आर्टिकल डाउनलोड करें
आर्टिकल डाउनलोड करें
पालक हरी सब्जी है, जिसका मजा कच्चा या पकाकर लिया जा सकता है। पालक पकाने के कई तरीके हैं, जैसे उबालना, सॉटे करना और क्रीम के साथ पकाना। अगर आप पालक को उबाल रहे हैं, तो पालक में स्वाद लाने के लिए सिर्फ नमक और पानी ही काफी है, लेकिन अगर आप पालक को सॉटे कर रहे हैं या क्रीम के साथ पका रहे हैं, तो पालक का जायका बढ़ाने के लिए आपको पालक में अतिरिक्त सामग्री मिलाने की आवश्यकता पड़ेगी।
सामग्री
सभी प्रक्रियायों के लिए
- 2 बड़ी गुच्छी पालक, लगभग 450 ग्राम
पालक को उबालना
- 1 से 2 छोटे चम्मच (4.8 से 9.5 ग्राम) नमक
- 2 बड़े चम्मच (30 मिली) ऑलिव ऑइल
- 3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
- नमक, स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच (14.3 ग्राम) मक्खन
- 1/4 कप (56.7 ग्राम) बारीक कटा प्याज
- 1 लहसुन की कली, बारीक कटी हुई
- 1/2 कप (125 मिली) व्हिपिंग क्रीम
- 1/8 छोटा चम्मच (0.59 ग्राम) जायफल (nutmeg)
- नमक और काली मिर्च, स्वाद के लिए
सर्विंग
- लगभग 4 लोगों को परोसने के लिए
चरण
-
मोटे डंठल को काट लें: पालक के हर एक पत्ते के निचले हिस्से से मोटे डंठल को काटने के लिए चाकू या अपने हाथ का इस्तेमाल करें। आपको पत्तों के नजदीकी डंठल को काटने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डंठल के इस भाग से पत्ते उगना शुरू होते हैं जो कि बड़े ही नाजुक, पतले और खाने योग्य होते हैं।
-
एक बड़े बर्तन को ठंडे या गुनगुने पानी से भर दें: पालक को छलनी में रखकर, कुछ मिनटों के लिए पानी में सोख दें, ताकि पालक में लगी मिट्टी या रेत निकल जाएं। पानी को फेंक दें, पालक को धो लें, और इस सोखने और पालक को धोने की प्रक्रिया को एक बार फिर दोहराएं।
-
पालक को सलाद-स्पिनर में रखें, ताकि पालक से सारा अतिरिक्त पानी निकल जाएं: स्पिनर को घुमाइए, और हिलाकर पालक से सारा पानी निकाल लें।
- विकल्प के तौर पर, आप पालक के पत्तों को पानी से निकालकर स्टील या प्लास्टिक की छलनी में 30 मिनट के लिए रखें या साफ-सुथरे किचन तौलिए से हल्के से थपथपाकर पोंछ लें।
-
पत्तों को टुकड़ों में काटें: पालक के टुकड़े केवल 2 से 4 इंच (5 से 10 सेंटीमीटर) लंबे आकार में होने चाहिए।
-
मध्यम आकार के बर्तन में पालक डालें: एक बड़ा बर्तन लें जिसमें 6 लीटर या उससे ज्यादा पानी समा सकें। पालक बर्तन के आधे हिस्से तक होना चाहिए और उससे ऊपर तक पालक के पत्ते न आएं।
-
बर्तन में पालक डुबने जितना पानी डालें: बर्तन में पर्याप्त मात्रा में, सिर्फ पत्तों को समाने जितना पानी डालें। उबलते पानी को गिरने से बचाने के लिए बर्तन के ऊपरी किनारे से नीचे लगभग 2 से 3 इंच (5 से 7.6 सेंटीमीटर) जितनी जगह खाली रखें।
-
पानी में नमक मिलाएं: 1 से 2 छोटे चम्मच (4.8 से 9.5 ग्राम) नमक, पानी और पालक में मिलाएं। पालक में स्वाद लाने के लिए आवश्यक हो उतना ही नमक मिलाएं, न ही इतना ज्यादा नमक डालें की पालक का स्वाद खराब हो जाएं।
-
स्टोव की तेज़ आंच पर पालक को पानी में उबलने दें: जब पालक से भाप आने लगेगी, तब आप समय देखना शुरू करें। पालक को 3 से 5 मिनट के लिए उबालें।
-
पालक को बर्तन से निकालकर बड़े से छलनी में डालें: छलनी को थोड़ा हिलाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।
-
पालक को तुरंत बर्फीले पानी वाले दूसरे बर्तन में डाल दें: पालक को बर्फीले पानी में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहने दें। बर्फीले पानी की “ठंडक” पालक को उसके गहरे हरे रंग को कायम रखने में मदद करेगा।
-
पालक को फिर एक बार छलनी करें: बर्फीले पानी वाले बर्तन से पालक को बड़े छलनी में डालें और छलनी को हिलाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।
-
एक बड़ी कड़ाई में 2 बड़े चम्मच (30 मिलीलीटर) ऑलिव ऑइल गरम करें: आपकी कड़ाई का व्यास 12 इंच (30 1/2 सेंटीमीटर) होना चाहिए। गहरी कड़ाई का चयन करें और मध्यम-तेज़ आंच पर तेल गरम करें। कड़ाई को थोड़ा घुमाएं ताकि तेल कड़ाई की सतह पर फैल जाएं।
-
