आर्टिकल डाउनलोड करें आर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आपके पास तेज़ इन्टरनेट कनेक्शन, कंप्यूटर, और लेखन के लिए प्रेम है? क्या आप अपने इस शौक को एक ब्लॉग्गिंग करियर में परिवर्तित करना चाहते हैं या फिर ब्लॉग्गिंग से घर बैठे अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं? वैसे तो कई लोग ब्लॉग्गिंग दुनिया के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में ट्विंकल खन्ना का ख्याल आता है, पर ऐसा मुश्किल है की ब्लॉग्गिंग करियर से आप लाखों में कमा पाएं | फिर भी आप अपने घर में हर महीने हजारों में तो कमा सकते हैं | एक पेड ब्लॉग्गिंग जॉब पाने के लिए आपको अपना खुद का ब्लॉग बनाना होगा और साथ ही अन्य ब्लॉग, वेबसाइट, या पत्रिकाओं के लिए मुफ्त में लेखन करना होगा | एक बार आपको ब्लॉग्गिंग का अनुभव हो गया, आप अन्य ब्लॉगर या लेखकों के साथ मिल कर ज्यादा आमदनी वाली ब्लॉग्गिंग नौकरियों के लिए आवेदन दे सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

ब्लॉग्गिंग अनुभव पाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. अपना ब्लॉग बनाएं : अपना खुद का निजी ब्लॉग बनाने से आपको ब्लॉग्गिंग क्षेत्र में अनुभव पाने में दो तरीके से फायदा होगा | एक तो, आप कई लिखाई के उदाहरण बना लेंगे जिन्हें आप भविष्य में क्लाइंट्स को दिखा सकते हैं | इसके इलावा इन्टरनेट पर अपनी मोजूदगी को आप ज्यादा मज़बूत करेंगे जो की एक पेड ब्लॉग्गिंग काम पाने के लिए बहुत ज़रूरी है | [१]
    • कई host sites हैं जिनमें से आप चुनाव कर सकते हैं | इनमें से अधिकतर मुफ्त हैं, पर सेवाओं के लिए हल्का प्रीमियम मांगती हैं | ब्लॉगर और वर्डप्रेस वेब पर मोजूद दो लोकप्रिय ब्लॉग्गिंग सेवाएं हैं | आप दोनों पर ही कुछ मिनटों में एक ब्लॉग खोल सकते हैं, फिर सस्ते प्रीमियम में डोमेन नाम खरीदें या उनके बैनर के अंतर्गत कोई फ्री साईट एड्रेस पाएं (उदाहरण yourblogname.wordpress.com ) |
  2. अपने ब्लॉग के लिए कोई ऐसा विषय चुनें जो आपको रोचक लगता हो, ताकि आप अपने ब्लॉग के लिए नियमित तौर पर लेखन कर सकें | अगर आप अपने पसंद के किसी विषय में काफी जानकारी रखते हैं, तो आपको उस विषय से जुड़े ब्लॉग्गिंग जॉब मिल सकते हैं | आप लम्बे समय तक इन पर लिख कर आनंद पा सकते हैं | [२]
    • हम सब सोचते हैं की सब विषयों में ज्ञान रखना, या सब प्रकार की ब्लॉग्गिंग कर पाने से हम ज्यादा लोगों को अपने कार्य की और आकर्षित कर पाएंगे | फिर भी, कई मौकों पर, लोग ऐसे ब्लॉगर की तलाश कर सकते हैं जो किसी एक विषय में निपुण हो | उन्हें ऐसा कोई व्यक्ति चाहिए जो नए बोर्ड गेम्स पर, या नए जेट प्रोपल्शन इंजन, या कॉस्मेटिक में खोज के बारे में समझदारी से लिख सकता है | आप को खुद को ऐसे पेश करना होगा जैसे लोग उत्पादों को पेश करते हैं | कुछ आम ब्लॉग्गिंग "क्षेत्र" हैं गेमिंग, राजनीती, फ़ूड, फैशन, मूवीज, बुक्स, कार्स या बिज़नेस | ध्यान रहे की आपका क्षेत्र किसी बढे क्षेत्र का हिस्सा हो | आप कोई ऐसा विषय तो नहीं लेना चाहेंगे जो इतना छोटा है की किसी को उसके बारे में जानने में रूचि नहीं है |
