए हैं, जिसे बोलने मात्र में बिना रुके 347 दिन लगेंगे | सचमुच सराहनीय!

विधि 1
विधि 1 का 2:

अंक समूहित करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पाई को जहाँ तक भी आपको याद होने की उम्मीद है वहां तक लिखिए | जब आप इसे लिख लें, उसके बाद अंकों को पेंसिल द्वारा कोष्ठक लगाकर समअंकों के समूह बना लें |
    • उन समूहों से प्रारंभ करें जिनमें चार अंक हों: (3.141)(5926)(5358)(9793)(2384)(6264)(3383), इत्यादि.
  2. कुछ भी याद करने के लिए सबसे आसान तरीका है की एक छोटे समूह के साथ शुरू करें और फिर ऊपर की ओर बढ़ें | वजन उठाने या स्प्रिंट की तरह, आपके पास सेट्स और दोहराने की तकनीकें हैं, और आप 100 अंको को एक साथ अपने दिमाग में जमा करने की कोशिश करके खुद को थकाना नहीं चाहेंगे |
    • चार अंक के चार समूहों को याद करने से प्रारंभ करें | आप इसे चार अंको के दस समूहों तक बढ़ा सकते हैं , पर एक समय पर एक,और धीरे-धीरे | फिर आठ अंकों के पांच समूहों तक अपने सस्वरपाठ को दोगुना करें | यह वास्तव में बराबर अंक ही होंगे, लेकिन आप बड़े "सेट" जोड़कर अपनी स्मरण करने की क्षमता को बढ़ाएंगे |
  3. संख्या को टेलीफोन क्रम में समूहित करने का प्रयास करें: अधिकाँश याद रखने की तकनीकें और "निमोनिक्स" इस सिद्धांत के तहत काम करती हैं की अंकों की एक जटिल श्रृंखला की तुलना में टेलीफोन नंबर की तरह अन्य चीज़ों को याद रखना अधिक आसान है | यदि आप पाई को दस-दस अंकों के समूह में रखें तो आप उन अंकों को टेलीफोन नंबर में व्यवस्थित कर सकते हैं , जो की याद रखने में भी अधिक आसान होंगे: ऐरोन (314)159-2653, बेथ (589)793-2384, कार्लोस (626)433-8327, इत्यादि |
    • उन्हें वर्णमाला के नाम देने से आप यह सुनिश्चित कर लेंगे की जब आपने पहले 260 याद कर लिए हैं तो आप फिर से शुरू कर सकते हैं और सम्पूर्ण "फोन की किताब" पूरी कर सकते हैं |
  4. [१] इस प्रकार पेशेवर न केवल अंकों को एक क्रम में याद रखते हैं बल्कि संख्या के किसी भी विशेष समूह को कभी भी बता सकते हैं | ऐसे नामों का उपयोग करने का प्रयास करें जिनमे अक्षरों की संख्या क्रमों में पहले आने वाले अंकों के बराबर हो: Amy (314)159-2653.
    • इसके अलावा असली नाम का उपयोग करें और सूची में नाम के साथ असली बातें जोड़ने की कोशिश करें , या फिर आप प्रत्येक व्यक्ति के साथ नकली चीज़ें भी जोड़ सकते हैं | आप अपने दिमाग में संख्याओं को नामों की सूची से जितना करीब जोड़ सकते हैं, उस संख्या को याद करना उतना ही आसान हो जायेगा |
    • आप इस तकनीक का नंबर याद रखने कि प्रमुख प्रणाली और नंबर याद रखने की लिए प्योरलिंक प्रणाली के साथ भी गठजोड़ कर सकते हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है |
  5. अपने कार्ड्स को अपने साथ साथ रखें जहाँ भी आप पूरे दिन में जाएँ ,और अपने स्वरपाठ पर काम करते रहे | जब आप आराम से प्रत्येक समूह सुनाना शुरू कर दें, तो जब तक अपने लक्ष्य तक न पहुँच जाएँ तब तक अगला समूह जोड़ते रहे |
विधि 2
विधि 2 का 2:

शब्द और ध्वनि प्रतिस्थापन का प्रयोग करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पिलिश में, प्रत्येक शब्द में जितनी अक्षरों की संख्या है वही पाई का तत्स्थानी अंक है | उदाहरण के लिए, "May I have a large container of coffee beans" = 314159265 पिलिश में | 1996 में, माइक कीथ ने "कदएक कैडेंज़ा (Cadaeic Cadenza)" नामक एक छोटी कहानी लिखी थी, जिसमे उन्होंने पाई के कुछ 3800 अंक एनकोड किये थे | [२] कैथ ने एक ऐसी विधि भी विकसित की थी जिससे 10 अक्षरों से ज़्यादा लम्बे शब्दों को संख्या के एक क्रम से भी व्यक्त किया जा सकता है |
  2. piem एक ऐसी कविता है जिसके शब्दों में, पिलिश विधि का उपयोग करते हुए, पाई एनकोडेड होता है | आमतौर पर, वे यादाश्त की प्रयोजनों की वजह से एक जैसे लगते हैं ,और इनमे तीन अक्षरों का शीर्षक होता है जो पाई का पहला अंक 3 दर्शाता है |
    • एक पीएम: Now I will a rhyme construct, / By letter count, the young instruct. / Cunningly devised endeavors, / Con it and remember ever. / Widths in circle here you see, / Sketched out in strange obscurity.
  3. कई स्कूली निमोनिक्स ने पिछले कुछ वर्षों में पाई के पहले कई अंक याद करने का तरीका विकसित किया है: Cosine, secant, tangent, sine / Three point one four one five nine. यह न्यूमोनिक कंठस्थ संख्या को याद करने के लिए ताल और पैटर्न के उपयोग पर निर्भर करता है |
    • अन्य कई याद रखने के गीतों में इसी तकनीक का उपयोग होता है: "If numbers had a heaven / their God would surely be / 3.14159 / 26535."
    • ABC की धुन, उर्फ "Baa-Baa Black Sheep," उर्फ "Twinkle Twinkle Little Star": 3 1 4 1 5 9 2 / 6 5 3 5 8 9 / 7 9 3 2 3 8 4 / 6 2 6 4 3 3 8 / 3 2 7 9 5 0 2 / 8 8 4 1 9 7 1
    • याद रखने में मदद करने के लिए अपने खुद के गीत या कविता लिखने की कोशिश करें | [३] .
  4. दुनिया में कुछ सबसे अच्छे नेमोनिस्ट्स द्वारा इस मेजर सिस्टम के संजात का इस्तेमाल होता है | इस असाधारण जटिल तकनीक के तहत कुछ अंक या अंकों के समूह को एक ऐसे शब्द से प्रतिस्थापित किया जाता है जो ध्वन्यात्मक रूप से सामान हो , और अंततः उन शब्दों से एक कहानी या संबंधों की एक श्रृंखला बनती है |

सलाह

  • एक समय में एक अंक याद करने के बजाय शब्दों को समूह में याद करें |
  • सोने से पहले या गाडी में सवारी करते समय अंकों के बारे में सोचने से मदद मिलती है |
  • याद करने वाली संख्या में थोड़ी धुन जोड़ने से याद करने में काफी आसानी मिलती है |
  • एक छोटे कार्ड पर उसे लिखें और जब भी आप बेकार बैठें हो तो उसे निकालें और थोड़ा और याद करें |
  • एक ऐसा गीत लें जिसे आप जानते हों और जितने हो सके उतने पाई के अंक उसमे डालें |
  • एक लक्ष्य निर्धारित करें और (यदि संभव हो तो ) उसे भी पार कर लें |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६३० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?