3 बारीक कटी लहसुन की कलियां तेल में डालें: लहसुन भूरा होने तक उसे सॉटे करें। लहसुन को भूरा होने में 1 मिनट या उससे भी कम समय लगना चाहिए। लहसुन को ज्यादा समय तक न पकने दें, क्योंकि अगर अकेले लहसुन को ज्यादा समय तक भुना जाएं तो वह जल सकता है।
-
अब कड़ाई में पालक डालें: अगर आवश्यकता पड़े तो अपने हाथों से या कलछी से पालक को थोड़ा सा दबाएं, लेकिन ध्यान रखें कि आपके हाथ गरम तेल से न जलें।
-
लहसुन वाले तेल में पालक को अच्छे से मिलाएं: ऐसा करने के लिए आप चिमटे या दो कलछी का इस्तेमाल करके पालक को थोड़ा उठाकर पलट दें। पालक को कई बार घुमाएं ताकि सभी पत्तों में तेल लग जाएं।
-
कड़ाई को ढक दें: कड़ाई को ढके, और पालक को हिलाएं बिना, कम से कम पूरे एक मिनट तक पकाएं।
-
ढक्कन को हटाएं: फिर से चिमटे या कलछी की मदद से पालक को अच्छे से मिलाएं, ताकि तेल पालक में लग जाएं।
-
कड़ाई को फिर से ढकें: पालक को 1 और मिनट के लिए पकाएं।
-
जब पालक सिकुड़े, मुरझाए हुए दिखने लगेंगे, तब ढक्कन हटा दें और कड़ाई को स्टोव से उतार दें: अगर पालक में अभी भी थोड़ा पानी है, तो उसे छलनी कर लें।
-
अगर आप चाहे तो पालक में और थोड़ा ऑलिव ऑइल और नमक मिला सकते हैं: पालक को चिमटे या कलछी से अच्छे से मिलाएं, ताकि परोसने से पहले पालक में तेल और नमक अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
-
पालक को उबालकर 1 मिनट के लिए पकाएं: पालक को उबालने के लिए ऊपर बताए गए चरण का अनुसरण करें।
-
छलनी की मदद से उबाले हुए पालक से पानी को छान लें: पालक को साफ किचन तौलिए पर फैला दें और पालक के ऊपर एक और साफ किचन तौलिया रखें। पत्तों को हल्का सा थपथपाए ताकि पत्तों में से गीलापन निकल जाएं।
-
पालक के पत्तों को कटिंग बोर्ड पर रखें: तेज, स्मूथ ब्लेड वाले चाकू से पालक को मोटा, दरदरा सा काट लें।
- वैकल्पिक तौर पर, आप पालक को मोटा, दरदरा काटने के लिए रसोई में मौजूद कैंची का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
एक 12 इंच (30 ½ सेंटीमीटर) व्यास की कड़ाई में 1 बड़ा चम्मच (14 1/3 ग्राम) मक्खन गरम करें: मक्खन को मध्यम से मध्यम-तेज आंच पर गरम करें ताकि मक्खन पिघल जाएं और कड़ाई की अंदरूनी सतह पर फैल जाएं।
-
मक्खन में 1/4 कप (57 ग्राम) बारीक कटा प्याज और 1 बारीक कटी लहसुन की कली मिलाएं: प्याज और लहसुन को लगभग 5 मिनट के लिए मक्खन में पकने दें, ताकि प्याज और लहसुन हल्के भूरे रंग के हो जाएं और उसकी महक मक्खन में मिल जाएं।
-
कड़ाई में 1/2 कप (125 मिलीलीटर) हेवी व्हिपिंग क्रीम डालें: प्याज और लहसुन में व्हिपिंग क्रीम को अच्छे से मिलाएं।
-
व्हिपिंग क्रीम में 1/8 छोटा चम्मच (1/2 ग्राम) जायफल और चुटकी-भर नमक और काली मिर्च मिलाएं: मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और बिना ढके इसे पकने दें, इस मिश्रण को तब तक पकने दें जब तक यह मिश्रण उबलकर गाढ़ा न हो जाएं।
-
पूरा पानी निकाला हुआ, मोटा दरदरा, कटे हुए पालक को उबलते क्रीम के मिश्रण में डालें: पालक को क्रीम में मिलाएं, ताकि पालक के पत्तों में क्रीम अच्छी तरह से लग जाएं। आंच को मध्यम-धीमी करें और मिश्रण को धीमी आंच पर, बिना ढकें, अतिरिक्त दो मिनट के लिए पकने दें। आपका मिश्रण और थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।
-
अगर आवश्यकता है, तो मिश्रण में और थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाएं, और तुरंत गरमागरम परोसें।
सलाह
- अगर आप बेबी पालक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे पकाने के लिए ऊपर दिए गए किसी भी प्रक्रिया का उपयोग करने के बजाय बेबी पालक को माइक्रोवेव में पका सकते हैं। क्योंकि बेबी पालक को कन्वेन्शनल माध्यम का इस्तेमाल करके पकाने से बेबी पालक से अधिक तरल बाहर निकालने में और पालक को पूरी तरह से सिकुड़ने में मदद मिलती है।
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- धारदार चाकू
- बड़ा बर्तन
- स्टोव
- सलाद स्पिनर
- कटिंग बोर्ड
- 6 लीटर पानी समाने जितना बड़ा बर्तन
- बड़ी छलनी
- 12 इंच (30.5 सेंटीमीटर) की कड़ाई
- चिमटा
- कलछी