  3. वैसे तो आपको अपने ब्लॉग पर उत्तम सामग्री चाहिए, आपको संख्या का भी ध्यान रखना होगा | आपको अपनी ब्लॉग्गिंग कला को बेहतर बनाने में, एक नियम तय करने में और इन्टरनेट पर अपनी मोजूदगी बनाने में कुछ हफ़्तों से कुछ महीने लग सकते हैं, पर आप ऐसा सफलता से कर सकते हैं |
    • एक सफल ब्लॉगर बनने के लिए आपको कितने ब्लॉग पोस्ट्स बनाने चाहिए उसका कोई जादूई आंकड़ा नहीं है | कुछ लोग हर रोज़ पोस्ट करते हैं, क्योंकि इससे उनका नियम बना रहता है | कुछ लोग एक हफ्ते में एक पोस्ट लिखते हैं | ये देखिये की आपके लिए कौन सा नियम सही है, पर ये देख लें की आपके पाठकों को पता हो की वह किस बात की उम्मीद रख सकते हैं | हर पोस्ट एक दरवाज़े की तरह है | आप अपने पाठकों के लिए अपने ब्लॉग में कितने ऐसे दरवाज़े बनाना चाहते हैं? [३]
  4. क्योंकि ब्लॉग के पाठक समाचार पत्र और किताब पढ़ने वालों से भिन्न हिते हैं, आपको ये देखना होगा की आप वह सब कर रहे हैं जिससे उनका ध्यान आपकी ओर आकर्षित होता रहे | ये ध्यान रहे की आपका ब्लॉग “पढ़ने में आसान (scannable)”हो | क्या आपका पाठक उस लेख पर एक नज़र डाल कर समझ सकता है की आप किस चीज़ पर बात कर रहे हैं? क्या इसमें कीवर्ड मोजूद हैं? क्या आपने लेख के सबसे अहम् हिस्से बोल्ड या जोर देकर लिखे हैं? क्या आपने ऐसी तसवीरें बनाएं हैं जिससे उस सामग्री को पढ़ना आसान हो गया है? आप ऐसी कई तकनीकों का प्रयोग कर सकते हैं | [४]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने ब्लॉग को नज़र में लाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. पाठकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए और लोगों को आपसे जुड़ने के लिए, आपको सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ब्लॉग को एडवरटार्यिज़ करना होगा |
    • अपने ब्लॉग को ब्लॉग डायरेक्ट्रीज में डालें या अपने ब्लॉग आर्टिकल के लिंक सोशल मीडिया वेबसाइट पर डालें | ऐसी सोशल मीडिया वेबसाइट जिन पर आप ये कर सकते हैं वो हैं Digg, Twitter, और Facebook | [५]
    • अपने ब्लॉग पर ऐसा गैजेट लगायें जो लोगों को आपके ब्लॉग पोस्ट पर सब्सक्राइब करने दे | इससे जब कोई नया लेख पब्लिश करेंगे उन लोगों को ईमेल या नोटिफिकेशन के माध्यम से पता चल जायेगा, जिससे आपको नियमित तौर पर एक पाठकों का गुट या फोल्लोअर प्राप्त होंगे | [६]
  2. अपनी ब्लॉग्गिंग सेवा को अन्य ज्यादा फोल्लोअर वाले बड़े ब्लॉग पर वालंटियर करें: ज्यादा ट्रैफिक वाली किसी दूसरी वेबसाइट या ब्लॉग पर ब्लॉग करने से आपके नाम को पहचान मिलेगी | अगर किसी पाठक को आपका लेख पसंद आया, वो आगे भी आपके लेखन के लिए खोज करेगा |
    • ये देख लें की आप जिस ब्लॉग पर लिख रहे हैं वो उस गेस्ट पोस्ट के बदले में आपको अपना नाम या आपके ब्लॉग का लिंक लिखने दे रहा हैं | अगर ब्लॉग लोकप्रिय है, उसे बहुत ट्रैफिक मिल रहा है, या उसकी फॉलोइंग ज्यादा है, तो आप इस प्रक्रिया से अपने ब्लॉग को चर्चित कर रहे हैं | अगर आपकी किस्मत अच्छी है और आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है तो वालंटियर काम बाद में अच्छी आमदनी वाले ब्लॉग काम बन सकते हैं |
    • कई ऑनलाइन ब्लॉगर सेवाएं जैसे www.volunteerbloggers.com आपको उसी प्रकार के शौक वाले ब्लॉगर से जुड़ने का मौका देती हैं |
  3. खुद को ब्लॉग्गिंग समाज का हिस्सा बना के और ब्लॉग पोस्ट और ब्लॉग्गिंग के बारे में बातचीत में भाग लेने से आपके और ब्लॉगर से सम्बन्ध मज़बूत होंगे जिससे वो आपको पेड ब्लॉग्गिंग जॉब के लिए संपर्क करेंगे | [७]
    • ट्विटर फीड पर बढ़े ब्लॉग और ब्लॉगर को फॉलो करें, ब्लॉग्गिंग फोरम में भाग लें, और जिन विषयों पर आपको ज्ञान है ऐसे विषयों के बारे में अपनी राय पेश करें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

एक पेड ब्लॉग्गिंग जॉब पाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. बढ़े ब्लोग्स को ब्लॉग्गिंग काम के लिए संपर्क करें: जिन ब्लोग्स की फोल्लोइंग अच्छी होती है वो हर रोज़ नए लेख छापते हैं और उनके पास कई लेखक इसी प्रकार काम से कर रहे होते हैं |
    • एडिटर या हायरिंग मेनेजर से पूछें की क्या कोई फ्रीलांस ब्लॉग्गिंग कार्य उपलब्ध हैं, और इस में अपने निजी ब्लॉग का लिंक या जो लेख आपने अन्य ब्लॉग या वेबसाइट के लिए लिखे हैं उनके लिंक इसमें शामिल करें |
  2. फ्रीलांस जॉब वेबसाइट पर ब्लॉग्गिंग की नौकरी के लिए आवेदन दें: कई ऐसी वेबसाइट हैं जो फ्रीलांस लेखन की नौकरियां को समर्पित होती हैं जैसे ProBlogger और FreelanceSwitch | [८] दोनों साईट का इस्तेमाल मुफ्त है | बस प्रोफाइल बनाएं और अपने काम का सैंपल डालें |
    • अपने क्षेत्र के बारे में बताना नहीं भूलें: ये बताना नहीं भूलें की कैसे जो लेख आप अपने ब्लॉग पर लिखते हैं वो इस ब्लॉग से मिलता है | सभी ब्लॉग जॉब वेबसाइट लेखन सैंपल मांगती हैं | जिस नौकरी के लिए आप आवेदन दे रहे हैं उसके मुताबिक अपने लेखन सैंपल का चुनाव करें |
  3. जिन ब्लॉगर के साथ आपकी दोस्ती हो गयी है वो आपको पेड ब्लॉग्गिंग जॉब बता सकते हैं | या फिर हो सकता है वो ऐसे ब्लॉगर को जानते हों जो अभी ब्लॉगर की तलाश कर रहे हैं | इसे “नेटवर्किंग” किसी वजह से कहते हैं | आप धीरे धीरे एक ऐसी ऑनलाइन कम्युनिटी का हिस्सा होंगे जो आपको पेड ब्लॉग्गिंग जॉब दिलवाएगा |
  4. सभी ब्लॉग्गिंग साईट में अक्सर एक अलग से “hire me” लिंक होता है जहाँ आप अपनी सेवाओं की गुज़ारिश पेश कर सकते हैं | क्लाइंट को आपके ब्लॉग पर जा कर आपकी क़ाबलियत और क्षेत्र का अंदाज़ा हो जायेगा | उसके बाद वो क्लिक करके आपको काम दे देंगे | [९]
    • अपने ही ब्लॉग पर अपनी तारीफ और औरों के लिए ब्लॉग करने की क्षमता के बारे में बताने से परहेज़ नहीं करें | अपने लेखन कला और "अनुभव" के क्षेत्र बताना नहीं भूलें |
  5. अगर हो सके तो, एक ही ब्लॉग्गिंग स्थान के लिए कई लेख लिखें | आपको जल्दी ही पता चल जायेगा की आप अपने ब्लॉग्गिंग मोजूदगी से क्या चाहते हैं इसके बाद आप ब्लॉग से जुड़े इधर उधर के कामों के बजाय लेखन में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे | ऐसा करने से आपको नियमित आमदनी मिलना लाज़मी है | [१०]

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६९९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?